Category: PUNJAB

  • लूट की नीयत से घर में घुसे लुटेरों ने बुजुर्ग महिला को उतारा मौत के घाट, गहने और नकदी लेकर वहां से फरार

    You are currently viewing लूट की नीयत से घर में घुसे लुटेरों ने बुजुर्ग महिला को उतारा मौत के घाट, गहने और नकदी लेकर वहां से फरार

    The robbers who entered the house with the intention of robbery killed the elderly woman, fled from there with jewelry and cash

    लूट की नीयत से घर में घुसे लुटेरों ने बुजुर्ग महिला को उतारा मौत के घाट, गहने और नकदी लेकर वहां से फरार

     

    अमृतसरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन चोर-चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। वहीं, पुलिस पर सवालियां निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाना कैंटोनमेंट में आते ग्वालमंडी से सामने आया है। यहां शनिवार देर रात लूट की नीयत से आए लुटेरों ने घर में घुसकर अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। और चंद मिनटों में वहां से गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दि्या है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार, मृतक महिला की पहचान ग्वालमंडी में रहने वाली कामिनी देवी के रूप में हुई है। वारदात संबंधी जानकारी देते हुए कामिनी देवी की रिश्तेदार गीतांजलि ने बताया कि उसकी बुआ करियाने की दुकान चलाती है और दुकान के ऊपर ही घर है। सुबह काफी देर तक जब दुकान नहीं खुली तो लोगों को शक हुआ। लोग किसी तरह दरवाजा खोलकर घर के अंदर दाखिल हुए तो कमरे में कामिनी देवी का शव पड़ा था। और घर के भीतर रखा कीमती सामान और अलमारी के लाकर में रखा 20 तोले सोना भी नहीं था। वहीं, रिश्तेदार गीतांजली ने सीएम भगवंत मान से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

  • अमृतसर में फिर चली गोली, दुबई से लौटे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब जाते समय किया हमला

    You are currently viewing अमृतसर में फिर चली गोली, दुबई से लौटे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब जाते समय किया हमला

    Firing again in Amritsar, man shot dead after returning from Dubai, attacked while going to Gurdwara Sahib with family

    अमृतसर में फिर चली गोली, दुबई से लौटे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब जाते समय किया हमला

     

    अमृतसरः महानगर में रविवार सुबह उस वक्त दहशत का माहौल बन गया जब छेहरटा के काले रोड पर एक व्यक्ति की अज्ञात युवकों ने 3:30 बजे घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हरिंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी काले रोड के रूप में हुई है। बता दें कि मृतक अभी कुछ दिन पहले दुबई से भारत लौटा था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

    जानकारी अनुसार, हरिंदर सिंह सुबह अपनी पत्नी सतनाम कौर व अपनी दो बेटियों के साथ एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जवार से माथा टेकने जा रहे थे। इस दौरान जब वह हरकिशन नगर मोड़ से स्थानीय रोड़ पर पहुंचे तो उसी समय एक मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन्हें घेर लिया। मृतक ने पहले उन दोनों युवकों का डटकर सामना किया। इस दौरान आरोपियों ने हरिंदर की पहले मारपीट की और उसके बाद उस पर 2 गोलियां चला दीं। इनमें से एक गोली हरिंदर के सिर पर लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपि अपनी बाइक से वहां से फरार हो गए। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • सिद्धू मूसेवाला का जन्म दिन आज, देश-विदेश में लाखों प्रशंसक सहित पंजाबी सितारों कर रहे उनको याद…

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला का जन्म दिन आज, देश-विदेश में लाखों प्रशंसक सहित पंजाबी सितारों कर रहे उनको याद…

    Sidhu Musewala’s birthday today, millions of fans in the country and abroad, including Punjabi stars, are remembering him.

    सिद्धू मूसेवाला का जन्म दिन आज, देश-विदेश में लाखों प्रशंसक सहित पंजाबी सितारों कर रहे उनको याद…

     

    मानसाः मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का आज जन्म दिन है। अगर आज सिद्धू मूसेवाला जीवित होते तो 29 साल के हो गए होते और अपने जन्म दिन की खुशियां लोगों के साथ शेयर कर रहे होते। बता दें कि आज से 13 दि्न पहले कुख्यात गैंगस्टरों ने माता-पिता के इकलौटे बेटे की गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी थी। वहीं सिद्धू मूसेवाला के जन्म दिवस पर उनके करोड़ों प्रशंसक उनको याद कर भावुक हो रहे हैं, वहीं कुछ पंजाबी इंडस्ट्री के सितारे भी उनके जन्म दिवस पर उनको याद कर रहे हैं।

    जानकारी अनुसार पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल ने सिद्धू मूसेवाला के साथ तस्वीरें सांझी करते लिखा, ‘‘लेखां दिया लिखियां ते चलदा न ज़ोर वे, बंदा कुछ होर सोचे, रब्ब कुछ होर वे..। जन्मदिन मुबारक भाई.. सिद्धू का सपना था कि पंजाबी इंडस्ट्री का नाम नंबर 1पर होवे। कहता था हमारा मुकाबला एक -दूसरे के साथ नहीं, बल्कि इंटरनेशनल आर्टिस्टों के साथ है और पंजाबी इंडस्ट्री वाले सिद्धू के जाने के बाद में इस बात पर एक -दूसरे के साथ लड़ रहे हैं कि तू शो करने चला गया, तू उसके घर नहीं गया, तूने पोस्ट नहीं डाली… यार समझदार बनो, इन बातों में कुछ नहीं रखा। किसी के शो करने या न करने से कुछ नहीं होगा, बस ज़ोर लगाना तो यह लगाओ कि सिद्धू को इंसाफ मिल जाए। अगर कुछ कर सकते हो तो हर साल 2-4चक्कर सिद्धू के घर ज़रूर लगा कर आया करो… उसके माता -पिता के साथ समय व्यतीत करके आया करो…उनके साथ बातें करने वाला, मां -डैडी कहने वाला, उन पर जान मारने वाला सिद्धू अब हम को बनना पड़ना। इकठ्ठा रहा करो, प्यार बना कर रखो और एक -दूसरे में कमी निकालने की अपेक्षा एक -दूसरे को हौसला देना सीखो। सिद्धू के जन्मदिन पर आज एक -दूसरे के साथ सब गिले -शिकवे ख़त्म करें और प्यार बना कर रखें। आपको बहुत सारा प्यार। तुझे याद कर रहे हैं भाई सिद्धू मूसे वाला।’’

    वहीं अफसाना खान ने सिद्धू की याद में वीडियो सांझी करके लिखा, ‘‘मैं सबको बताती थी 11 जून सिद्धू बाई का जन्मदिन 12 जून मेरा, मैं बहुत खुश हुई थी जब मुझे पता लगा था मैंने कहा यह है असली प्यार ईश्वर से बन कर आया बहन -भाई वाला।’’

    बता दें कि गत 29 मई को उनकी गोलियां मार हत्या की गई थी। आज मूसेवाला जिंदा होते तो 29 साल के होते।

  • बरनाला में नशे में टल्ली एएसआई ने बाईक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल, पुलिस कर्मी की वीडियो वायरल

    You are currently viewing बरनाला में नशे में टल्ली एएसआई ने बाईक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल, पुलिस कर्मी की वीडियो वायरल

    Drunk ASI hit bike in Barnala, two youths seriously injured, video of police personnel viral

    बरनाला में नशे में टल्ली एएसआई ने बाईक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल, पुलिस कर्मी की वीडियो वायरल

     

     

    बरनालाः बनराला के अंतर्गत आते बाजाखाना में उस वक्त हंगामा हो गया जब एक नशे में धुत्त एएसआई ने अपनी कार से बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया। वहीं घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आरोपी एएसआई को काबू करके अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि एएसआई शराब के नशे में इस कदर टल्ली  था कि वह अपनी सुध-बुध खो बैठा। जिसके बाद लोगों ने वहां पंजाब पुलिस मुर्दाबाद का नारे लगाना शुरू कर दिया। वहीं इस पुलिस कर्मी की वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें वह लड़खड़ाता हुआ नजर आ रहा है।

    जानकारी अनुसार उक्त घटना बरनाला जिले के बाजाखाना रोड पर हुई है। जैसे ही लोगों को पता चला कि बाइक को टक्कर मारने वाला पुलिसकर्मी नशे में है। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। उन्होंने पुलिस अफसरों से इसकी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद अफसरों ने अब पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिसकर्मी की वीडियो वायरल हुई है। जिसमें दिख रहा है कि पुलिस कर्मी अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। दो कांस्टेबल उसे मुश्किल से दोनों हाथों से पकड़कर ले गए। इस दौरान पीछे से गुस्साए लोग नारेबाजी करते रहे।

  • अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया भारी हंगामा, मुंबई की फ्लाइट खऱाब मौसम के चलते हुई थी रद्द

    You are currently viewing अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया भारी हंगामा, मुंबई की फ्लाइट खऱाब मौसम के चलते हुई थी रद्द

    Passengers created ruckus at Amritsar airport, Mumbai flight was canceled due to bad weather

    अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया भारी हंगामा, मुंबई की फ्लाइट खऱाब मौसम के चलते हुई थी रद्द

     

    अमृतसरः शुक्रवार देर रात महानगर के अंतर्गत आते अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उस वक्त यात्रियों ने हंगामा कर दिया, जूब गो फास्ट एयर की फ्लाइट को अचानक एयरपोर्ट अथारिटी ने रद्द कर दिया। बताया जा रहा है कि अमृतसर से मुंबई के लिए उड़ी फ्लाइट मुंबई में खराब मौसम के चलते करीब 10 मिंट बाद ही एयरपोर्ट पर दोबारा लैंड हो गई और यात्रियों को 2 घंटे बाद दोबारा फ्लाइट उड़ान भरने के लिए बताया। जिसके बाद यात्रियों ने रिफ्रेशमेंट की मांग की और हंगामा किया। जिसके बाद एयरपोर्ट अथारिटी ने यात्रियों को चाय व बिस्कट औपचारिकता के तौर पर खाने को दिए गए।

    जानकरी अनुसार शुक्रवार देर रात फ्लाइट ने 2 घंटे देरी के बाद निर्धारित समय पर उड़ान भरी परंतु प्लेन 10 मिनट के बाद फ्लाइट दोबारा अमृतसर एयरपोर्ट पर उतर आई प्लेन वापिस आने पर अमृतसर एयरपोर्ट लैंड करने को लेकर यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा क्योंकि थोड़ी देर बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई। इसके अलावा यात्रियों ने एयरपोर्ट पर कबूतरों को लेकर भी स्टाफ से शिकायत की और कहा कि एयरपोर्ट पर हर जगह कबूतरों का जमावड़ा लगा हुआ है।

  • पंजाब में हालात बेकाबू, जज की कोठी की दीवार के बाहर लिखे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing पंजाब में हालात बेकाबू, जज की कोठी की दीवार के बाहर लिखे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे… पढ़ें पूरी खबर

    Situation uncontrollable in Punjab, slogans of ‘Khalistan Zindabad’ written outside the wall of the judge’s kothi

    पंजाब में हालात बेकाबू, जज की कोठी की दीवार के बाहर लिखे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे… पढ़ें पूरी खबर

     

    फरीदकोटः पंजाब में लगातार कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं और आए दिन माहौल को खराब करने की कोशिशें की जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला फरीदकोट में उस वक्त सामने आया जब सेशन जज के घर की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद का नारा लिखा हुआ पाया गया। इसका पता चलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया तथा पुलिस ने तुरंत काले पेंट से इसको मिटा दिया गया। बता दें कि इससे पहले भी पार्क की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे मिल चुके हैं।

    जानकारी अनुसार सेशन जज के घर के बाहर यह उक्त नारा सबसे पहले नगर कौंसिल के सफाई कर्मचारी ने लिखा हुआ देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस सूचना मिलते ही चौकस हो गई और जांच में जुट गई। पुलिस की ओर से हर तरफ नाकाबंदी की गई है और सीसीटीवी कैमरे भी चैक किए जा रहे हैं। फिलहाल सेशन जज के घर के बाहर की दीवार पर लिखे नारे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ को पेंट करके मिटा दिया गया है।

    वहीं एसएसपी फरीदकोट अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि इसकी सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्यवाही शुरू कर दी गई है। सेशन जज की कोठी के आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है ताकि आरोपित का चेहरा उजागर हो सके। उधर, जिले भर में नाकाबंदी करके आरोपितों की तलाश की जा रही है। इस संबंध में मामला भी दर्ज किया जा रहा है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

  • लुधियाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 3 बैंक लुटेरे काबू, दो फरार, एक माह पहले दिया था वारदात को अंजाम

    You are currently viewing लुधियाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 3 बैंक लुटेरे काबू, दो फरार, एक माह पहले दिया था वारदात को अंजाम

    Ludhiana Police got a big success, 3 bank robbers caught, two absconding, had executed the crime a month ago

    लुधियाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 3 बैंक लुटेरे काबू, दो फरार, एक माह पहले दिया था वारदात को अंजाम

     

    लुधियानाः महानगर के सीआईए स्टाफ-2 को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली, जब पुलिस ने बैंक लुटेरा गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो लुटेरे मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि उक्त पकड़े गए लुटेरे बंगाली गिरोह के सदस्य हैं और उन्होंने करीब एक माह पहले महानगर के फिनो बैंक की शेरपुर शाखा में लुट की वारदात को अंजाम देते हुए करीब साढ़े 4 लाख रुपए लुट लिए थे। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं फरार लुटेरों की तलाश में छापामारी की जा रही है।

    प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस को एक सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक खाली प्लॉट में बैठकर वारदात करने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियो पर धावा बोलते हुए जीवन नगर चौक से रूटर धर्म कंडा की सड़क पर बने प्लॉट में दबिश दी। बदमाशों को मौके पर दबोच लिया गया, जबकि दो लोग फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने पिस्टल, 13 रौंद, 1 देसी कट्‌टा 315 बोर, 2 मोटर साइकिल और 2 मोबाइल और 2 किलो 600 ग्राम नशीला पाऊडर भी मिला हैं। फरार हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा, ताकि इनके गिरोह के बाकी ठिकानों का पर्दाफाश हो सके। आरोपियों के संबंध में पुलिस ने आज प्रेस वार्ता भी करनी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजू, अनिक और रिशु सिंह के रूप में हुई है। वहीं जो दो आरोपी फरार है उनका नाम राहुल और दलीप है।

    आरोपियों ने अभी तक 5 वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने यह मामला पूरे एक महीने बाद ट्रेस कर किया। अभी 3 आरोपी पकड़े गए हैं, जबकि दो बदमाश फरार बताए जा रहे हैं। बैंक लूटने के बाद जिला पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया था, जिसकी अगुवाई सीआईए-2 के इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा कर रहे थे। सीआईए-2 ने मुखबिर से मिली सूचना पर यह कार्रवाई की है।

     

  • पंजाब में कहर बनकर टूट रही गर्मी, 2 लोगों की हुई मौत

    You are currently viewing पंजाब में कहर बनकर टूट रही गर्मी, 2 लोगों की हुई मौत

    Heat wreaking havoc in Punjab, 2 people died

    पंजाब में कहर बनकर टूट रही गर्मी, 2 लोगों की हुई मौत

     

    बठिंडाः पंजाब में पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पंजाब भर में चल रही गर्म हवाओं के कारण जहां लोग अपने घरों में दुबकने पर मजबूर हो गए हैं। बठिंडा में वहीं इस भयंकर गर्मी के कारण पंजाब में दो लोगों की मौत हो गई है।

    जानकारी अनुसार बठिंडा में भीषण गर्मी के चलते एक रिक्शा चालक सहित 2 लोगों की मौत हो गई। नगर निगम के सामने बरामदे में एक टी.बी. रोगी की भीषण गर्मी के कारण मृत्यु हो गई। संस्था सदस्यों ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    मृतक की पहचान इतवार दास (60) पुत्र करतार दास के तौर पर हुई। उधर, बीबी वाला रोड पर एक रिक्शा चालक अचानक चक्कर आने से रिक्शा से नीचे गिर गया। सहारा वर्करों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

     

     

     

  • अमृतसर में रिश्तेदार ने किया महिला से दुष्कर्म, साथियों के साथ मिलकर घर में सो रही महिला को चारपाई सहित उठाकर खेतों में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

    You are currently viewing अमृतसर में रिश्तेदार ने किया महिला से दुष्कर्म, साथियों के साथ मिलकर घर में सो रही महिला को चारपाई सहित उठाकर खेतों में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

    In Amritsar, the relative raped the woman, together with the companions carried out the incident by lifting the sleeping woman in the house with a cot and taking her to the fields.

