इस बड़े गैंगस्टर ने ली जालंधर के कपड़ा व्यापारी की हत्या की जिम्मेदारी, फेसबुक पोस्ट डालकर कही ये बड़ी बात…

You are currently viewing इस बड़े गैंगस्टर ने ली जालंधर के कपड़ा व्यापारी की हत्या की जिम्मेदारी, फेसबुक पोस्ट डालकर कही ये बड़ी बात…

This big gangster took the responsibility of killing a cloth merchant of Jalandhar, said this big thing by posting a Facebook post…

इस बड़े गैंगस्टर ने ली जालंधर के कपड़ा व्यापारी की हत्या की जिम्मेदारी, फेसबुक पोस्ट डालकर कही ये बड़ी बात…

 

जालंधर : महानगर के अंतर्गत आते नकोदर में बीते दिनों हुई कपड़ा व्यापारी की हत्या की जिम्मेदारी अब गैंगस्टर संपत नेहरा द्वारा ली गई है। इस दौरान गैंस्टर संपत नेहरा ने फेसबुक एक पोस्ट शेयर कर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा है कि उसने टिम्मी को बहुत समझाया था परन्तु वह नहीं माना। बता दें कि जालंधर के नकोदर में कल 30 लाख की फिरौती नहीं देने पर कपड़ा कारोबारी टिम्मी चावला तथा उनके गनमैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार संपत नेहरा ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर लिखा कि टिम्मी चावला का हत्या उसने करवाई है। उसने आगे लिखा कि टिम्मी को पहले समझाया गया था लेकिन वह पुलिस सुरक्षा के चलते हवा में उड़ रहा था और अब उसकी हवा निकल गई है। जिन लोगों को हमने धमकी दी है, उन्हें भी पैसे देने होंगे, नहीं तो 2-3 की नंबर और हैं तथा यह हत्या उनके लिए चेतावनी है।

जिक्रयोग्य है कि बीते दिनों 30 लाख की फिरौती नहीं देने पर नकोदर के कपड़ा कारोबारी भूपिंदर सिंह उर्फ ​टिम्मी चावला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना दौरान घायल हुए टिम्मी के गनमैन मनदीप सिंह की भी मौत हो गई। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के खासम खास गैंगस्टर संपत नेहरा ने ली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *