Category: PUNJAB

  • सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने मानसा सिविल अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन, यहां मोर्चरी में रखा है मूसेवाला का शव

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने मानसा सिविल अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन, यहां मोर्चरी में रखा है मूसेवाला का शव

    Villagers demonstrated outside Mansa Civil Hospital over the killing of Sidhu Musewala, the body of Musewala is kept in the mortuary here.

    सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने मानसा सिविल अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन, यहां मोर्चरी में रखा है मूसेवाला का शव

     

     

    मानसाः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब के मानसा में लोग गुस्से मे हैं। सोमवार को मानसा सिविल अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया गया। इसी अस्पताल में सिद्धू मूसेवाला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। मानसा में अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है। प्रदर्शनकारियों ने मूसेवाला की सुरक्षा वापस लिए जाने के फैसले को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध के मद्देनजर मानसा जिले के कई बाजार सोमवार को बंद रहे।

    दुकानदारों का कहना है कि सिद्धू मूसावाला ने उनके शहर का नाम पूरी दुनिया मे रोशन किया है। दुकानदार महिंदरपाल ने बताया कि मूसेवाला बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। चुनाव में अक्सर वह उनके बाजार बारह हटा चौक आते रहते थे। दुकानदारों के साथ उनका काफी लगाव था। लोग बताते है जिस थार पर हमला हुआ उसी थार में वह 2 दिन पहले उनके बाजार में शॉपिंग करने आये थे। इसी बाजार में सिधू मुसेवाला कई बार अपने खेत की फसल लेकर बेचने आते रहते थे। दुकानदार बताते है कि सिद्धू बहुत ही सादगी भरे व्यक्तित्व के मालिक थे।

    मानसा जिले के ग्राम मूसा निवासी सिद्धू मूसेवाला की रविवार सायं को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। इसके बाद सिविल अस्पताल के आसपास भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई। सोमवार सुबह भी पुलिस ने अस्पताल के चारों ओर बैरिकेडिंग कर रखी है। शहर में आज दुकानें बंद हैं और मूसा गांव में लोग जमा हो रहे हैं। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और रात भर पुलिस की गाड़ियां सड़कों पर घूमती नजर आई हैं।

  • सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में चौंकाने वाला खुलासा: तिहाड़ जेल में रची गई थी हत्या की साजिश, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कई बार गोल्डी बरार से की थी बात

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में चौंकाने वाला खुलासा: तिहाड़ जेल में रची गई थी हत्या की साजिश, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कई बार गोल्डी बरार से की थी बात

    Shocking disclosure in Sidhu Musewala’s murder: The murder was hatched in Tihar Jail, Lawrence Bishnoi gang talked to Goldie Brar many times

    सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में चौंकाने वाला खुलासा: तिहाड़ जेल में रची गई थी हत्या की साजिश, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कई बार गोल्डी बरार से की थी बात

     

     

    चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर एक चौंकाने वाला बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश कही और नहीं ब्लकि हाई सिक्योरटी के बीच रची गई थी। इस हत्या की साजिश तिहाड़ जेल में रची गई थी। गौरतलब है कि बीते दिन पंजाब के मानसा जिले के गांव जवाहरके में एके-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग में सिद्धू मूसेवाला की जान चली गई थी।  लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथी और कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। वहीं अब हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई से पंजाब पुलिस भी पूछताछ करेगी। पंजाब पुलिस लॉरेंस को रिमांड पर ले सकती है। लारेंस बिश्नोई तिहाड़ की जेल नंबर 8 की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है और वहीं से अपना गैंग चलाता है।

    जिक्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस उसको रिमांड पर ले सकती है। उसके गैंग की संख्या 700 बताई जाती है, जिसमें एक से बढ़कर एक शूटर हैं। लारेंस बिश्नोई का गैंग पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान,और हिमाचल प्रदेश समेत कई देशों में फैला है और वह मुख्य रूप से रंगदारी वसूलता है।

    जिक्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस उसको रिमांड पर ले सकती है। उसके गैंग की संख्या 700 बताई जाती है, जिसमें एक से बढ़कर एक शूटर हैं। लारेंस बिश्नोई का गैंग पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान,और हिमाचल प्रदेश समेत कई देशों में फैला है और वह मुख्य रूप से रंगदारी वसूलता है।

    बता दें कि पंजाब पुलिस ने शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला समेत 424 लोगों की सुरक्षा शनिवार को वापस ले ली थी। कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने मूसेवाला की हत्या पर स्तबधता और आक्रोश व्यक्त किया है और उनकी सुरक्षा वापस लेने के लिए राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमले में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, “मैं सिद्धू मूसेवाला की जघन्य हत्या से बहुत दुखी हूं। इसमें शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

  • Sidhu Musewala Murder case:पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए हुआ सिद्धू मूसेवाला का मर्डर? सामने आया हत्या का कनाडा कनेक्शन

    Sidhu Musewala Murder case:पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए हुआ सिद्धू मूसेवाला का मर्डर? सामने आया हत्या का कनाडा कनेक्शन

    Sidhu Musewala Murder case:पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए हुआ सिद्धू मूसेवाला का मर्डर? सामने आया हत्या का कनाडा कनेक्शन

    Sidhu Musewala Murder: सिंगर मूसेवाला मर्डर केस में खुलासा, गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली हत्या की जिम्मेदारी, जानिए क्या है मर्डर का कनाडा कनेक्शन…

    पुलिस का कहना कि एक अल्टो कार लेकर भागे हैं बदमाश

     

    पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुई 2 गाड़ियां जिसमें एक बोलेरो और दूसरी कोरोला दिल्ली  नंबर प्लेट वाली दोनों गाड़ियां पुलिस ने हिरासत में ले ली है

     

    पंजाब के जानेमाने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पूरा देश स्तब्ध है. बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. यह घटना उस समय हुई जब वह मूसेवाला खुद अपनी कार चला रहे थे. मूसेवाला की हत्या के कुछ ही देर बाद गैंगस्टर गोल्डी बरार ने इस मर्डर की जिम्मेदारी ली है. वहीं अब इस मर्डर के बारे में यह भी कयास लगाया जा रहा है कि यह हत्या बदले के लिए की गई है.

    सिद्धू मूसेवाला पंजाब के टॉप मोस्ट गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और उसके गैंग के निशाने पर था. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लंबे समय से सिद्धू मूसेवाला गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के निशाने पर था. इसलिए मौका मिलते ही इस गैंगस्टर ने सिंगर की हत्या करवा दी. सूत्रों की मानें तो सिद्धू मूसेवाला इन दिनों बिश्नोई गैंग के विरोधी ग्रुप को सपोर्ट कर रहे थे.

    सोशल मीडिया पर कनाडा के गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

    इसी बीच जहां इस मर्डर को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. तभी सोशल मीडिया पर कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बरार ने सिद्धू मूसेवाला की मौत की जिम्मेदारी ली है. गोल्डी ने फेसबुक पर इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए पोस्ट लिखी है.

    क्या बदले के लिए हुआ मर्डर

    इसी बीच एक कयास और लगा या जा रहा है कि सिद्धू की हत्या बदला लेने के लिए की गई है. सवाल है कि क्या 8 अगस्त 2021 को मोहाली के सेक्टर 71 में यूथ अकाली लीडर Vicky Middukhera की हत्या का बदला लेने के लिए सिद्धू मूसेवाला को गोलियां मारी गईं और उन्हें मौत के घाट उतारा गया.

  • Big Breaking News : पंजाब के मशहूर गायक Sidhu Moose Wala की बदमाशों ने गोलियां मारकर की हत्या…

    Big Breaking News : पंजाब के मशहूर गायक Sidhu Moose Wala की बदमाशों ने गोलियां मारकर की हत्या…

     

    Big Breaking News : पंजाब के मशहूर गायक Sidhu Moose Wala की बदमाशों ने गोलियां मारकर की हत्या…

     

     

    MBD WEB NEWS: पंजाबी गायक की बीते दिन सुरक्षा वापिस लेते ही आज हमलावरों ने उन पर गोलियों से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। जानकारी मुताबिक सिद्दू मूसेवाला पर क़रीब 20 गोलिया मारी गई जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक करार दे दिया।  सिद्दू मूसेवाला की मौत के बाद पंजाबी संगीत जगत में डर का माहौल पैदा हो गया है। वहीं पंजाब में एक बार फिर से माहौल खराब करने की कोशिशों में लगे लोगों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दे पुलिस को खुलेआम चैलेंज दे दिया।

     

  • लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने एक्टिवा दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत पत्नी गंभीर घायल

    You are currently viewing लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने एक्टिवा दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत पत्नी गंभीर घायल

    Traumatic road accident in Ludhiana, Scorpio hit Activa couple, husband dies, wife seriously injured

    लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने एक्टिवा दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत पत्नी गंभीर घायल

     

    लुधियानाः लुधियाना में शनिवार देर शाम रोज गार्डन रोड़ पर उस समय दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जब स्कॉर्पियो गाड़ी ने एक्टिवा सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है वहीं, गंभीर रूप से घायल हुई पत्नी को उपचार के लिए डीएमसी में भर्ती करवाया दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की स्पीड काफी ज्यादा होने के कारण संतुलन बिगड़ने से कार डिवाइडर क्रॉस करके दूसरी तरफ चली गई और एक्टिवा सवार दंपति से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। टक्कर लगने से दंपति उछलकर सड़क पर आ गिरा। जिससे व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कॉर्पियो पर पुलिस विभाग का स्टीकर भी लगा था। हादसे की सूचना मिलते ही थाना डिविजन नंबर 8 के अधीन पड़ती घुमार मंडी चौकी एवं थाना पीएयू के अधीन पड़ती किचलू नगर चौकी की टीम मौके पर पहुंची।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की स्पीड काफी ज्यादा होने के कारण संतुलन बिगड़ने से कार डिवाइडर क्रॉस करके दूसरी तरफ चली गई और एक्टिवा सवार दंपति से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। टक्कर लगने से दंपति उछलकर सड़क पर आ गिरा। जिससे व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कॉर्पियो पर पुलिस विभाग का स्टीकर भी लगा था। हादसे की सूचना मिलते ही थाना डिविजन नंबर 8 के अधीन पड़ती घुमार मंडी चौकी एवं थाना पीएयू के अधीन पड़ती किचलू नगर चौकी की टीम मौके पर पहुंची।

    बताया जा रहा है कि एक्टिवा सवार दंपति सग्गू चौक की तरफ से डीएमसी की तरफ जा रहे थे। हादसे का शिकार हुए दंपति का कोई रिश्तेदार डीएमसी में दाखिल था, जिसे खाना देने वह जा रहे थे। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घुमार मंडी चौकी इंचार्ज मनिंदर कौर ने कहा कि हादसे में स्कॉर्पियो चालक और उसके दोस्त को पुलिस ने पकड़ लिया है। मृतकों के बारे में अस्पताल जाकर पता चलेगा कि वे कौन हैं? अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार से पूछताछ करके उनके परिजनों तक सम्पर्क साधकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे संत बलबीर सिंह और बिक्रमजीत

    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे संत बलबीर सिंह और बिक्रमजीत

     

    आम आदमी पार्टी ने पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल और उद्यमी-परोपकारी बिक्रमजीत सिंह साहनी को राज्यसभा के लिए नामित कि या। दोनों पद्म श्री पुरस्कार विजेता हैं।

     

    संत बलबीर सिंह और बिक्रमजीत होंगे AAP के राज्यसभा उम्मीदवार
    आम आदमी पार्टी ने पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल और उद्यमी-परोपकारी बिक्रमजीत सिंह साहनी को पंजाब से राज्यसभा के लिए नामित किया। दोनों पद्मश्री पुरस्कार विजेता हैं। यह घोषणा पंजाब सीएम भगवंत मान की ओर से की गई है।

    दरअसल, राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 10 जून को मतदान होना है। जबकि 31 मई नामांकन की आखिरी तारीख है। विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं की दलीय स्थिति को देखते हुए भाजपा मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सीटें जीतने की स्थिति में है। जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें राज्यसभा में नेता सदन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हैं।

    इस बीच विपक्षी दलों की ओर से राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जा रहे हैं। शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जानकारी दी कि पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल और उद्यमी-परोपकारी बिक्रमजीत सिंह साहनी को पंजाब से राज्यसभा के लिए नामित किया गया है। दोनों पद्मश्री पुरस्कार विजेता हैं।

     

  • पंजाब की भगवंत मान सरकार का एक और बड़ा फैसला, डेरा मुखियों, नेताओं समेत 424 बड़ी हस्तियों की सुरक्षा ली वापस

    You are currently viewing पंजाब की भगवंत मान सरकार का एक और बड़ा फैसला, डेरा मुखियों, नेताओं समेत 424 बड़ी हस्तियों की सुरक्षा ली वापस

    Another big decision of Bhagwant Mann government of Punjab, 424 big personalities including Dera chiefs, leaders took back the security

    पंजाब की भगवंत मान सरकार का एक और बड़ा फैसला, डेरा मुखियों, नेताओं समेत 424 बड़ी हस्तियों की सुरक्षा ली वापस

     

     

    चंडीगढ़ः पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही हैं। इसी कड़ी भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार की तरफ से आज 424 व्यक्तियों से सुरक्षा वापस लेने का फैसला लिया है। आज जिन लोगों की सुरक्षा हटाई गई है, उनमें रिटायर्ड पुलिस अधिकारी, धर्मगुरु और राजनेता शामिल हैं। आदेशों में स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार सप्ताह के चलते इन हस्तियों व नेताओं की सुरक्षा टेंपरेरी तौर पर वापस ली गई है। इसका मुख्य कारण पंजाब पुलिस में मुलाजिमों की कमी भी है। इन मुलाजिमों को सुरक्षा के मद्देनजर पब्लिक प्लेस पर तैनात किया जाएगा।

    जिक्रयोग्य है कि इससे पहले पंजाब सरकार ने सुनील जाखड़ समेत 8 कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा में कटौती की थी। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ की जेड-श्रेणी की सुरक्षा हटा दी गई थी और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर की सुरक्षा को वाई प्लस कर दिया गया था। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार सुरक्षा वापस लेने की कवायद को जारी रखे हुए है। जिन 8 लोगों की सुरक्षा में ये कटौती हुई थी, उसमें 127 सुरक्षाकर्मी और 9 वाहन वापस लिए गए थे।

    बता दें कि जिनकी सुरक्षा वापिस ली गई है, उनमें शमशेर सिंह दूलो, रंजीव शुक्ला, हरमिन्दर सिंह गिल, जगदेव सिंह कमालू, कुलजीत सिंह नागरा, मदन लाल जलालपुर, बलविन्दर सिंह लाडी, सिद्धू मूसेवाला, सुखदेव सिंह ढींडसा, राणा के.पी., गनीव कौर मजीठिया, संत नरिंजन दास बल्लां, डेरा राधा स्वामी ब्यास, बाबा हरजोत सिंह, कशमीरा सिंह से सुरक्षा वापिस ली गई है।

  • लुधियाना स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing लुधियाना स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

    Threatened to blow up Ludhiana station, police engaged in investigation

    लुधियाना स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

     

     

    लुधियानाः महानगर के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है और हर आने-जाने वाले की चैकिंग की जा रही है। बता दें कि पुलिस को एक गुमनाम पत्र मिला है, जिसमें कहा गया है कि लुधियाना का रेलवे स्टेशन बम से उड़ा दिया जाएगा।

    जानकारी अनुसार धमकी भरे पत्र में लिखा गया है कि लुधियाना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और यात्रियों के बैगों की भी चैकिंग की जा रही है। इसके अलावा पत्र में धार्मिक स्थलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

    जिक्रयोग्य है कि इससे पहले भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ-साथ जालंधर रेलवे स्टेशन, सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन और पंजाब के अन्य प्रसिद्ध स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह धमकी एक पत्र में मिली थी। सुल्तानपार लोधी रेलवे स्टेशन के मास्टर को एक धमकी भरा पत्र मिला था जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का जिक्र था।

  • जालंधर में फिर हुई बड़ी वारदात, गन प्वाइंट पर लुटेरों ने लूटी कार, बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, लुटेरे फरार

    You are currently viewing जालंधर में फिर हुई बड़ी वारदात, गन प्वाइंट पर लुटेरों ने लूटी कार, बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, लुटेरे फरार

    Big incident happened again in Jalandhar, robbers robbed car at gun point, uncontrollably collided with divider, robbers absconded

    जालंधर में फिर हुई बड़ी वारदात, गन प्वाइंट पर लुटेरों ने लूटी कार, बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, लुटेरे फरार

     

     

    जालंधर: महानगर में लगातार बढ़ रहे अपराधों के कारण जहां लोगों में दहशत पाई जा रही है। वहीं पुलिस इन अपराधों को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। ऐसा ही एक मामला महानगर में शुक्रवार देर रात उस वक्त सामने आया जब जिले में देर रात हाईवे पर लुटेरों ने गन पॉइंट पर कार लूट ली। जिसको लूटने के बाद लुटेरों ने कार को तेजी से भगाना शुरू कर दिया जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और हाईवे के डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद लुटेरे गाड़ी को वहीं छोड़ मौके से भाग निकले।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित युवक श्यामलाल ने बताया कि वह बटाला का रहने वाला है। उसने बताया कि वह जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर किसी को छोड़ने आया था। लौटते समय पठानकोट बाईपास पर स्थित सब-वे पर खाने-पीने के लिए रुका। इसके बाद सब-वे से निकल कर गाड़ी का शीशा साफ कर रहा था। तो 5 लोग उसके पास आए उन्होंने आते ही डंडे से पीटना शुरू कर दिया और गोली मारने की धमकी देने लगे। वह जैसे तैसे लुटेरों के चंगुल से छूटकर भाग निकला। इस घटना के बाद से दहशत के कारण पीड़ित सदमे में है।

    वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हाईवे से गाड़ी को हटाकर टो करके थाने में पहुंचा दिया है। मौके पर आई पुलिस ने बताया कि लूट की इस घटना के बारे में मैसेज करके सभी को अलर्ट कर दिया गया है। सब-वे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया जा रहा है। इन्हें खंगालने के बाद ही लुटेरों का पता लगाया जाएगा और जल्द ही लुटेरों को हिरासत में ले लिया जाएगा।

  • सफेद होता खून; दिलदहलाने वाली वारदात, कलयुगी बेटों ने की पिता की तेजधार हथियारों से हत्या

    You are currently viewing जालंधऱ में हुई दिलदहलाने वाली वारदात, कलयुगी बेटों ने की पिता की तेजधार हथियारों से हत्या

    Shocking incident in Jalandhal, Kaliyugi sons killed father with sharp weapons
    सफेद होता खून; दिलदहलाने वाली वारदात, कलयुगी बेटों ने की पिता की तेजधार हथियारों से हत्या
     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते करतारपुर में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आ रही है। जहां पैसों के विवाद में कलयुगी बेटों ने अपने पिता की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान जयराम शर्मा निवासी वार्ड नंबर 2 सुक्खा नगर, जिला सुपौल बिहार के रूप में हुई है। वही, आरोपियों की पहचान ललतू और राजेश के रूप में हुई है। दोनों कुछ समय पहले बिहार से अपने पिता को मिलने के लिए जालंधर आए थे।

    जानकारी अनुसार पुलिस को दिए बयान में जगीर सिंह ने जयराम उनके पास 20 साल से खेतीबाड़ी का काम कर रहा था। कुछ समय से उसके दोनों बेटे लल्तू व राजेश उससे मिलने आए हुए थे। सुबह जब वह हवेली (पशु रखने वाली जगह) गया और जयराम को आवाज लगाई तो आगे से कोई जवाब नहीं आया। हवेली के कमरे में जाकर देखा तो जयराम का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला और दोनों बेटे व सामान गायब था। पुलिस ने केस दर्ज करके दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।