Category: PUNJAB

  • होशियारपुर में व्यक्ति ने जहरीली दवाई निगलकर की आत्महत्या, रिश्तेदारों से विवाद के बाद कोर्ट में चल रहा था केस

    You are currently viewing होशियारपुर में व्यक्ति ने जहरीली दवाई निगलकर की आत्महत्या, रिश्तेदारों से विवाद के बाद कोर्ट में चल रहा था केस

    In Hoshiarpur, a person committed suicide by swallowing poisonous medicine, after a dispute with relatives, the case was going on in the court

    होशियारपुर में व्यक्ति ने जहरीली दवाई निगलकर की आत्महत्या, रिश्तेदारों से विवाद के बाद कोर्ट में चल रहा था केस

     

    होशियारपुरः जिले के अंतर्गत आते गांव खानपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने जहरीली दवाई निगलकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच कर रही है। मृतक व्यक्ति की पहचान हरभजन सिंह निवासी गांव खानपुर सहोता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक का अपने रिश्तेदारों के साथ हुए विवाद का कोर्ट में केस चल रहा है, जिसे लेकर वह परेशान चल रहा था।

    जानकारी अनुसार हरभजन सिंह ने कोई जहरीली दवा निगलकर आत्महत्या कर ली। हरभजन सिंह का शव पुलिस व गांव के लोगों ने उनके मोबाइल लोकेशन की सहायता से गन्ने के खेत से बरामद किया। हरभजन सिंह 2 साल पहले रिश्तेदारों से हुए झगड़े के मामले में खुद अपने पर व बेटों के खिलाफ इन दिनों पुलिस व कोर्ट में चल रही सुनवाई से काफी तनाव में चल रहे थे। उनको डर था कि अगर अदालत की कार्रवाई हुई तो बेटे का भविष्य खराब हो जाएगा, जिसे वह कनाडा भेजना चाहते थे।

    पुलिस ने मृतक की जेब से बरामद सुसाइड नोट व परिजनों की शिकायत के आधार पर कुल 5 आरोपियों राजेन्दर सिंह, दलवीर सिंह, बलविन्दर सिंह, जरनैल सिंह व रविन्दर सिंह राणा सभी निवासी गांव खानपुर सहोता के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के अधीन केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

  • जालंधर-लुधियाना हाईवे पर पुरानी गाड़ियों को लगी आग, 7 गाड़ियां हुई जलकर राख

    You are currently viewing जालंधर-लुधियाना हाईवे पर पुरानी गाड़ियों को लगी आग, 7 गाड़ियां हुई जलकर राख

    Old vehicles caught fire on Jalandhar-Ludhiana highway, 7 vehicles burnt to ashes

    जालंधर-लुधियाना हाईवे पर पुरानी गाड़ियों को लगी आग, 7 गाड़ियां हुई जलकर राख

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते नैशनल हाईवे के किनारे झाड़ियों में शार्ट सर्किट होने के कारण भयंकर आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से हाईवे के किनारे खड़ी पुरानी गाड़ियों में आग लग गई। जिससे करीब 7 गाड़ियां पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पराया। वहीं आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम भी पहुंच चुकी थी।

    जानकारी अनुसार बुधवार दोपहर को जालंधर-लुधियाना हाईवे में कोसमो एजेंसी नजदीक खड़ी पुरानी गाड़ियों को आग लग गई। घटना में 7 गाड़ियां राख हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग लगी हुई जगह पर पहुंची। इस दौरान सबसे पहले कैंट से गाड़ी भेजी गई। आग ज्यादा होने के कारण हेडक्वाटर से दूसरी गाड़ी भी भेजी गई। दमकल विभाग के कर्मचारी ने बताया है कि 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।

    घटना वाली जगह के पर हाई वोलटेज की तारों निकलती हैं। इसी कारण शार्ट सर्किट होने से झाड़ियों में आग लग गई जिसकी चपेट में गाड़ियां आ गई। यही नहीं आग के साथ के प्लांट में भी फैल गई थी परन्तु समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा ला। इस घटना में किसी तरह का जानी नुक्सान नहीं हुआ। जल्द मामले की रिपोर्ट बना कर पुलिस आधिकारियों को सौंप दी जाएगी।

  • मोहाली में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, एक दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

    You are currently viewing मोहाली में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, एक दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

    Youth committed suicide by shooting in Mohali, birthday was celebrated a day earlier

    मोहाली में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, एक दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

     

    चंडीगढ़ः मोहली के अंतर्गत आते सेक्टर 67 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक ने मंगलवार देर रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसका शव बुधवार सुबह उसके घर से थोड़ी दूर पर कार से बरामद किया गया है। मृतक युवक की पहचान करन पाल शर्मा (25) के रूप में हुई है तथा वह अपने पिता के साथ काम करता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार मृतक के पिता सुरिंदर कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि मृतक की जेब की दांयी पाकेट से 9 गोलियां भी बरामद की गई हैं। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। घटनास्थल पर मोहाली फेज 11 के एसएचओ गगनदीप सिंह समेत डीएसपी सुखजीत सिंह विर्क भी पहुंचे। वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच करने के लिए पहुंच गई। मोहाली पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया। वहीं गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है। मृतक सेक्टर 67 की जलवायु विहार सोसायटी में ही रहता था।

    मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे ने बीती रोज परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। इसके बार परिवार को जलवायु विहार सोसायटी छोड़कर खुद बाहर पार्टी करने की बात कहकर निकल गया था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिवार घबरा गया। इसके बाद सुबह उसकी लाश घर से कुछ ही दूर कार में बरामद हुई। मृतक अपने पिता के साथ खरीद-फ़रोख़्त का काम करता था। परिवार के मुताबिक उनके बेटे को धमकियां मिल रही थी। जिसके चलते वह मानसिक रुप से परेशान चल रहा था।

  • सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास आज, बड़ी संख्या में पहुंचे फैन

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास आज, बड़ी संख्या में पहुंचे फैन, आज पिता करेंगे पंजाब से दिल की बात

    Sidhu Musewala’s last ardas today, fans arrived in large numbers, today father will talk to Punjab about his heart

    सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास आज, बड़ी संख्या में पहुंचे फैन

     

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक व कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला की बुधवार को अंतिम अरदास मानसा की बाहर वाली अनाज मंडी सिरसा रोड में हो रही है। मानसा की अनाज मंडी में सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि हरियाणा समेत दूसरे पड़ोसी राज्यों से भी मूसेवाला के फैन यहां पहुंच रहे हैं। वहीं पंजाब पुलिस द्वारा समागम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा कई अदाकार भी इस अंतिम अरदास में शामिल होंगे। इस मौके करीब एक लाख प्रशंसकों के मानसा पहुंचने की उम्मीद है।

    इससे पहले सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अन्य साथियों के साथ वीडियो शेयर कर अपील की थी कि, ‘‘पंजाब की विरासत को रूंह के साथ जीने वाले प्रसिद्ध पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास तारीख़ 8 जून को बाहर वाली अनाज मंडी मानसा में हो रही है। हम सभी को पता है कि शुभदीप सिद्धू मूसेवाला अपने सभ्याचार पर बड़ा गर्व करते थे। उन्हें पगड़ी और पंजाबी सभ्याचार के साथ बेहद प्यार था। इसलिए सिद्धू मूसेवाला को प्यार करने वाले, उन्हें पसंद करने वाले नौजवानों से विनती है कि 8 तारीख़ को उनकी अंतिम अरदास में पगड़ी बांध कर शामिल हो… यह नौजवानों की तरफ से उन्हें असली श्रद्धांजलि होगी।’’

    बता दें कि पंजाब गायक व कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा के जवाहरके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मौके मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह अपने दिल की बात भी प्रशंसकों से करेंगे।

  • जालंधर के कारोबारी की कोलकत्ता के गंगासागर में डूबने से मौत, घूमने गया था ज्यूलर परिवार

    You are currently viewing जालंधर के कारोबारी की कोलकत्ता के गंगासागर में डूबने से मौत, घूमने गया था ज्यूलर परिवार

    Accident happened with Jeweler family who went to Kolkata, BJP leaders Lalit Chadha and Sanyam Chadha died due to drowning in Gangasagar

    जालंधर के कारोबारी की कोलकत्ता के गंगासागर में डूबने से मौत, घूमने गया था ज्यूलर परिवार

     

    जालंधरः महानगर में बुधवार सुबह उस वक्त दर्दनाक घटना सामने आई जब कोलकत्ता घूमने निकले एक ज्यूलर परिवार के साथ भयानक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि शहर के पडते ज्यूलर की शॉप चलाने वाले भाजपा नेता ललित चड्ढा और उनका भतीजे संयम चड्ढा की कोलकाता स्थित गंगा सागर में डूबने से मौत हो गई।

    जानकारी अनुसार, ललित चड्ढा निवासी चंदन नगर अपने परिवार सहित तीन दिन पहले ही कोलकत्ता घूमने गए थे, वहां वह अपने भतीजे संयम के साथ गंगा सागर में स्नान करने चले गए, गंगा सागर में डुबकी लगाने के दौरान भाजपा नेता ललित चड्ढा का भतीजा डूबने लगा। उसे बचाने के लिए ललित चड्ढा ने भी छलांग लगा दी, लेकिन पानी का तेज बहाव होने से दोनों ही गंगा सागर में समा गए।

    पानी में डूबते देख परिवार की तरफ से जब शोर मचाया गया तो वहां पर मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर गोताखोंरों को बुलाया गोताखारों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके। गोताखोरों द्वारा लाश की तलाश जारी है। बता दें कि ललित जालंधर के प्रसिद्ध ज्वेलर होने के साथ-साथ भाजपा मंडल प्रधान भी हैं। वह शहर की कई धार्मिक संस्थाओं के सदस्य हैं।

  • पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सीने में दर्द की शिकायत के बाद पीजीआई में भर्ती

    You are currently viewing पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सीने में दर्द की शिकायत के बाद पीजीआई में भर्ती

    Former Chief Minister Parkash Singh Badal admitted to PGI after complaining of chest pain

    पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सीने में दर्द की शिकायत के बाद पीजीआई में भर्ती

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सोमवार देर रात अचानक तबीयत खराब होने के चलते उन्हें पीजीआई में भर्ती करवाया गया है, जहां डाक्टरों की टीम प्रकाश सिंह बादल का इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 10 बजे प्रकाश सिंह बादल को सीने में दर्द होने की वजह से उन्हें पीजीआई के एडवांस कार्डियक सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

    इस संबंधी जानकारी पीजीआई के कार्डियोलाजी डिपार्टमेंट के हेड प्रोफेसर यशपाल शर्मा ने बताया कि उनके नेतृत्व में डाक्टरों की टीम पूर्व मुख्यमंत्री का इलाज कर रही है। उन्हें सोमवार देर शाम सीने में दर्द होने के बादल कार्डियक सेंटर में भर्ती करवाया गया था। इस दजौरान डाक्टरों ने उनके हार्ट की इसीजी कर एडमिट कर लिया है। उन्हें कार्डियक सेंटर के तीसरे फ्लोर पर 17 नंबर प्राइवेड वार्ड में एडमिट किया गया है। इस दौरान उनके साथ शिरोमिण अकाली दल के वरिष्ठ नेता भी मजूद थे। बता दें कि 95 वर्षीय स. प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

  • सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे राहुल गांधी, मूसेवाला के माता-पिता से जताया दुख, बोले- दुख की घड़ी में हम साथ हैं मिले

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे राहुल गांधी, मूसेवाला के माता-पिता से जताया दुख, बोले- दुख की घड़ी में हम साथ हैं मिले

    Rahul Gandhi reached Sidhu Musewala’s house, expressed grief to Musewala’s parents, said – we are together in the hour of sorrow

    सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे राहुल गांधी, मूसेवाला के माता-पिता से जताया दुख, बोले- दुख की घड़ी में हम साथ हैं मिले

     

    मानसाः बीते दिनों मानसा से कांग्रेसी नेता और मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद कां पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नेता राहुल गांधी मंगलवार को मानसा में सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे और उनके माता-पिता के साथ मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। इस मौके उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो चुकी है और अमन और शांति बनाए रखना आप सरकार के बस की बात नहीं है। इस दौरान राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर कहा कि मूसेवाला के माता-पिता जिस दुख से गुजर रहे हैं, उसे बूयान करना मुश्किल है। उन्हें इंसाफ दिलाना हमारा फर्ज है और हम इंसाफ दिलाकर रहेंगे।

    जानकारी अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को मानसा पहुंचे। उन्होंने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर से मिलकर शोक व्यक्त किया। राहुल गांधी ने मूसेवाला के माता पिता से चर्चा की। वह करीब 45 मिनट तक सिद्धू परिवार के साथ रहे। इस दौरान उनके साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व उप मुख्यमंत्री अंबिका सोनी मौजूद रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस ने मूसेवाला के माता-पिता से विशेष रूप से अकेले में बातचीत की है।

    बता दें कि सिद्धू मूसेवाला पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के करीबी रहे। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मूसेवाला कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा। हालांकि, आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला ने उन्हें हरा दिया था। इसके बाद आप की सरकार ने उनकी सिक्योरिटी घटा दी। इसके अगले ही दिन मूसेवाला की हत्या हो गई।

  • जालंधर के प्रसिद्ध मोबाइल हाऊस मालिक के घर पर काम करने वाली नाबालिग लड़की ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing जालंधर के प्रसिद्ध मोबाइल हाऊस मालिक के घर पर काम करने वाली नाबालिग लड़की ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

    Minor girl working at Jalandhar’s famous mobile house owner commits suicide, police engaged in investigation

    जालंधर के प्रसिद्ध मोबाइल हाऊस मालिक के घर पर काम करने वाली नाबालिग लड़की ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध मोबाइल व्यापारी के घर पर काम करने वाले एक युवती ने संदिग्ध हालत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान अंजलि पुत्री राकेश निवासी यूपी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती नाबालिग थी और व्यापारी के आदर्शन नगर स्थित घर में काम करती थी।

    इस संबंधी जानकारी देते थाना 2 के एसएचओ भूषण कुमार के मुताबिक विशाल चड्डा ने उन्हें फोन पर सूचना दी है कि उनके घर काम करने वाली लड़की ने फंदा लगाया है, वे उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। वह अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि विशाल चड्ढा ने बताया कि लड़की को करीब एक साल पहले उसकी बुआ नीतू वासी सुदामा विहार जालंधर उनके घर छोड़ गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के गले पर फंदे के निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक पुलिस को सूचित किए बगैर विशाल चड्ढा ने खुद ही फंदे से उतारा और लड़की को अस्पताल लाए। अस्पताल ले जाते समयही उन्हें फोन पर सूचित किया गया। नाबालिग लड़क से घर का काम करवाया जा रहा था।

    उन्होंने सूचना के बाद वह तुरंत अस्पताल में पहुंचे। अस्पतााल के डाक्टर ने जांच के पश्चात लड़की को मृत करार दे दिया था। फिल्हाल मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाब के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत सुबह 3 बजे गिरफ्तार, जंगलात विभाग के हर काम में रिश्वतखोरी का लगा आरोप

    You are currently viewing पंजाब के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत सुबह 3 बजे गिरफ्तार, जंगलात विभाग के हर काम में रिश्वतखोरी का लगा आरोप

    Former Punjab minister Sadhu Singh Dharamsot arrested at 3 am, accused of bribery in every work of forest department

    पंजाब के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत सुबह 3 बजे गिरफ्तार, जंगलात विभाग के हर काम में रिश्वतखोरी का लगा आरोप

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ विजिलेंस ने उनके कई साथियों को भी हिरसात में लिया है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने यह कार्रवाई सुबह करीब 3 बजे की। इस दौरान विजिलेंस ने धर्मसोत के साथ कमलजीत सिंह और चमकौर सिंह को भी पकड़ा है। बताया जा रहा है कि कमलजीत एक पत्रकार है और एक वेब चैनल चलाता है। यह दोनों धर्मसोत के साथ ओएसडी की हैसियत से काम कर रहे थे। जिक्रयोग्य है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज पंजाब दौरे पर हैं और वह सिद्धूमूसेवाला के माता-पिता से मिले हैं।

    जानकारी अनुसार धर्मसोत पर पेड़ कटाई से लेकर जंगलात विभाग के हर काम में रिश्वतखोरी करने का आरोप है। धर्मसोत के बाद जंगलात मंत्री बने संगत सिंह गिलजियां पर भी केस दर्ज किया गया है। गिलजियां के पीए कुलविंदर सिंह और सचिन कुमार पर भी केस दर्ज हुआ है। इस केस में आईएफएस अमित चौहान, मोहाली के वन मंडल अफसर गुरअमनप्रीत सिंह और वन गार्ड दिलप्रीत सिंह पर भी केस दर्ज हुआ है।

    बता दें कि धर्मसोत कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम रहते जंगलात मंत्री थे। हालांकि, जब कैप्टन को हटाया गया तो धर्मसोत की भी मंत्री पद से छुट्‌टी कर दी गई। इसके बाद चरणजीत चन्नी सीएम बने। तब संगत सिंह गिलजियां को जंगलात मंत्री बनाया गया। पंजाब में सीएम भगवंत मान की अगुआई वाली आप सरकार ने हाल ही में भ्रष्टाचार के मामले में अपने हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया था।

  • अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में खालिस्तानी नारे लगाने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    You are currently viewing अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में खालिस्तानी नारे लगाने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Police arrested two persons who raised Khalistani slogans in Amritsar’s Golden Temple complex

    अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में खालिस्तानी नारे लगाने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

     

    अमृतसरः महानगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्तियों ने स्वर्ण मंदिर में देश विरोधी नारे लगाए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरदासपुर निवासी मंजीत सिंह उर्फ बाबा और लुधियाना निवासी सौदागर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरिपोयं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के हाथ लगी एक वीडियो में उन्हें खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाते देखा गया है।

    इस संबंधी जानकारी देते सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि वह गलियारा पुलिस चौकी के पास सोमवार की शाम अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इस बीच एक वायरल वीडियो उन्हें अपने मोबाइल पर मिली। वीडियो देखने पर उन्हें पता चला कि श्री अकाल तख्त साहिब के पास दो व्यक्ति रिफरेंडम जिंदाबाद, खालिस्तान जिंदाबाद। यही नहीं, आरोपित अपना अलग देश खालिस्तान मांगने की बात भी कर रहे थे। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

    मिली जानकारी अनुसार उक्त आरोपी इस तरह के नारे लगाकर शहर का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो में आरोपित अपने देश के खिलाफ जंग लड़ने की बात कर रहे हैं। कोतवाली थाने के इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों को मंगलवार की शाम कोर्ट में पेश किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपितों के अन्य साथियों का पता लगाकर तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।