सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हुआ नया खुलासा, हत्यारे 4 दिन पहले आ गए थे मानसा!
मानसाः बीते दिनों मानसा में कांग्रेसी नेता और मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नया खुलासा हुआ। जिसके तहत एक नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसके तहत ये दावा किया जा रहा है कि हत्यारे सिद्धूमूसेवाला की हत्या करने के इरादे से मानसा में 4 दिन पहले ही आ गए थे और लगातार सिद्धू की रेकी कर योजना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि ये वीडियो लगातार सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रही है। वहीं पुलिस लगातार हत्यारों की तलाश में कई जगहों पर छापामारी कर रही है और दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद से हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों का कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है।
जानकारी अनुसार बीते दिनों निजी चैनल कि रिपोर्ट के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सिद्धू की हत्या वाले दिन जो कार उनका पीछा करते हुए दिखी थी वही कार इस वीडियो में भी नजर आ रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कार हत्या वाले दिन से करीब 4 दिन पहले हरियाणा के फतेहाबाद से मानसा में दाखिल हुई थी। जिस दिन यह कार मानसा में आई, उसी दिन यह सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी। इस फुटेज के आधार पर पंजाब पुलिस ने फतेहाबाद से दो लोगों को हिरासत में लिया है।
जिक्रयोग्य है कि इसी गैंग ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी अपने सिर पर ली है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि यह कार वही है जो हत्या वाले दिन मानसा में सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी का पीछा करते हुए नजर आई थी। उस दिन यह कार मानसा में एक सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुई थी।








Leave a Reply