ब्रेकिंग न्यूजः हिमाचल में हवा में अटकी 11 जिंदगियां, केबल कार फंसी, प्रशासन द्वारा रेस्क्यू आप्रेशन जारी… पढ़ें पूरी खबर
सोलनः हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर ट्रिंबर ट्रेल रोपवे में केबल कार में आठ लोग फंस गए है। यहां पर हवा में यह केबल कार फंसी है और इन लोगों के बचाव के लिए प्रशासन द्वारा तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा परवाणू ट्रिंबर ट्रेल रोपवे की केबल कार में हुआ है। केबल कार में करीब 11 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि अभी तक लगभग दो घंटे बीच चुके हैं और रेस्क्यू आप्रेशन जारी है। घटना करीब दोपहर 1.45 बजे घटी। जब पर्यटक केबल ट्राली बनासर स्थित होटल मोक्षा से परमाणू की ओर आ रहे थे कि अचानक ट्राली बीच में ही भंस गई। इससे ट्राली में बैठे 11 लगों की सांसे अटक गईं। तकनीकी खामी के चलते केबल कार बीच रास्ते में अटक गई थी।
वहीं, सोलन से कांग्रेस विधायक कर्नल धनी राम शांडिल ने बताया है कि डीसी से की बात गई है. शांडिल बोलेकि जल्द सबको सुरक्षित निकाला जाएगा और सेना की मदद ली जाएगी. बताया जा रहा है कि तकनीकी खामी के वजह से यह केबल कार बीच रास्ते में अटक गई है और इस वजह से परेशानी आई है।








Leave a Reply