
बरनाला में नशे में टल्ली एएसआई ने बाईक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल, पुलिस कर्मी की वीडियो वायरल
बरनालाः बनराला के अंतर्गत आते बाजाखाना में उस वक्त हंगामा हो गया जब एक नशे में धुत्त एएसआई ने अपनी कार से बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया। वहीं घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आरोपी एएसआई को काबू करके अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि एएसआई शराब के नशे में इस कदर टल्ली था कि वह अपनी सुध-बुध खो बैठा। जिसके बाद लोगों ने वहां पंजाब पुलिस मुर्दाबाद का नारे लगाना शुरू कर दिया। वहीं इस पुलिस कर्मी की वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें वह लड़खड़ाता हुआ नजर आ रहा है।

जानकारी अनुसार उक्त घटना बरनाला जिले के बाजाखाना रोड पर हुई है। जैसे ही लोगों को पता चला कि बाइक को टक्कर मारने वाला पुलिसकर्मी नशे में है। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। उन्होंने पुलिस अफसरों से इसकी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद अफसरों ने अब पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिसकर्मी की वीडियो वायरल हुई है। जिसमें दिख रहा है कि पुलिस कर्मी अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। दो कांस्टेबल उसे मुश्किल से दोनों हाथों से पकड़कर ले गए। इस दौरान पीछे से गुस्साए लोग नारेबाजी करते रहे।








Leave a Reply