अब लुधियाना में डीआरएम के दफ्तर की दीवार पर लिखा खालिस्तान जिंदाबाद का नारा, प्रशासन में मचा हड़कंप

You are currently viewing अब लुधियाना में डीआरएम के दफ्तर की दीवार पर लिखा खालिस्तान जिंदाबाद का नारा, प्रशासन में मचा हड़कंप

Now the slogan of Khalistan Zindabad written on the wall of DRM’s office in Ludhiana, there was a stir in the administration

अब लुधियाना में डीआरएम के दफ्तर की दीवार पर लिखा खालिस्तान जिंदाबाद का नारा, प्रशासन में मचा हड़कंप

 

लुधियानाः पंजाब में शरारतीतत्वों द्वारा पिछले कई दिनों से माहौल को खराब करने की कोशिशें की जा रही हैं। वहीं सोमवार को लुधियाना की डीआरएम दफ्तर की दीवार पर भी कुछ शरारतीतत्वों द्वारा खालिस्तान जिंदाबाद का नारा लिखा गया था, जिसका पता चलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और प्रशासन द्वारा आन्न-फान्न में रंगों के साथ मिटा दया गया। वहीं अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार आज रेलवे फिरोजपुर मंडल की डीआरएम सीमा शर्मा के ऑफिस की दीवार पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्व‌ारा खालिस्तान जिंदाबाद का नारा लिख दिया गया। जैसे ही सुबह लोगों ने दीवार पर लिखा नारा पढ़ा तो पूरी डिविजन में हड़कंप मच गया। खालिस्तान जिंदाबाद के साथ-साथ एसएफजे भी लिखा हुआ था। एसएफजे द्व‌ारा अभी हाल ही में 3 जून को पत्र भेज कर कहा गया था कि वह ट्रेनें रोकेंगे। डीआरएम दफ्तर की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद लिखे जाने का जैसे ही अधिकारियों को पता चला तो मौके पर जीआरपी और जिला पुलिस के उच्चाधिकारी पहुंचे।

जानकारी अनुसार भारी पुलिस बल तथा अधिकारी घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं। दफ्तर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान भी करने की कोशिश पुलिस हो रही है। इस घटनाक्रम के बाद डिविजन की पुलिस अलर्ट पर है। अधिकारियों ने जीआरपी और आरपीएफ को सख्त आदेश दिए हैं कि स्टेशन पर आने जाने वाले हर यात्री पर नजर रखें। जो संदिग्ध व्यक्ति लगेगा, उसकी पड़ताल की जाएगी। लिस ने घटना की जांच के बाद नारे मिटा दिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *