Category: PUNJAB

  • ਜਰਨਲਿਸਟ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਪੀਲੇ ਕਾਰਡਾਂ ਵਿਚ ਵਿਤਕਰੇਬਾਜ਼ੀ ਖਿਲਾਫ਼ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਡੀਐਮਏ ਵਲੋਂ ਪੂਰਾ ਸਮਰਥਨ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ

    ਜਰਨਲਿਸਟ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਪੀਲੇ ਕਾਰਡਾਂ ਵਿਚ ਵਿਤਕਰੇਬਾਜ਼ੀ ਖਿਲਾਫ਼ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਡੀਐਮਏ ਵਲੋਂ ਪੂਰਾ ਸਮਰਥਨ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ

    ਜਰਨਲਿਸਟ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਪੀਲੇ ਕਾਰਡਾਂ ਵਿਚ ਵਿਤਕਰੇਬਾਜ਼ੀ ਖਿਲਾਫ਼ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਡੀਐਮਏ ਵਲੋਂ ਪੂਰਾ ਸਮਰਥਨ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ

    MBD WEB NEWS : ਜਲੰਧਰ 18 ਜੂਨ : ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋ ਪੱਤਰਕਾਰ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨਾਲ ਅਪਣਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਭੇਦਭਾਵ ਪੂਰਨ ਦੋਗਲੀ ਨੀਤੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਪੰਜਾਬ ਜਰਨਲਿਸਟ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦਾ ਸੁਆਗਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਡਿਜੀਟਲ ਮੀਡੀਆ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ (ਡੀਐਮਏ) ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਇਸ ਸੰਘਰਸ਼ ਵਿਚ ਪੱਤਰਕਾਰ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੇ ਹੱਕਾਂ ਲਈ ਪੂਰਨ ਸਮਰਥਨ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ।

    ਇੱਥੇ ਜਾਰੀ ਇੱਕ ਬਿਆਨ ਵਿਚ ਡੀਐਮਏ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ਼ਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚਾਹਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਅਫਸਰ ਵੱਲੋਂ ਵੈੱਬ ਪੋਰਟਲਾਂ/ਵੈੱਬ ਚੈਨਲਾਂ ਦੇ ਸਮੂਹ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮਤਰੇਈ ਮਾਂ ਵਾਲਾ ਸਲੂਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਕਤ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵਲੋਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ, ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਅਤੇ ਐਸਐਸਪੀ ਆਦਿ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਪੱਤਰਕਾਰ ਸੰਮੇਲਨਾਂ ਵਿਚ ਮੀਡੀਆ ਕਰਮੀਆਂ ਨੂੰ ਸੱਦਾ ਦੇਣ ਦੌਰਾਨ ਇਸ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਵਿਚ ਸਿਰਫ ਪੀਲੇ ਕਾਰਡ ਅਤੇ ਐਕਰੀਡੇਸ਼ਨ ਕਾਰਡ ਧਾਰਕ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਹੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਬਾਰੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਟਿੱਪਣੀ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਇਹ ਪ੍ਰੈਸ ਦੀ ਅਜ਼ਾਦੀ ‘ਤੇ ਸਿੱਧਾ ਹਮਲਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਡੀਐਮਏ ਬਿਲਕੁਲ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕਰੇਗੀ।

    ਡੀਐਮਏ ਦੇ ਚੀਫ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ ਪੰਜਾਬ ਜਰਨਲਿਸਟਸ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ਪੱਟੀ ਦੇ ਉਸ ਬਿਆਨ ਦਾ ਸੁਆਗਤ ਕੀਤਾ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿਚ ਉਹਨਾ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਕੋਲੋਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਆਰਐਨਆਈ ਵਿਭਾਗ ਤੋਂ ਰਜਿਸਟਰਡ ਹਫਤਾਵਰੀ, ਪੰਦਰਵਾੜਾ, ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਅਖਬਾਰਾਂ/ ਮੈਗਜ਼ੀਨ ਆਦਿ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਦੇ ਪੀਲੇ ਕਾਰਡ ਪਹਿਲ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਬਣਾਏ ਜਾਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਸ੍ਰ. ਸੰਧੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਡੀਪੀਆਰਓ ਜਲੰਧਰ ਵਲੋਂ ਪੀਲੇ ਕਾਰਡ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਿਰਫ ਡੀਏਵੀਪੀ ਨੂੰ ਆਧਾਰ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਨੀਤੀ ਦਾ ਹਵਾਲਾ ਦੇ ਕੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਸਨਮਾਨ ਨੂੰ ਵੀ ਠੇਸ ਪਹੁੰਚਾਉਣਾ ਬਿਲਕੁਲ ਜਾਇਜ਼ ਨਹੀਂ। ਉਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਇਹ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਕਿ ਜੋ ਕੋਈ ਪੱਤਰਕਾਰ ਬੀਤੇ ਸਮੇਂ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸੇ ਵੀ ਅਦਾਰੇ ਵਲੋਂ ਇੱਕ ਜਾਂ ਵਧੇਰੇ ਵਾਰ ਪੀਲੇ ਕਾਰਡ ਦਾ ਧਾਰਕ ਰਹਿ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਅਤੇ ਬੇਸ਼ੱਕ ਹੁਣ ਉਸਨੇ ਆਪਣਾ ਨਵਾਂ ਪੋਰਟਲ ਜਾਂ ਕਿਸੇ ਵੀ ਅਵਧੀ ਦਾ ਅਖ਼ਬਾਰ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਸਦਾ ਪੀਲਾ ਕਾਰਡ ਬਿਨਾ ਕਿਸੇ ਹੀਲ ਹੁੱਜਤ ਦੇ ਬਣ ਜਾਵੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਅਫਸਰ ਰਾਹੀਂ ਵੈੱਬ ਪੋਰਟਲਾਂ/ ਵੈੱਬ ਚੈਨਲਾਂ ਅਤੇ ਹਫਤਾਵਾਰੀ/ ਪੰਦਰਵਾੜਾ/ ਮਾਸਿਕ ਅਖ਼ਬਾਰ/ ਮੈਗਜੀਨ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮਤਰੇਈ ਮਾਂ ਵਾਲਾ ਸਲੂਕ ਹਫਤੇ ਦੇ ਅੰਦਰ-ਅੰਦਰ ਬੰਦ ਕਰ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ, ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਡੀਐਮਏ ਵਲੋਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਪੰਜਾਬ ਜਰਨਲਿਸਟ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਐਲਾਨ ਅਨੁਸਾਰ 27 ਜੂਨ ਨੂੰ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਜਲੰਧਰ ਮੂਹਰੇ ਭਾਰੀ ਰੋਸ ਅਤੇ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।
    ਇਸ ਮੌਕੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਮਨ ਬੱਗਾ, ਵਾਈਸ ਚੇਅਰਮੈਨ ਪ੍ਰਦੀਪ ਵਰਮਾ, ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੁਲੰਦ ਅਤੇ ਹੋਰ ਅਹੁਦੇਦਾਰ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • अमृतसर में फिर चली गोली, दो गुटों में अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दो घायल

    You are currently viewing अमृतसर में फिर चली गोली, दो गुटों में अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दो घायल

    Firing again in Amritsar, indiscriminate firing in two groups, one killed, two injured

    अमृतसर में फिर चली गोली, दो गुटों में अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दो घायल

     

    अमृतसरः महानगर में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है और आए दिन गोलीबारी की घटनाओं से शहरवासियों में दहशत पाई जा रही है। वहीं शुक्रवार देर रात महानगर में एक बार फिर से गोली चलने से लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि दो गुटों में हुए टकराव के बाद दोनों गुटों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबिक 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। बताया जा रहा है कि महानगर के अंतर्गत आते ड्रीमी सिटी के पास दो गुटों में प्रापर्टी को लेकर हुए झगड़े में दोनों गुटों ने एक दूसरे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

    जानकारी के अनुसार गोलीबारी में मारे गए युवक की पहचान नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है तथा वह अमृतसर में हेल्थ क्लब चलाता है। वहीं इस दौरान पुराने गैंगस्टर रणजोध सिंह उर्फ सनी यामहा को भी गोलियां लगी हैं। बताया जा रहा है कि एनआरआई महेंद्र सिंह और माइकल पुराने दोस्त है। उनका प्रापर्टी का बड़ा कारोबार है। प्रापर्टी बेचने के बाद शुक्रवार की आधी रात को ड्रीम सिटी के पास पार्टी का आयोजन चल रहा था और दोनों में 3लाख रुपये को लेकर तकरार हो गई।

    इसके बाद माइकल और महेंद्र के गुट आपस में आक्रामक हो गए और एक दूसरे पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। बीच बचाव में पहुंचे गैंगस्टर सनी यामाहा, नरेंद्र सिंह और चरणजीत को गोलियां लगी। अस्पताल ले जाते समय नरेंद्र सिंह की मौत हो गई। पता चला है कि कई बार फोन करने पर पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे।

  • अग्निपथ की आग में सुलगा लुधियाना, हजारों युवाओं ने रेलवे स्टेशन पर की जमकर तोड़फोड़, 17 ट्रेनें रद्द; चार गिरफ्तार

    You are currently viewing अग्निपथ की आग में सुलगा लुधियाना, हजारों युवाओं ने रेलवे स्टेशन पर की जमकर तोड़फोड़, 17 ट्रेनें रद्द; चार गिरफ्तार

    Ludhiana scorched in Agneepath fire, thousands of youth vandalized railway station, 17 trains cancelled; four arrested

    अग्निपथ की आग में सुलगा लुधियाना, हजारों युवाओं ने रेलवे स्टेशन पर की जमकर तोड़फोड़, 17 ट्रेनें रद्द; चार गिरफ्तार

     

    लुधियानाः केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना की आग में अब लुधियाना सुलग उठा है, जिसके तहत शनिवार को विभिन्न जगहों से आए हजारों युवाओं ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर जमकर तोडफोड़ की। जिसके बाद रेलवे ने करीब 17 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। वहीं डंडे और लोहे के सरिये लेकर स्टेशन पहुंचे युवाओं ने वहां खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी, वहीं स्टेशन के अंदर लगे स्टालों और सरकारी दफ्तरों में तोड़फोड़ करते हुए वहां तैनात पुलिस कर्मचारियों पर पथराव भी किया। जिसके बाद महानगर का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है।

    बता दें कि देश के 13 राज्यों फैली अग्निपथ योजना के विरोध की चिंगारी शनिवार लुधियाना में भी भड़क उठी। मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने चार युवाओं को हिरासत में ले लिया है। वहीं दूसरे प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।

    जानकारी अनुसार केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती केलिए चलाई गई अग्निपथ योजना का पूरे देश में विरोध हो रहा है। जिसके बाद शनिवार को लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर हजारों युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए तोड़फोड़ की। वहीं उत्तर रेलवे ने मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाली कुल 17 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। बड़ी संख्या में ट्रेनों का इस तरह रद्द होना यात्रियों के लिए बड़ी दिक्कत है। लोगों की माने तो अब उन्हें निजी टैक्सियों या बसों में गांव जाना पड़ेगा। वहीं प्राइवेट बस चालक भी ट्रेनें कैंसिल होने के बाद लोगों की मजबूरी की खूब फायदा उठा मनमर्जी के दाम वसूलते हैं। लुधियाना स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विरोध के कारण शनिवार को अभी कई और ट्रेनों के रद्द या शॉर्ट टर्मिनेट होने की संभावना है

  • लुधियाना में हुआ दर्दनाक हादसा, सो रहे परिवार पर गिरी छत्त, चाचा-भतीजी की मौत, 4 घायल

    You are currently viewing लुधियाना में हुआ दर्दनाक हादसा, सो रहे परिवार पर गिरी छत्त, चाचा-भतीजी की मौत, 4 घायल

    लुधियाना में हुआ दर्दनाक हादसा, सो रहे परिवार पर गिरी छत्त, चाचा-भतीजी की मौत, 4 घायल

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते गांव भौरा में शनिवार सुबह उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब एक सो रहे परिवार पर छत्त का मलवा गिर गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। मलबा गिरने की आवाज से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को मलबे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं हादसे की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    जानकारी अनुसार हादसा सुबह करीब 4.30 बजे एक घर की छत गिर गई। बताया जा रहा है कि छत गार्डर बाला से बनी थी। लंबे समय से छत कमजोर चल रही थी। कल देर रात हुई बरसात के कारण छत में नमी पड़ गई, जिस कारण आज सुबह 4:30 बजे के करीब छत गिर गई। बताया जा रहा है कि ये परिवार किराए के मकान में रह रहा था। कमरे में सो रहे लोग नीचे दब गए। चिखने-चिल्लाने की आवाज पर आस-पास के लोग इकट्‌ठे हो गए। इलाके के लोगों ने जैसे-तैसे करके घर का गेट तोड़ कर लोगों को कमरे से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि कमरे में कुल 6 लोग सौ रहे थे। 2 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 4 अन्य परिवार के सदस्यों को अस्पताल पहुंचाया। गया। मरने वालों में एक 2 वर्षीय बच्ची दिव्या और ननकू नाम का युवक है।

    घटना का पता चलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना पुलिस पहुंची। वहीं अस्पताल में विधायक मदन लाल बग्गा परिवार से संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। सिविल हॉस्पिटल में उपचाराधीन विजय ने बताया कि वह बैटरी वाला रिक्शा चलाता है। उसकी 3 बेटियां थी। मरने वाली दिव्य सबसे छोटी थी। अभी 14 मई पिछले महीने ही दिव्या का पूरे परिवार ने जन्म दिवस मनाया था। विजय ने बताया कि उसकी बेटी नंदनी और रोशनी भी घायल हैं। मरने वाला ननकू किसी प्राइवेट फैक्ट्री में कपड़े वाशिंग का काम करता था। ननकू के दो बेटियां है। वहीं ननकू की पत्नी प्रेग्नेंट है।

  • जालंधऱ के पीएपी चौक पर युवाओं ने लगाया धरना, केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

    You are currently viewing जालंधऱ के पीएपी चौक पर युवाओं ने लगाया धरना, केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

    जालंधऱ के पीएपी चौक पर युवाओं ने लगाया धरना, केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

     

    जालंधरः केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ लोगों का गुस्सा लगातार बढता जा रहा है। वहीं देश के करीब 13 राज्यों में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का लाखों युवा विरोध कर रहे हैं। वहीं इस योजना के खिलाफ शनिवार को जालंधऱ केपीएपी चौक पर हजारों युवाओं ने धरना लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है। इस मौके युवाओं का कहना है कि केंद्र सरकार उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। हालांकि जाम लगने से यात्रियों और आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

    जानकारी अनुसार शनिवार सुबह महानगर के व्यस्त पीएपी चौक के पास इकट्ठे हुए युवकों ने दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। हालांकि पुलिस मौके पर मुस्तैद है।लिंक रोड पर भी युवाओं का धरना जारी रहा, जिसके बाद नेशनल हाईवे पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। युवाओं का कहना है कि केंद्र के नए फरमान से सेना का अपमान हुआ है। 4 साल सेना में रहो और उसके बाद पेंशन भी न मिले यह बिल्कुल गलत है। हम केंद्र से इस फैसले को जल्द वापस लेने की मांग करते हैं। युवाओं के इस प्रदर्शन के चलते भारी जाम लग गया है, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    जिक्रयोग्य है कि केंद्र सरकार की, ‘अग्निपथ’ योजना के तहत चार साल के लिए युवाओं की भर्ती की जाएगी। सेना में शामिल होने वाले युवाओं की पहचान ‘अग्निवीर’ के नाम से होगी। अग्निवीरों की आयु 17 से 21 वर्ष के बीच होगी। वहीं युवाओं का कहना है कि हम इतनी मेहनत कर रहे हैं ऐसे में हमें चार साल की नौकरी नहीं चाहिए। देशभर में युवा प्रदर्शन कर इस योजना को तुरंत वास लेने की मांग कर रहे हैं।

  • DMA को बदनाम करने व मनगढ़ंत खबरें लगाने वाले के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत, पर्चा दर्ज करने की मांग

    DMA को बदनाम करने व मनगढ़ंत खबरें लगाने वाले के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत, पर्चा दर्ज करने की मांग

     

    DMA को बदनाम करने व मनगढ़ंत खबरें लगाने वाले के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत, पर्चा दर्ज करने की मांग

    एसोसिएशन के किसी भी सदस्य या पदाधिकारी के खिलाफ गलत प्रचार करने व बदनाम करने की साजिश करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा- चाहल/संधू

    मनगढ़ खबरें लगाने लगाने वाले पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई – वर्मा

    Mbd Web News : जालंधर (शर्मा) गुरुवार को शहर के डेढ़ सौ से ज्यादा पत्रकारों की संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के खिलाफ मनगढ़त खबरें लगाने व चेयरमैन का अक्स खराब करने की साजिश रचने वाले के खिलाफ पत्रकारों ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
    इस मौके डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के प्रधान शिंदरपाल सिंह चाहल व चीफ कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह संधू ने कहा कि एसोसिएशन के किसी भी सदस्य या पदाधिकारी के खिलाफ गलत प्रचार करने व बदनाम करने की साजिश रचने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी को हमारे किसी भी सदस्य या पदाधिकारी से कोई समस्या है तो वह हमसे आकर सीधे तौर पर बातचीत करे। गलत खबरें या सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर बदनाम करने की साजिश रचने वाले पर एसोसिएशन सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।

    गुरुवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस में इकट्ठे हुए सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए वाइस चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने कहा कि खबरें लगाना हम सभी को आता है पर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन का कोई भी सदस्य झूठी व मनगढ़ंत खबरें नहीं लगाता है और ना ही किसी के चरित्र पर बिना वजह कीचड़ उछालता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन का हर सदस्य अपने कार्य के प्रति ईमानदार वह सच्ची सोच रखता है। 200 से अधिक पत्रकारों की संस्था होने के साथ डिजिटल मीडिया एसोसिएशन का नाम पंजाब की प्रमुख मीडिया संस्थाओं में शुमार है। जिस कारण कई तथाकथित स्वयंभू पत्रकारों को इससे परेशानी हो रही है। एक तरफ तो यह तथाकथित पत्रकार हमारी संस्था के सदस्य व पदाधिकारी बनने का सपना देखते हैं वहीं दूसरी ओर हमारी संस्था के खिलाफ मनगढ़त व झूठा प्रचार कर रहे हैं इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में अब कोई भी हमारी संस्था के खिलाफ मनगढ़ंत या बिना किसी प्रूफ के खबर प्रकाशित करेगा तो संस्था उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी।

    इस मौके एसोसिएशन के चेयरमैन अमन बग्गा, प्रधान शि़दंरपाल सिंह चाहल, चीफ कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह संधू, वाइस चेयरमैन प्रदीप वर्मा, जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह बुलंद, स्क्रीनिंग कमेटी हेड सुमेश शर्मा, पीआरओ धर्मेंद्र सोंधी, वाइस प्रेसिडेंट संदीप वर्मा सेक्रेटरी सनी भगत, जॉइंट सेक्रेटरी पवन कुमार, महिला विंग की उपप्रधान पुष्पिंदर कौर, सदस्य राजेंद्र महेंद्रु, विजय अटवाल, गगन जोशी, नवप्रिया, दीपक लूथरा, अमरजीत सिंह लवला सहित शहर के कई गणमान्य पत्रकार उपस्थित रहे।

  • अब लुधियाना में डीआरएम के दफ्तर की दीवार पर लिखा खालिस्तान जिंदाबाद का नारा, प्रशासन में मचा हड़कंप

    You are currently viewing अब लुधियाना में डीआरएम के दफ्तर की दीवार पर लिखा खालिस्तान जिंदाबाद का नारा, प्रशासन में मचा हड़कंप

    Now the slogan of Khalistan Zindabad written on the wall of DRM’s office in Ludhiana, there was a stir in the administration

    अब लुधियाना में डीआरएम के दफ्तर की दीवार पर लिखा खालिस्तान जिंदाबाद का नारा, प्रशासन में मचा हड़कंप

     

    लुधियानाः पंजाब में शरारतीतत्वों द्वारा पिछले कई दिनों से माहौल को खराब करने की कोशिशें की जा रही हैं। वहीं सोमवार को लुधियाना की डीआरएम दफ्तर की दीवार पर भी कुछ शरारतीतत्वों द्वारा खालिस्तान जिंदाबाद का नारा लिखा गया था, जिसका पता चलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और प्रशासन द्वारा आन्न-फान्न में रंगों के साथ मिटा दया गया। वहीं अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार आज रेलवे फिरोजपुर मंडल की डीआरएम सीमा शर्मा के ऑफिस की दीवार पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्व‌ारा खालिस्तान जिंदाबाद का नारा लिख दिया गया। जैसे ही सुबह लोगों ने दीवार पर लिखा नारा पढ़ा तो पूरी डिविजन में हड़कंप मच गया। खालिस्तान जिंदाबाद के साथ-साथ एसएफजे भी लिखा हुआ था। एसएफजे द्व‌ारा अभी हाल ही में 3 जून को पत्र भेज कर कहा गया था कि वह ट्रेनें रोकेंगे। डीआरएम दफ्तर की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद लिखे जाने का जैसे ही अधिकारियों को पता चला तो मौके पर जीआरपी और जिला पुलिस के उच्चाधिकारी पहुंचे।

    जानकारी अनुसार भारी पुलिस बल तथा अधिकारी घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं। दफ्तर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान भी करने की कोशिश पुलिस हो रही है। इस घटनाक्रम के बाद डिविजन की पुलिस अलर्ट पर है। अधिकारियों ने जीआरपी और आरपीएफ को सख्त आदेश दिए हैं कि स्टेशन पर आने जाने वाले हर यात्री पर नजर रखें। जो संदिग्ध व्यक्ति लगेगा, उसकी पड़ताल की जाएगी। लिस ने घटना की जांच के बाद नारे मिटा दिए।

  • जालंधर कैंट में सैनिक की पत्नी ने पंखे से फंदा लगा की आत्महत्या

    You are currently viewing जालंधर कैंट में सैनिक की पत्नी ने पंखे से फंदा लगा की आत्महत्या

    Soldier’s wife hangs herself from fan in Jalandhar Cantt.

    जालंधर कैंट में सैनिक की पत्नी ने पंखे से फंदा लगा की आत्महत्या

     

    जालंधर: महानगर के अंतर्गत आते जालंधर कैंट के सरकारी क्वार्टरों पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सैनिक की पत्नी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतका सेना की हॉकी टीम के खिलाड़ी की पत्नी थी और कैंट के अंतर्गत आते सेना के क्वार्टरों में रहती थी। घटना की पता चलते ही पारिवारिक सदस्यों ने उसको मिल्ट्री अस्पताल में पहुंचा गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    घटना की जानकारी देते थाना कैंट की एसएचओ रजवंत कौर और मामले की जांच कर रही एएसआई. तरसेम कौर ने बताया कि मृतका के परिवारिक सदस्यों के बयानों पर पुलिस की तरफ से बनती कानून कार्यवाही कर दी गई है। वहीं मृतका की पहचान हरजिंदर कौर के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने कहा कि हरजिन्दर कौर ने मानसिक परेशानी कारण यह गलत कदम उठाया है।

    बताया जा रहा है कि हरजिंदर कौर के पति सेना की हॉकी टीम में खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह हैं। मृतका मिलिट्री अस्पताल के पास के इलाके हुसैनीवाला में स्थित सेना के क्वार्टरों में रहती थी। हरजिन्दर कौर को उस के परिवारिक सदस्यों ने मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक इकरार दे दिया जिसके बाद थाना जालंधर कैंट की पुलिस ने हरजिन्दर कौर का शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

  • पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती

    Former Chief Minister Parkash Singh Badal hospitalized after chest pain

    पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती

    चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को लेकर इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार को अचानक उनकी तबीयत खराब होने के चलते उन्हें एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां डाक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। मिली ताजा जानकारी के अनुसार आज उनका स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    जानकारी अनुसार रविवार को शिरोमणि अकाली दल के सरप्रस्त और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबीयत अचानक खराब हो गई। उनके सीने में अचानक दर्द होने लग गया। इसके तुरंत बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि अभी उनकी हालत स्थिर है।

    बता दें कि प्रकाश सिंह बादल पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

  • जालंधऱ से चलेगी दिल्ली एयरपोर्ट के लिए पहली बस, 15 जून को केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान करेंगे उद्घाटन

    You are currently viewing जालंधऱ से चलेगी दिल्ली एयरपोर्ट के लिए पहली बस, 15 जून को केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान करेंगे उद्घाटन

    First bus to Delhi airport will run from Jalandhar, Kejriwal and Chief Minister will inaugurate on June 15

    जालंधऱ से चलेगी दिल्ली एयरपोर्ट के लिए पहली बस, 15 जून को केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान करेंगे उद्घाटन

     

    चंडीगढ़ः पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अब जल्द ही भारी भरकम किराये से जल्द ही राहत मिलने जा रही है। जिसके तहत 15 जून को जालंधर से दिल्ली एयरपोर्ट केलिए पंजाब रोडवेज की सीधी बस को रवाना किया जा रहा है। इस मौके आयोजित एक उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 जून को पंजाब आएंगे और सरकारी वॉल्वो बसों के दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने की शुरूआत करेंगे।

    कुछ दिन पहले सीएम भगवंत मान ने घोषणा की थी कि पंजाब की सरकारी वॉल्वो बसें दिल्ली एयरपोर्ट तक जाएंगी। उनका कहना था कि बसों का किराया भी प्राइवेट के आधे से भी कम होगा। वहीं इनमें सहूलियतें भी ज्यादा दी जाएंगी। सरकारी वॉल्वों बसें दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने से बादल परिवार की ट्रांसपोर्ट को झटका लगा है। अभी तक वहां इंडो कैनेडियन ट्रांसपोर्ट की बसें ही चलती थी। जो अपने हिसाब से किराया वसूलती थी। पूर्व ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी बसों के लिए कोशिश की थी, हालांकि वह कामयाब नहीं हो पाए।

    बता दें कि इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट तक प्राइवेट कंपनी की बसों का संचालन होता रहा है जिसका भारी भरकम किराया यात्रियों को देना पड़ता थ।