Category: PUNJAB

  • संगरूर वासियों ने लगाए सीएम भगवंत मान के गुमशुदा होने के पोस्टर, पढें पूरी खबर…

    You are currently viewing संगरूर वासियों ने लगाए सीएम भगवंत मान के गुमशुदा होने के पोस्टर, पढें पूरी खबर…

    संगरूर वासियों ने लगाए सीएम भगवंत मान के गुमशुदा होने के पोस्टर, पढें पूरी खबर…

     

    संगरूरः संगरूर के धूरी हल्के से लम्बे समय तक लोगों की सार ना लेने के विरोध में लोगों ने भगवंत मान के शहर भर में गुमशुदा के तलाश के पोस्टर चिपका दिए हैं। इन पोस्टरों पर धूरी दिआं कंधां ते लिखियां, साड्डा एमएलए कदे नहीं दिखेयां के पोस्टरों से दीवारें भरे हुई है। भारतीय जनता पार्टी हलका धूरी की ओर से शहर भर की दीवारों पर यह पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान को आडे हाथों लेने का प्रयास किया गया है।

    जानकारी अनुसार, धूरी से विधायक रहे और सीएम भगवंत मान पंजाब विधानसभा चुनावों के बाद सिर्फ एक बार ही धूरी में पहुंचे थे, जबकि अब लंबे समय से उनकी ओर से धूरी की तरफ रुख नहीं किया गया है। लोगों का रोष है कि सरकार बनने पर भगवंत मान ने एलान किया था कि आम आदमी पार्टी की सरकार चंडीगढ़ से नहीं, बल्कि गांवों से चलेगी, लेकिन सत्ता संभालने के बाद दोबारा मुख्यमंत्री ने अपने हलके की सार नहीं ली।

    बता दें कि हलका धूरी बदहाली के दौर से गुजर रहा है और लोग खुद को ठग्गा सा महसूस कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में हलका धूरी का विधायक गुमशुदा है के नारे लगाते हुए रोष जाहिर किया। भाजपा के जिला प्रधान व हलका धूरी के इंचार्ज रणदीप सिंह दियोल ने कहा कि धूरी हलके से जीत कर विधायक व फिर मुख्यमंत्री बने भगवंत मान ने कभी दोबारा मुंडकर धूरी कदम नहीं रखा है। हलके के लोगों को गुमराह करके वोट हासिल करने के बाद हलके को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भुला दिया है।  पंजाब के लोगों के साथ झुठे वादे करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में कानून-व्यवस्था को कायम रखने में नाकाम साबित रही है।

  • जालंधर के नए सीपी होंगे गुरशरण सिंह संधू, जल्दी संभालेंगे पदभार, गुरप्रीत सिंह तूर हुए सेवानिवृत्त

    You are currently viewing जालंधर के नए सीपी होंगे गुरशरण सिंह संधू, जल्दी संभालेंगे पदभार, गुरप्रीत सिंह तूर हुए सेवानिवृत्त

    Gursharan Singh Sandhu will be the new CP of Jalandhar, will take over soon, Gurpreet Singh Toor retires

    जालंधर के नए सीपी होंगे गुरशरण सिंह संधू, जल्दी संभालेंगे पदभार, गुरप्रीत सिंह तूर हुए सेवानिवृत्त

     

    जालंधरः पूर्व पूलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर के सेवानिवृत्त होने के बाद आईपीएस अधिकारी गुरशरण सिंह संधू को जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वह शीघ्र ही पद संभाल लेंगे। सरदार गुरशरण सिंह संधू 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इस वक्त संधू पंजाब पुलिस के बेड़े में पुलिस महानिरीक्षक क्राइम का पदभार संभाले हुए थे। अब उन्हें वहां से मुक्त करके जालंधर कमिश्नरेट की नई जिम्मेदारी दी गई है। अंग्रेजी में परास्नातक गुरशरण सिंह संधू के हवाले अब जांलधर के शहरी क्षेत्र की जिम्मेदारी होगी।

    पंजाब पुलिस की क्राइम ब्रांच के प्रमुख रहे संधू से लोगों को उम्मीद है कि वह अपने तर्जुबे से शहर में छीना झपटी, लूट, चोरी, फायरिंग और हत्याओं के बढ़ रहे ग्राफ पर नीचे लाएंगे। बता दें कि गुरप्रीत सिंह तूर अपना कार्यकाल पूरा कर मंगलवार को रिटायर हो गए है। वह करीब तीन महीने पहले जालंधर में बतौर पुलिस कमिश्नर आए थे।

  • मूसेवाला हत्याकांडः अब गैंगस्टर भूप्पी राणा ने मूसेवाला के कातिलों का पता बताने वाले को 5 लाख देने की घोषणा, बोला- भाई की मौत का बदला लेंगे

    You are currently viewing मूसेवाला हत्याकांडः अब गैंगस्टर भूप्पी राणा ने मूसेवाला के कातिलों का पता बताने वाले को 5 लाख देने की घोषणा, बोला- भाई की मौत का बदला लेंगे

    Musewala murder case: Now gangster Bhuppi Rana announces to give 5 lakhs to the person who gives the address of Moosewala’s killers, said – will avenge his brother’s death

    मूसेवाला हत्याकांडः अब गैंगस्टर भूप्पी राणा ने मूसेवाला के कातिलों का पता बताने वाले को 5 लाख देने की घोषणा, बोला- भाई की मौत का बदला लेंगे

     

    चंडीगढ़ः बीते दिनों सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद विभिन्न गैंगस्टरों ने सिद्धू की मौत का बदला लेने की घोषणा की है। वहीं इस मामले में एक और गैंगस्टर भूप्पी राणा ने भी इस हत्याकांड के कातिलों का पता बताने वाले के लिए 5 लाख रुपए के ईनाम की घोषणा कर दी है। इस मौके राणा ने कहा कि वह सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का बदला लेंगा। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राणा ने कहा कि कातिल पंजाब या कैनेडा, अमेरिका बैठा हो, उसके बारे में सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

    राणा ने अपने ग्रुप में दविंदर बंबीहा, नीरज बवाना, टिल्लू ताजपुरिया, कौशल चौधरी, गौंडर, सुनील राठी और शेरा खुब्बन को भी साथ में बताया है। सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को शाम साढ़े 5 बजे मानसा के जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। भूप्पी राणा ने लिखा कि मूसेवाला का मानसा में कत्ल कर दिया गया। पंजाबी इंडस्ट्री में जट्‌ट की तूती बोलती थी। लॉरेंस और गोल्डी बराड़ झूठे फेम के लिए कहते हैं कि मूसेवाला ने गुरलाल बराड़ और विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल में बंबीहा ग्रुप की मदद की।

    यह बात झूठी है। हम जो भी करते हैं, अपने दम पर करते हैं। लॉरेंस ग्रुप जो भी करता है, उसे अपने मरे लोगों के साथ जोड़ देता है। जिसने भी मूसेवाला के कत्ल में मदद की, एक-एक से हिसाब लिया जाएगा। सिद्धू के परिवार, दोस्त और प्रशंसकों से हमारी हमदर्दी है। हम सिद्धू को वापस नहीं ला सकते लेकिन मौत का बदला जरूर लेंगे।

  • बेक्रिंग न्यूजः ‘आप’ विधायक शीतल अंगुराल के गनमैन ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

    You are currently viewing बेक्रिंग न्यूजः ‘आप’ विधायक शीतल अंगुराल के गनमैन ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

    BREAKING NEWS: Gunman of AAP MLA Sheetal Angural commits suicide by shooting himself

    बेक्रिंग न्यूजः ‘आप’ विधायक शीतल अंगुराल के गनमैन ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

     

    जालंधरः महानगर में वीरवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगूराल के गनमैन ने अपनी बंदूक से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वीरवार को ही वह ड्यूटी पर लौटा था। उसका शव बस्ती दानिशमंदा में एक क्वार्टर में मिला। मृतक की पहचान मूल रूप से महतपुर के रहने वाले पवन कुमार (29) के रूप में हुई है।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजव दिया है। कहा जा रहा है वह परिवार में चल रहे किसी विवाद को लेकर परेशान था। इसी विवाद को लेकर वह पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर था। और आज सुबह दस बजे के करीब उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त गनमैन जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल के दानिशमंदा स्थित घर पर अकेला था। घटना के वक्त विधायक शीतल अंगुराल औऱ उनका सारा परिवार बस्तियों में ही स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में गए हुए थे। आज बाबा बालक नाथ मंदिर में कार्यक्रम था और एक शोभायात्रा भी निकाली जानी थी।

    विधायक ने गनमैन की मौत पर गहरा शोक जताया है। विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि उनका गनमैन बहुत ही शांत स्वभाव का और बहुत बढ़िया इंसान था। वह अपनी ड्यूटी बहुत ही शांति के साथ करता था। लेकिन उसने यह कदम क्यों उठाया इस पर वह भी हैरान हैं।

  • मूसेवाला हत्याकांड में पजांब नहीं आना चाहता गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, एनकाउंटर की आशंका

    You are currently viewing मूसेवाला हत्याकांड में पजांब नहीं आना चाहता गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, एनकाउंटर की आशंका

    Gangster Lawrence Bishnoi does not want to come to Punjab in Moosewala murder case, fear of encounter

    मूसेवाला हत्याकांड में पजांब नहीं आना चाहता गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, एनकाउंटर की आशंका

     

    चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इस पर आज सुनवाई होगी। पुलिस से पूछताछ के दौरान लॉरेंस ने कहा कि उसका मूसेवाला की हत्या से कोई लेना-देना नहीं है। लॉरेंस को पंजाब पुलिस पर उसके एनकाउंटर करने का शक है और वह पंजाब नहीं आना चाहता। हालांकि मानसा पुलिस ने उसे पंजाब लाने की पूरी तैयारी कर ली है। फिलहाल लॉरेंस 5 दिन के रिमांड पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के पास है।

    लॉरेंस खुद को सोशल मीडिया पोस्ट से भी अलग कर रहा है जिसमें उसके गिरोह के सदस्य गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। लॉरेंस और गोल्डी बराड़ हर बार नए निशानेबाजों का इस्तेमाल करते हैं ताकि पुलिस उन तक आसानी से न पहुंच सके। गैंगस्टर लॉरेंस ने वकीलों के जरिए पिटीशन में दलील दी कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद पंजाब में माहौल बदला हुआ है। सरकार राजनीतिक स्थिति को सुधारने के लिए उसका फेक एनकाउंटर करवा सकती है। इसलिए उसका पंजाब का प्रोडक्शन वारंट न दिया जाए। अगर उसे पंजाब भेजा जाए तो फिर दिल्ली पुलिस की सुरक्षा दी जाए।

    बता दें कि मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रविवार शाम साढ़े 5 बजे मानसा के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली। गोल्डी तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस का खास है। इसके बाद दिल्ली पुलिस के गिरफ्तार किए 2 लाख के ईनामी गैंगस्टर शाहरूख से पूछताछ का ब्यौरा सामने आया। शाहरूख ने कहा कि मूसेवाला की हत्या की साजिश तिहाड़ जेल में रची गई। जिसके बाद पंजाब पुलिस लॉरेंस से पूछताछ करना चाहती है।

  • श्री दरबार साहिब माथा टेकने जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्राली को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 13 घायल

    You are currently viewing श्री दरबार साहिब माथा टेकने जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्राली को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 13 घायल

    Tractor collides with a trolley full of devotees going to pay obeisance at Shri Darbar Sahib, 3 killed, 13 injured

    श्री दरबार साहिब माथा टेकने जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्राली को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 13 घायल

     

    तरनतारनः अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, इस सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए फरीदकोट जिले के गांव गंदारा के पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह ने बताया कि श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने के लिए एक ट्राली में 17 लोग सवार होकर जा रहे थे। रात करीब 12:10 बजे ट्रैक्टर ट्राली जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित कस्बा सरहाली के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्राले ने ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्राली सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद थाना सरहाली कलां के एसएचओ चरण सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को सिविल अस्पताल तरनतारन में दाखिल करवाया। वहीं गंभीर हालत को देखते हुए यहां से 8 मरीजों को अमृतसर रेफर कर दिया गया है।

  • अमृतसर में हुई बडी वारदात, घर में घुसकर तीन युवकों ने ट्रक चालक की पत्नी से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई

    You are currently viewing अमृतसर में हुई बडी वारदात, घर में घुसकर तीन युवकों ने ट्रक चालक की पत्नी से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई

    Big incident in Amritsar, three youths raped the wife of truck driver after entering the house, also made a video

    अमृतसर में हुई बडी वारदात, घर में घुसकर तीन युवकों ने ट्रक चालक की पत्नी से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई

     

    अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते गांव भिंडी सैदां में एक बड़ी वारदात सामने आ रही है, जहां कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर महिला के साथ साहुमिक दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाकर उसे मुंह बंद रखने की धमकी दी। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर उक्त युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।

    इस संबंधी पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पति ट्रक चलाता है। इस कारण वह घर में अकेली रहती है। गांव खुसपुर निवासी रेशम सिंह और लाबा सिंह उस पर बुरी नजर रखते हैं। इस बारे में वह अपने परिवार को बता चुकी है। कुछ महीने पहले उसका पति पंजाब से बाहर था और आरोपित जबरदस्ती उसके घर में घुस आए और जबरदस्ती करने लगे। फिलहाल, पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना भिंडी सैदां की पुलिस ने खुसपुर गांव निवासी रेशम सिंह, लाबा सिंह और अभितेज सिंह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जालसाजी करने के आरोप में एफआइआर दर्ज की है।

    पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे काबू करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जब उसने पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी तो आरोपितों ने उसे धमकाया कि वे उसकी वीडियो वायरल कर देंगे और उसे समाज में बुरी तरह से बदनाम कर देंगे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अपनी और परिवार की बदनामी के कारण उसने घटना का जिक्र कभी अपने परिवार से नहीं किया। महिला ने आरोप लगाया कि अब तीनों आरोपित उसे फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं। इसके बाद उसने पुलिस की शरण ली है।

  • अमृतसर में आनलाइन ठगों ने युवक के खाते से निकलवाए 98 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing अमृतसर में आनलाइन ठगों ने युवक के खाते से निकलवाए 98 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस

    98 lakh rupees withdrawn from youth’s account from online thugs in Amritsar, police engaged in investigation

    अमृतसर में आनलाइन ठगों ने युवक के खाते से निकलवाए 98 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस

     

    अमृतसरः आनलाइन ठगों ने महानगर एक युवक के साथ ठगी करते हुए उसके खाते से करीब 98 लाख रुपए ठग लिए। जिसके बाद उक्त युवक द्वारा अपने साथ हुई ठगी की शिकायत पुलिस को की गई। पुलिस ने उक्त लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश में छापमारी कर रही है। ठगी का शिकार हुए युवक की पहचान तरुण निवासी लारेंड रोड अमृतसर के रूप में हुई है।

    पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले मोबाइल स्क्रीन पर मैसेज मिला कि उनके बैंक खाते से 98 लाख रुपये तीन अन्य खातों में ट्रांसफर हुए हैं। घटना के तुरंत बाद उन्होंने बैंक प्रबंधन और पुलिस को शिकायत की। फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले में जांच तेज कर दी है।

    वहीं पुलिस इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। तरुण की शिकायत पर थाना सिविल लाइन की पुलिस ने बिहार के गया निवासी हरीओम, बिशवा और पश्चिम बंगाल निवासी उत्तम भास्कर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • जालंधर में डीसी ने ट्रैवल एजेंसी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस किया रद्द

    You are currently viewing जालंधर में डीसी ने ट्रैवल एजेंसी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस किया रद्द

    DC took major action against travel agency in Jalandhar, license canceled

    जालंधर में डीसी ने ट्रैवल एजेंसी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस किया रद्द

     

    जालंधरः महानगर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जालंधर के डीसी ने बडी कार्रवाई करते हुए उक्त ट्रैवल एजेंट का लॉइसेंस रद्द कर दिया है। डीसी की यह कार्रवाई उक्त एजेंट के खिलाफ आई शिकायतों के बाद की है। एजेंसी के खिलाफ थाना बारादरी में ठगी के दो मामले पहले भी दर्ज हैं।

    जानकारी अनुसार, डिप्टी घनश्याम थोरी ने एजेंसी के मालिक हरजीत सिंह को उनके खिलाफ दर्ज मामलों और आई हुई शिकायतों पर जवाब तलब किया था। हरजीत सिंह को 4 मई को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, हरजीत ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर ने सख्त एक्शन लेते हुए टैवल एजेंसी का कंसल्टेंसी लाइसेंसी नंबर तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया।

    बता दें कि ट्रैवल एजेंसी मैसर्ज ड्रीम कैसल के खिलाफ विदेश में भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने पर थाना बारादरी में एफआईआर दर्ज है। एजेंसी को जिला प्रशासन ने लाइसेंस 16 अगस्त, 2018 को जारी किया था और इस की अवधि 15 अगस्त 2023 तक थी, लेकिन कंसल्टेंसी का लाइसेंस लेकर उस पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में जिला प्रशासन ने इसे रद्द कर दिया है।

    इससे पहले भी जिला प्रशासन ने 19 मई को जालंधर की एक ट्रैवल एजेंसी सार एंटरप्राइजेज पर सख्त कार्रवाई की थी। जिला प्रशासन ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाली सार एंटरप्राइजेज का लाइसेंस भी रद्द कर दिया था। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर ने एक नोटिस भी जारी किया था कि ठग एजेंटों जिनके पास कंसल्टेंसी का लाइसेंस नहीं है, लोग उन्हें अपने परिसर-भवन किराये पर न दें।

  • मूसेवाला हत्याकांड में 2 गैंगस्टर गिरफ्तार, कुछ दिन पहले ही जेल से आए थे बाहर

    You are currently viewing मूसेवाला हत्याकांड में 2 गैंगस्टर गिरफ्तार, कुछ दिन पहले ही जेल से आए थे बाहर

    2 gangsters arrested in Musewala murder case, came out of jail a few days ago

    मूसेवाला हत्याकांड में 2 गैंगस्टर गिरफ्तार, कुछ दिन पहले ही जेल से आए थे बाहर

     

    चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है। पुलिस ने 2 गैंगस्टरों को पकड़ा है। यह दोनों पेरोल पर जेल से बाहर आए थे। इन पर मूसेवाला के कत्ल में शामिल होने का शक है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। जेल में बंद दूसरे गैंगस्टर्स से पूछताछ के बाद पुलिस ने इन्हें उठाया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने अभी तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिस पर हमलावरों को गाड़ी और हथियार समेत अन्य सामान उपलब्ध करवाने का शक है। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम मनप्रीत भाऊ है। वह मानसा के गांव जवाहरके के नजदीक ढैपई गांव का रहने वाला है।

    बताया जा रहा है कि हत्याकांड के बाद मनप्रीत सिंह हिमाचल के रास्ते देहरादून पहुंचा था। मानसा कोर्ट ने उसे 5 दिन के रिमांड पर पर भेज दिया है। इसके अलावा, पुलिस मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में बठिंडा और फिरोजपुर जेल से दो गैंगस्टरों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। हमले में इस्तेमाल एक कार इन्हीं में से एक गैंगस्टर की बताई जा रही है।

    पुलिस जिन गैंगस्टरों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है, उनमें से एक मन्ना संधू तलवंडी है. गैंगस्टर से सामाजिक कार्यकर्ता बने कुलजीत नरुआना की हत्या के आरोप में जुलाई 2021 में मन्ना संधू पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े थे। जानकारी अनुसार, मनप्रीत सिंह के संबंध जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए गैंगस्टर मन्ना संधू से हैं।  पुलिस ने घटनास्थल के आसपास इस्तेमाल हुए 11 हजार फोन नंबरों का डाटा निकाल लिया है। इन नंबरों की कॉल डिटेल निकालकर पड़ताल की जा रही है।