जालंधर के चिकचिक चौक में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, 1 की मौत
जालंधरः महानगर में वीरवार सुबह चिकचिक चौंक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक मे मोटरसाइकिल सवार परिवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। मृतका की पहचान बस्ती शेख के संत नगर की रहने वाली के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार, बस्ती शेख के न्यू संत नगर की रहने वाली महिला अपने बच्चे और सास-ससुर के साथ वीरवार सुबह आदर्श नगर स्थित पार्क में सैर करने के लिए आई हुई थी। सैर करने के बाद वे मोटरसाइकिल पर लौट रहे थे। अभी वे चिकचिक चौक पर ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर दे मारी। टक्कर लगने के बाद चारों लोग सड़क पर गिर गए।
ट्रक चालक ने ब्रेक लगाने की बजाय सड़क पर गिरी महिला के ऊपर से ट्रक निकाल दिया। महिला ट्रक के पहियों में फंस गई, लेकिन चालक ने ब्रेक नहीं लगाई। और महिला को वह करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया। महिला के टुकड़े-टुकड़े हो गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में महिला की सास-ससुर औऱ तीन साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है, और घायलों को उपचार के लिए भर्ती करवा दिया है।








Leave a Reply