अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया भारी हंगामा, मुंबई की फ्लाइट खऱाब मौसम के चलते हुई थी रद्द

You are currently viewing अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया भारी हंगामा, मुंबई की फ्लाइट खऱाब मौसम के चलते हुई थी रद्द

Passengers created ruckus at Amritsar airport, Mumbai flight was canceled due to bad weather

अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया भारी हंगामा, मुंबई की फ्लाइट खऱाब मौसम के चलते हुई थी रद्द

 

अमृतसरः शुक्रवार देर रात महानगर के अंतर्गत आते अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उस वक्त यात्रियों ने हंगामा कर दिया, जूब गो फास्ट एयर की फ्लाइट को अचानक एयरपोर्ट अथारिटी ने रद्द कर दिया। बताया जा रहा है कि अमृतसर से मुंबई के लिए उड़ी फ्लाइट मुंबई में खराब मौसम के चलते करीब 10 मिंट बाद ही एयरपोर्ट पर दोबारा लैंड हो गई और यात्रियों को 2 घंटे बाद दोबारा फ्लाइट उड़ान भरने के लिए बताया। जिसके बाद यात्रियों ने रिफ्रेशमेंट की मांग की और हंगामा किया। जिसके बाद एयरपोर्ट अथारिटी ने यात्रियों को चाय व बिस्कट औपचारिकता के तौर पर खाने को दिए गए।

जानकरी अनुसार शुक्रवार देर रात फ्लाइट ने 2 घंटे देरी के बाद निर्धारित समय पर उड़ान भरी परंतु प्लेन 10 मिनट के बाद फ्लाइट दोबारा अमृतसर एयरपोर्ट पर उतर आई प्लेन वापिस आने पर अमृतसर एयरपोर्ट लैंड करने को लेकर यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा क्योंकि थोड़ी देर बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई। इसके अलावा यात्रियों ने एयरपोर्ट पर कबूतरों को लेकर भी स्टाफ से शिकायत की और कहा कि एयरपोर्ट पर हर जगह कबूतरों का जमावड़ा लगा हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *