ब्रेकिंग न्यूजः अब लुधियाना में दुकानदार पर चली गोलियां, बाल-बाल बचा दुकानदार, पीड़ित ने पत्नी पर लगाया आरोप… पढ़ें पूरी खबर

You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः अब लुधियाना में दुकानदार पर चली गोलियां, बाल-बाल बचा दुकानदार, पीड़ित ने पत्नी पर लगाया आरोप… पढ़ें पूरी खबर

Breaking News: Bullets fired at the shopkeeper in Ludhiana, the shopkeeper narrowly escaped, the victim accused the wife… read full news

ब्रेकिंग न्यूजः अब लुधियाना में दुकानदार पर चली गोलियां, बाल-बाल बचा दुकानदार, पीड़ित ने पत्नी पर लगाया आरोप… पढ़ें पूरी खबर

 

लुधियाना: पंजाब में लगातार बढ़ रहे अपराध और आए दिन हो रही गोलीबारी और हत्याओं की घटनाओं से जहां लोगों में दहशत पाई जा रही है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को लुधियाना के अंतर्गत आते मुंडियां कलां में सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों द्वारा दुकानदार पर गोलियां चलाई गईं, जिसमें दुकानदार बाल-बाल बच गया और गोलियां दीवार पर लगीं। वहीं पीड़ित पीड़ित दुकान ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते कहा कि पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं, यह हमला उसी ने कराया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इससंबंधी जानकारी देते पीड़ित अजय कुमार ने बताया कि वह अमृतसर का रहने वाला है। उसकी लुधियाना में पार्टस बनाने की दुकान है। उसकी पत्नी के उसकी मौसी के बेटे से अवैध संबंध थे। इस बात का उसे पता चल गया। इसके बाद उसने जब पत्नी से इस संबंध के बाद में पूछा तो वह उससे बहसबाजी करने लगी। इसी बात की रंजिश रखकर आज उस पर जानलेवा हमला उन्हीं लोगों ने किया है।

पीड़ित अजय ने कहा कि वह अपनी दुकान पर बैठा था। इतने में 3 लोग दुकान के बाहर आए उनमें से दो लोग दुकान के अंदर आ गए और एक युवक बाहर बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा। दुकान में आए लोगों के हाथ में पिस्टल थी। पिस्टल देखते ही उसने उन्हें धक्का दे दिया। जब उसने भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। पीड़ित व्यक्ति ने बताया किये घटना चंडीगढ़ रोड के जी.टी.बी नगर की है। आरोपियों द्वारा गोलियां चलाने के बाद इलाके में सहम पाया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *