मोहाली में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, एक दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन
चंडीगढ़ः मोहली के अंतर्गत आते सेक्टर 67 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक ने मंगलवार देर रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसका शव बुधवार सुबह उसके घर से थोड़ी दूर पर कार से बरामद किया गया है। मृतक युवक की पहचान करन पाल शर्मा (25) के रूप में हुई है तथा वह अपने पिता के साथ काम करता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार मृतक के पिता सुरिंदर कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि मृतक की जेब की दांयी पाकेट से 9 गोलियां भी बरामद की गई हैं। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। घटनास्थल पर मोहाली फेज 11 के एसएचओ गगनदीप सिंह समेत डीएसपी सुखजीत सिंह विर्क भी पहुंचे। वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच करने के लिए पहुंच गई। मोहाली पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया। वहीं गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है। मृतक सेक्टर 67 की जलवायु विहार सोसायटी में ही रहता था।
मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे ने बीती रोज परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। इसके बार परिवार को जलवायु विहार सोसायटी छोड़कर खुद बाहर पार्टी करने की बात कहकर निकल गया था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिवार घबरा गया। इसके बाद सुबह उसकी लाश घर से कुछ ही दूर कार में बरामद हुई। मृतक अपने पिता के साथ खरीद-फ़रोख़्त का काम करता था। परिवार के मुताबिक उनके बेटे को धमकियां मिल रही थी। जिसके चलते वह मानसिक रुप से परेशान चल रहा था।








Leave a Reply