जालंधर-लुधियाना हाईवे पर पुरानी गाड़ियों को लगी आग, 7 गाड़ियां हुई जलकर राख

You are currently viewing जालंधर-लुधियाना हाईवे पर पुरानी गाड़ियों को लगी आग, 7 गाड़ियां हुई जलकर राख

Old vehicles caught fire on Jalandhar-Ludhiana highway, 7 vehicles burnt to ashes

जालंधर-लुधियाना हाईवे पर पुरानी गाड़ियों को लगी आग, 7 गाड़ियां हुई जलकर राख

 

जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते नैशनल हाईवे के किनारे झाड़ियों में शार्ट सर्किट होने के कारण भयंकर आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से हाईवे के किनारे खड़ी पुरानी गाड़ियों में आग लग गई। जिससे करीब 7 गाड़ियां पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पराया। वहीं आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम भी पहुंच चुकी थी।

जानकारी अनुसार बुधवार दोपहर को जालंधर-लुधियाना हाईवे में कोसमो एजेंसी नजदीक खड़ी पुरानी गाड़ियों को आग लग गई। घटना में 7 गाड़ियां राख हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग लगी हुई जगह पर पहुंची। इस दौरान सबसे पहले कैंट से गाड़ी भेजी गई। आग ज्यादा होने के कारण हेडक्वाटर से दूसरी गाड़ी भी भेजी गई। दमकल विभाग के कर्मचारी ने बताया है कि 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।

घटना वाली जगह के पर हाई वोलटेज की तारों निकलती हैं। इसी कारण शार्ट सर्किट होने से झाड़ियों में आग लग गई जिसकी चपेट में गाड़ियां आ गई। यही नहीं आग के साथ के प्लांट में भी फैल गई थी परन्तु समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा ला। इस घटना में किसी तरह का जानी नुक्सान नहीं हुआ। जल्द मामले की रिपोर्ट बना कर पुलिस आधिकारियों को सौंप दी जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *