अमृतसर में फिर चली गोली, गैंगस्टर ने चलाई 2 युवकों पर गोलियां, 36 घंटे में गोलीबारी की तीसरी वारदात
अमृतसरः पंजाब में लगातार कानून व्यवस्था चरमरा गई है वहीं अमृतसर में आए दिन हो रही गोलीबारी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस प्रशासन इन घटनओं पर सख्ती से अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। वहीं शहर में बीते 36 घंटे के अंदर गोलीबारी की तीसरी घटना सामने आई है, जहां एक गैंगस्टर ने दो युवकों पर फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं बताया जा रहा है गोलीबारी की घटना रेलवे लाइनों पर देर रात हुई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गोलीबारी सोनू सिलेंडर नाम के गैंगस्टर ने दो युवकों पर रंजिशन की है। इसी दौरान रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और संयुक्त रूप से अमृतसर और रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया गया। वहीं इस गोलीबारी में बाल-बाल बचे पीड़ित मनीष ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ रेलवे लाइन पर जा रहा था, तभी सोनू सिलेंडर आया और फायरिंग शुरू कर दी। उसका सोनू सिलेंडर के साथ पुराना झगड़ा चल रहा है और वे आए दिन उसे धमकाता भी रहता है।
बता दें कि महानगर में लॉ एंड आर्डर लगातार बिगड़ता जा रहा है। तकरीबन 30 घंटों में ही अमृतसर में तीन मर्डर हो चुके हैं। तीन गोलियां चलने की वारदातें भी हो चुकी हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके सोनू सिलेंडर को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी है।








Leave a Reply