Category: PUNJAB

  • Punjab में इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लायेगी सरकार- उद्योगपतियों से निवेश की अपील; मान

     Punjab में इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लायेगी सरकार- उद्योगपतियों से निवेश की अपील; मान

     

     

    नई दिल्ली : पंजाब के सीएम भगवंत मान आज दिल्ली में हुई CII उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 5वीं वार्षिक बैठक में पहुंचे। इस मौके पर सीएम मान ने विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपतियों से पंजाब में निवेश करने की अपील की। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि पंजाब में जल्द ही इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लाई जाएगी। साथ ही पंजाब इंडस्ट्री के विकास के मकसद से फोकल पॉइंट में सीवरेज और सड़क निर्माण के लिए फंड रखा जाएगा। उन्होंने एक शायरी सुनाकर पंजाब को दोबारा रंगला और हर-भरा पंजाब बनाने की बात भी कही।

    उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती पर उद्योगपतियों के लिए अपार सम्भावनाएं और फरवरी 2023 में होने वाले “पंजाब में निवेश” के लिए आमंत्रित किया।

    इसके साथ ही मान ने पंजाब से नशा खत्म करने का हल रोजगार पैदा करना बताया। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में जापान, कोरिया व सिंगापुर से कई लोग बिजनेस आइडिया के साथ भारत आएंगे। उनसे पंजाब में बिजनेस/इंडस्ट्री के विकास को लेकर आइडिया शेयर किए जाएंगे ताकि पंजाब के युवाओं को रोजगार मिल सके और वे नशे की ओर जाने से बचें।

  • CM भगवंत मान ने दिया शहीद को सन्मान, नकोदर में शहीद हुए गनमैन के परिजनों को 1 करोड़ एक्स. ग्रेशिया देगी पंजाब सरकार

    CM भगवंत मान ने दिया शहीद को सन्मान, नकोदर में शहीद हुए गनमैन के परिजनों को 1 करोड़ एक्स. ग्रेशिया देगी पंजाब सरकार

     

     

    चंडीगढ़-नकोदर : जालंधर के नकोदर में कपड़ा कारोबारी और उसके गनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कारोबारी टिम्मी चावला से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। रंगदारी न मिलने पर टिम्मी चावला की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में भूपिन्द्र सिंह उर्फ टिम्मी चावला का गनमैन मनदीप सिंह भी घायल हुआ था। बाद में उसकी भी मौत हो गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की कि गनमैन मनदीप सिंह के परिजनों को पंजाब सरकार अतिरिक्त ग्रेशिया अदा करेगी।

    एचडीएफसी बैंक की तरफ से 1 करोड़ रुपए का और भुगतान किया जाएगा। सीएम मान ने ट्वीट किया कि शहीद कांस्टेबल मनदीप सिंह को सलाम जिन्होंने ड्यूटी के दाैरान सबसे अपनी जान कुरबान कर दी।

  • गुजरात और हिमाचल के चुनाव के नतीजों में जानिए कौन है इस समय कितनी सीट पर आगे

    गुजरात और हिमाचल के चुनाव के नतीजों में जानिए कौन है इस समय कितनी सीट पर आगे

  • श्री मुक्तसर साहिब में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारने से स्कूल जा रहे सगे भाई-बहन की हुई मौत; छोटा भाई गंभीर

    श्री मुक्तसर साहिब में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारने से स्कूल जा रहे सगे भाई-बहन की हुई मौत; छोटा भाई गंभीर

     

    श्री मुक्तसर साहिब : श्री मुक्तसर साहिब में हुए सड़क हादसे में सगे बहन-भाई की मौत की खबर सामने आई है। इसके अलावा हादसे में छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। जब यह तीनों जलालाबाद रोड यादगारी गेट नजदीक पहुंचे तो एक ट्रक चालक ने इनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके बाद यह भयानक हादसा हो गया। मृतक भाई-बहनों की पहचान 10वीं कक्षी में पढ़ने वाले गुरसेवक सिंह (15) पुत्र हरिंदर सिंह और उसकी बहन प्रभजोत कौर (12) के रूप में हुई है जबकि 8 वर्षीय छोटा भाई नवतेज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंचे टीम सहित पहुंची डीएसपी राजेश कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • सूरी हत्याकांड की जिम्मेवारी लेने वाले आतंकी लखबीर लंडा के 3 साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

    सूरी हत्याकांड की जिम्मेवारी लेने वाले आतंकी लखबीर लंडा के 3 साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

    जालंधर –अमृतसर के  सुधीर सूरी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी लखबीर लंडा हरीके के तीन साथियों को फिल्लौर पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसएसपी ग्रामीण स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों का 5 दिन का पुलिस रिमांड लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 7 पिस्तौल मैगजीन सहित, एक रिवाल्वर 32 बोर, एक पिस्तौल 315 बोर तथा 35 जिंदा कारतूस और एक आई-20 कार बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वर्णदीप सिंह ने यह जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि फिल्लौर पुलिस ने इन गैंगस्टरों को एक मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर जज्जा चौक के पास से गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार किये गए इन गैंगस्टरों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लाडी पुत्र शेर सिंह निवासी भोजला थाना गढ़शंकर, गगनदीप सिंह उर्फ गगन पुत्र लंबर सिंह निवासी मोहल्ला रणजीतपुरा गांव तलहन, थाना बिलगा, सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र जग्गा सिंह निवासी जंगवाड़ थाना गोराया के तौर पर हुई है। एसएसपी ने बताया कि इन तीनों ने रवि बलाचोरिया, जो इस समय होशियारपुर जेल में बंद है, के कहने पर किसी व्यक्ति की हत्या करनी थी। इन लोगों को पटियाला जेल में बंद कैदी गैंगस्टर राजबीर कौशल की मार्फत हथियारों की सप्लाई ही थी। यह सभी हथियार उत्तर प्रदेश के शहर मेरठ से मंगवाए गए थे और इन हथियारों का इस्तेमाल विरोधी गुट के सदस्यों को मारने, रंगदारी वसूलने और अन्य बड़ी वारदातों में किया जाना था। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए तीनों गैंगस्टरों से गहन पूछताछ करने के लिए अदालत से उनका पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। गौरतलब है कि कनाडा में बैठा आतंकी लखबीर लंडा पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा का साथी है जोकि कनाडा से पंजाब में आतंकी गतिविधियों का नेटवर्क चला रहा है। पिछले दिनों आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा की पाकिस्तान में मौत हो गई थी। आतंकी रिंदा की मौत के पश्चात आतंकी लखबीर लंडा के साथियों का हथियारों के इतने बड़े जखीरे के साथ पकड़ा जाना कोई साधारण घटना नहीं लगती ।पुलिस ने भी तभी उक्त आरोपियों का 5 दिन का पुलिस रिमांड लिया है। शुरुआती जांच के उपरांत संभावित है कि उक्त आरोपी जो की हारड क्रिमिनल है वह लंडा के इशारे पर जालंधर या लुधियाना के किसी बड़े हिंदू नेता की टारगेटिंग किलिंग के मिशन पर हो।

    अमृतसर के  सुधीर कुमार सूरी के दिनदहाड़े हुए मर्डर के उपरांत कनाडा से बैठे आतंकी लखबीर लंड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर सूरी की हत्या की जिम्मेवारी ली थी।

  • जालंधर जिले के 48 स्वास्थ्य संस्थानों में आम आदमी क्लीनिकों की तर्ज पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगीः डीसी

    जालंधर जिले के 48 स्वास्थ्य संस्थानों में आम आदमी क्लीनिकों की तर्ज पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगीः डीसी

    डिप्टी कमिश्ननर ने अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

    जालंधर (सुमेश शर्मा)- डिप्टी कमिश्ननर जसप्रीत सिंह ने मंगलवार को जिले के 48 स्वास्थ्य संस्थानों में आम आदमी क्लीनिक की तर्ज पर स्वास्थ्य सेवाएं देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के उदेश्य से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों के साथ बैठक की। स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में डिप्टी कमिशनर ने बैठक के दौरान आम आदमी क्लीनिक की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की और अधिकारियों को निजी तौर पर ध्यान देकर इस कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए ताकि जल्द से जल्द लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 28 और शहरी क्षेत्र में 20 स्वास्थ्य संस्थानों में आम आदमी क्लीनिक की तर्ज पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएगी, तैयारियों को बडे स्तर पर तेज किया जाए ।
    डिप्टी कमिशनर ने पीडब्लयू (बी एंड आर), मंडी बोर्ड, ग्रामीण विकास एवं पंचायत सहित अलग-अलग एंजेसियों की तरफ से उक्त स्वास्थ्य संस्थानों का दौरा करने उपरांत बिल्डिंग की मौजूदा स्थिति, क्षेत्रफल, बुनियादी ढांचा एवं अन्य आवश्यकताओं के संबंध में तैयार रिपोर्ट पर विचार के बाद अधिकारियों को जल्द काम शुरू करने के लिए पूरी प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
    जसप्रीत सिंह ने कहा कि जिले में पहले से चल रहे आम आदमी क्लीनिक की सफलता को देखते हुए पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों पर 48 स्वास्थ्य संस्थानों में आम आदमी क्लीनिक जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यहां एक मैडीकल अधिकारी, फार्मासिस्ट, क्लीनिकल सहायक और हेल्पर सहित चार अधिकारियों/कर्मचारियों के स्टाफ की तैनाती होगी । साथ ही यहां 41 प्रकार की चिकित्सा जांच निःशुल्क की जाएगी और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
    सिविल सर्जन डा. रमन शर्मा ने कहा कि इन स्वास्थ्य संस्थानों में शहरी इलाके में अर्बन प्राईमरी हैल्थ सैंटर अमन नगर, धनोवाली, गढ़ा, काजी मंडी, मकसूदां, बस्ती बावा खेल, बस्ती दानिशमंदा, बस्ती नौ, भारगो कैंप, अर्बन स्लप एरिया डिस्पेंसरी औद्योगिक क्षेत्र, लंबा पिंड, बूटा मंडी, रविदासपुरा नकोदर, गांधी नगर, सिविल डिस्पेंसरी अलावलपुर, भूर मंडी, डकोहा, नगरा, एमसीए सेंट्रल जेल और आर.सी. बोर्ड अस्पताल कैंट शामिल है।
    इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित प्राईमरी स्वास्थ्य केन्द्र अर्जनवाल, द्रोली कलां, रायपुर रसूलपुर, दयालपुर, दोसांझ कलां, नगर, बिलगा, कोट बादल खां, तलवन, माओ साहिब, बोलीना, जमशेर खास, रायपुर फराला, गोराया, जंडियाला, रुड़का कलां, पंडौरी निजरा, बुटर, चिटी, रंधावा मसंदा, ब्लोकी, मेहतपुर, मल्लियां कलां, सरीह, उग्गी, गिद्दर पिंडी, लसुरी और रुपेवाल शामिल है। इस अवसर पर जिला परिवार कल्याण अधिकारी डा. रमन गुप्ता, जिला टीकाकरण पदाधिकारी राकेश चोपड़ा सहित विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित थे ।

  • अमृतसर के होटल में देर रात पुलिस ने की छापामारी, आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां

    You are currently viewing अमृतसर के होटल में देर रात पुलिस ने की छापामारी, आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां

    Late night police raid in Amritsar hotel, boys and girls found in objectionable condition

    अमृतसर के होटल में देर रात पुलिस ने की छापामारी, आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां

     

    अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते रानी का बाग स्थित एक होटल में पुलिस ने सोमवार देर रात छापामारी की, जहां से पुलिस ने 5 लड़के और 5 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि काफी समय से पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने इस होटल पर कार्रवाई की।

    इसंस बंधी जानकारी देते थाना कंटोनमेंट की सब इंस्पेक्टर खुशबू शर्मा ने बताया कि उन्हें काफी देर से गुप्त सूचना मिल रही थी कि रानी का बाग में एक होटल के अंदर देह व्यापार का धंधा चल रहा है जहां उन्होंने इंफॉर्मेशन के आधार पर देर रात को होटल में छापामारी की गई तो वहां होटल में रेड के दौरान 5 लड़के वह 5 लड़कियां मिली जिनको गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लड़कों में कुछ अमृतसर के तो कुछ जम्मू के रहने वाले हैं तथा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अमृतसर आए हुए थे और होटल में लड़कियों के साथ रंगरलियां म ना रहे थे।

    सब इंस्पेक्टर खुशबू शर्मा ने बताया कि जो लड़कियां पकड़ी है वह पहले से ही होटल में रहती है जिनका धंधा ही देह व्यापार का है। होटल वाले कस्टमर को लड़कियां प्रोवाइड करवाते हैं और पर लड़की का कस्टमर से 500 रुपए लिए जाते हैं जिसकी जानकारी उन्हें मिली। होटल में छापेमारी के दौरान उन सभी को पकड़ कर उन पर कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।

  • जालंधऱ पुलिस ने लंडा गैंग के 3 सदस्यों को भारी मात्रा में हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    You are currently viewing जालंधऱ पुलिस ने लंडा गैंग के 3 सदस्यों को भारी मात्रा में हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    Jalandhar police arrested 3 members of Landa gang with huge quantity of weapons

    जालंधऱ पुलिस ने लंडा गैंग के 3 सदस्यों को भारी मात्रा में हथियारों सहित किया गिरफ्तार

     

     

    जालन्धर : महानगर के अंतर्गत आते फिल्लौर में पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने लंडा गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनसे 7 पिस्तौल तथा मैगजीन सहित 30 जिंदा रौंद, 1 रिवाल्वर .32 बोर, 5 कारतूर, 1 पिस्तौल 315 बोर व एक आई-20 कार बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करक जांच शुरू कर दी है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गगन निवासी बिलगा, लवप्रीत सिंह उर्फ लाडी निवासी गढ़शंकर, सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी गोराया के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि थाना फिलोर की पुलिस ने लंडा गैंग के तीन सदस्यों को जजा चौक के पास से सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लाडी निवासी गढ़शंकर,गगनदीप सिंह उर्फ गगन निवासी बिलगा,सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी गोराया को आई 20 कार सहित गिरफ्तार किया है।

    एसएसपी ने यह भी कहा कि इन तीनो ने रवि ब्लाचोरिया जो इस समय होशियारपुर जेल में बंद है। इसके कहने पर किसी का कत्ल करना था। इनको हथियार सप्लाई करने के लिए रवि ब्लाचोरिया पटियाला जेल में बंद राजवीर कौशल के साथ होती थी।यह सब लखविंदर लंडा के कहने ओर चलाते थे।यह सब हथियार यूपी मेरठ से लाये जाते थे।

  • टांडा में धु-धु कर जली दुकान, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों के नुक्सान का अनुमान

    You are currently viewing टांडा में धु-धु कर जली दुकान, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों के नुक्सान का अनुमान

    Shop burnt to ashes in Tanda, fire brigade vehicles found control, loss estimated in lakhs

    टांडा में धु-धु कर जली दुकान, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों के नुक्सान का अनुमान

     

    टांडा उड़मुड़ः टांडा के अंतर्गत आते अड्डा खु्ड्डा में एक दुकान में मंगलवार सुबह करीब 4 बजे भयाक आग लग गई। सुबह सैर के लिए निकले लोगों ने दुकान से आग की लपटे देख फायर ब्रिगेड को सूचित किया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। आग इतनी भयंकर थी की उसने कुछ ही पलों में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें दुकान का सामान सामान जलकर राख हो गया। वहीं दुकान मालिक ने बताया कि करीब 18 लाख रुपए का सामान जल गया है।

    घटना की जानकारी देते खुड्डा निवासी सतनाम सिंह पुत्र महंगा सिंह ने बताया कि उनकी खुड्डा में हरनील ट्रेडर्स खाद की दुकान में है जिसमें आज सुबह करीब 4 बजे अचानक आग लग गई । सुबह 4 बजे लोगों ने सैर करते हुएदुकान से आग की लपटें व धुआं निकलते देखा तो दुकानदार को सूचना दी। सूचना मिलने पर टांडा पुलिस टीम व फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगों ने स्थानीय लोगों की मदद से जब ट्रैक्टर से दुकान का शटर तोड़ा तो दुकान के अंदर आग की तेज़ लपटे निकल रही थी |

    मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक आग ने कहर बरपा रखा था और आग ने दुकान में रखी खाद, दवाइयां, लैपटॉप, टी.वी. सीसीटीवी कैमरे के उपकरण और फिटिंग को नष्ट कर दिया था। दुकानदार के मुताबिक उनका करीब 18 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

  • पंजाब भाजपा ने जारी की कोर कमेटी और वित्त कमेटी की लिस्ट, देखें पूरी लिस्ट

    पंजाब भाजपा ने जारी की कोर कमेटी और वित्त कमेटी की लिस्ट, देखें पूरी लिस्ट

    चंडीगढ़ ;  पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जेपी नड्डा के साथ हुए परामर्श के बाद प्रदेश कोर कमेटी और वित्त कमेटी का किया गठन कर ऐलान किया गया है।

    पूरी सूची इस प्रकार है-

    No photo description available.

    May be an image of text