Category: PUNJAB

  • बड़ी खबरः सीएम भगवंत मान तथा सीएम केजरीवाल को खालिस्तान ने दी धमकी, नहीं मानी बात तो बेअंत सिंह जैसे हश्र की दी धमकी

    You are currently viewing बड़ी खबरः सीएम भगवंत मान तथा सीएम केजरीवाल को खालिस्तान ने दी धमकी, नहीं मानी बात तो बेअंत सिंह जैसे हश्र की दी धमकी

    Big news: Khalistan threatens CM Bhagwant Mann and CM Kejriwal, if he does not listen, he threatens to face the fate of Beant Singh

    बड़ी खबरः सीएम भगवंत मान तथा सीएम केजरीवाल को खालिस्तान ने दी धमकी, नहीं मानी बात तो बेअंत सिंह जैसे हश्र की दी धमकी

     

    संगरूरः संगरूर के काली माता मंदिर की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में सिख फॉर जस्टिस के सरगना गुरपतवंत पन्नू ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि यह नारे खालिस्तानी समर्थकों ने लिखे हैं। इस वीडियो में इस दौरान सरगना पन्नु ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा हाल करने की धमकी दी है। जिसके बाद उसके खिलाफ संगरूर में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    जानकारी अनुसार सिख फॉर जस्टिस के सरगना गुरपतवंत पन्नू ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी खालिस्तानी समर्थकों के सहयोग से बनी है। वीडियो में सीएम केजरीवाल और सीएम मान को धमकी दी गई है कि वे खालिस्तान का समर्थन करें और उसके एजेंडे पर चले नहीं तो उनका भी हाल पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा होगा। वीडियो जारी करने के बाद आतंकी सरगना सिख फॉर जस्टिस गुरपतवंत सिंह पन्नू पर संगरूर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आपको बता दें कि गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ पहले भी केस दर्ज है। फिलहाल मंदिर की दीवार पर लिखे नारे मिटा दिए है। बता दें कि इससे पहले फरीदकोट, फिरोजपुर में भी ऐसा हो चुका है।

  • पंजाब विजीलेंस की बड़ी कार्रवाई, सीनियर आईएएस अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

    Big action of Punjab Vigilance, senior IAS officer arrested for corruption

    पंजाब विजीलेंस की बड़ी कार्रवाई, सीनियर आईएएस अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

     

     

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सीनियर आईएएस अधिकारी को करप्शन के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस द्वारा पकड़े गए 2008 बैच के सीनियर आएएस अफसर संजय पोपली को सीवरेज ठेकेदारों से रिश्वत मांगने के आरोप में पकड़ा गया है। इसी के साथ विजिलेंस ने सीवरेज बोर्ड के अफसर को भी पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने यह कार्रवाई एक वीडियो रिकार्डिंग के आधार पर की है।

    जानकारी अनुसार आईएएस संजय पोपली ने सीवरेज बोर्ड में रहते 7.3 करोड़ के सीवरेज प्रोजेक्ट में 1% कमीशन मांगा था। इसकी पहली किश्त दे दी गई थी। हालांकि दूसरी किश्त का दबाव डाले जाने पर रिकॉर्डिंग सरकार तक पहुंच गई। जिसके बाद सोमवार देर रात पोपली को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। पोपली इस वक्त पेंशन डायरेक्टर थे। इन दोनों को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    बता दें कि करनाल के गवर्नमेंट कांट्रैक्टर संजय कुमार ने इसकी शिकायत की थी। जिसमें बताया कि संजय पोपली पिछली कांग्रेस सरकार में वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के सीईओ थे। इस दौरान नवांशहर में 7 करोड़ का प्रोजेक्ट बना। जिसमें पोपली ने 1% कमीशन यानी 7 लाख की रिश्वत मांगी। ठेकेदार के मुताबिक 13 जनवरी 2022 को उन्हें कॉल आई कि पोपली रिश्वत मांग रहे हैं। जिसमें विभाग के ही सुपरिटेंडिंग इंजीनियर संजीव वाट्स के जरिए चंडीगढ़ में 3.50 लाख रुपए दे दी गई।

  • अमृतसर में फिर फायरिंग, मामूली विवाद के बाद युवक के सिर में मारी गोली, गंभीर घायल

    You are currently viewing अमृतसर में फिर फायरिंग, मामूली विवाद के बाद युवक के सिर में मारी गोली, गंभीर घायल

    Firing again in Amritsar, youth shot in the head after a minor dispute, seriously injured

    अमृतसर में फिर फायरिंग, मामूली विवाद के बाद युवक के सिर में मारी गोली, गंभीर घायल

     

    अमृतसरः महानगर में आए दिन हो रही गोलीबारी से लोगों में दहशत है वहीं, बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर आराम से फरार हो रहे हैं। वहीं बीती रात भी महानगर में एक मामूली विवाद के बाद कुछ युवकों ने कार सवार युवक के सिर में गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। लोगों ने घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल की पहचान ऋषिवंत सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी अनुसार महानगर के अंतर्गत आते बाबा बकाला के पास सामने आया जहां युवक की मोटरसाइकिल टकराने से दोनों नौजवानों में बहसबाजी जिससे गुस्साए बाइक सवारों ने कार सवार 19 वर्षीय ऋषिवंश सिंह के सिर में गोली मार दी। घटना के बाद दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए। ऋषि को उसके दोस्तों ने किसी तरह उसे निजी अस्पताल दाखिल करवाया।

    वारदात की जानकारी देते घायल ऋषिवंत के पिता हरपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा ऋषिवंश अपने दो दोस्तों के साथ कार में सवार होकर अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद वापिस लौट रहा था तो उसकी कार एक बाइक सवार से जा टकराई। घटना के बाद आरोपियों ने कार का पीछा किया और कार पर फायरिंग कर दी। एक गोली ऋषि के सिर में लगी और आरोपी भाग गया। मौका पर मौजूद एक दोस्त ने किसी तरह उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उधर, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधऱ में कांट्रैक्ट मुलाजिमों ने दो घंटे बंद रखा जालंधर बस स्टैंड, सरकार को दी चेतावनी, यात्री हुए परेशान

    You are currently viewing जालंधऱ में कांट्रैक्ट मुलाजिमों ने दो घंटे बंद रखा जालंधर बस स्टैंड, सरकार को दी चेतावनी, यात्री हुए परेशान

    In Jalandhar, the contract employees kept Jalandhar bus stand closed for two hours, warned the government, passengers were upset

    जालंधऱ में कांट्रैक्ट मुलाजिमों ने दो घंटे बंद रखा जालंधर बस स्टैंड, सरकार को दी चेतावनी, यात्री हुए परेशान

     

    जालंधरः मंगलवा को महानगर में कांट्रैक्ट मुलाजिमों ने वेतन न मिलने के चलते करीब 2 घंटे तक जालंधऱ बस स्टैंड का चक्का जाम कर दिया है। इस दौरान कर्मचारीयों ने सरकारी से समय पर वेतन अदायगी करने की मांग की। महानगर के शहीद-ए-आजम भगत सिंह इंटरस्टेट बस टर्मिनल पर यूनियन सदस्यों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रत्येक माह समय पर उनके वेतन अदायगी की मांग की।

    जानकारी अनुसार अपनी मांगों को लेकर आज पीआरटीसी, पनबस और रोडवेज़ के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने व अन्य मांगों को लेकर चक्का जाम कर दिया। इस मौके यूनियन नेता गुरप्रीत सिंह एवं सतपाल सिंह ने कहा कि सरकार अभी भी निशुल्क यात्रा की सुविधा के लिए अपने हिस्से का बनता पैसा नहीं दे रही है, जिसकी वजह से आर्थिक संकट है और कर्मचारियों का वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। अब तो प्रत्येक माह ऐसा ही हो रहा है। जब तक कर्मचारी यूनियन नारेबाजी नहीं करती है तब तक वेतन ही नहीं दिया जाता है।

    इस मौके कर्मचारियों ने कहा कि मंगलवार को प्रदेश भर के बस स्टैंड दो घंटे के लिए बंद रखे गए, ताकि सरकार तक अपनी बात पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए यात्रियों से भी क्षमा प्रार्थी हैं कि उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। लेकिन कर्मचारियों को उनके परिवार की रोटी चलाने के लिए भी वेतन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आज के प्रदर्शन के बावजूद भी वेतन अदायगी नहीं की गई तो फिर संघर्ष को और तीखा किया जाएगा।

  • जालंधर की फिल्पकार्ट कोरियर कंपनी में लुटेरों का धावा, कर्मचारी को गन प्वाइंट पर लेकर 5 लाख लूटे

    You are currently viewing जालंधर की फिल्पकार्ट कोरियर कंपनी में लुटेरों का धावा, कर्मचारी को गन प्वाइंट पर लेकर 5 लाख लूटे

    Robbers attack Jalandhar’s Flipkart Courier Company, robbed 5 lakh employees by taking them to gun point

    जालंधर की फिल्पकार्ट कोरियर कंपनी में लुटेरों का धावा, कर्मचारी को गन प्वाइंट पर लेकर 5 लाख लूटे

     

    जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और आए दिन वारदातों को अंजा्म देकर फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बीते दिन महानगर के अंतर्गत आते सुच्ची पिंड में स्थित एक कोरियर कंपनी में हुआ, जहां लुटेरों ने कर्मचारी को गन प्वाइंट पर लेकर कंपनी से करीब 5 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। लुटेरे जाते वक्त कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार सुच्ची पिंड में स्थित फ्लिपकार्ट कोरियर कंपनी में पांच युवक आए, जिन्होंने अपने मुंह ढंक रखे थे तथा वह पिस्तौल तथा तेजधार हथियारो से लैस थे। युवकों ने अंदर आते ही पिस्तौल तान दी और कंपनी में पड़े 5 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। वहीं लुटेरे जाते जाते कंपनी के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गए। जिसके बाद कंपनी में काम करने वाले अक्षित ने वारदात की सूचना थाना रामामंडी की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    इस संबंध में एडीसीपी सोहेल कासिम मीर ने बताया कि लुटेरे अपने साथ डीवीआर भी ले गए हैं, कंपनी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तो बाइक सवार संदिग्ध कैद हुए हैं, लेकिन अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि वारदात में भेदी के होने की आशंका कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनके जरिए जल्द ही आरोपित पहचान लिए जाएंगे और उनको गिरफ्तार किया जाएगा।

  • लुधियाना में बुजुर्ग ने पड़ोसी लड़की के साथ की अश्लील हरकतें, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing लुधियाना में बुजुर्ग ने पड़ोसी लड़की के साथ की अश्लील हरकतें, जांच में जुटी पुलिस

    Elderly in Ludhiana did obscene acts with neighbor girl, police engaged in investigation

    लुधियाना में बुजुर्ग ने पड़ोसी लड़की के साथ की अश्लील हरकतें, जांच में जुटी पुलिस

     

    लुधियाना: महानगर के अंतर्गत आते थाना डिवीजन नंबर-4 के इलाके में एक बुजुर्ग द्वारा पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पीडि़त परिवार ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने लड़की की शिकायत पर उक्त बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उक्त बुजुर्ग ने पड़ोस में रहने वाली लडक़ी को बहाने से घर पर बुलाया था।

    जानकारी अनुसार जानकारी के मुताबिक पीडि़त लडक़ी बुजुर्ग व्यक्ति को दादा कह कर बुलाती थी। बुजुर्ग व्यक्ति ने वाईफाई ठीक करने के बहाने से लडक़ी को अपने कमरे में बुलाया था। जहां उसने लडक़ी के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी थी। जिसकी पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने उक्त सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस मामले संबंधी एसएचओ गुरजीत सिंह का कहना है कि आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ शिकायत मिली है। उस शिकातय पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कैनिंग सैंटर पर छापामारी, रिकार्ड जब्त

    You are currently viewing अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कैनिंग सैंटर पर छापामारी, रिकार्ड जब्त

    Health department’s big action in Amritsar, scanning center raided, records seized

    अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कैनिंग सैंटर पर छापामारी, रिकार्ड जब्त

     

    अमृतसरः महानगर में मंगलवार को स्वास्थ्य द्वारा कार्रवाई करते हुए एक स्कैनिंग सैंटर पर छापामारी कर उसका रिकार्ड जब्त कर लिया गया, वहीं सेंटर के डाक्टर व दो अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त स्कैनिंग सेंटर में लिंग निर्धारण टेस्ट किये जा रहे थे, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने छापामारी कर कार्रवाई की।

    जानकारी ने अनुसार महानगर के अंतर्गत आते मजीठा रोड पर स्थित एक स्कैनिंग सेंटर पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग टीम ने छापामारी कर उसे सील कर दिया गया है। उन्होंने सेंटर के रिकार्ड कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने अमृतसर सेंटर के डॉक्टरों और दो अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया करते हुए जांच शुरू कर दी है।

