गृहमंत्री अमित शाह ने की मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के साथ मुलाकात करके पंजाब के कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर जानकारी हासिल की। वहीं इनको जल्द से जल्द हल करवाने का आश्वासन भी दिया। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जानकारी देते कहा कि गृहमंत्री के साथ मुलाकात दौरान बेअदबी के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने और पैडिंग आरडीएफ के मामले पर बातचीत बार्डर पर किसानों द्वारा खेती करने के मामले पर बात की।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दिल्ली में सीएम भगवंत मान ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ उनके दफ्तर में मुलाकात कर बेअदबी और शांति भंग करने वाले आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजाएं देने के लिए इन बिलों के लिए राष्ट्रपति से जल्द बिल पास करवाने की अपील की ताकि आरोपियों को सख्त सजा दी जाए। सीएम मान बताया कि अमित शाह ने इस मामले को लेकर आश्वसन दिया है कि इसे जल्दी ही हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह काम अभी बठिंडा में चल रहा है अगर सफल रहा तो पूरे राज्य में इसे लागू किया जाएगा। इस दौरान पुलिस को हाईटैक बनाने की भी चर्चा हुई।
वहीं मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पैडिंग आरडीएफ के मामले पर भी गृहमंत्री से चर्चा की। सीएम ने अमित शाह आगे बार्डर पर किसानों द्वारा खेती करने के मामले पर बात की। उन्होंने बार्डर पर कंटीली तारों की की दूरी कम करने की मांग की। बार्डर पर किसानों को खेती करने जाने पर अपने आई.डी. कार्ड दिखाने पड़ते हैं फिर बी.एस.एफ. के साथ उन्हें खेतों में जाने पड़ता है इसी चक्कर में काफी समय बर्बाद हो जाता है। बार्डर पर खेत 200 मीटर के घेरे में हो ताकि किसी किसान को कोई मुश्किल न हो।








Leave a Reply