बठिंडा में हुई दिल दहलाने वाली वारदात, लुटेरों ने घर में घुस कर मां-बेटे को कुल्हाड़ी से काटा

बठिंडा में हुई दिल दहलाने वाली वारदात, लुटेरों ने घर में घुस कर मां-बेटे को कुल्हाड़ी से काटा

 

बठिंडा : बठिंडा के खेता सिंह बस्ती से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक घर में लुटेरों ने घुस कर मां और बेटे को कुल्हाड़ी से काट दिया। लुटेरों ने शनिवार देर रात घर में घुसकर दोनों पर हमला किया। हालांकि इस वारदात खुलासा रविवार अल सुबह पता चला, जब एक व्यक्ति उनकी करियाने की दुकान से दूध लेने गया। इस दौरान दुकान के बाहर खून के छींटे दिखाई दिए जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

इस वारदात में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है और वह अस्पताल में भर्ती है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

वारदात की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों से पूछताछ करने सहित घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। घायल की हालत अधिक गंभीर होने के चलते पुलिस उसके बयान दर्ज नहीं कर सकी है। प्राथमिक जांच के अनुसार मामला लूट का लग रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *