Category: PUNJAB

  • गुरदासपुर में फिर चली गोलियां, कार सवार व्यक्तियों ने की हवाई फायर, लोगों में फैली दहशत

    You are currently viewing गुरदासपुर में फिर चली गोलियां, कार सवार व्यक्तियों ने की हवाई फायर, लोगों में फैली दहशत

    Bullets fired again in Gurdaspur, people in car fired in the air, panic spread among people

    गुरदासपुर में फिर चली गोलियां, कार सवार व्यक्तियों ने की हवाई फायर, लोगों में फैली दहशत

     

    गुरदासपुरः पंजाब में लगातार बिगड़ रही कानून व्य़वस्था और अपराधियों में कम हो रहे पुलिस के डर से बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। वहीं पुलिस सांप निकल जाने के बाद लाठी पिटती नजर आती है। वहीं आए दिन बढ़ते अपराधों और गोलीबारी की घटनाओं में लोगों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को भी जिले में कार सवार व्यक्तियों द्वारा हवाई फायर करने से इलाके में दहशत फैल गई। आरोपी फायरिंग के बाद वहां से भागने में कामयाब हो गए।

    वारदात की जानकारी देते थाना सिटी गुरदासपुर पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह थाना सिटी गुरदासपुर में बतौर जनरल ड्यूटी पर तैनात है। 3 मई को वह मुख्य अफसर थाना सिटी गुरदासपुर और पुलिस पार्टी समेत गश्त कर रहा था। जब वह जीटी रोड ग्रेड होटल नजदीक पहुंचे तो ग्रेड होटल के सामने एक कार खड़ी थी जिसमें 5 अज्ञात व्यक्ति बैठे थे। मुख्य अफसर ने उनको कार की चैकिंग के लिए भेजा जब वह कार के पास गए तो कार में सवार 5 आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर दी और मौके से कार सहित फरार हो गए।

    पुलिस अधिकारी ने बताय़ा कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की तो जांच में सामने आया कि यह फायरिंग रोहत कुमार, दामन, विजय कुमार, दीपक कुमार, निखिल, प्रीत पाहड़ा ने की है। पुलिस ने उक्त पांच व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।

  • अमृतसर में हुई बड़ी वारदात, नकाबपोश लुटेरों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों को बंधक बना 6 लाख लूटे

    You are currently viewing अमृतसर में हुई बड़ी वारदात, नकाबपोश लुटेरों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों को बंधक बना 6 लाख लूटे

    Major incident in Amritsar, masked robbers took Central Bank of India employees hostage and looted 6 lakhs

    अमृतसर में हुई बड़ी वारदात, नकाबपोश लुटेरों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों को बंधक बना 6 लाख लूटे

     

    अमृतसरः महानगर में इस वक्त की बड़ी घटना सामने आ रही है, जहां कुछ लुटेरों ने एक बैंक के कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब 6 लाख रुपए लूट कर मौके से फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 4 लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है और उन्होंने वारदात के वक्त मास्क पहन रखे थे। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

    जानकारी अनुसार शुक्रवार दोपहर को अमृतसर जीटी रोड अल्फा वन के सामने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में हुई। बैंक मैनेजर ने बताया कि पहले एक व्यक्ति बैंक के अंदर ग्राहक बनकर आया। उसने देखा कि बैंक में भीड़ कम है और सभी अपने साथियों के साथ व्यस्त हैं। तीन और युवक बैंक में हथियारों के साथ घुसे। चारों ने मुंह पर मास्क लगा रखे थे और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कैशियर के पास रखा तकरीबन 6 लाख रुपए कैश लूटकर साथ ले गए।

    इस संबंधी जानकारी देते पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने जानकारी दी कि सभी लुटेरे सफेद रंग की कार में बैंक के बाहर पहुंचे थे। सभी आरोपियों ने मास्क पहन रखे थे। फिलहाल टीमें जांच में जुट गई हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली जाएगी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर्मचारियों के बयान लेना शुरू कर दिया है। फॉरेंसिंक विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। डॉग स्क्वैड की टीम भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल पुलिस की टीम लूटपाट करने वालों के रूट का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।

  • लुधियाना में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित 5 नशा तस्कर गिरफ्तार

    You are currently viewing लुधियाना में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित 5 नशा तस्कर गिरफ्तार

    5 drug smugglers arrested with huge amount of narcotics in Ludhiana

    लुधियाना में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित 5 नशा तस्कर गिरफ्तार

     

    लुधियानाः पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत थाना कोतवाली की पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के पास से पुलिस ने नशीला पदार्थ, चोरी के मोबाइल और ड्रग मनी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक्टिवा और ज्यूपिटर पर नशा तस्करी करते थे।

    इस संबंधी जानकारी देते एजीसीपी-1 हरसिमरत सिंह ने बताया कि 5 आरोपी थाना कोतवाली ने दबोचे हैं, जो नशा तस्करी का कोराबार करते हैं। आरोपियों के कब्जे से 142 ग्राम हेरोइन, 4 मोबाइल और 26 हजार रुपए बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान नाली मोहल्ला के रहने वाले साहिल, शाही मोहल्ले के रहने वाले कवि कुमार, अली मोहल्ला के रहने वाले नवीन कुमार, पीरू बंदा निवासी सरवन कुमार और पीरू बंदा निवासी राहुल मट्टू के रूप में हुई है।

    पुलिस ने आरोपियों को गुप्त सूचना पर काबू किया गया। सूचना मिली थी कि आरोपी नशा तस्करी करते हैं। मौजूदा समय में आरोपी एक्टिवा और ज्यूपिटर स्कूटी पर नशा बेच रहे हैं। गुप्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने एसी मार्केट के निकट नाकाबंदी करके आरोपियों को काबू किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, केजरीवाल के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

    You are currently viewing भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, केजरीवाल के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

    BJP leader Tajinder Pal Singh Bagga arrested by Punjab Police, made controversial remarks against Kejriwal

    भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, केजरीवाल के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

     

    चंडीगढ़ः भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार सुबह दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार, बग्गा पर फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। वहीं गिरफ्तारी के बाद बग्गा को दिल्ली से पंजाब लाया जा रहा है और थोड़ी देर में बग्गा को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दे कि मोहाली की साइबर सेल में बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।

    बग्गा के करीबियों के अनुसार, करीब 12 गाड़ियों में 50 पुलिसकर्मी उनके दिल्ली स्थित घर पर पहुंचे। परिजनों ने कहा कि पहले कुछ पुलिस वाले घर के अंदर आए। उन्होंने कुछ देर बात की। इसके बाद बाहर से बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी घर में घुस गए और बग्गा को पकड़कर ले गए।  आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान ने बग्गा की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी है।

    तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर उनके पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने बताया कि सुबह घर पर पहले 2 पुलिसकर्मी आए जो पहले भी 2-3 बार नोटिस लेकर आए हैं। फिर अचानक 10-15 पुलिसकर्मी घर में घुसे और उसे खींचकर ले जाने लगे। वीडियो बनाने के लिए मैंने फोन उठाया तो मुझे कमरे में ले गए। मेरा फोन भी छीन लिया, तजिंदर का फोन भी ले गए हैं। मेरे मुंह पर पंच किया।

    वहीं,भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि बग्गा एक सच्चा सरदार है। उसे इस तरह की हरकतों से न डराया जा सकता है और न ही कमजोर किया जा सकता है। मिश्रा ने कहा कि पंजाब पुलिस का इस्तेमाल केजरीवाल की पर्सनल नाराजगी और खुन्नस निपटाने के लिए किया जा रहा है। यह पंजाब और पंजाब के जनादेश का अपमान है।

  • पंजाब सरकार ने किया 26,454 सरकारी नौकरियों का ऐलान, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन

    You are currently viewing पंजाब सरकार ने किया 26,454 सरकारी नौकरियों का ऐलान, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन

    Punjab government announced 26,454 government jobs, know from when you will be able to apply

    पंजाब सरकार ने किया 26,454 सरकारी नौकरियों का ऐलान, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन

     

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार लगातार पंजाबवासियों से किए अपने वादे पूरे करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य में खाली पड़े 26,454 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। ‘आप’ द्वारा इस संबंधी इश्तिहार जारी कर 25 विभागों में नौकरियों के लिए आवेदन मांगने शुरू कर दिए हैं। जानकारी अनुसार, इन नौकरियों के आवेदन जमा करने के लिए पोर्टल 23 मई या उससे पहले खोल दिए जाएंगे। पंजाब में मान सरकार ने आज कार्यकाल के 50 दिन पूरे कर लिए हैं। 50 दिन पुरे होने पर सरकार ने नौजवानों को तोहफा दिया है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 26,000 से अधिक पदों पर भर्ती के फैसले को मंजूरी मिल गई थी। यह फैसला मान के राज्य में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद 25,000 रिक्त पदों को भरने के वादे के अनुरूप है। इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में घर-घर राशन पहुंचाने की योजना, एक विधायक, एक पेंशन, मुक्तसर में कपास की फसल के खराब होने पर 41.89 करोड़ रुपए के मुआवजे के साथ ही छोटे ट्रांसपोर्टरों को भी राहत दी गई थी।

    सीएम ने कहा कि योग्य उम्मीदवारों को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाएगी। कहा कि सिफारिशों या रिश्वत जैसी अनुचित प्रथाओं को कतई सहन नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 विभिन्न विभागों में 26,454 रिक्त पदों पर भर्ती भ्रष्टाचार मुक्त और निष्पक्ष तरीके से की जाएगी।

  • जालंधर में पटवारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर, काम करवाने आए लोगों निराश होकर लौटे

    You are currently viewing जालंधर में पटवारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर, काम करवाने आए लोगों निराश होकर लौटे

    Patwari in Jalandhar on strike for second day, people who came to get work returned disappointed

    जालंधर में पटवारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर, काम करवाने आए लोगों निराश होकर लौटे

     

    जालंधरः बीते दिनों मालेरकोटला में पटवारी यूनियन के अध्यक्ष दीदार सिंह पर भ्रष्टाचार के मामला दर्ज होने के खिलाफ राज्य भर में पटवारी यूनियन द्वारा की गई हड़ताल के चलते वीरवार को भी जालंधर में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रहने के कारण तहसील कांप्लेक्स में अपना काम करवाने आए लोगों के हाथ निराशा लगी और उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। जिक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार के कदम से गुस्साए पटवारियों की ने 15 मई हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है।

    जानकारी अनुसार वीरवार को पटवारी यूनियन की हड़ताल के कारण महानगर की तहसील कांप्लेक्स में अपना काम करवाने आए लोगों मायूस होकर लौटते दिखे। इस संबंधी यूनियन के प्रधान राम प्रकाश बताते हैं कि बिना जांच के पटवारी पर मामला दर्ज करना गलत है। उन्होंने कहा कि अगर यूनियन की मांग पूरी न की गई तो संघर्ष तेज करने को विवश होंगे।

    बता दें कि मालेरकोटला में प्रतिनियुक्त पटवारी दीदार सिंह पर भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस ने पर्चा दर्ज किया था। इसके बाद से लेकर राज्य भर के पटवारियों में भारी रोष है। उनका दावा था कि बिना किसी जांच के यह कार्रवाई की गई है। इसके विरोध में जहां राज्य भर के पटवारी हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं दूसरी तरफ तहसील कांप्लेक्स में काम करवाने पहुंच रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • पंजाब में कोरोना की चौथी लहर की दस्तक, पटियाला की ला यूनिवर्सिटी के 48 विद्यार्थी समेत 72 नए मामले

    You are currently viewing पंजाब में कोरोना की चौथी लहर की दस्तक, पटियाला की ला यूनिवर्सिटी के 48 विद्यार्थी समेत 72 नए मामले

    The knock of the fourth wave of Corona in Punjab, 72 new cases including 48 students of LA University of Patiala

    पंजाब में कोरोना की चौथी लहर की दस्तक, पटियाला की ला यूनिवर्सिटी के 48 विद्यार्थी समेत 72 नए मामले

     

    पटियालाः पंजाब में कोरोना की चौथी लहर के बीच एक बार फिर से कोरोना के मामला लगातार बढ़ने लगे हैं। जिसके तहत पटियाला की ला यूनिवर्सिटी के 48 छात्रा पाजिटिव पाए गए हैं। वहीं पटियाला के सिविल सर्जन डा. राजू धीर ने बुधवार को यूनिवर्सिटी का दौरा कर अधिकारियों को निर्देश दिए वहीं पाजिटिव आए छात्रों को आईसोलेट कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी यूनिवर्सिटी के करीब 15 छात्र कोरोना पाजिटिव पाए गए थे।

    जानकारी अनुसार मोहाली में भी 11 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 230 हो गई है और इनमें से छह मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर हैं। एक अप्रैल, 2022 के बाद राज्य में संक्रमण के कुल 659 मामले सामने आ चुके हैं। इसी समय के दौरान 514 मरीजों ने कोरोना को मात दी, जबकि चार मरीजों की मौत भी हुई।

  • पंजाब में बढ़ते बिजली संकट के खिलाफ भाजपा नेताओं ने लगाया धरना, बोले- अपने वादों से मुकरी मान सरकार

    You are currently viewing पंजाब में बढ़ते बिजली संकट के खिलाफ भाजपा नेताओं ने लगाया धरना, बोले- अपने वादों से मुकरी मान सरकार

    BJP leaders staged a sit-in against the growing power crisis in Punjab, said – the government refused its promises

    पंजाब में बढ़ते बिजली संकट के खिलाफ भाजपा नेताओं ने लगाया धरना, बोले- अपने वादों से मुकरी मान सरकार

     

    जालंधरः वीरवार को महानगर में भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ अपने चुनावी वादों से मुकरने और 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने के वादे से मुकरने के चलते डीसी ऑफिस के बाहर धरना प्रर्दशन शुरू कर दिया है। इस दौरान भाजपा के नेताओं ने अपने हाथों में तख्तियां पकड़ कर प्रदेश की भगवंत मान सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। वहीं, पंजाब में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

    पंजाब सरकार के खिलाफ लगाए धरने में भाजपा नेताओं ने संबोधित करते राज्य में फैली अराजकता और आए दिन चल रही गोलियां, लूटपाट से लेकर हत्याओं के मामले पर भी पंजाब सरकार को आडे हाथों लिया है। इस दौरान नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की आम आदमी सरकार अपने शुरुआती महीनों में ही पूरी तरह से पिछड़ गई है और हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चाहे मसला कानून व्यवस्था का हो या फिर लोगों से जुड़ा बिजली का मसला, सभी में आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार अपने वादों के अनुसार काम करने में पूरी तरह से असफल रही है।

    आम आदमी ने आम आदमी पार्टी को वोट डालकर सत्ता में पहुंचाया लेकिन इन्होंने सत्ता संभालने ही सबसे पहले आदमी की गिरेबान पर हाथ डाला, उसकी रोजी रोटी पर लात मारने की कोशिश की। प्रदेश सरकार ने शहरों से सारी रेहड़ियां-फड़ियां हटाने के हुक्म जारी किए। जो लोग जुगाड़ू वाहन बनाकर अपना रोजगार चला रहे थे उनके जुगाड़ू वाहनों को बंद करवा दिया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि बदलाव के चक्कर में आमजन ने आम आदमी पार्टी को वोट तो डाल दी लेकिन अब बुरी तरह से पछता रहे हैं।

  • लधियाना में हुई दिल दहलाने वाली वारदात, सेवानिवृत्त सीपीडब्ल्यूडी अधिकारी और उसकी पत्नी की हत्या, 15 मई को जाना था कैनेडा

    You are currently viewing लधियाना में हुई दिल दहलाने वाली वारदात, सेवानिवृत्त सीपीडब्ल्यूडी अधिकारी और उसकी पत्नी की हत्या, 15 मई को जाना था कैनेडा

    The heart-wrenching incident in Ladhiana, the murder of a retired CPWD officer and his wife, was to go to Canada on May 15

    लधियाना में हुई दिल दहलाने वाली वारदात, सेवानिवृत्त सीपीडब्ल्यूडी अधिकारी और उसकी पत्नी की हत्या, 15 मई को जाना था कैनेडा

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते भाई रणधीर सिंह (बीआरएस) नगर में उस वक्त दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई जब वहां रहते पति-पत्नी की किसी ने हत्या कर दी। हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, वहीं वारदात की जांच शुरू कर दी है। बताया मृतक पूर्व सीपीडब्ल्यूडी अधिकारी था और वह यहां अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि उक्त दंपति 15 मई को अपने बेटे से मिलने के लिए कैनेडा जाने वाले थे। वहीं मृतक दंपति की पहचान सुखदेव सिंह लोटे (60) और उनकी पत्नी गुरमीत कौर (64) के रूप में हुई।

    जानकारी अनुसार भाई रणधीर सिंह (बीआरएस) नगर के डी-ब्लॉक में रहते सुखदेव सिंह के तीन बच्चे हैं। जिनमें से उनकी बेटी जोकि लुधियाना में ही ब्याही हुई है जबकि दो बेटे एक कनाडा और दूसरा स्काटलैंड में सेटल है। मृतक दंपति 15 मई को अपने बेटे के पास कनाडा जाने वाले थे। हत्या का खुलासा उस वक्त हुआ जब बेटी पिता से मिलने घर पहुंची तो घर का दरवाजा खुला हुआ था, जब वह अंदर गई तो सारा मंजर देखकर चिल्लाने लगी। जिसके बाद मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

    पुलिस को जांच के दौरान कमरे से 3 पानी के गिलास मिले हैं। संदेह जताया जा रहा है कि हमलावर पहले दपंति परिवार के पास बैठा होगा और किसी मामले में बातचीत की होगी। हमलावर को दंपति ने पानी पिलाया होगा, उसके बाद किसी बात को लेकर विवाद होने पर हत्या की गई। पुलिस अलग-अलग थ्योरियों पर काम कर रही है। जिस जगह कत्ल हुआ है, उस कमरे से पुलिस ने कई सैंपल भी लिए हैं। पुलिस को आरोपी के जूतों के निशान भी मिले हैं, क्योंकि जब आरोपी ने घर की दीवार फांद कर छलांग लगाई तो घर के बाहर बने गार्डन में ही उसके पांव मिट्‌टी में छप गए।

  • गुरदासपुर में तेजगति बोलेरो जीप पलटी, 6 लोग गंभीर घायल, यूपी जा रहे थे जीप सवार लोग

    You are currently viewing गुरदासपुर में तेजगति बोलेरो जीप पलटी, 6 लोग गंभीर घायल, यूपी जा रहे थे जीप सवार लोग

    Speeding Bolero jeep overturned in Gurdaspur, 6 people seriously injured, people riding the jeep were going to UP

    गुरदासपुर में तेजगति बोलेरो जीप पलटी, 6 लोग गंभीर घायल, यूपी जा रहे थे जीप सवार लोग

     

    गुरदासपुरः जिले के अंतर्गत आते कीड़ी अफगाना से उत्तरप्रदेश जा रही एक जीप हादसे का शिकार हो गई जिसमें करीब 6 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेजगति जीप अनियंत्रित होकर हाईवे डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पलट गई। गनीमत रही कि दूसरी लेन में कोई वाहन नहीं आ रहा था जिससे किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे के दौरान जीप में महिलाओं और बच्चों सहित 25 लोग सवार थे।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है। जीप में सवार महिलाओं और बच्चों ने बताया कि वह गुरदासपुर के कीड़ी अफगाना में शुगर मिल और खेतों में काम करते हैं और इन दिनों फसली चक्र से निवृत्त होने और शूगर मिल भी बंद होने के कारण वापस उत्तर प्रदेश अपने-अपने घर जा रहे थे।

    सभी लोग जीप नंबर यूपी 24 एटी 1075 में सवार होकर अपने बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश जा रहे थे। हादसे के वक्त पीछे डाले में सभी लोग सो रहे थे और ऊपर चारपाई पर सामान रखा हुआ था। उन्हें नहीं पता चला कि जीप कैसे पलट गई। हालांकि इतना जरूर बताया कि जीप बहुत तेज गति से चल रही थी।