Category: PUNJAB

  • Punjab Cabinet: पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक आज, हो सकते कई नए फैसले, पुरानी पेंशन स्कीम पर आ सकता है नोटिफिकेशन

    Punjab Cabinet: पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक आज, हो सकते कई नए फैसले, पुरानी पेंशन स्कीम पर आ सकता है नोटिफिकेशन

    Punjab Cabinet: पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक आज, हो सकते कई नए फैसले, पुरानी पेंशन स्कीम पर आ सकता है नोटिफिकेशन

     आज की बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम पर नोटिफिकेशन आने की उम्मीद है।

     

    पंजाब कैबिनेट की आज दोपहर 12 बजे मीटिंग होगी। आज की बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम पर नोटिफिकेशन आने की उम्मीद है। हालांकि सरकार की ओर से बैठक का एजेंडा जारी नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार कैबिनेट की बैठक में शीतकालीन सत्र को लेकर भी चर्चा संभावित है। वहीं, इसके अतिरिक्त ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू करने के मसले पर भी मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा हो सकती है।

    गौर हो कि पिछली कैबिनेट बैठक में पंजाब सरकार ने ओपीएस को लेकर नोटिफिकेशन लागू करने को हरी झंडी दी थी। सोमवार की बैठक में भी इस पर आगामी कार्रवाई हो सकती है। वहीं, कर्मचारियों से जुड़े अन्य मसलों पर भी कैबिनेट निर्णय ले सकती है।

    मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा पूरी, दो की हो सकती है छुट्टी 
    गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब सरकार ने मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी कर ली है। मान सरकार में दो मंत्रियों की छुट्टी लगभग तय मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर मंत्रियों के आठ माह के कामकाज की समीक्षा करवाई गई है, जो लगभग पूरी हो चुकी है। इससे दो मंत्रियों पर तलवार लटक गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द कैबिनेट में फेरबदल कर सकते हैं।

    गुजरात और हिमाचल प्रदेश में ताकत झोंकने के बावजूद आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं रहा। चुनाव में कई मंत्रियों को प्रचार की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन गुजरात में पार्टी महज पांच सीटों पर सिमट गई। वहीं, हिमाचल प्रदेश में आप खाता भी नहीं खोल पाई। मंत्रियों के पुराने रिकॉर्ड के अलावा इसे भी कार्रवाई का आधार बनाया जा सकता है। मंत्रिमंडल में नए विधायकों को शामिल करने पर चर्चा हो सकती है। हालांकि इसके लिए मान ने फाइल दिल्ली स्थित हाईकमान को भेजी है। सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर पंजाब में मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा चल रही है, जिसके आधार पर दो मंत्री हाईकमान के निशाने पर हैं। मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल संभव है। इसके अलावा जिला उपायुक्तों और अन्य बड़े पुलिस अधिकारियों में भी फेरबदल हो सकता है। इसके लिए अधिकारियों की परफार्मेंस को आधार माना जाएगा।

    सूत्र बताते हैं कि बातचीत संबंधी एक वीडियो वायरल होने के बाद विवादों में घिरे कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी को मंत्री पद से हटाया जा सकता है। इसके अलावा मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा और लालजीत सिंह भुल्लर को भी परफार्मेंस के आधार पर सरकार के रडार पर बताया जा रहा है।

  • सिद्धू मूसेवाला के पिता ने ये ऐलान कर सब को चौकाया, बेटे को इंसाफ दिलाने करने जा रहें है ये काम

    सिद्धू मूसेवाला के पिता ने ये ऐलान कर सब को चौकाया, बेटे को इंसाफ दिलाने करने जा रहें है ये काम

     

     

    मूसेवाला के पिता ने बेटे के फैंस को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाबी सिंगर बब्बू मान से मूसेवाला के संबंध केवल स्टेज तक ही कॉम्पटीटिव थे.

    सिद्धू मूसेवाला के पिता ने किया ऐलान, बेटे को इंसाफ दिलाने जॉइन करेंगे पॉलिटिक्स

    पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (फाइल)

    पंजाबी मशहूर सिंगर और राजनेता सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या के करीब 6 महीने बाद उनके पिता ने राजनीति जॉइन करने की हिंट दी है. बालकौर सिंह ने रविवार को एक चर्चा के दौरान यह संकेत दिए हैं कि वह अपने बेटे मूसेवाला को ‘इंसाफ दिलाने के लिए’ राजनीति में कदम रख सकते हैं. मनसा जिले के मूसा गांव में सिद्धू मूसेवाला के फैंस को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी पिता अपने बेटे की मौत के बाद राजनेता नहीं बन सकता, लेकिन उसे अगर अपने बेटे के लिए इंसाफ दिलाना हो तो वह संकोच नहीं करेगा.

    उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, ‘सिद्धू के चले जाने का कारण था कि कुछ लोगों ने गैंगस्टर्स को गुमराह किया था. लेकिन मैं ये नहीं चाहता कि गैंगस्टर्स को गलत जानकारी देने के चक्कर में पंजाब में कई और बेटों की जान जाए.’ उन्होंने कहा, पंजाबी सिंगर बब्बू मान से मूसेवाला की हत्या के मामले में मनसा पुलिस की पूछताछ के कई दिनों बाद बालकौर ने कहा कि सिद्दू को मान से कोई दिक्कत नहीं थी. वह दोनों बस स्टेज पर एक दूसरे के टक्कर के थे.

    बता दें कि मनसा पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में बीते बुधवार को पंजाबी सिंगर बब्बू मान और मनकीरत औलख से पूछताछ की है. पुलिस की यह पूछताछ करीब 5 घंटों तक चली थी. बलकौर ने अपने संबोधन में कहा कि उनके बेटे ने कड़ी मेहनत की दम पर दुनिया के कई बड़े स्टेज अपने नाम किए थे. उन्होंने कहा, ‘मेरे बेटे ने अपनी मेहनत की दम पर बुलंदियां हासिल की थीं. जिससे कई सिंगर जिसमें बब्बू मान भी शामिल हैं उससे जलने लगे थे. मैं अकारण किसी का नाम व्यक्तिगत द्वेष के कारण नहीं ले रहा हूं.’

    उन्होंने अपने बेटे की मौत का कारण पंजाब में सिंगर्स के बीच बढ़ रहे कॉम्पिटिशन को बताया. उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने बेटे का खो दिया क्योंकि सिंगर्स के बीच कॉम्पीटिशन है.’ उन्होंने बताया कि उनके बेटे के खिलाफ साजिश डिरबा शो के दौरान ही शुरू हो गई थी. उन्होंने कहा, ‘यह सब डिरबा में शो के दौरान शुरू हुआ था. सिद्धू पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया था जबकि उसमें सिद्धू शामिल ही नहीं था.’

  • सिद्धू मूसेवाला के पिता के गनमैन को लगी गोली , पुलिस ने दर्ज किया केस,जानें क्या है पूरा मामला…

     

    थाना सिटी-2 के प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि गोली जानबूझ कर नहीं बल्कि लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर लिया हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

     

    पिता बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला।
    पिता बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला

    पंजाब के मानसा में एक मैरिज पैलेस में विवाह समागम में पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के गनमैन से चली गोली दूसरे गनमैन के पेट में जा चली। उसे सिविल अस्पताल मानसा में दाखिल करवाया गया। हालांकि उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया है। विवाह समागम में गोली चलने के बाद वहा हड़कंप मच गया। पुलिस ने गोली चलाने वाले मुलाजिम के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

