Heat wreaking havoc in Punjab, 2 people died
पंजाब में कहर बनकर टूट रही गर्मी, 2 लोगों की हुई मौत
बठिंडाः पंजाब में पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पंजाब भर में चल रही गर्म हवाओं के कारण जहां लोग अपने घरों में दुबकने पर मजबूर हो गए हैं। बठिंडा में वहीं इस भयंकर गर्मी के कारण पंजाब में दो लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी अनुसार बठिंडा में भीषण गर्मी के चलते एक रिक्शा चालक सहित 2 लोगों की मौत हो गई। नगर निगम के सामने बरामदे में एक टी.बी. रोगी की भीषण गर्मी के कारण मृत्यु हो गई। संस्था सदस्यों ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
मृतक की पहचान इतवार दास (60) पुत्र करतार दास के तौर पर हुई। उधर, बीबी वाला रोड पर एक रिक्शा चालक अचानक चक्कर आने से रिक्शा से नीचे गिर गया। सहारा वर्करों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया








Leave a Reply