Category: PUNJAB

  • क्यों नहीं पकड़ रही पुलिस मुख्य आरोपी पूनीत सोनी(पिंप्पू) , अमन सेठी व मिर्ज़ा

    क्यों नहीं पकड़ रही पुलिस मुख्य आरोपी पूनीत सोनी(पिंप्पू) , अमन सेठी व मिर्ज़ा

    क्यों नहीं पकड़ रही पुलिस मुख्य आरोपी पूनीत सोनी(पिंप्पू) , अमन सेठी व मिर्ज़ा

    Mbd Web News जालंधर (.सुमेश शर्मा) : आज गोपाल नगर गोली कांड के डेढ़ महीने से अधिक बीत जाने के बाद भी क्यों नहीं पकड़ रही पुलिस मुख्य आरोपी पूनीत सोनी(पिंप्पू) , अमन सेठी व मिर्ज़ा को। पुनीत सोनी पिंप्पू, ये वह मुख्य आरोपी हैं जिसने हिमांशु सौंधी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जोकि वहां से गुज़र रहे राहगीर हरमेल सिंह की टांग पर जा लगी। वहीं दूसरा मुख्य आरोपी अमन सेठी, जिसने अपनी गाड़ी से उतरते वक्त हिमांशु सौंधी को जातिसूचक शब्द कहे व गालियां भी दी। फिर अमन सेठी ने अपने साथी पिंप्पू को कहा कि आज हिमांशु सौंधी को मौत के घाट उतार दो, आज यह अकेला है। तो तीसरा मुख्य आरोपी मिर्ज़ा जिसने हिमांशु सौंधी को पकड़ते वक्त उस पर तेजधार हथियार से अंधाधुंध वार किया परंतु हिमांशु ने अपनी सूझबूझ से मिर्ज़ा की पकड़ से खुद को छुड़वाया और वहां से अपनी जान बचा कर भागा।

    अब सवाल यह है कि इन क्रिमिनल्स को पुलिस क्यों नहीं पकड़ रही। क्या पुलिस की मिलीभगत से ही यह आरोपी अभी तक आजाद हैं या पुलिस पर किसी तरह का राजनीतिक दबाव है ? ऐसे अपराधियों का यूं पुलिस की गिरफ्त से बाहर होना पुलिस की कारगुजारी पर सवालियां निशान उठाती है।

    इस मामले की जांच जब तत्कालीन पुलिस कमिश्नर स. गुरप्रीत सिंह तूर ने अपने अधीन ली तो उन्होंने 4 आरोपियों को हवालात तक पहुंचा दिया लेकिन अब सवाल यह है कि जो मुख्य आरोपी बचे हैं उनकी गिरफ्तारी नए पुलिस कमिश्नर स. गुरशरन सिंह संधू कितनी जल्दी करवाने में सफल होते हैं। इन अपराधियों की गिरफ्तारी नए पुलिस कमिश्नर के लिए साक का सवाल बन सकती है। क्योंकि यह एक ऐसा हमला था जो अभी तक मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इन अपराधियों से खतरनाक हथियार मिलने की आशंका भी हैं।

  • बड़ी खबरः नवजोत सिंह सिद्धू हुए पटिय़ाला जेल में बीमार, उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing बड़ी खबरः नवजोत सिंह सिद्धू हुए पटिय़ाला जेल में बीमार, उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया… पढ़ें पूरी खबर

    Big news: Navjot Singh Sidhu fell ill in Patiala jail, was taken to PGI for treatment… read full news

    बड़ी खबरः नवजोत सिंह सिद्धू हुए पटिय़ाला जेल में बीमार, उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया… पढ़ें पूरी खबर

     

    चंडीगढ़ः पटियाला की जेल में रोडरेज मामले में सजा काट रहे पूर्व कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया है। जहां डाक्टरों की टीम उनका चेकअप कर रही है। बताया जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू का खून गाढ़ा होने और लीवर प्राब्लम होने के कारण उनका स्वास्थ्य खराब हुआ है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सिद्धू को कोर्ट के आदेश के बाद जेल में स्पेशल डाइट दी जा रही है।

    जानकारी अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू ने जेल में खुद को लिवर की प्रॉब्लम बताई है। ब्लड क्लॉटिंग (खून के थक्के बनना) यानी गाढ़े खून की भी दिक्कत बताई। सिद्धू ने कहा कि उन्हें गेहूं से भी एलर्जी है। इसलिए उन्होंने जेल की दाल-रोटी नहीं खाई। इसकी जगह वह सिर्फ फल और सलाद खा रहे थे। इसके लिए सिद्धू ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद राजिंदरा अस्पताल के डॉक्टरों के बोर्ड ने सिद्धू का डाइट प्लान तैयार किया था।

    जिक्रयोग्य है कि सिद्धू इस वक्त 34 साल पुराने रोड रेज केस में एक साल कैद की सजा काट रहे हैं। उनका पटियाला में एक बुजुर्ग से पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था। बाद में बुजुर्ग की मौत हो गई थी। पहले सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ एक हजार जुर्माना लगाया था। इसके बाद परिवार ने पुनर्विचार याचिका दायर की तो सुप्रीम कोर्ट ने फैसला बदलते हुए 1 साल कैद की सजा दे दी।

  • सिद्धू मूसेवाला कत्लकांडः 8 शार्प शूटरों की हुई पहचान… पढ़ें कहां के हैं शार्पशूटर

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला कत्लकांडः 8 शार्प शूटरों की हुई पहचान… पढ़ें कहां के हैं शार्पशूटर

    Sidhu Musewala Murder: 8 Sharp Shooters Identified… Read Where Are The Sharpshooters

    सिद्धू मूसेवाला कत्लकांडः 8 शार्प शूटरों की हुई पहचान… पढ़ें कहां के हैं शार्पशूटर

     

    मानसाः बीते दिनों पंजाबी गायक व कांग्रेसी नेता की हुई हत्या के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल शार्प शूटरों की पहचान कर ली है और पहली बार इन शार्प शूटरों की तस्वीरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि सभी शार्प शूटर्स गैंगस्टर लारेंस बिशनोई गैंग के सदस्य हैं जोकि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र के रहने वाले बताये जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस सभी की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।

    पुलिस के मुताबिक मूसेवाला की हत्या से 3 दिन पहले यह सब कोटकपूरा हाइवे पर इकट्‌ठा हुए थे, जिनमें सुभाष बोंदा, संतोष यादव, सौरभ, मनजीत सिंह, प्रियवर्त फौजी, हरकमल, जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह शामिल हैं। फिलहाल अब 4 राज्यों की पुलिस इनके पीछे लग गई है। पुलिस को शक है कि 29 मई को मानसा में उक्त शार्प शूटर्स ने ही सिद्धू मूसेवाला को अंधाधुंध गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा था।

    सूत्रों ने बताया है कि पूछताछ में लॉरैंस बिश्नोई ने कहा कि कनाडा के रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने साजिश रचकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई। सिद्धू की हत्या गिरोहों की प्रतिद्वंद्विता का परिणाम है। बिश्नोई ने बताया कि मूसेवाला उनके गिरोह के खिलाफ साजिश में शामिल था इसलिए वे लोग उसे मारना चाहते थे। बिश्नोई ने मूसेवाला की हत्या में शामिल गैंगस्टरों के नामों का खुलासा नहीं किया। लॉरैंस से पूछताछ में 3 हथियार सप्लायरों के नाम भी सामने आए हैं।

  • सिद्धूमूसेवाला के परिवार के साथ मंगलवार को मुलाकात कर सकते हैं राहुल गांधी

    You are currently viewing सिद्धूमूसेवाला के परिवार के साथ मंगलवार को मुलाकात कर सकते हैं राहुल गांधी

    Rahul Gandhi to meet Sidhu Musewala’s family on Tuesday

    सिद्धूमूसेवाला के परिवार के साथ मंगलवार को मुलाकात कर सकते हैं राहुल गांधी

     

    नई दिल्लीः पंजाबी गायक व कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब में सियासत गर्मा गई है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को पंजाब के मानसा के मूसा गांव जाएंगे और दिवंगत पंजाबी गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात करेंगे। बता दें कि मूसेवाला पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने मानसा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव भी लड़ा। हालांकि वह चुनाव हार गए। मूसेवाला पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के करीबी हैं।

    बता दें कि इससे पहले सिद्धू मूसेवाला के परिवार के साथ मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान सहित कई बड़े नेताओं की मुलाकात हो चुकी है। वहीं बीते दिनों मूसेवाला के माता-पिता ने चंडीगढ़ टेक्निकल एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दो दिन पहले मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग की थी। हालांकि भाजपा का कहना था कि लॉ एंड ऑर्डर राज्य का विषय है। अगर पंजाब सरकार सिफारिश करे तो केंद्र जांच करवाने के लिए तैयार है। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री गजेंद्र शेखावत ने भी मूसा गांव पहुंचकर परिवार से दुख जताया था।

    गौरतलब है कि पंजाब के मानसा जिले में पिछले दिनों अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी। पंजाब सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती किए जाने के बाद यह घटना हुई। इस हमले में मूसेवाला के एक चचेरा भाई और एक दोस्त भी घायल हो गया जो मूसेवाला के साथ थार में कहीं जा रहे थे।

  • तरनतारन में तार-तार हुए रिश्ते, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, शव कमरे में बंद कर हुई फरार

    You are currently viewing तरनतारन में तार-तार हुए रिश्ते, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, शव कमरे में बंद कर हुई फरार

    Tangled relations in Tarn Taran, wife killed her husband with lover, locked the dead body in the room and escaped

    तरनतारन में तार-तार हुए रिश्ते, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, शव कमरे में बंद कर हुई फरार

     

    तरनतारनः तरनतारन के अंतर्गत आते गांव मक्खी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों ने एक बंद घर से आ रही बदबू के कारण कमरे को खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। कमरे में एक व्यक्ति का शव पड़ा था, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच की तो पता चला है कि उक्त व्यक्ति की पहचान हरपाल सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी अनुसार, विधानसभा हलका खेमकरण के गांव सकत्तरा निवासी हरपाल सिंह (27) का विवाह मक्खी कलां निवासी राजबीर कौर के साथ हुआ था। राजबीर का यह दूसरा विवाह था। इससे पहले उसकी शादी गुरलाल सिंह से हुई थी। उसकी मौत के बाद राजबीर ने हरपाल के साथ विवाह कर लिया, परंतु उसने गांव मक्खी कलां निवासी युवक रंजीत सिंह राणा के साथ प्रेम संबंध बना लिए। इसका हरपाल को पता चला तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। 27 मई की रात हरपाल अपने घर में मौजूद था। तभी वहां पर रंजीत राणा आ पहुंचा। इस दौरान दोनों में तकरार हुई। फिर राजबीर कौर ने अपने प्रेमी रंजीत राणा के साथ मिलकर हरपाल के सिर में किसी वस्तु से कई वार किए। बुरी तरह लहुलूहान होकर हरपाल जमीन पर गिर गया।

    उसने कहा कि 31 मई को पता लगने पर उक्त कमरे में से उसके भाई का शव मिला जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को कर दी। पुलिस की तरफ से इस मामलें की जांच की जा रही है। इस सम्बन्धित एस.ओ.ओ. मुखिन्दर सिंह ने बताया कि बयानों के बयान पर रणजीत सिंह राणा पुत्र मुख्तार सिंह और राजबीर कौर पत्नी हरपाल सिंह निवासी मक्खी कलां खिलाफ मुकद्दमा करके मुलजिमों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • अमृतसर में एएसआइ ने अपनी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

    You are currently viewing अमृतसर में एएसआइ ने अपनी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

    ASI shot himself with his revolver in Amritsar, condition critical

    अमृतसर में एएसआइ ने अपनी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

     

    अमृतसरः महानगर में थाना छेरहटा के अंतर्गत आते क्षेत्र जापानी मिल निवासी पीसीआर पुलिसकर्मी एएसआई जसवंत सिंह द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लगभग तीन माह पहले उसकी पत्नी की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। इसके बाद वह लगातार मानसिक तनाव में रहने लगा था। उसके सहयोगी पुलिसकर्मियों ने बताया कि उसका बेटा कनाडा में रहता है।

    रविवार सुबह वह थाने से घर खाना खाने के लिए गया था और उसने गुरुद्वारा साहब में भी माथा टेका था। इसके बाद जब वह थाने पर लौटा तो उसने अपनी कारबाइन से खुद को सिर में गोली मार ली। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया कि जब सभी ने गोली की आवाज सुनी तो वह उस ओर भागे। जहां जसवंत सिंह खून से लथपथ था। उसके सिर से खून बह रहा था। उन्होंने तुरंत जसवंत को गाड़ी में डाला और अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच चुके हैं और विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई हैं।

  • पंजाब में 4 पूर्व मंत्रियों ने भाजपा का दामन पकड़ा तो अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस को चेता दी यह बात, कहा- यह तो बस शुरुआत है

    पंजाब में 4 पूर्व मंत्रियों ने भाजपा का दामन पकड़ा तो अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस को चेता दी यह बात, कहा- यह तो बस शुरुआत है

     

    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इन सभी को बधाई देते हुए इसे सही कदम बताया। इतना ही नहीं उन्होंने अपरोक्ष रूप से कांग्रेस को चेतावनी देते कहा यह तो बस एक शुरुआत है।

    पंजाब के 4 पूर्व मंत्रियों ने भाजपा का दामन थामा तो अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस को चेताया, कहा- यह तो बस शुरुआत है
    पंजाब में कांग्रेस पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं। वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ में बाद हाल ही में कांग्रेस के चार पूर्व मंत्री और एक पूर्व विधायक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में इनके शामिल होते ही पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इन सभी को बधाई देते हुए इसे सही कदम बताया। इतना ही नहीं उन्होंने अपरोक्ष रूप से कांग्रेस को चेतावनी देते कहा यह तो बस एक शुरुआत है।

    दरअसल, शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में कांग्रेस के चार पूर्व मंत्री और एक पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो गए। इन नेताओं में पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका, शाम सुंदर अरोड़ा, गुरप्रीत सिंह कांगड़, बलबीर सिंह सिद्धू के अलावा मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह, पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों, और कमलजीत सिंह ढिल्लों शामिल हैं। इसके अलावा अकाली दल से मोहिंदर कौर और सरूप सिंगला ने भी भाजपा का दामन थामा।

    इसके बाद कैप्टन अमरिंदर ने इन सभी को बधाई देते हुए अपने एक ट्वीट में लिखा कि इन सभी नेताओं को शुभकामनाएं और इन्होंने सही दिशा में कदम उठाया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि यह तो बस एक शुरुआत है। पंजाब के राजनीति पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि सुनील जाखड़ के चलते ही यह सभी भाजपा में शामिल हुए हैं। इससे पहले वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं।

    अमरिंदर सिंह का कांग्रेस से बाहर निकलना पंजाब में पिछले साल चुनावों से पहले सबसे बड़े घटनाक्रमों में से एक था। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि वह अपने नेताओं को बनाए रखने में सक्षम नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई से सुनील जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस को देखना चाहिए कि ऐसे अनुभवी नेता और कार्यकर्ता पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं। अगर वे देश के प्रति अपनी निष्ठा की प्रतिज्ञा नहीं कर सकते हैं और पार्टी की कमियों को दूर नहीं कर सकते हैं, तो वे विपक्ष होने का दर्जा भी खो सकते हैं।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हुआ नया खुलासा, हत्यारे 4 दिन पहले आ गए थे मानसा!

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हुआ नया खुलासा, हत्यारे 4 दिन पहले आ गए थे मानसा!

    New revelation in Sidhu Musewala murder case, the killers had come 4 days ago to Manasa!

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हुआ नया खुलासा, हत्यारे 4 दिन पहले आ गए थे मानसा!

     

    मानसाः बीते दिनों मानसा में कांग्रेसी नेता और मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नया खुलासा हुआ। जिसके तहत एक नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसके तहत ये दावा किया जा रहा है कि हत्यारे सिद्धूमूसेवाला की हत्या करने के इरादे से मानसा में 4 दिन पहले ही आ गए थे और लगातार सिद्धू की रेकी कर योजना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि ये वीडियो लगातार सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रही है। वहीं पुलिस लगातार हत्यारों की तलाश में कई जगहों पर छापामारी कर रही है और दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद से हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों का कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है।

    जानकारी अनुसार बीते दिनों निजी चैनल कि रिपोर्ट के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सिद्धू की हत्या वाले दिन जो कार उनका पीछा करते हुए दिखी थी वही कार इस वीडियो में भी नजर आ रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कार हत्या वाले दिन से करीब 4 दिन पहले हरियाणा के फतेहाबाद से मानसा में दाखिल हुई थी। जिस दिन यह कार मानसा में आई, उसी दिन यह सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी। इस फुटेज के आधार पर पंजाब पुलिस ने फतेहाबाद से दो लोगों को हिरासत में लिया है।

    जिक्रयोग्य है कि इसी गैंग ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी अपने सिर पर ली है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि यह कार वही है जो हत्या वाले दिन मानसा में सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी का पीछा करते हुए नजर आई थी। उस दिन यह कार मानसा में एक सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुई थी।

  • गृह मंत्री अमित शाह से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता, सीबीआई जांच की करेंगे मांग

    You are currently viewing गृह मंत्री अमित शाह से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता, सीबीआई जांच की करेंगे मांग

    Sidhu Musewala’s parents reach Chandigarh to meet Home Minister Amit Shah, will demand CBI inquiry

    गृह मंत्री अमित शाह से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता, सीबीआई जांच की करेंगे मांग

     

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मामला गर्मा गया है। जिसके तहत सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात करने के लिए आज चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। यह मुलाकात दोपहर 3 बजे के करीब हो सकती है। जानकारी अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ दौरे पर आए हुए हैं। इस दौरान परिवार सीबीआई जांच की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि जितना जल्दी हो सके इस मामले की जांच कर सच्चाई बाहर लाई जाए।

    गौरतलब है कि 29 मई को मानसा के जवाहरके गांव में मूसेवाला की हत्या हुई थी। 30 मई को परिवार ने हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग की। उन्होंने पोस्टमार्टम की परमिशन नहीं दी। जिसके बाद गृह सचिव अनुराग वर्मा ने हाईकोर्ट रजिस्ट्रार को लेटर लिखा। इसके बाद ही पोस्टमार्टम हुआ। बता दें कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मूसेवाला के परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिया था।

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच फिलहाल पंजाब पुलिस कर रही है। जिसकी निगरानी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के एडीजीपी प्रमोद बान कर रहे हैं। इसमें आईजी जसकरन सिंह, एआईजी गुरमीत चौहान समेत कुल 5 मेंबर शामिल किए गए हैं। हालांकि, अभी तक इस मामले में पुलिस कोई बड़ा खुलासा नहीं कर सकी है।

  • आज चंडीगढ़ दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, कई बड़े नेता हो सकते हैं भाजपा में शामिल

    You are currently viewing आज चंडीगढ़ दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, कई बड़े नेता हो सकते हैं भाजपा में शामिल

    Home Minister Amit Shah on Chandigarh tour today, many big leaders may join BJP

    आज चंडीगढ़ दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, कई बड़े नेता हो सकते हैं भाजपा में शामिल

     

    चंडीगढ़ः भाजपा के गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को चंडीगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह पंचकूला में पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का उद्घाटन करेंगे, इससे पहले वह दोपहर तीन बजे चंडीगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। और सायं 6 बजे तक मुख्यालय में रहेंगे।

    वहीं रात 8 बजे सुनील जाखड़ के पंचकूला स्थित आवास पर पहुचेंगे। शाह के दौरे में अनेक विपक्षी पूर्व मंत्रियों व विधायकों के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। जानकारी अनुसार जिला बठिंडा, अमृतसर व होशियारपुर से संबंधित कांगे्रस व शिरोमणि अकाली दल से संबंधित नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।