संगरूर में व्यक्ति को गूगल से कस्टमर केयर नंबर लेना पड़ा भारी, ठगों ने खाते से उड़ाए 7.60 लाख रुपए.. पढ़ें पूरी खबर
संगरूरः संगरूर में एक व्यक्ति को उस वक्त गूगल से कस्टमर केयर नंबर लेना भारी पड़ गय़ा, जब शातिर ठगों ने उसके खाते से 7.60 लाख रुपए निकाल लिये। जिसके बाद व्यक्ति ने पुलिस को उक्त ठगों की शिकायत की है। पुलिस ने ठगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने एटीएम में फंसे अपने पैसे को रिकवर करवाने के लिए गूगल से नंबर लिया था, जिसके बाद उसके साथ ठगी हो गई।
थाना सिटी संगरूर में दर्ज करवाई शिकायत में अमल इंदू नायक पुत्र आसित नायक निवासी आर्मी कैंट संगरूर ने बताया कि 02 फरवरी को वह अपनी ड्यूटी के बाद शाम को एटीएम मशीन से पैसे निकलवाने के लिए गया था। पैसे निकलवाने के लिए उसने अपना एटीएम कार्ड डाल कर सीक्रेट पेन नंबर भर दिया, लेकिन अचानक बिजली चली गई और उसके पैसे नहीं निकलने, जबकि उसके बैंक खाते से पैसे कट गए। अपने पैसों को रिकवर करने के लिए उसने गूगल पर सर्च करके कस्टमर केयर नंबर 63715-02642 पर संपर्क किया तो उन्होंने उसे मोबाइल पर एनीडेस्क डाउनलोड करवा कर उसके खाते से 7 लाख 60 हजार रुपये निकलवा लिए। जिस पर आरोपी ने थाना सिटी संगरूर में मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








Leave a Reply