Category: PUNJAB

  • कैप्टन अमरिंदर सिंह करेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात, सौंपेंगे पूर्व भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों की लिस्ट

    You are currently viewing कैप्टन अमरिंदर सिंह करेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात, सौंपेंगे पूर्व भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों की लिस्ट

    Captain Amarinder Singh will meet Chief Minister Bhagwant Mann, will hand over the list of former corrupt ministers and MLAs

    कैप्टन अमरिंदर सिंह करेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात, सौंपेंगे पूर्व भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों की लिस्ट

     

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शनिवार को जल्द ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मुलाकात कर सकते हैं। जिसमें वह पूर्व भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों की लिस्ट सौपेंगे। जानकारी अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी कहा था कि उनके पास भ्रष्ट मंत्रियों की पूरी की पूरी सूची है। गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पूर्व सरकार समय करप्ट नेताओं के नाम हाईकमान के सामने रखे गए थे परंतु उन्होंने इन पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें ही घेरे में ले लिया था जिस कारण कैप्टन अमरिंदर सिंह को सी.एम. पद छोड़ना पड़ा था। बता दें कि कैप्टन की इस सूची में उन 6 मंत्रियों के नाम सामने आ सकते हैं जो अवनैध रेत खन्न में शामिल रहे हैं।

    जानकारी अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में कहा था कि उनके पास अवैध रेत खनन में शामिल कांग्रेसी मंत्रियों और विधायकों के नाम की लिस्ट है। अगर सीएम भगवंत मान ने मांगे तो वह जरूर पूरी लिस्ट सौंप देंगे। कैप्टन का यह बयान तब आया था, जब पूर्व कांग्रेसी डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा ने उन्हें करप्ट मंत्रियों के नाम बताने को कहा था। इसके बाद अमृतसर से सांसद गुरजीत औजला ने भी कैप्टन को कहा था कि वह नाम बताएं या फिर कांग्रेस को बदनाम न करें।

    जिक्रयोदग्य है कि सीएम मान ने गत दिन अपने ही मंत्री पर सख्त कार्रवाई की थी। स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला पर रिश्वत मांगने को लेकर एक्शन लिया था। उन पर एफ.आई.आर. दर्ज करने के आदेश दिए जिसके चलते भ्रष्ट मंत्री सिंगला को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें रिमांड पर भी लिया और उनकी कोर्ट में पेशी भी हुई।

  • कमिशनरेट पुलिस ने गैंगस्टर पंचम नूर को 32 बोर पिस्तौल और 4 ज़िंदा रोंद समेत किया गिरफ्तार : पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर

    कमिशनरेट पुलिस ने गैंगस्टर पंचम नूर को 32 बोर पिस्तौल और 4 ज़िंदा रोंद समेत किया गिरफ्तार : पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर

    कमिशनरेट पुलिस ने गैंगस्टर पंचम नूर को 32 बोर पिस्तौल और 4 ज़िंदा रोंद समेत किया गिरफ्तार : पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर

     

    MBD WEB NEWS: जालंधर 27 मई (सुमेश शर्मा ) : गोपाल नगर में अकाली नेता सुभाष सोंधी के बेटे पर गोली चलाने वाला एक और आरोपी गैंगस्टर पंचम नूर सिंह उर्फ पंचम को 32 बोर पिस्तौल और 4 ज़िंदा रोंद सहित पुलिस ने किया काबू अगर यह गैंगस्टर पुलिस के हाथ न आता तो शहर में और भी हो सकती थी बड़ी वारदातें। विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज होने के बाबजूद पंचम ने खुद को बेकसूर बताया है क्योंकि आज तक जितने मामले इस पर दर्ज हुए किसी में भी यह पुलिस के हाथ नही आया और ज्यादातर मामलों में इसने माननीय अदालत से बेल लें ली और आज भी इस पर कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। इस मामले में पुनित सोनी (पिंपू), अमन सेठी, मिर्जा व अन्य अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है । पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि जल्द ही यह दोषी पुलिस की पकड़ में होगे। बता दें कि कुछ दिन पहले गोपाल नगर में सुभाष सोंधी के बेटे पर गोलियां चली थी। हमले में उनके बेटे ने भागकर अपनी जान बचाई थी और एक गोली राहगीर की टांग पर लगी थी।पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि मामले की आगे वाली जांच की जा रही है। डी.सी.पी. जसकरन सिंह तेजा, ए.डी.सी.पी. गुरबाज़ सिंह, ए.सी.पी. निर्मल सिंह और इंस्पेक्टर इन्द्रजीत सिंह सहित कमिशनरेट पुलिस के आधिकारियों की तरफ से गैंगस्टर को गिरफ़्तार करने में अहम भूमिका निभाई गई है।

  • सफेद होता खून: लग्जरी लाइफ के लिए करा दी माता-पिता की हत्या, बेरोजगारों को लालच दे बनाया कॉन्ट्रैक्ट किलर

    सफेद होता खून: लग्जरी लाइफ के लिए करा दी माता-पिता की हत्या, बेरोजगारों को लालच दे बनाया कॉन्ट्रैक्ट किलर

     

    लुधियाना में बुधवार को वायुसेना के रिटायर्ड अफसर भूपिंदर सिंह और उनकी पत्नी सुष्पिंदर कौर की हत्या के मामले में पुलिस ने जो खुलासा किया है, वह चौंकाने वाला है। घटना को उनके बेटे ने ही अंजाम दिया था।

    रिश्तों का खून: लग्जरी लाइफ के लिए करा दी माता-पिता की हत्या, बेरोजगारों को लालच दे बनाया कॉन्ट्रैक्ट किलर
    लुधियाना में बुधवार को वायुसेना के रिटायर्ड अफसर भूपिंदर सिंह और उनकी पत्नी सुष्पिंदर कौर की हत्या के मामले में पुलिस ने जो खुलासा किया है, वह चौंकाने वाला है। 66 साल के भूपिंदर और उनकी 62 वर्षीय पत्नी की हत्या उनके बेटे ने ही कराई थी। बुधवार को दोनों का कत्ल हो गया था। पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि दंपति के बेटे हरमीत उर्फ मनी ने तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को ढाई लाख रुपये और नौकरी देने का लालच देकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि मनी अपने पिता की संपत्ति और कारोबार को हथियाना चाहता था। 
    पुलिस ने हरमीत के अलावा कॉन्ट्रैक्ट किलर बलविंदर सिंह राजू को अरेस्ट कर लिया है। हत्याकांड में शामिल दो अन्य युवकों विकास गिल और सुनील मसीह की तलाश जारी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की वह फुटेज भी बरामद कर ली है, जिसे आरोपी ने हत्याकांड के बाद हटा दिया था। अपराध में इस्तेमाल की गई बाइक और उस मोबाइल फोन को बरामद कर लिया गया है, जिसे हरमीत ने कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से बातचीत के लिए खरीदा था। दरअसल हत्याकांड के बाद पुलिस को इस बात पर संदेह हुआ था क्योंकि घर में जबरन घुसने के प्रमाण नहीं मिले थे। इससे यह संदेह पैदा हुआ था कि किसी करीबी ने ही यह घटना कराई है।

    सिर्फ पिता की हत्या का था प्लान, बीच में आई तो मार डाला

    इस पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो आरोपियों के अंदर आने और फिर जाने का सीन दिखा, जिससे 24 घंटे के अंदर केस का खुलासा हो गया। हरमीत अपने पैरेंट्स के साथ ही रहता था, जबकि दो बहनों की पहले ही शादी हो चुकी है। कमिश्नर ने कहा, ‘हरमीत अपने पिता की संपत्ति और कारोबार पर पूरा नियंत्रण चाहता था। परिवार घर के ही अलग-अलग हिस्सों में रहता था। बेटा सिर्फ अपने पिता को ही मारना चाहता थे, लेकिन बीच में मां के आने के चलते उसका भी कत्ल कर दिया गया। दरअसल लग्जरी लाइफ जीने के लिए उसने यह साजिश रची थी।’

    पुलिस ने कहा कि बुजुर्ग दंपति के बेटे ने ही हत्यारों को घर में एंट्री कराई थी और फिर बाहर भेजा था। हत्या की साजिश रचने वाले बेटे ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि पिता उसको हर महीने 10,000 रुपये ही देते थे और उसकी पत्नी को 8,500 रुपये की रकम दी जाती थी। उसका कहना था कि पिता को अच्छी खासी पेंशन मिलती थी और कारोबार भी अच्छा चल रहा था। लेकिन वह उसमें हिस्सेदार नहीं था और उसे दूर रखा जाता था। इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया। मनी की पत्नी के भी इस हत्याकांड में शामिल होने की बात से पुलिस ने फिलहाल इनकार किया है, लेकिन पूरी जांच किए जाने की भी बात कही है।

    बेरोजगार थे तीनों हत्यारे, लालच में करा दिया कत्ल

    कॉन्ट्रैक्ट किलर बलविंदर, विकास और सुनील तीनों ही शादीशुदा हैं, लेकिन बेरोजगार थे। कुछ वक्त पहले तक वे किसी दुकान पर काम करते थे, लेकिन नौकरी छूट गई थी। एक महीने पहले ही वे हरमीत उर्फ मनी से मिले थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘इन लोगों की जब हरमीत से मुलाकात हुई तो उसने पैसों और नौकरी का लालच देकर पिता की हत्या करने का ऑफर दिया। उसने उन लोगों को ढाई लाख रुपये और नौकरी देने का ऑफर दिया था, जिस पर तीनों राजी हो गए।’

  • पंजाब सरकार का रिश्वतखोरी के खिलाफ एक ओर बड़ा एक्शन, मोगा के मीटर रीडर को किया नौकरी से बर्खास्त

    You are currently viewing पंजाब सरकार का रिश्वतखोरी के खिलाफ एक ओर बड़ा एक्शन, मोगा के मीटर रीडर को किया नौकरी से बर्खास्त

    Another big action by the Punjab government against bribery, the meter reader of Moga was sacked from the job

    पंजाब सरकार का रिश्वतखोरी के खिलाफ एक ओर बड़ा एक्शन, मोगा के मीटर रीडर को किया नौकरी से बर्खास्त

     

    मोगाः पंजाब सरकार ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मोगा के एक मीटर रीडर को रिश्वत मांगने के आरोप में नौकरी से बर्खास्त कर दिया है तथा उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मोगा पुलिस ने गांव चूहड़ चक्क के मीटर रीडर के खिलाफ एक व्यक्ति से उसके घर का खराब मीटर बदलने के नाम पर एक हजार रूपये की रिश्वत लेने का केस दर्ज करते हुए उससे कंपनी का आई कार्ड और मीटर रीडिंग कर बिल निकालने का सामान भी वापस जब्त कर लिया है।

    जानकारी अनुसार, मोगा के अजीतवाल कस्बे के गांव चूहड़चक में मीटर की रीडिंग लेने आए बलविंदर सिंह गांव के एक व्यक्ति से एक हजार रुपए की रिश्वत मांगी। इसके बाद लोगों ने उसे एक दिन बाद बुला लिया और 500 रुपए के 2 नोट दिए। जैसे ही उसने रुपए पकड़े तो लोगों ने उसे घेर लिया। डर के मारे बलविंदर सिंह ने उन नोटों को अपने मुंह में डाल लिया, जो कैमरे में कैद हो गया। यह देख लोगों ने उसके मुंह में हाथ डाला और रुपए बाहर निकाल लिए। इसका पूरा वीडियो बना लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो सरकार और कंपनी तक भी पहुंच गया। कंपनी ने माना कि बलविंदर ने एक हजार रुपए की रिश्वत ली है। जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

  • चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दुबई से आए यात्रीयों के पास से 2.14 करोड़ का सोना पकड़ा

    You are currently viewing चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दुबई से आए यात्रीयों के पास से 2.14 करोड़ का सोना पकड़ा

    2.14 crore gold seized from passengers who came from Dubai at Chandigarh airport

    चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दुबई से आए यात्रीयों के पास से 2.14 करोड़ का सोना पकड़ा

     

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने दुबई से आए 2 यात्रीयों के पास से 2.14 करोड का सोना बरामद किया है। कस्टम विभाग ने दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। वही, 4 किलो 142 ग्राम सोने को जब्त कर लिया है। यह सोना तस्करी के लिए दुबई से लाया जा रहा था। सीमा शुल्क आयुक्त वृंदाबा गोहिल ने बताया कि बरामद सोने की कीमत करीब 2.14 करोड़ रुपये है। इसका वजन 4.142 किलोग्राम है।

    कस्टम विभाग के अनुसार, दुबई से चंडीगढ़ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट में दोनों यात्री वीरवार देर शाम साढ़े चार बजे चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। फ्लाइट से उतरने के बाद ये पैसेंजर स्कैनर से गुजरने लगे तो उनपर शक हुआ। दोनों की तलाशी ली गई तो एक पैसेंजर से 2.7 करोड़ के चार सोने के बिस्किट बरामद हुए। वहीं दूसरे यात्री से 142 ग्राम की 5 गोल्ड चेन मिली है। दोनों से यात्रियों से गोल्ड के बारे में डाक्यूमेंट्स मांगे गए लेकिन उनके पास किसी तरह का कोई दस्तावेज नहीं था।

    चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारियों ने एपीआईएस पर की गई प्रोफाइलिंग इंटेलिजेंस के आधार पर एक यात्री को रोका, तो उसके पास चार किलो वजन के एक-एक किलो की चार सोने की ईंटें बरामद हुई। अधिकारियों ने कहा कि यात्री ने सोने को सफेद रंग के तौलिए के अंदर छुपाया था। उसी विमान में एक और अन्य यात्री की तलाशी ली गई तो अधिकारियों को पांच सोने की चेन बरामद हुई। इसे भी बैग में रखे कपड़ों में छुपा कर रखा गया था। इस पर अधिकारियों ने सोना को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री की बड़ी कार्यवाही, बठिंडा के आरटीए अफसर को किया सस्पेंड

    You are currently viewing पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री की बड़ी कार्यवाही, बठिंडा के आरटीए अफसर को किया सस्पेंड

    Big action taken by Punjab Transport Minister, RTA officer of Bathinda suspended

    पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री की बड़ी कार्यवाही, बठिंडा के आरटीए अफसर को किया सस्पेंड

     

     

    बठिंडाः पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बठिंडा के आरटीए अफ़सर बलविंदर सिंह को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बस परमिट जारी करने के मामले में की गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही परिवहन मंत्री ने दौरा कर ट्रांसपोर्ट प्रधान सचिव से रिपोर्ट मांगी थी और परिवहन मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट मंत्री ने आरटीए दफ़्तर की अचानक चैकिंग की थी, जिस दौरान उनकी तरफ से परमिट और बस के टाईम -टेबल में कमियां पाए जाने के बाद इसकी जांच के आदेश दिए थे।

    जानकारी अनुसार, पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग के समय से ही बस पर्मिट का मुद्दा गर्माया हुआ है। ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 16 मई को आरटीए दफ़्तर की अचानक चैकिंग की थी, जिस दौरान उनकी तरफ से परमिट और बस के टाईम -टेबल में कुछ कमिया पाई गई थीं। उस समय उन्होंने प्रमुख सचिव विकास गर्ग को इस मामले की जांच करके एक हफ़्ते में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। रिपोर्ट के आधार पर यह कार्यवाही की गई है।

    उल्लेखनीय है कि गत दिवस ट्रांसपोर्ट मंत्री ने सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ़्त सफ़र की सुविधा बंद होने की अफ़वाह फैलाने वाले शरारती तत्वों को भी सख़्त चेतावनी दी थी। मंत्री लालजीत भुल्लर ने स्पष्ट किया था कि सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ़्त सफ़र की सुविधा पहले की तरह ही जारी रहेगी और कहा था कि इसको लेकर यदि सोशल मीडिया पर किसी ने अफ़वाह फैलाई तो उसके ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही की जाएगी।

  • लुधियाना में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, पैट्रोल पंप के बाथरूम में पड़ा मिला शव

    You are currently viewing लुधियाना में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, पैट्रोल पंप के बाथरूम में पड़ा मिला शव

    Youth dies of drug overdose in Ludhiana, dead body found in petrol pump bathroom

    लुधियाना में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, पैट्रोल पंप के बाथरूम में पड़ा मिला शव

     

     

    लुधियानाः लुधियाना के गांव सायां कलां में उस वक्त सनसनी फैल गई जब यहां स्थित पैट्रोल पंप के बाथरूम में एक युवक का शव बरामद हुआ। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना सदर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उसके शव के पास सिरिंज भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हुई है। मृतक की पहचान परमिंदर सिंह (32) के रूप में हुई है। वहीं, थाना सदर पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार, परमिंदर सिंह खेती बाड़ी का काम करता है और शादीशुदा है। उसकी एक तीन साल की बेटी भी है। रोज की तरह वो घर से खेतों के लिए निकला था। मगर घर वापस नहीं पहुंचा। परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को गांव गिल के नजदीक पैट्रोल पंप से किसी ने फोन कर सूचना दी कि एक व्यक्ति का शव पंप के बाथरूम में पड़ा है। जब पड़ताल की गई तो वह शव परमिंदर का निकला। बाथरूम के अंदर शव के पास सिरिंज भी पड़ी हुई थी। जिससे साफ जाहिर होता है, कि परमिंदर की मौत नशे की ओवर डोज से हुई है। चौकी इंचार्ज धर्मेद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार शव का पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर नशा सप्लाई करने वाले अज्ञात पर कार्रवाई की है और उसकी तलाश की जा रही है।

  • जालंधर में पेंट बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

    You are currently viewing जालंधर में पेंट बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

    A massive fire broke out in a paint making factory in Jalandhar, fire brigade vehicles on the spot were engaged in extinguishing the fire

    जालंधर में पेंट बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

     

     

    जालंधरः महानगर के अन्तर्गत आते सोढल रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में वीरवार देर रात पेंट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग के साथ-साथ फैक्ट्री में हुए धमाकों के कारण सारे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडियों द्वारा आग पर काबू पाया जा रहा है। वहीं, आग इतनी भयंकर थी कि पलभर में ही इसने सारी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी अनुसार, सोढ़ल रोड के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित भारद्वाज केमिकल इंडस्ट्री में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारियों के कारण लगी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में पेंट बनता था तो उसमे सारे केमिकल जो उपयोग किए जाते हैं वह सारे उच्च स्तरीय ज्वलनशील होते हैं। शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी से गर्मी में केमिकल्स ने आग पकड़ ली और यह बेकाबू हो गई।

    पेंट में प्रयोग होने वाले कैमिकल में लगी आग इतनी भयानक थी कि दमकल विभाग के कर्मचारी देर रात तक इस पर काबू पाने में जुटे रहे, लेकिन आग काबू में नहीं आ रही थी। जितनी देर पानी की बौछारें आग की लपटों पर पड़ रही थी आग शांत हो रही थी, लेकिन अगले ही पल फिर से लपटें निकलने लगती थीं। फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों ने बताया कि वीरवार देर शाम से ही फैक्ट्री में लाइट काफी फ्लकचुएट हो रही थी। बिजली की यही फ्लक्चुएशन आग का कारण बनी। इनमें से निकली चिंगारियों ने फैक्ट्री को तबाह करके रख दिया।

  • संगरूर में व्यक्ति को गूगल से कस्टमर केयर नंबर लेना पड़ा भारी, ठगों ने खाते से उड़ाए 7.60 लाख रुपए.. पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing संगरूर में व्यक्ति को गूगल से कस्टमर केयर नंबर लेना पड़ा भारी, ठगों ने खाते से उड़ाए 7.60 लाख रुपए.. पढ़ें पूरी खबर

    In Sangrur, a person had to take customer care number from Google, thugs blew 7.60 lakh rupees from the account. Read full news

    संगरूर में व्यक्ति को गूगल से कस्टमर केयर नंबर लेना पड़ा भारी, ठगों ने खाते से उड़ाए 7.60 लाख रुपए.. पढ़ें पूरी खबर

     

    संगरूरः संगरूर में एक व्यक्ति को उस वक्त गूगल से कस्टमर केयर नंबर लेना भारी पड़ गय़ा, जब शातिर ठगों ने उसके खाते से 7.60 लाख रुपए निकाल लिये। जिसके बाद व्यक्ति ने पुलिस को उक्त ठगों की शिकायत की है। पुलिस ने ठगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने एटीएम में फंसे अपने पैसे को रिकवर करवाने के लिए गूगल से नंबर लिया था, जिसके बाद उसके साथ ठगी हो गई।

    थाना सिटी संगरूर में दर्ज करवाई शिकायत में अमल इंदू नायक पुत्र आसित नायक निवासी आर्मी कैंट संगरूर ने बताया कि 02 फरवरी को वह अपनी ड्यूटी के बाद शाम को एटीएम मशीन से पैसे निकलवाने के लिए गया था। पैसे निकलवाने के लिए उसने अपना एटीएम कार्ड डाल कर सीक्रेट पेन नंबर भर दिया, लेकिन अचानक बिजली चली गई और उसके पैसे नहीं निकलने, जबकि उसके बैंक खाते से पैसे कट गए। अपने पैसों को रिकवर करने के लिए उसने गूगल पर सर्च करके कस्टमर केयर नंबर 63715-02642 पर संपर्क किया तो उन्होंने उसे मोबाइल पर एनीडेस्क डाउनलोड करवा कर उसके खाते से 7 लाख 60 हजार रुपये निकलवा लिए। जिस पर आरोपी ने थाना सिटी संगरूर में मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • अमृतसर में फिर हुआ खूनी खेल, युवक का तेजधार हथियारों के साथ कत्ल, सड़क पर मिला शव

    You are currently viewing अमृतसर में फिर हुआ खूनी खेल, युवक का तेजधार हथियारों के साथ कत्ल, सड़क पर मिला शव

    Bloody game again in Amritsar, youth murdered with sharp weapons, dead body found on road

    अमृतसर में फिर हुआ खूनी खेल, युवक का तेजधार हथियारों के साथ कत्ल, सड़क पर मिला शव

     

    अमृतसरः पंजाब में बढ़ते अपराधों ने जहां पुलिस प्रशासन पूरी तरह से फेल कर दिया है और आए दिन हत्याओं और लूटपाट के केसों में बढ़ौतरी हो रही है। ऐसा ही एक मामला जिला अमृतसर के अंतर्गत आते थाना मेहता में सामने आया जहां एक युवक का तेजधार हथियारों से कत्ल कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान सकत्तर सिंह के तौर पर हुई है।

    जानकारी अनुसार पुलिस को दी शिकायत में तरसेम सिंह निवासी बुट्टर सिवीया ने बताया कि उसका भतीजा सकत्तर सिंह शराब के ठेकेदार के अधीन काम करता है। पिछले दिन जब वह देर रात घर नहीं आया तो वह उसकी तलाश करने के लिए निकल गए। उन्होंने बताया कि गांव टकारपुर के पास जब वह पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर तेजधार हथियारों के साथ वार किए हुए थे। उसे जब इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। पुलिस को शक जताया है कि अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला कर उसके भतीजे का कत्ल किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।