    जिक्रयोग्य है कि स्वास्थ्य विभाग को पिछले कई दिनों से डायग्नॉस्टिक सेंटर में लिंग निर्धारिण टेस्ट किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग लुधियाना की टीम ने स्टिंग ऑपरेशन करने की योजना बनाई। इसके तहत नकली मरीज भेज कर टेस्ट करवाने दौरान ही विभाग द्वारा सेंटर के कर्मचारियों को पकड़ लिया गया। सेंटर को सील कर रिकार्ड को अपने कब्जे में ले लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

  • Big News: जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने किये Digital Media Association® (DMA) के आई डी कार्ड और व्हीकल स्टिकर रिलीज

    Big News: जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने किये Digital Media Association® (DMA) के आई डी कार्ड और व्हीकल स्टिकर रिलीज

    पत्रकारों की समस्याओं और मांगों को लेकर जल्द ही डिजिटल मीडिया एसोसिएशन करेगी मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात : अमन बग्गा/ शिंदर पाल चाहल

    MBD WEB NEWS : जालंधर ( सुमेश शर्मा) 150 से ज्यादा पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था Digital Media Association (Regd) के चैयरमैन अमन बग्गा व अध्यक्ष शिंदरपाल सिंह चाहल की अध्यक्षता में आज जालंधर के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) श्री घनश्याम थोरी ने अपने करकमलों द्वारा DMA एसोसिएशन के सदस्यों के आई डी कार्ड और व्हीकल स्टिकर रिलीज किये।

    इस मौके चेयरमैन अमन बग्गा व शिंदर पाल सिंह चाहल ने बताया कि पंजाब भर में डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को विभिन्न प्रकार की कई समस्याएं आ रही है । उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और पत्रकारों के हित के लिए विभिन्न मांगों को लेकर जल्द ही डिजिटल मीडिया एसोसिएशन मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करेगी।

    उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों को कवरेज के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सहयोग तथा सम्मान दिया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि हम को कई पत्रकारों की तरफ से ऐसी शिकायतें आ रही है कि कुछ प्रशासनिक अधिकारियों व असामाजिक तत्वों द्वारा डिजिटल मीडिया से जुड़े कुछ पत्रकारों के साथ अपमान जनक व्यवहार किया जाता है जो कि DMA कभी बर्दाश्त नही करेगी।

    इस मौके जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह बुलंद और वाइस चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने कहा कि आये दिन पत्रकारों को तंग परेशान किया जा रहा है कई अवैध कारोबार करने वाले कारोबारी भी पत्रकारों को धमका रहे है।
    उन्होंने कहा कि अब अगर किसी ने भी DMA के किसी पत्रकार को धमकाया या तंग परेशान किया तो ऐसे लोगों के खिलाफ बड़े स्तर पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

    वही इस मौके चीफ कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह संधू, सीनियर उपाध्यक्ष अमरप्रीत सिंह व योगेश सूरी ने कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन हर पत्रकार के साथ चट्टान की तरह खड़ी रहने वाली संस्था है। जब जब भी किसी पत्रकार को कोई दिक्कत परेशानी आई है डीएमए के सभी पत्रकार साथी एकजुट होकर पत्रकार का साथ देते है।
    उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार साथी के साथ हो रहे शोषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    इस मौके स्क्रीनिंग कमेटी के हेड सुमेश शर्मा ने
    पंजाब भर के डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को आह्वान किया कि वह डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के साथ जुड़ कर पत्रकारों के हित के लिए कार्य करने वाली संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की ताक़त को बढ़ाएं। डीएमए के मेम्बर बनने के इच्छुक पत्रकार 9463599144 पर सम्पर्क कर सकते है।

    इस अवसर पर पीआरओ धरमिंदर सौंधी,
    उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, सेक्रेटरी गोलडी जिंदल, कल्चरर विंग सचिव पीएस अरोड़ा, करणबीर, योगेश कत्याल, गोलडी जिंदल सेक्रेटरी, राजेश शर्मा सेक्रेटरी,मोहित सेखड़ी जॉइंट सचिव,डीएमए महिला विंग की सीनियर वाईस प्रेसिडेंट नीतू कपूर , संजीव कपूर, उपाध्यक्ष पुष्पिंदर कौर, सुप्रिया, सौरभ खन्ना मीडिया सचिव, करणवीर और विशाल शर्मा जॉइंट सेक्रेटरी , केवल कृष्ण कोऑर्डिनेटर, कपिल ग्रोवर सेक्रेटरी,जतिन बब्बर, व योगेश कत्याल को जॉइंट सेक्रेटरी ,अनुराग कौंडल कोऑर्डिनेटर,सन्नी भगत सेक्रेटरी, पवन कुमार और संजय सेतिया जॉइंट सेक्रेटरी ,
    सुनील सेक्रेटरी, अनिल सलवान सुनील कुमार और बसंत जॉइंट सेक्रेटरी आई टी सेल के डिप्टी हैड जसपाल सिंह, विजय अटवाल, गगन जोशी, राकेश चावला, राजेश कालिया, राजिंदर, मनोज सोनी,मनदीप सैनी, साहिल, दीपक लूथरा, अमरजीत सिंह, इंदरजीत सिंह, विक्की सूरी, रवि जस्सल, आदि मौजूद थे

  • ब्रेकिंग न्यूजः हिमाचल में हवा में अटकी 11 जिंदगियां, केबल कार फंसी, प्रशासन द्वारा रेस्क्यू आप्रेशन जारी… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः हिमाचल में हवा में अटकी 11 जिंदगियां, केबल कार फंसी, प्रशासन द्वारा रेस्क्यू आप्रेशन जारी… पढ़ें पूरी खबर

    Breaking news: 11 lives stuck in the air in Himachal, rescue operation continues by the administration… read full news

    ब्रेकिंग न्यूजः हिमाचल में हवा में अटकी 11 जिंदगियां, केबल कार फंसी, प्रशासन द्वारा रेस्क्यू आप्रेशन जारी… पढ़ें पूरी खबर

     

    सोलनः हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर ट्रिंबर ट्रेल रोपवे में केबल कार में आठ लोग फंस गए है। यहां पर हवा में यह केबल कार फंसी है और इन लोगों के बचाव के लिए प्रशासन द्वारा तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा परवाणू ट्रिंबर ट्रेल रोपवे की केबल कार में हुआ है। केबल कार में करीब 11 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया।

    बताया जा रहा है कि अभी तक लगभग दो घंटे बीच चुके हैं और रेस्क्यू आप्रेशन जारी है। घटना करीब दोपहर 1.45 बजे घटी। जब पर्यटक केबल ट्राली बनासर स्थित होटल मोक्षा से परमाणू की ओर आ रहे थे कि अचानक ट्राली बीच में ही भंस गई। इससे ट्राली में बैठे 11 लगों की सांसे अटक गईं। तकनीकी खामी के चलते केबल कार बीच रास्ते में अटक गई थी।

    वहीं, सोलन से कांग्रेस विधायक कर्नल धनी राम शांडिल ने बताया है कि डीसी से की बात गई है. शांडिल बोलेकि जल्द सबको सुरक्षित निकाला जाएगा और सेना की मदद ली जाएगी. बताया जा रहा है कि तकनीकी खामी के वजह से यह केबल कार बीच रास्ते में अटक गई है और इस वजह से परेशानी आई है।

  • अग्निपथ योजना का विरोध करने वालों पर जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर किया मामला दर्ज

    You are currently viewing अग्निपथ योजना का विरोध करने वालों पर जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर किया मामला दर्ज

    Jalandhar Police’s big action on those opposing the Agneepath scheme, case registered against unknown protesters

    अग्निपथ योजना का विरोध करने वालों पर जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर किया मामला दर्ज

     

    जालंधर: अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों पर जालंधर पुलिस ने बड़ा एक्शन करते हुए अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार पुलिस द्वारा यातायात जाम करके आम जनता को परेशान करने और हाईवे जाम करने के मामले में अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना कैंट के एएसआई अजयपाल के ब्यानों पर पुलिस ने धारा 283 आईपीसी और नैशनल हाईवे एक्ट 1856 की धारा 8 बी के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा गुपचुप ढंग से इस मामले की जांच शुरू की गई है। जिसमें अखबारों, सोशल मीडिया में प्रकाशित प्रदर्शनकारियों की तस्वीरों के ज़रिए आरोपियों की पहचान की जा रही है।

    जिक्रयोग्य है कि शनिवार को केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सैंकड़ो युवाओं ने रामा मंडी के निकट हाईवे जाम कर दिया। लगभग 5 घण्टे तक यातायात अवरूद्ध रहा और सैंकड़ो युवा हाईवे पर बैठ कर प्रदर्शन करते रहे। दोपहर बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए युवाओं को हाईवे से हटाया और यातायात सुचारू करवाया।
    हाईवे जाम करने के मामले में कमिश्नरेट जालंधर पुलिस द्वारा थाना कैंट में अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।