भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, केजरीवाल के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी
चंडीगढ़ः भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार सुबह दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार, बग्गा पर फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। वहीं गिरफ्तारी के बाद बग्गा को दिल्ली से पंजाब लाया जा रहा है और थोड़ी देर में बग्गा को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दे कि मोहाली की साइबर सेल में बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।
बग्गा के करीबियों के अनुसार, करीब 12 गाड़ियों में 50 पुलिसकर्मी उनके दिल्ली स्थित घर पर पहुंचे। परिजनों ने कहा कि पहले कुछ पुलिस वाले घर के अंदर आए। उन्होंने कुछ देर बात की। इसके बाद बाहर से बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी घर में घुस गए और बग्गा को पकड़कर ले गए। आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान ने बग्गा की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी है।
तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर उनके पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने बताया कि सुबह घर पर पहले 2 पुलिसकर्मी आए जो पहले भी 2-3 बार नोटिस लेकर आए हैं। फिर अचानक 10-15 पुलिसकर्मी घर में घुसे और उसे खींचकर ले जाने लगे। वीडियो बनाने के लिए मैंने फोन उठाया तो मुझे कमरे में ले गए। मेरा फोन भी छीन लिया, तजिंदर का फोन भी ले गए हैं। मेरे मुंह पर पंच किया।
वहीं,भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि बग्गा एक सच्चा सरदार है। उसे इस तरह की हरकतों से न डराया जा सकता है और न ही कमजोर किया जा सकता है। मिश्रा ने कहा कि पंजाब पुलिस का इस्तेमाल केजरीवाल की पर्सनल नाराजगी और खुन्नस निपटाने के लिए किया जा रहा है। यह पंजाब और पंजाब के जनादेश का अपमान है।








Leave a Reply