Category: PUNJAB

  • सजीपीसी ने सिख गुरुओं, उनके परिवार के सदस्यों से संबधित फिल्मों पर लगाया प्रतिबंध

    सजीपीसी ने सिख गुरुओं, उनके परिवार के सदस्यों से संबधित फिल्मों पर लगाया प्रतिबंध

     

    अमृतसर -शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने सिख भावनाओं के मद्देनजर अपने अगले फैसले तक किसी भी तरह की फिल्मों के माध्यम से गुरु साहिब और उनके परिवार के सदस्यों के चित्रण पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। यह फैसला अधिवक्ता हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में मंगलवार को यहां हुई धर्म प्रचार कमेटी की बैठक में लिया गया। इसके साथ ही सिख जनरल अकाली बाबा फूला सिंह की 200 साल की शहादत शताब्दी मनाने के लिए शिरोमणि कमेटी और निहंग सिंह पार्टियों के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त कमेटी बनाने का भी फैसला लिया है। एसजीपीसी के अध्यक्ष धामी ने कहा कि हाल ही में सिख गुरुओं और उनके परिवार के सदस्यों पर फिल्म बनाने की प्रवृत्ति के कारण सिख संगत में भारी रोष है, जिसे देखते हुए शिरोमणि कमेटी ने गुरुओं पर फिल्म बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। किसी भी तरह की फिल्मों के माध्यम से और उनके परिवार के सदस्यों के चरित्र के फिल्मांकन पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि इस गंभीर मामले पर शिरोमणि कमेटी के पास समय-समय पर विभिन्न धार्मिक समाजों और जमातियों की आपत्तियां पहुंचती रही हैं, जिसके कारण गुरु साहिब और उनके परिवार से जुड़ी फिल्मों पर अगले फैसले तक रोक लगाई जाएगी। अगले वर्ष मार्च में आने वाले अकाली बाबा फूला सिंह की 200 साल की शहीदी शताब्दी के संबंध में उन्होंने कहा कि इस संबंध में निहंग सिंह संगठन और शिरोमणि कमेटी संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस बारे में शिरोमणि पंथ अकाली बुढा दल के प्रमुख जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह से विचार-विमर्श कर एक संयुक्त कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कमेटी में शिरोमणि कमेटी और निहंग सिंह दल के तीन सदस्यों को शामिल किया जाएगा।

    अधिवक्ता धामी ने कहा कि धार्मिक आंदोलन को और बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में एक विशेष वैन तैयार की गई है, जिसमें प्रचारक गांव-गांव जाएंगे। सीमावर्ती इलाकों में विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों में धार्मिक दीवानों के साथ-साथ मिशनरी समूह परिवारों के साथ सिख इतिहास, सिद्धांतों और नैतिकता के बारे में चर्चा करेंगे, ताकि लोग सिख धर्म की उत्पत्ति को आसानी से समझ सकें। इस दौरान शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट धामी ने भी धार्मिक प्रवचन के लिए तैयार वैन को रवाना किया, जिसका उपयोग शहीद सिख मिशनरी कॉलेज की देखरेख में धर्म प्रचार कार्य के लिए किया जाएगा।

  • जालंधर में लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला:फ्लैट में रहने वाले युवकों ने मारी दातर, महिला का फोन छीनकर भागे

    You are currently viewing जालंधर में लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला:फ्लैट में रहने वाले युवकों ने मारी दातर, महिला का फोन छीनकर भागे

    Attack on people with sharp weapons in Jalandhar: Youths living in the flat killed Datar, snatched the woman’s phone and ran away

    जालंधर में लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला:फ्लैट में रहने वाले युवकों ने मारी दातर, महिला का फोन छीनकर भागे

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते थाना मकसूदां में स्थित वेरका मिल्क प्लांट में हथियारबंद लुटेरों द्वारा एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसमें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा गया है। वहीं लुटेरे युवक से मोबाइल व अन्य कीमती सामान छीन कर फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते फ्लैट्स में ही रहने वाले सुरिंदर कुमार ने बताया कि वह फ्लैट्स में नीचे घूम रहा था। इतने में निशु, राहुल अपने अपने चार-पांच साथियों के साथ आए और उन्होंने तेजधार हथियारों से लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने बिना कुछ कहे उनके सिर पर दातर मारी। उन्हें सिर पर टांके लगे हैं।  मोटरसाइकिल से उतरते ही सभी ने उस पर बिना किसी कारण से हमला बोल दिया। उसके साथ जो परिवार की दो महिलाएं थीं उन्हें भी लुटेरों ने नहीं बख्शा उनपर भी हमला किया।

    वहीं एक अन्य घटना में अपने माता-पिता के पास रहने आई एक महिला को लुटेरों ने तेजधार हथियार से घायल करके मोबाइल छीन कर फरार हो गए। इस संबंधी जानकरी देती घायल महिला मीनाक्षी ने कहा कि वह वेरका मिल्क प्लांट स्थित रहते अपने माता पिता के पास आई हुई थी, रात को वह फ्लैट्स के पास खाली जगह पर घूम रही थी तो अचानक नशे में धुत युवकों ने उसे बालों से पकड़ लिया और घसीटते हुए ले गए। इसके बाद उसके सिर पर दातर और डंडे से हमला किया। उसके हाथ में को मोबाइल फोन थे वह भी लुटेरे छीन कर ले गए।

  • अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से महिला की मौत

    You are currently viewing अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से महिला की मौत

    Tragic road accident in Amritsar, woman dies after being hit by a speeding bus

    अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से महिला की मौत

     

    अमृतसरः महानगर में बस स्टैंड के पास उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जब तेज रफ्तार पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 63 बर्षीय की रानी के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं, बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए मृतका के बेटे ने बताया कि वह अपनी पत्नी और माता के साथ रामबाग से बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। तभी अमृतसर से अबोहर जा रही तेज रफ्तार बस ने उनकी माता को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उनकी माता की मौत हो गई। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके पर ही फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

  • अमृतसर एयरपोर्ट पर महिला तस्कर गिरफ्तार, छिपाकर ले जा रही थी 18 लाख की विदेशी करंसी

    You are currently viewing अमृतसर एयरपोर्ट पर महिला तस्कर गिरफ्तार, छिपाकर ले जा रही थी 18 लाख की विदेशी करंसी

    Woman smuggler arrested at Amritsar airport, was secretly carrying foreign currency worth 18 lakhs

    अमृतसर एयरपोर्ट पर महिला तस्कर गिरफ्तार, छिपाकर ले जा रही थी 18 लाख की विदेशी करंसी

     

    अमृतसरः अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की टीम को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब टीम ने दुबई जा रही महिला को विदेशी करंसी सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला से 18 लाख 18 हजार रुपए की विदेशी करेंसी बरामद हुई है।

    जानकारी के अनुसार, महिला अमृतसर से एयर-इंडिया की फ्लाइट से दुबई जाने की तैयारी में थी। इस दौरान सीआईएसएफ के जवानों को उस पर शक हो गया, जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी कमर में बंधे एक बैग से अधिकारियों को 18.18 लाख रुपए की विदेशी करंसी बरामद हुई। बरामद हुई विदेशी करंसी में पाउंड, आस्ट्रेलियन डॉलर व यूरो शामिल है। सीआईएसएफ ने महिला को कस्टम अधिकारियों के हवाले कर दिया है। वहीं पूछताछ के दौरान महिला की निशानदेही पर कस्टम विभाग ने तस्करी गैंग के सरगना को भी काबू कर लिया है। और दोनों को कोर्ट में पेश करके कस्टम ने दोनों आरोपियों का दो-दो दिन का रिमांड हासिल कर लिया है।

    दोनों आरोपियों ने बताया कि दोनों ही तस्करी गैंग का हिस्सा हैं। अभी तक दोनों 2.05 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा और तकरीबन 5 करोड़ रुपए के सोने की तस्करी देश के विभिन्न एयरपोर्ट्स से कर चुके हैं। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को सीजेएम की अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

  • शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का निधन, पीजीआई में ली अंतिम सांस

    You are currently viewing शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का निधन, पीजीआई में ली अंतिम सांस

    Senior leader of Shiromani Akali Dal Ranjit Singh Brahmpura passed away, breathed his last in PGI

    शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का निधन, पीजीआई में ली अंतिम सांस

     

    तरनतारनः शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और लोकसभा हल्का खडूर साहिब के पूर्व सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का मंगलवार सुबह निधन हो गया है। उन्होंने चंडीगढ़ पीजीआई में अंतिम सांस ली। उनकी आयु करीब 85 साल थी। बता दें कि उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर 2 बजे तरनतारन के पैतृक गांव ब्रहम्पुरा में किया जाएगा।

    वहीं उनके निधन की खबर मिलते ही अकाली दल के सीनियर लीडरशिप ने शोक व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से बीमार थे और चंडीगढ़ पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली।

  • नकोदर में हुआ बड़ा हादसा, सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, 4 युवतियां गंभीर रूप से घायल

    You are currently viewing नकोदर में हुआ बड़ा हादसा, सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, 4 युवतियां गंभीर रूप से घायल

    Big accident happened in Nakodar, two youths died in road accident, 4 girls seriously injured

    नकोदर में हुआ बड़ा हादसा, सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, 4 युवतियां गंभीर रूप से घायल

     

    नकोदरः जालंधर के अंतर्गत आते नकोदर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित गांव धालीवाल के पास उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जब स्विफ्ट और इनोवा कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में 2 नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लड़कियां गंभीर रूप घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जबकि घायल हुई युवतियों को उपचार के लिए नकोदर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखत हुए उन्हें जालंधर सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार नकोदर-फगवाड़ा हाईवे पर मंगलवार सुबह एक स्वीफ्ट कार और इनोवा में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें दो नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    वहीं घटना संबंधी जानकारी देते हुए डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में 2 नौजवान मृत हालत में आए थे और 4 लड़कियां गंभीर घायल थी, जिन्हें जालंधर अस्पताल में रैफर किया गया है। उधर, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • जालंधर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, एक किलो हैरोइन बरामद… पढ़े पूरी खबर

    You are currently viewing जालंधर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, एक किलो हैरोइन बरामद… पढ़े पूरी खबर

    Big success in the hands of Jalandhar police, 4 drug smugglers arrested, one kg of heroin recovered… read full news

    जालंधर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, एक किलो हैरोइन बरामद… पढ़े पूरी खबर

     

    जालंधरः नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम में पुलिस को उस वक्त कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस ने 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके इनके पास से 1 किलो से ज्यादा की हैरोइन बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं पकड़े गए नशा तस्करों की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी मानावाला और विश्वास कुमार निवासी जज के रूप में हुई, जिनसे पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि ये चारों तस्कर अमृतसर और तरनतारन से नशे की सप्लाई देने के लिए जालंधर में आते थे।

    मिली जानकारी के अनुसार, चारों पकड़े गए नशा तस्करों से अलग-अलग मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। शेरा और अजय से पुलिस को 510 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। शेरा और अजय के पास 255-255 ग्राम हेरोइन थी। इसी तरह से लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बू के और विश्वास के कब्जे से 700 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से बरामद मोटरसाइकिल  को भी कब्जे में लिया गया है।

    पुलिस ने पकड़े गए गए दोनों आरोपियों शेरा और अजय निवासी तरनतारन कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों तस्कर आपस में दोस्त हैं और तरनतारन में एक सीमेंट स्टोर पर काम करते थे। दोनों के तस्करों के साथ संबंधों का पता लगाया जाएगा। दोनों यह भी पता लगाया जाएगा कि वह नशा लाकर आगे किसे सप्लाई करते थे।

  • एनआईए और पंजाब पुलिस की टीम की कार्रवाई में तरनतारन हमले में इस्तेमाल रॉकेट लॉन्चर बरामद, बाकी आरपीजी की तलाश जारी

    You are currently viewing एनआईए और पंजाब पुलिस की टीम की कार्रवाई में तरनतारन हमले में इस्तेमाल रॉकेट लॉन्चर बरामद, बाकी आरपीजी की तलाश जारी

    In the action of the team of NIA and Punjab Police, the rocket launcher used in the Tarn Taran attack was recovered, the search for the remaining RPG continues

    एनआईए और पंजाब पुलिस की टीम की कार्रवाई में तरनतारन हमले में इस्तेमाल रॉकेट लॉन्चर बरामद, बाकी आरपीजी की तलाश जारी

     

     

    तरनतारनः जिले के अंतर्गत आते गांव सरहाली में बीते दिनों थाने में हुए आरपीजी अटैक की जांच कर रही एनआईए और पंजाब पुलिस की टीम को उस वक्त कामयाबी हासिल हुई जब टीम ने आरपीजी अटैक में राकेट लांचर को बरामद कर लिया। जिसके बाद एनआईए और पंजाब पुलिस की टीम बाकी बचे आरपीजी को बरामद करने के तलाशी अभियान चला रही है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमले में इस्तेमाल हुए आरपीजी लॉन्चर को एनआईए और पंजाब पुलिस की टीम ने बरामद कर लिया है। बता दें कि तरनतारन हमले में रशियन मेड आरपीजी-22 का इस्तेमाल हुआ था। इसी तरह के दो आरपीजी और दो रॉकेट लॉन्चर अभी भी पंजाब में आतंकियों के स्लीपर सेलों के पास है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से 3 आरपीजी आतंकियों ने पंजाब के स्लीपर सेलों के पास भिजवाए गए हैं। पंजाब पुलिस अब बाकी बचे दो आरपीजी को तलाश रही है ताकि भविष्य में आतंकी इसी तरह की कोई वारदात अंजाम ना दे सकें।

  • पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला, मान सरकार हर साल करेगी पुलिस मुलाजिमों की भर्ती

    You are currently viewing पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला, मान सरकार हर साल करेगी पुलिस मुलाजिमों की भर्ती

    Punjab cabinet’s big decision, Hon’ble government will recruit police personnel every year

    पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला, मान सरकार हर साल करेगी पुलिस मुलाजिमों की भर्ती

     

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा सोमवार को कैबिनेट बैठक की गई। इस दौरान मान सरकार ने बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। बैठक में प्रमुख तौर पर युवाओं को रोजगार मुहैया कराने पर चर्चा की गई। इन फैसलों बारे वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि अब पंजाब में हर साल 1800 कॉन्स्टबलों और 300 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की जाएगी। हर वर्ष 15 सितंबर से 30 सितंबर तक पुलिस का फिजिकल टेस्ट होगा और पंजाब पुलिस की भर्ती दौरान इश्तिहार भी जारी किया जाएगा।

    कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि कई बर्षों से बंद पड़ी एनसीसी में भर्ती प्रक्रिया को भी शुरू किया जा रहा है। सरकार ने एनसीसी की जो सीटें खाली पड़ी थी उन्हें भरने की मंजूरी दी है। एनसीसी की 203 पदों को भरा जाएगा ताकि स्कूल और हायर एजुकेशन के स्टूडेंट स्वयं को फिट रख कर एनसीसी का हिस्सा बन सकें। साथ ही पंजाब कैबिनेट ने पटवारी की 710 पोस्टें भरने की भी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा मान सरकार ने गैर सिंचाई नहर एक्ट 1878 में शोध किया है। क्रेशर नीति के अंतर्गत सरकार ने 6 महीने की राहत दी है।

  • इंसानियत शर्मसार, 6 वर्षीय बच्ची के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी काबू

    You are currently viewing इंसानियत शर्मसार, 6 वर्षीय बच्ची के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी काबू

    Shame on humanity, 6-year-old girl raped by uncle, accused arrested

    इंसानियत शर्मसार, 6 वर्षीय बच्ची के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी काबू

     

    जालंधरः महानगर में रिश्तों को तार-तार और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के बस्ती शेख स्थित कोट मोहल्ला में एक चाचा ने अपनी ही छह वर्षीय भतीजी के साथ शराबी हालत में दुष्कर्म कर डाला। आरोपी को पकड़ कर परिजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया है और बच्ची को देर रात सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने घर पर पूजा पाठ का कार्यक्रम रखा था। घर पर प्रीतिभोज भी रखा था। उसी दौरान उनके रिश्तेदार भी वहां आए हुए थे और शराब पीने के बाद अंदर सो रहे थे कि अचानक उनकी बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी। बच्ची की चीखें सुनकर मां कमरे की तरफ भागी। जब अंदर जाकर देखा तो बच्ची संदिग्ध हालत में पड़ी थी और रो रही थी महिला ने तुरंत अपने पति को आवाज लगाई। बच्ची के पिता ने बताया कि फर्श पर खून बिखरा पड़ा था और दरिंदा वहीं पर मौजूद था। जिसे उन्होंने मौके पर ही पकड़ लिया और इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

    दुष्कर्म की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस थाना डिविजन नंबर पांच के एएसआई हरीश कुमार ने बताया कि उन्होंने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवा के मेडिकल के लिए भेज दिया है। एएसआई हरीश कुमार ने बताया कि मैडीकल रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।