    अमृतसर में रिश्तेदार ने किया महिला से दुष्कर्म, साथियों के साथ मिलकर घर में सो रही महिला को चारपाई सहित उठाकर खेतों में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

     

    अजनालाः महानगर के अंतर्गत आते अजनाला में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में सो रही महिला को चारपाई सहित उठाकर खेतों में लेजाकर दुष्कर्म कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी द्वारा महिला से मारपीट भी की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का दूर का रिश्तेदार है तथा उस पर बुरी नजर रखता था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी की पहचान सिपाही निवासी गांव चमियारी तथआ उनके साथी राणा, बिल्लू, सक्की खल, मुन्नी और दीनू के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।

    जानकारी अनुसार महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके तीन बच्चे हैं और सारा परिवार एक ही घर में रहता है। उसका दूर का रिश्तेदार सिपाही उस पर बुरी नजर रखता है। कुछ दिन पहले वह अपने घर में सो रही थी। आधी रात को सिपाही अपने साथियों के साथ उसके घर में पहुंचा और उसे चारपाई सहित घर से उठाकर खेत में ले गया। महिला ने आरोप लगाया कि सिपाही ने खेत में उसके साथ दुषकर्म किया। जब उसने शोर मचाया तो सिपाही ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी खूब पिटाई की और वहां से भाग निकले। घटना के बाद वह किसी तरह घर पहुंची और सारा मामला परिवार वालों को बताया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

    घटना के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। सब-इंस्पेक्टर हरविंदर कौर ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

  • पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री का चलती गाड़ी पर स्टंट, वीडियो हुई वायरल, सनरूफ खोलकर बाहर निकले, 2 गनमैनों की जिंदगी डाली खतरे में… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री का चलती गाड़ी पर स्टंट, वीडियो हुई वायरल, सनरूफ खोलकर बाहर निकले, 2 गनमैनों की जिंदगी डाली खतरे में… पढ़ें पूरी खबर

    Punjab Transport Minister’s stunt on a moving vehicle, video went viral, came out with the sunroof open, put the lives of 2 gunmen in danger… read full news

    पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री का चलती गाड़ी पर स्टंट, वीडियो हुई वायरल, सनरूफ खोलकर बाहर निकले, 2 गनमैनों की जिंदगी डाली खतरे में… पढ़ें पूरी खबर

     

    चंडीगढ़ः सोशल मीडिया में लगातार एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पंजाब के ट्रांसपो्ट मंत्री अपनी चलती कार का सनरूफ खोलकर बाहर निकल आते हैं, जिन्हें देखकर उनके गनमैन भी चलती गाड़ी के शीशे खोलकर बाहर की ओर लटक रहे हैं, जिससे उनकी जान लगातार खतरे में पड़ी नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि गाड़ी बहुत ही तेजरफ्तार चल रही थी और गाड़ी के दरवाजों के शीशे खोलकर गनमैन भी गाड़ी के दोनों और लटक रहे थे। जिसके बाद लोग लगातार मंत्री के इस कारनामे पर सवाल उठा रहे हैं।

    जानकारी अनुसार पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का खतरनाक स्टंट सामने आया है। वह अपनी इंडेवर गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर हाथ हिलाते दिख रहे हैं। यह वीडियो नेशनल हाइवे की बताया जा रहा है। गाड़ी तेज स्पीड में जा रही है और उनके 2 गनमैन भी गाड़ी के दरवाजे के शीशे खोलकर बाहर की तरफ जान को खतरे में डालकर लटके हुए हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने अब पंजाब सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिया है। वहीं मंत्री से इस हरकत और खतरे में पड़ी उनके गनमैनों की जिंदगी को लेकर भी सवाल कर रहे हैं।

    हालांकि इस मुद्दे को लेकर ट्रांसपोर्ट मंत्री की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। ट्रैफिक विशेषज्ञों की मानें तो नेशनल हाइवे पर इस तरह का स्टंट नियमों का उल्लंघन है। हालांकि खुद ट्रांसपोर्ट मंत्री का ही ऐसा वीडियो सामने आने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।