अमृतसर के होटल में देर रात पुलिस ने की छापामारी, आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां

You are currently viewing अमृतसर के होटल में देर रात पुलिस ने की छापामारी, आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां

Late night police raid in Amritsar hotel, boys and girls found in objectionable condition

अमृतसर के होटल में देर रात पुलिस ने की छापामारी, आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां

 

अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते रानी का बाग स्थित एक होटल में पुलिस ने सोमवार देर रात छापामारी की, जहां से पुलिस ने 5 लड़के और 5 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि काफी समय से पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने इस होटल पर कार्रवाई की।

इसंस बंधी जानकारी देते थाना कंटोनमेंट की सब इंस्पेक्टर खुशबू शर्मा ने बताया कि उन्हें काफी देर से गुप्त सूचना मिल रही थी कि रानी का बाग में एक होटल के अंदर देह व्यापार का धंधा चल रहा है जहां उन्होंने इंफॉर्मेशन के आधार पर देर रात को होटल में छापामारी की गई तो वहां होटल में रेड के दौरान 5 लड़के वह 5 लड़कियां मिली जिनको गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लड़कों में कुछ अमृतसर के तो कुछ जम्मू के रहने वाले हैं तथा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अमृतसर आए हुए थे और होटल में लड़कियों के साथ रंगरलियां म ना रहे थे।

सब इंस्पेक्टर खुशबू शर्मा ने बताया कि जो लड़कियां पकड़ी है वह पहले से ही होटल में रहती है जिनका धंधा ही देह व्यापार का है। होटल वाले कस्टमर को लड़कियां प्रोवाइड करवाते हैं और पर लड़की का कस्टमर से 500 रुपए लिए जाते हैं जिसकी जानकारी उन्हें मिली। होटल में छापेमारी के दौरान उन सभी को पकड़ कर उन पर कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *