जालंधऱ पुलिस ने लंडा गैंग के 3 सदस्यों को भारी मात्रा में हथियारों सहित किया गिरफ्तार

You are currently viewing जालंधऱ पुलिस ने लंडा गैंग के 3 सदस्यों को भारी मात्रा में हथियारों सहित किया गिरफ्तार

Jalandhar police arrested 3 members of Landa gang with huge quantity of weapons

जालंधऱ पुलिस ने लंडा गैंग के 3 सदस्यों को भारी मात्रा में हथियारों सहित किया गिरफ्तार

 

 

जालन्धर : महानगर के अंतर्गत आते फिल्लौर में पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने लंडा गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनसे 7 पिस्तौल तथा मैगजीन सहित 30 जिंदा रौंद, 1 रिवाल्वर .32 बोर, 5 कारतूर, 1 पिस्तौल 315 बोर व एक आई-20 कार बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करक जांच शुरू कर दी है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गगन निवासी बिलगा, लवप्रीत सिंह उर्फ लाडी निवासी गढ़शंकर, सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी गोराया के रूप में हुई है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि थाना फिलोर की पुलिस ने लंडा गैंग के तीन सदस्यों को जजा चौक के पास से सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लाडी निवासी गढ़शंकर,गगनदीप सिंह उर्फ गगन निवासी बिलगा,सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी गोराया को आई 20 कार सहित गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने यह भी कहा कि इन तीनो ने रवि ब्लाचोरिया जो इस समय होशियारपुर जेल में बंद है। इसके कहने पर किसी का कत्ल करना था। इनको हथियार सप्लाई करने के लिए रवि ब्लाचोरिया पटियाला जेल में बंद राजवीर कौशल के साथ होती थी।यह सब लखविंदर लंडा के कहने ओर चलाते थे।यह सब हथियार यूपी मेरठ से लाये जाते थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *