Ludhiana: Pushing two lock-up police personnel who came to appear, escaped from a moving bus, one under control
लुधियाना में पेशी पर आए दो हवालाती पुलिस कर्मियों को धक्का देकर चलती बस से हुए फरार, एक काबू
लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आती केंद्रीय जेल से पेशी पर आए दो हवालाती पेशी के बाद चलती बस से पुलिस कर्मियों को धक्का देकर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने पीछा करके एक हवालाती क गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस कर्मचारी आरोपी की तलाश में लगातार सर्च चला रही है। पकड़े गए आरोपी हवालाती का नाम हरजिंदर सिंह है तथा दूसरे की पहचान फरार आरोपी दीपक कुमार उर्फ दीपू के रूप में हुई।
मिली जानकारी के अनुसारकेंद्रीय जेल से शुक्रवार को बस पेशी के लिए बंदियों को लेकर आई थी। बस में अलग-अलग केसों से संबंधित कुल 37 हवालाती थे। इन सभी को पेशी पर लाया गया था। सुरक्षा प्रबंधों के बीच सभी हवालातियों को बस में बैठाया गया। जैसे ही शाम के समय बस जेल वापस जाने लगी तो जगराओं पुल से नीचे यू-टर्न लेते समय दोनों हवालातियों ने फरार होने के लिए बस के दरवाजे को धक्का मारा और छलांगें लगा दी। जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने भी हवालातियों का पीछा किया। एक हवालाती हरजिंदर सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि उसका साथी दीपक फरार होने में कामयाब हो गया। बताया जा रहा है कि दीपक लोकल अड्डा नजदीक की गलियों में घुस गया। जिसके बाद उसका पुलिस को कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। जेल सुपरिटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ को घटना से अधिकारियों ने अवगत करवाया।
इस संबंधी जानकारी देती थाना डिवीजन नंबर-2 की एसएचओ अर्शप्रीत कौर ने कहा कि आरोपी दीपक के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-1 में केस दर्ज था। जबकि हरजिंदर सिंह को एसटीएफ की टीम ने काबू किया था। दोनों आरोपियों से पुलिस को ड्रग बरामद हुआ था। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। दूसरा फरार होने में कामयाब हो गया। अब जेल के एएसआई के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे देख आरोपी को जल्द लोकेट कर लिया जाएगा।
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में सिल्वर जुबली- ‘रजतम उत्सव ‘ के अवसर पर ‘वार्षिक दिवस का भव्य आयोजन
MBD NEWS: जालन्धर 10 दिसम्बर :(सुमेश शर्मा) पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में आज 25 ग्लोरियस वर्षों के पूरे होने पर सिल्वर जुबली – रजतम उत्सव के मौके पर वार्षिक दिवस ‘आगाज़ से शाहीन परवाज़ ‘ “अ ग्रेटिफाइंग जर्नी फ्रॉम हम्बल बिगिनिंग टू मैग्नीफिसेंट फ्लाइट……..” का आयोजन हुआ। इस अवसर पर गौरव यादव आई पी एस , डी जी पी पंजाब ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। एम एस भुल्लर आई पी एस ,डी जी पी (रिटायर्ड ) पंजाब (फाउंडर फादर ऑफ द स्कूल),डी आर भट्टी आई पी एस ,डी जी पी (रिटायर्ड ) राजन गुप्ता आई पी एस, डी जी पी (रिटायर्ड), एम के तिवारी आई पी एस ,डी जी पी (रिटायर्ड) ,स्कूल के चेयरमैन एम एफ फारूखी आई पी एस ,ए डी जी पी /स्पेशल आर्म्ड पुलिस, अरविंद घई सेक्रेटरी, डी ए वी सी एम सी नई दिल्ली व प्रेसीडेंट आर्य समाज मॉडल टाउन जालंधर, एम एल एरी पूर्व डायरेक्टर पब्लिक स्कूल डी ए वी सी एम सी नई दिल्ली, इंदरजीत तलवार वाइस चेयरमैन स्कूल एल एम सी,मधुबहल मैनेजर , अन्य गणमान्य अधिकारी भी उपस्थित थे।प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट करके माननीय अतिथियों का स्वागत किया गया।
स्कूल बैंड की टीम द्वारा ‘सारे जहां से अच्छा ‘ की धुन मुख्य अतिथि के स्वागत में बजाई गई।
कार्यक्रम का आगाज़ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
वार्षिक दिवस के अवसर पर अन्य डीएवी स्कूल के प्रिंसीपल व अभिभावक भी उपस्थित थे
सांस्कृतिक कार्यक्रम में‘ईश वंदनम्, अतिथि अभिनंदनम्’में स्कूल के वाद्य, गायन व नृत्य ग्रुप का मिश्रण-जिसका आरंभ वाद्य (आर्केस्ट्रा)टीम के विद्यार्थियों द्वारा गुरु शिष्य के संबंध की महत्ता को स्पष्ट करने वाले श्लोकोच्चारण द्वारा किया गया तथा शास्त्रीय रागों- यमन और हंस ध्वनि में निबद्ध रचनाएं प्रस्तुत की गईं व पाश्चात्य व शास्त्रीय धुनों का सम्मिश्रण प्रस्तुत किया गया।
डांस टीम द्वारा ।’जय मां सरस्वती भवानी’ सरस्वती वंदना पर शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया गया।
ग्रुप सांग टीम द्वारा ‘स्वागतम् स्वागतम् ‘ कर रहे हैं आज स्वागतम् ‘मुबारक है आज इस दिन को मनाना__’ को प्रस्तुत किया गया।
वेलकम स्पीच में प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की पिछले 25 वर्षों की महत्त्वपूर्ण एकेडमिक व को करिकुलर उपलब्धियों की जानकारी दी । स्कूल को बनाने में ,25 वर्षों के सफर में जिन जिन अधिकारियों ने , व्यक्तियों ने, अध्यापक ने योगदान दिया उनका आभार व्यक्त किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गीतिनाटिका ‘आगाज़ से शाहीन परवाज़ ‘ के द्वारा पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस के अस्तित्व में आने की कहानी व पुलिस डीएवी का 25 वर्षों का सफ़र दिखाया गया ।स्कूल का विज़न व मिशन दिखाया गया।माइम के द्वारा किसी भी सफल स्टोरी के पीछे के चैलेंज दिखाए गए।
प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज ने कहा,” यह एक पड़ाव है , मंज़िल नहीं। सफलतापूर्वक बच्चों को उनकी मंज़िल तक पहुंचाने का सफर।”
समय-समय पर पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में होने वाली गतिविधियां- फेस्टिवल्स डांस, रिद्मिक योगा, स्केट हॉकी, आर्चरी, शूटिंग, गोल्फ आदि विभिन्न खेलों में सफलता के आकाश को छूता पुलिस डीएवी तथा मॉडलिंग के द्वारा नासा में स्कूल की सफलता की झलक दिखाई गई।
इस अवसर पर प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में एकेडेमिक व को करिकुलर एक्टिविटीज़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी व कैश प्राइज देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गौरव यादव जी द्वारा रजत जयंती की बधाई दी व स्कूल को भविष्य में भी इसी तरह प्रगति करने के लिए ऑल द बेस्ट कहा। स्कूल की एकेडेमिक व को करिकुलर एक्टिविटीज में बैलेंस की प्रशंसा की।
चेयरमैन एम एस फारूखी द्वारा भी कार्यक्रम की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा इस स्कूल ने अध्यापक, साइंटिस्ट, डॉक्टर पैदा नहीं दिए अच्छे इंसान पैदा किए।भुल्लर सर ने 25 साल पहले जो पौधा लगाया आज वह घना वृक्ष बन गया है।
स्कूल की भंगड़ा टीम द्वारा भंगड़ा ‘विरसे दे वारिस’ पेश किया गया।
वोट ऑफ थैंक्स स्कूल के मैनेजर मधुबहल द्वारा दिया गया ।इस अवसर पर केक कटिंग भी की गई।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।
Conspiracy to terrorize Punjab, now rocket attack in Tarn Taran police station, policemen narrowly escape
पंजाब को दहलाने की साजिश, अब तरनतारन के थाने में राकेट से हमला, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी
तरनतारनः पंजाब को दहलाने की साजिश के तहत शुक्रवार देर रात एक बजे तरनतारन के सरहाली पुलिस स्टेशन को रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया। हालांकि इस हमले में जानी नुक्सान से बचाव रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि अटैक के पीछे खालिस्तान समर्थक आतंकियों का कनेक्शन सामने आया है। इसकी जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली है।
मिली जानकारी के अनुसार गत रात करीब 1 बजे अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर स्थित पुलिस थाना सरहाली पर रॉकेट लांचर से हमला किया गया, जो कि थाने अंदर मौजूद सेवा केंद्र पर जा गिरा। इस दौरान सेवा केंद्र में कोई भी मौजूद नहीं था। हमले के दौरान थाने में ड्यूटी अफसर सहित कुछ अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए। हमले के बाद जिले के एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच थाने की घेराबंदी करते हुए इलाके को सील कर दिया है। यह आतंकी हमला होने की संभावना जताई जा रही है पर इस बाबत कोई भी अधिकारी जानकारी देने को लेकर फिलहाल तैयार नहीं है। वहीं मौके पर फॉरेंसिक, आर्मी की स्पेशल टीम पहुंच चुकी है।
बता दें कि जहां यह हमला हुआ है वहां गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का पैतृक घर है। हालांकि पिछले दिनों रिंदा की पाकिस्तान में मौत की सूचना सामने आई थी। बताया जा रहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई रिंदा के टेरर को कायम रखना चाहती है। इसी वजह से माना जा रहा कि आईएसआई की शह पर ये अटैक किया गया है।
Home Minister Amit Shah met Chief Minister Bhagwant Mann, discussed many important issues
गृहमंत्री अमित शाह ने की मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के साथ मुलाकात करके पंजाब के कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर जानकारी हासिल की। वहीं इनको जल्द से जल्द हल करवाने का आश्वासन भी दिया। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जानकारी देते कहा कि गृहमंत्री के साथ मुलाकात दौरान बेअदबी के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने और पैडिंग आरडीएफ के मामले पर बातचीत बार्डर पर किसानों द्वारा खेती करने के मामले पर बात की।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दिल्ली में सीएम भगवंत मान ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ उनके दफ्तर में मुलाकात कर बेअदबी और शांति भंग करने वाले आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजाएं देने के लिए इन बिलों के लिए राष्ट्रपति से जल्द बिल पास करवाने की अपील की ताकि आरोपियों को सख्त सजा दी जाए। सीएम मान बताया कि अमित शाह ने इस मामले को लेकर आश्वसन दिया है कि इसे जल्दी ही हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह काम अभी बठिंडा में चल रहा है अगर सफल रहा तो पूरे राज्य में इसे लागू किया जाएगा। इस दौरान पुलिस को हाईटैक बनाने की भी चर्चा हुई।
वहीं मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पैडिंग आरडीएफ के मामले पर भी गृहमंत्री से चर्चा की। सीएम ने अमित शाह आगे बार्डर पर किसानों द्वारा खेती करने के मामले पर बात की। उन्होंने बार्डर पर कंटीली तारों की की दूरी कम करने की मांग की। बार्डर पर किसानों को खेती करने जाने पर अपने आई.डी. कार्ड दिखाने पड़ते हैं फिर बी.एस.एफ. के साथ उन्हें खेतों में जाने पड़ता है इसी चक्कर में काफी समय बर्बाद हो जाता है। बार्डर पर खेत 200 मीटर के घेरे में हो ताकि किसी किसान को कोई मुश्किल न हो।
अमृतसर के छेहर्टा में फर्नीचर हाउस में लगी भयंकर आग
धमाके के बाद दो मंजिला इमारत हुई धराशायी, मालिक सहित चार झुलसे
अमृतसर : अमृतसर के छेहरटा स्थित खंडवाला में आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. जसवीर सिंह संधू के दफ्तर के साथ सटे जेएस फर्नीचर हाउस में वीरवार रात एकाएक आग लग गई। इस आगजनी में मालिक जगदीप सिंह सहित चार लोग झुलस गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना के बारे में पता चलते ही दमकल विभाग की चार गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाने लगा। वहीं विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के भी पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आगजनी की घटना पर खेद जताया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वीरवार की देर रात फर्नीचर हाउस के अंदर आग लग गई और फिर एकाएक धमाका हुआ और दो मंजिला इमारत धराशायी हो गई। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ लेकिन आग लगने के बाद हुए धमाके का कारण कैमिकल बताया जा रहा है
फर्नीचर हाउस में काफी मात्रा में लकड़ी और फर्नीचर पड़ा हुआ था जो पूरी तरह से खाक हो गया। दुकान मालिक ने बताया कि फैस्टिवल में शादियों के सीजन के चलते बड़ी मात्रा में फर्नीचर का सामान पड़ा था। इस आगजनी में उनका करोड़ों रुपए का नुक्सान हो गया है, वही मौके पर पहुंचे अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच में जुट गए हैं।
तरनतारन पुलिस थाने पर रॉकेट लॉन्चर से हमले के मामले में बड़ा खुलासा; ISI का हाथ! स्लीपर सेल ने दिया अंजाम, आतंकी पन्नू ने भी ली जिम्मेदारी
चंडीगढ़ : पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस थाने पर रॉकेट लॉन्चर से हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस हमले के पीछे खालिस्तानी आतंकियों का हाथ बताया जा रहा है। साथ ही पाक खुफिया एजेंसी ISI की प्लानिंग सामने आ रही है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो तरनतारन आरपीजी फायर अटैक एक आतंकी हमला है और इसके पीछे खालिस्तान समर्थक आतंकियों के हाथ होने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सीमा से सटे तरनतारन में आईएसआई ने हमला करवाया है और इस अटैक में खालिस्तानी आतंकियों का भी हाथ है।
आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के पैतृक गांव में आरपीजी फायर किया गया है और इसके पीछे का मकसद है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकी रिंदा के टेरर को जिंदा बनाए रखना चाहती है। बताया गया कि कुछ अज्ञात लोगों ने सीमावर्ती जिले में अमृतसर-बठिंडा राजमार्ग पर स्थित सरहाली पुलिस थाने पर शुक्रवार देर रात करीब एक बजे रॉकेट लॉन्चर से हमला किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर खालिस्तान समर्थक आतंकियों ने पंजाब में सक्रिय अपने स्लीपर सेलों के माध्यम इस घटना को अंजाम दिया है। इस अटैक को रिंदा के मरने की खबरों का जवाब माना जा रहा है।
इससे पहले खुफिया दस्तावेजों से पता चला है कि खालिस्तानी समर्थक आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा अभी मरा नहीं है और पाकिस्तान में अब भी वह जिंदा है। उसने जानबूझकर अपने मरने की अफवाह फैलाई थी, ताकि भारतीय जांच एजेंसियों का उस पर से ध्यान हट जाए। बीते दिनों खबर आई थी कि दवा के ओवरडोज की वजह से आतंकी रिंदा की पाकिस्तान में ही मौत हो गई थी। खुफिया दस्तावेजों के मुताबिक, खुद बब्बर खालसा इंटरनेशनल के कमांडरों ने इसका खुलासा किया है कि आतंकी रिंदा अभी जिंदा है। नवंबर के आखिरी सप्ताह में बब्बर खालसा इंटरनेशनल की एक बैठक हुई थी, जिसमें आतंकी रिंदा का मामला उठा था।
आतंकी हरविंदर रिंदा पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है। बाद में वह नांदेड़ महाराष्ट्र में शिफ्ट हो गया। उसे सितंबर 2011 में मर्डर के केस में उम्रकैद की सजा हुई थी। कई आपराधिक मामलों में नाम सामने आने के बाद वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए नेपाल के रास्ते पाकिस्तान भाग गया। वहां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने उसे अपना गुर्गा बना लिया। वह पाकिस्तान से पंजाब में लगे इंटरनेशनल बॉर्डर के जरिए ड्रोन से हथियार भेजने लगा। पंजाब में हाल ही में हुई कई बड़ी वारदातों में उसका नाम सामने आया था। पुलिस रिकॉर्ड में हरविंदर रिंदा एक हिस्ट्रीशीटर था। वह पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र में कुख्यात गैंगस्टर रहा। मर्डर, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, डकैती, फिरौती और स्नेचिंग के कई मामलों में वह पंजाब पुलिस का वॉन्टेड था।
वहीं एक तरफ जहां सुरक्षा एजेंसियों ने इसे आतंकी हमला कहा, वहीं दूसरी तरफ आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी ली है। सिख फार जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वॉयस नोट भेज इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पन्नू का कहना है कि जालंधर के लतीफपुरा में 1947 में पाकिस्तान से आकर बसे परिवारों को पंजाब सरकार ने बेघर किया है। यह उसी का बदला है। पन्नू विदेश में कहीं रहता है।
Police and people came face to face over illegal encroachments in Jalandhar, the area turned into a cantonment… Read full news
जालंधर के लतीफ पुरा में अवैध कब्जों को लेकर पुलिस और लोग हुए आमने-सामने, छावनी में तबदील हुआ इलाका,रोते बिलखते रह गये लोग,नही रुका सरकारी पीला पंजा… पढ़ें पूरी खबर
रोते बिलखते रहे परिवार पर नहीं रुका सरकार का पीला पंजा
लसरकारी आदेशों की पालना में लोगों के घर गिराने पहुंचे सरकारी तंत्र के लोग
ट्रस्ट की कार्रवाई का डटकर किया विरोध
जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते लतीफपुरा में उस वक्त माहौल पूरी तनावपूर्ण हो गया, जब कोर्ट के आदेशों के बाद अवैध कब्जों को हटाने के लिए आई पुलिस और लोग आमने-सामने हो गए। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देजनर पूरे इलाके को छावनी में तबदील कर दिया है और माडल टाऊन को जाने वाले सभी रास्ते ब्लाक कर दिए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार लतीफपुरा में अवैध कब्जों को हटाने को लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट के बाद पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों पर हो रही इस बड़ी कार्रवाई के दौरान भारी पीएपी के अलावा शहर के विभिन्न पुलिस थानों के करीब 600 पुलिस कर्मचारी और अधिकारी मौजूद है। वहीं लोगों को किसान जत्थेबंदियां भी ट्रस्ट की कार्रवाई का डटकर विरोध कर रहे है, उनका कहना है कि वह पिछले कइ दशकों से इस जमीन पर रह रहें हैं परंतु अब उन्हें घर से बेघर किया जा रहा है। वह लोग मर जाएंगे परंतु अपने घरों को छोड़कर नही जाएंगे। वहीं विरोध कर रहे लोगो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने पंजाब की आप सरकार पर आरोप लगाते कहा कि राज्य में आम आदमी की कहीं कोई सुनवाई नही हो रही है। इस दौरान लोग बोले कि कहने को तो आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब में आम आदमी की सरकार होने के दावे करते हैं, परंतु जमीनी हालात कुछ और ही हैं।
अब गैंगस्टरों ने फगवाड़ा में व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस… पढ़ें
जालंधरः पंजाब में बेखौफ अपराधियों द्वारा लगातार अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है, वहीं पुलिस इन अपराधियों पर पुरी तरह से नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। बीते दिनों नकोदर में गैंगस्टरों द्वारा एक व्यापारी और उसके गनमैन की हुई हत्या के बाद अब फगवाड़ा में एक व्यक्ति को गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति का कोर्ट में केस चल रहा था जिसे वापस लेने के लिए गैंगस्टर लगातार उसे धमकियां दे रहे थे। घायल की पहचान सतपाल निवासी पाशटा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सतपाल का केस गांव पाशटा के ही कुछ व्यक्तियों के साथ चल रहा है, जिसके बाद वह लगातार उसे केस वापस लेने की धमकियां दे रहे थे। शुक्रवार सुबह सतपाल को किसी ने फोन करके लकड़ के उच्चे के पास बुलाया, जब वह वहां पहुंचा तो तीन नौजवानों ने उसे केस वापस लेने के लिए कहा, उसके इंकार करने पर उसे गोली मारकर घायल कर दिया। लोगों न घायल को तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवा दिया है।
वहीं सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
This big gangster took the responsibility of killing a cloth merchant of Jalandhar, said this big thing by posting a Facebook post…
इस बड़े गैंगस्टर ने ली जालंधर के कपड़ा व्यापारी की हत्या की जिम्मेदारी, फेसबुक पोस्ट डालकर कही ये बड़ी बात…
जालंधर : महानगर के अंतर्गत आते नकोदर में बीते दिनों हुई कपड़ा व्यापारी की हत्या की जिम्मेदारी अब गैंगस्टर संपत नेहरा द्वारा ली गई है। इस दौरान गैंस्टर संपत नेहरा ने फेसबुक एक पोस्ट शेयर कर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा है कि उसने टिम्मी को बहुत समझाया था परन्तु वह नहीं माना। बता दें कि जालंधर के नकोदर में कल 30 लाख की फिरौती नहीं देने पर कपड़ा कारोबारी टिम्मी चावला तथा उनके गनमैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार संपत नेहरा ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर लिखा कि टिम्मी चावला का हत्या उसने करवाई है। उसने आगे लिखा कि टिम्मी को पहले समझाया गया था लेकिन वह पुलिस सुरक्षा के चलते हवा में उड़ रहा था और अब उसकी हवा निकल गई है। जिन लोगों को हमने धमकी दी है, उन्हें भी पैसे देने होंगे, नहीं तो 2-3 की नंबर और हैं तथा यह हत्या उनके लिए चेतावनी है।
जिक्रयोग्य है कि बीते दिनों 30 लाख की फिरौती नहीं देने पर नकोदर के कपड़ा कारोबारी भूपिंदर सिंह उर्फ टिम्मी चावला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना दौरान घायल हुए टिम्मी के गनमैन मनदीप सिंह की भी मौत हो गई। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के खासम खास गैंगस्टर संपत नेहरा ने ली है।
Youth brutally thrashed in Ludhiana civil hospital parking lot, dispute over parking fee
लुधियाना में सिविल अस्पताल की पार्किंग में युवक की बेरहमी से पिटाई, पार्किंग फीस को लेकर हुआ विवाद
लुधियानाः महानगर में शुक्रवार को सिविल अस्पताल की पार्किंग में एक युवक की बेरहमी से मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी मां को लेकर अस्पताल में इलाज के लिए आया था और अस्पताल में पार्किंग फीस को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने उसकी जमकर मारपीट की। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने केवल 20 रुपए को लेकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि युवक का नाम मनप्रीत सिंह है। वह अपनी माता जिंदर कौर निवासी शिमलापुरी गली नंबर 23 के साथ अस्पताल में डायलिसिस करवाने के लिए आता रहता है। जब वह अस्पताल में आया तो पार्किंग ठेकेदार का कोई करिंदा मौजूद नहीं था, जिसके बाद वह अपनी बाइक आगे लेकर चला गया।
डायलिसिस करवा कर जब वह वापस आने लगा तो उसे पार्किंग ठेकेदार के करिंदों ने रोक लिया और उससे पर्ची मांगने लगे। मनप्रीत ने उन लोगों से कहा कि जब वह बाइक लेकर आया था तो कोई करिंदा मौजूद नहीं था इस वजह से उसके पास पर्ची नहीं है।करिंदों ने उससे पर्ची न होने के कारण जो फीस बनती थी वह ली। मनप्रीत की माता के मुताबिक, उन लोगों ने उसे 150 रुपए अलग से देने की बात कही जो की बाइक पर पर्ची न लगवाने का जुर्माना कहा गया। इस बात को लेकर मनप्रीत से पार्किंग ठेकेदार के करिंदों की बहसबाजी हुई जो मारपीट तक आ पहुंची। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
वहीं मामले की जांच कर रही थाना डिवीजन नंबर 2 की एसएचओ अर्शप्रीत कौर ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जांच दौरान ही पता चल पाएगा कि मारपीट करने वाले पार्किंग ठेकेदार के लोग है या कोई अन्य। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।