    जानकारी के अनुसार शहर के मानसा केंचियों के पास एक मैरिज पैलेस में शनिवार रात विवाह समागम में बलकौर सिंह गनमैन नवजोत सिंह और गुरजिंदर सिंह के साथ पहुंचे थे। इस दौरान अचानक नवजोत सिंह से गोली चल गई। गोली दूसरे गनमैन गुरजिंदर सिंह के पेट में जा लगी। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल मानसा में दाखिल करवाया गया और इसके बाद उसे बठिंडा रेफर कर दिया गया। थाना सिटी-2 के प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि गोली जानबूझ कर नहीं बल्कि लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर लिया हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

     

  • बठिंडा में हुई दिल दहलाने वाली वारदात, लुटेरों ने घर में घुस कर मां-बेटे को कुल्हाड़ी से काटा

    बठिंडा में हुई दिल दहलाने वाली वारदात, लुटेरों ने घर में घुस कर मां-बेटे को कुल्हाड़ी से काटा

     

    बठिंडा : बठिंडा के खेता सिंह बस्ती से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक घर में लुटेरों ने घुस कर मां और बेटे को कुल्हाड़ी से काट दिया। लुटेरों ने शनिवार देर रात घर में घुसकर दोनों पर हमला किया। हालांकि इस वारदात खुलासा रविवार अल सुबह पता चला, जब एक व्यक्ति उनकी करियाने की दुकान से दूध लेने गया। इस दौरान दुकान के बाहर खून के छींटे दिखाई दिए जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

    इस वारदात में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है और वह अस्पताल में भर्ती है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

    वारदात की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों से पूछताछ करने सहित घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। घायल की हालत अधिक गंभीर होने के चलते पुलिस उसके बयान दर्ज नहीं कर सकी है। प्राथमिक जांच के अनुसार मामला लूट का लग रहा है।

  • तरनतारन: सरहाली कलां पुलिस स्टेशन में रविवार को बम मिलने के बाद पहुंची बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, NIA ने 7 संदिग्धों को दबोचा…

    तरनतारन: सरहाली कलां पुलिस स्टेशन में रविवार को बम मिलने के बाद पहुंची बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, NIA ने 7 संदिग्धों को दबोचा…

     

    तरनतारन : तरनतारन के सरहाली कलां पुलिस स्टेशन में रविवार को बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) के सदस्य पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। आतंकी हमले के अलर्ट के बीच तरनतारन के सरहाली पुलिस थाने पर शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे आरपीजी (रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड) से हमला किया गया था। यह सात महीने में दूसरा आरपीजी अटैक है। जिस वक्त यह हमला हुआ उस समय एसएचओ समेत आठ से दस पुलिसकर्मी थाने में मौजूद थे। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि थाने से सटे सांझ केंद्र की इमारत की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

    घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने माना था कि यह आतंकी हमला है। हमले में इस्तेमाल आरपीजी एक सैन्य-ग्रेड हार्डवेयर है, जिसे रॉकेट लांचर से दागा गया था। इसे पाकिस्तान से तस्करी कर लाया गया है। उन्होंने कहा, बीएसएफ और केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से पंजाब पुलिस मामले की जांच करेगी। इस बीच, एनआईए ने भी जांच शुरू कर दी है। एनआईए ने इस मामले में सात संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है।

  • लांबड़ा में ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, अध्यापक की मौत

    You are currently viewing लांबड़ा में ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, अध्यापक की मौत

    Tractor-trolley collided with motorcycle in Lambda, teacher died

    लांबड़ा में ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, अध्यापक की मौत

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते थाना लांबड़ा के गांव अठौला में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जोगिन्दर सिंह पुत्र धर्म सिंह वासी देसलपुर जालंधर के रूप में हुई है तथा वह सरकारी स्कूल के अध्यापक था।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए सब इंस्पैक्टर नरिन्दर रल्ह ने बताया कि गांव अठौला के पशु अस्पताल के नजदीक एक ट्रैकटर चालक द्वारा मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी गई, जिससे गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां इलाज दौरान उनकी मौत हो गई है।

    मृतक की पहचान जोगिन्दर सिंह पुत्र धर्म सिंह वासी देसलपुर जालंधर के रूप में हुई है। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक मेजर सिंह के खिलाफ थाना लांबड़ा में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है और चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • ब्रेकिंग न्यूजः अब लुधियाना में दुकानदार पर चली गोलियां, बाल-बाल बचा दुकानदार, पीड़ित ने पत्नी पर लगाया आरोप… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः अब लुधियाना में दुकानदार पर चली गोलियां, बाल-बाल बचा दुकानदार, पीड़ित ने पत्नी पर लगाया आरोप… पढ़ें पूरी खबर

    Breaking News: Bullets fired at the shopkeeper in Ludhiana, the shopkeeper narrowly escaped, the victim accused the wife… read full news

    ब्रेकिंग न्यूजः अब लुधियाना में दुकानदार पर चली गोलियां, बाल-बाल बचा दुकानदार, पीड़ित ने पत्नी पर लगाया आरोप… पढ़ें पूरी खबर

     

    लुधियाना: पंजाब में लगातार बढ़ रहे अपराध और आए दिन हो रही गोलीबारी और हत्याओं की घटनाओं से जहां लोगों में दहशत पाई जा रही है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को लुधियाना के अंतर्गत आते मुंडियां कलां में सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों द्वारा दुकानदार पर गोलियां चलाई गईं, जिसमें दुकानदार बाल-बाल बच गया और गोलियां दीवार पर लगीं। वहीं पीड़ित पीड़ित दुकान ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते कहा कि पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं, यह हमला उसी ने कराया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इससंबंधी जानकारी देते पीड़ित अजय कुमार ने बताया कि वह अमृतसर का रहने वाला है। उसकी लुधियाना में पार्टस बनाने की दुकान है। उसकी पत्नी के उसकी मौसी के बेटे से अवैध संबंध थे। इस बात का उसे पता चल गया। इसके बाद उसने जब पत्नी से इस संबंध के बाद में पूछा तो वह उससे बहसबाजी करने लगी। इसी बात की रंजिश रखकर आज उस पर जानलेवा हमला उन्हीं लोगों ने किया है।

    पीड़ित अजय ने कहा कि वह अपनी दुकान पर बैठा था। इतने में 3 लोग दुकान के बाहर आए उनमें से दो लोग दुकान के अंदर आ गए और एक युवक बाहर बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा। दुकान में आए लोगों के हाथ में पिस्टल थी। पिस्टल देखते ही उसने उन्हें धक्का दे दिया। जब उसने भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। पीड़ित व्यक्ति ने बताया किये घटना चंडीगढ़ रोड के जी.टी.बी नगर की है। आरोपियों द्वारा गोलियां चलाने के बाद इलाके में सहम पाया जा रहा है।

  • माणक के हाथ में आई पंजाब प्रेस क्लब के प्रधान की जिम्मेदारी, मनोज त्रिपाठी महासचिव निर्वाचित

     माणक के हाथ में आई पंजाब प्रेस क्लब के प्रधान की जिम्मेदारी, मनोज त्रिपाठी महासचिव निर्वाचित

     

    जालंधर: पंजाब प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न हो चुके है। सतनाम माणक को क्लब का नया प्रधान तथा मनोज त्रिपाठी को महासचिव चुना गया है। प्रधान पद समेत अन्य पदों के लिए चुनाव के लिए आज हुए मतदान में के चुनाव के लिए आज हुए पर सतनाम मानक ने जितेंद्र शर्मा को मात दी। महासचिव के पद पर मनोज त्रिपाठी ने महावीर प्रसाद को मात दी तो उप प्रधान (महिला) के पद पर तेजिंदर कौर थिंद ने पुष्पिंदर को हराया। वहीं सचिव के पद पर मेहर मलिक ने जितेंद्र शर्मा को हराया।
    उप प्रधान के पद के लिए 4 उम्मीदवारों में से मनदीप शर्मा व पंकज रॉय चयनित हुए जबकि महाबीर प्रसाद तीसरे नंबर पर रहे। कैशियर के पद के चुनाव में शिव शर्मा ने सुमित महेंद्रू को मात दी। जॉइंट सचिव के लिए चुनाव में राकेश सूरी ने नरिंदर गुप्ता को हराया। चुनाव में प्रोग्रेसिव मंच के सभी उम्मीदवार विजयी रहे।
    वरिष्ठ उप प्रधान के पद पर त्रिकोणीय मुकाबला था जिसे राजेश थापा ने जीता। इस पडक़े लिए चुनाव में राजेश थापा ने प्रदीप बसरा व जतिंदर शर्मा को मात देते हुए जीत हासिल की।

  • रॉकेट लॉन्चर हमला: तरनतारन का दौरा कर सकती है NIA, DGP गौरव यादव कहा- SFJ के दावे की जांच होगी…

    रॉकेट लॉन्चर हमला: तरनतारन का दौरा कर सकती है NIA, DGP गौरव यादव कहा- SFJ के दावे की जांच होगी…

     

    नई दिल्ली : पंजाब के तरनतारन सरहाली पुलिस स्टेशन पर रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले को आंतकी खतरे के रूप में देखा जा रहा है। इस कड़ी में अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम सरहाली पुलिस स्टेशन का दौरा कर सकती है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, जब रॉकेट लॉन्चर हमला हुआ, तब थाने में थानाध्यक्ष समेत आठ लोग मौजूद थे।

    हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस हमले में थाने की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दरवाजें-खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। सरहाली पुलिस स्टेशन अमृतसर-बठिंडा राजमार्ग पर स्थित है। फिलहाल, पुलिस हमलावरों की पहचान नहीं कर पाई है।

    फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम के अलावा, डीजीपी पंजाब गौरव यादव खुद मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात की।

    डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह सैन्य-ग्रेड हार्डवेयर होना चाहिए। यह सीमा पार तस्करी का मामला हो सकता है। बहुत स्पष्ट संकेत है कि यह पड़ोसी देश की रणनीति है। पंजाब पुलिस बीएसएफ और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर जांच करेगी। हम तकनीकी और फॉरेंसिक रूप से इसकी जांच करेंगे, अपराध स्थल से सभी सुराग एकत्र किए जा रहे हैं ताकि हम जो हुआ उसका पुनर्निर्माण कर सकें। हम लॉन्चर को रिकवर कर रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि हम एसएफजे के दावे की जांच करेंगे। हम सभी तरीके की जांच करेंगे। पाकिस्तान में हैंडलर जो यूरोप, उत्तरी अमेरिका में संपर्क में हैं, उनके लिंक की जांच की जा रही है ताकि असली अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। बता दें, आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वॉयस नोट भेज इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

  • लांबड़ा में ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, अध्यापक की मौत

    You are currently viewing लांबड़ा में ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, अध्यापक की मौत

    Tractor-trolley collided with motorcycle in Lambda, teacher died

    लांबड़ा में ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, अध्यापक की मौत

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते थाना लांबड़ा के गांव अठौला में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जोगिन्दर सिंह पुत्र धर्म सिंह वासी देसलपुर जालंधर के रूप में हुई है तथा वह सरकारी स्कूल के अध्यापक था।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए सब इंस्पैक्टर नरिन्दर रल्ह ने बताया कि गांव अठौला के पशु अस्पताल के नजदीक एक ट्रैकटर चालक द्वारा मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी गई, जिससे गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां इलाज दौरान उनकी मौत हो गई है।

    मृतक की पहचान जोगिन्दर सिंह पुत्र धर्म सिंह वासी देसलपुर जालंधर के रूप में हुई है। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक मेजर सिंह के खिलाफ थाना लांबड़ा में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है और चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।