सिद्धू मूसेवाला कत्लकांडः 8 शार्प शूटरों की हुई पहचान… पढ़ें कहां के हैं शार्पशूटर

You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला कत्लकांडः 8 शार्प शूटरों की हुई पहचान… पढ़ें कहां के हैं शार्पशूटर

Sidhu Musewala Murder: 8 Sharp Shooters Identified… Read Where Are The Sharpshooters

सिद्धू मूसेवाला कत्लकांडः 8 शार्प शूटरों की हुई पहचान… पढ़ें कहां के हैं शार्पशूटर

 

मानसाः बीते दिनों पंजाबी गायक व कांग्रेसी नेता की हुई हत्या के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल शार्प शूटरों की पहचान कर ली है और पहली बार इन शार्प शूटरों की तस्वीरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि सभी शार्प शूटर्स गैंगस्टर लारेंस बिशनोई गैंग के सदस्य हैं जोकि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र के रहने वाले बताये जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस सभी की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मूसेवाला की हत्या से 3 दिन पहले यह सब कोटकपूरा हाइवे पर इकट्‌ठा हुए थे, जिनमें सुभाष बोंदा, संतोष यादव, सौरभ, मनजीत सिंह, प्रियवर्त फौजी, हरकमल, जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह शामिल हैं। फिलहाल अब 4 राज्यों की पुलिस इनके पीछे लग गई है। पुलिस को शक है कि 29 मई को मानसा में उक्त शार्प शूटर्स ने ही सिद्धू मूसेवाला को अंधाधुंध गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा था।

सूत्रों ने बताया है कि पूछताछ में लॉरैंस बिश्नोई ने कहा कि कनाडा के रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने साजिश रचकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई। सिद्धू की हत्या गिरोहों की प्रतिद्वंद्विता का परिणाम है। बिश्नोई ने बताया कि मूसेवाला उनके गिरोह के खिलाफ साजिश में शामिल था इसलिए वे लोग उसे मारना चाहते थे। बिश्नोई ने मूसेवाला की हत्या में शामिल गैंगस्टरों के नामों का खुलासा नहीं किया। लॉरैंस से पूछताछ में 3 हथियार सप्लायरों के नाम भी सामने आए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *