जालंधऱ में कांट्रैक्ट मुलाजिमों ने दो घंटे बंद रखा जालंधर बस स्टैंड, सरकार को दी चेतावनी, यात्री हुए परेशान

You are currently viewing जालंधऱ में कांट्रैक्ट मुलाजिमों ने दो घंटे बंद रखा जालंधर बस स्टैंड, सरकार को दी चेतावनी, यात्री हुए परेशान

In Jalandhar, the contract employees kept Jalandhar bus stand closed for two hours, warned the government, passengers were upset

जालंधऱ में कांट्रैक्ट मुलाजिमों ने दो घंटे बंद रखा जालंधर बस स्टैंड, सरकार को दी चेतावनी, यात्री हुए परेशान

 

जालंधरः मंगलवा को महानगर में कांट्रैक्ट मुलाजिमों ने वेतन न मिलने के चलते करीब 2 घंटे तक जालंधऱ बस स्टैंड का चक्का जाम कर दिया है। इस दौरान कर्मचारीयों ने सरकारी से समय पर वेतन अदायगी करने की मांग की। महानगर के शहीद-ए-आजम भगत सिंह इंटरस्टेट बस टर्मिनल पर यूनियन सदस्यों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रत्येक माह समय पर उनके वेतन अदायगी की मांग की।

जानकारी अनुसार अपनी मांगों को लेकर आज पीआरटीसी, पनबस और रोडवेज़ के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने व अन्य मांगों को लेकर चक्का जाम कर दिया। इस मौके यूनियन नेता गुरप्रीत सिंह एवं सतपाल सिंह ने कहा कि सरकार अभी भी निशुल्क यात्रा की सुविधा के लिए अपने हिस्से का बनता पैसा नहीं दे रही है, जिसकी वजह से आर्थिक संकट है और कर्मचारियों का वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। अब तो प्रत्येक माह ऐसा ही हो रहा है। जब तक कर्मचारी यूनियन नारेबाजी नहीं करती है तब तक वेतन ही नहीं दिया जाता है।

इस मौके कर्मचारियों ने कहा कि मंगलवार को प्रदेश भर के बस स्टैंड दो घंटे के लिए बंद रखे गए, ताकि सरकार तक अपनी बात पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए यात्रियों से भी क्षमा प्रार्थी हैं कि उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। लेकिन कर्मचारियों को उनके परिवार की रोटी चलाने के लिए भी वेतन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आज के प्रदर्शन के बावजूद भी वेतन अदायगी नहीं की गई तो फिर संघर्ष को और तीखा किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *