दिल्ली की पार्किंग में लगी भीषण आग 10 कारों सहित 100 वाहन पूरी तरह से जलकर राख

You are currently viewing दिल्ली की पार्किंग में लगी भीषण आग 10 कारों सहित 100 वाहन पूरी तरह से जलकर राख

Massive fire in Delhi’s parking lot 100 vehicles including 10 cars completely burnt to ashes

दिल्ली की पार्किंग में लगी भीषण आग 10 कारों सहित 100 वाहन पूरी तरह से जलकर राख

 

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली की जामिया नगर की इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में भीषण आग लगी है। जिसकी चपेट में आकर पार्किंग में खड़ीं 10 कारों सहित करीब 100 वाहन पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही पलों में पूरी पार्किंग को अपनी चपेट में ले लिया।

इस संबंधी जानकारी देते दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, इस आग की वजह से कुल 10 कारों, 1 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी, 30 नए ई-रिक्शा और 50 पुराने ई-रिक्शा में आग लगी है। कई वाहन जलकर खाक हो गए हैं। हालांकि किसी इंसान के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। जिस पार्किंग में ये आग लगी, वहां पर ई रिक्शा चार्ज किए जाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने की ये घटना आज सुबह 5 बजे के करीब हुई है।

जामिया नगर में आग लगने से पहले मंगलवार देर रात नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय में आग लगी थी। हालांकि इस आग पर फायर बिग्रेड की गाड़ियों द्वारा फौरन काबू पा लिया गया था। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट परिसर में स्थित एक बैंक में भी आग लगने का मामला सामने आया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *