Home Minister Amit Shah on Chandigarh tour today, many big leaders may join BJP
आज चंडीगढ़ दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, कई बड़े नेता हो सकते हैं भाजपा में शामिल
चंडीगढ़ः भाजपा के गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को चंडीगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह पंचकूला में पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का उद्घाटन करेंगे, इससे पहले वह दोपहर तीन बजे चंडीगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। और सायं 6 बजे तक मुख्यालय में रहेंगे।
वहीं रात 8 बजे सुनील जाखड़ के पंचकूला स्थित आवास पर पहुचेंगे। शाह के दौरे में अनेक विपक्षी पूर्व मंत्रियों व विधायकों के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। जानकारी अनुसार जिला बठिंडा, अमृतसर व होशियारपुर से संबंधित कांगे्रस व शिरोमणि अकाली दल से संबंधित नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।








Leave a Reply