Category: POLITICAL

  • फरीदकोट के AAP विधायक का लुधियाना में एक्सीडेंट, धुंध में विजिबिलिटी कम होने से आगे चल रही गाड़ी ने लगा दी अचानक ब्रेक

     फरीदकोट के AAP विधायक का लुधियाना में एक्सीडेंट, धुंध में विजिबिलिटी कम होने से आगे चल रही गाड़ी ने लगा दी अचानक ब्रेक

     

    लुधियाऩा : लुधियाना में देर रात फरीदकोट के आप विधायक गुरदित सिंह सेखों का एक्सीडेंट हो गया। शहर के बद्दोवाल इलाके में सेखाें की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि इस हादसे में विधायक का बचाव हाे गया है। बताया जा रहा है कि विधायक बद्दोवाल फाटक नजदीक आ रहे थे कि अचानक आगे जा रही एक कार ने ब्रेक लगा दी। विजिबिलिटी कम होने के कारण उनकी कार पीछे से जा टकरा गई।

    ब्रेक लगने के बाद गाड़ी का बंपर क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के बाद विधायक को सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी के ड्राइवर ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस कर्मचारी भी पहुंच गए। विधायक गुरदित्त सिंह को सुरक्षित चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया।

  • ब्रेकिंग न्यूजः शिअद ने किया बीबी जगीर कौर को किया शिरोमणि अकाली दल से निष्कासित, पढ़ें पूरी खबर..

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः शिअद ने किया बीबी जगीर कौर को किया शिरोमणि अकाली दल से निष्कासित, पढ़ें पूरी खबर..

    Breaking news: SAD expelled Bibi Jagir Kaur from Shiromani Akali Dal, read full news..

    ब्रेकिंग न्यूजः शिअद ने किया बीबी जगीर कौर को किया शिरोमणि अकाली दल से निष्कासित, पढ़ें पूरी खबर..

     

    जालंधरः बीबी जगीर कौर के बागी तेवरों को देखते हुए शिरोमणि अकाली दल ने बीबी जगीर कौर अकाली दल से निष्कासित कर दिया है। इससे पहले अनुशासनात्मक कमेटी की बैठक आज सिकंदर सिंह मलूका की प्रधानगी में हुई। जिसमें बीबी जगीर कौर आज 12 बजे तक समय दिया था परंतु बीबी जगीर कौर ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया जिसके चलते बीबी जगीर पर अनुशासनीय कमेटी ने कार्रवाई की है।

    बता दें कि शिरोमणि अकाली दल ने बीबी जगीर कौर को 3 बार मौका दिया गया। उन्हें आज 12 बजे तक दफ्तर में आने के लिए आमंत्रित किया गया था। अकाली दल ने कल 2 बजे बठिंडा में अनुशासनात्मक एक्शन कमेटी की बैठक बुलाई थी। अकाली दल ने बीबी जगीर कौर को लेकर फाइल तैयार कर ली थी और पार्टी कार्रवाई के मूड में थी परंतु बीबी जगीर कौर को कल अनुशासनीय कमेटी ने एक और मौका दिया था।

    गौरतलब है कि बीबी जगीर कौर एसजीपीसी की प्रधान रह चुकी हैं। एसजीपीसी का 9 नवंबर को चुनाव है जिसे लेकर बीबी जगीर कौर के तीखे तेवर सामने आए थे और कल घोषणापत्र भी जारी किया था।

  • अमृतसर में हुए सुधीर सूरी की हत्याकांड के आरोपी को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा..

    अमृतसर में हुए सुधीर सूरी की हत्याकांड के आरोपी को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा..

     

    अमृतसर : अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के आरोपी को आज दोपहर अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आरोपी को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने इस दौरान आरोपी के अभी तक के बयानों, उसकी गाड़ी से मिली फोटोस्टेट आदि के आधार पर रिमांड की मांग की थी। इस पहले कनाडा में बैठे भगोड़े गैंगस्टर लखबीर लांडा ने सोशल मीडिया पर सूरी की हत्या की जिम्मेदारी ली। वहीं, पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।सुधीर सूरी के शव का पोस्टमार्टम हो गया है। सूरी को कुल 4 गोलियां लगी। जिनमें 3 गोलियां उनके शरीर में लगी थी। चौथी कंधे से आर-पार हो गई। परिवार अब अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गया है। उनकी मांग है कि सूरी को शहीद का दर्जा दिया जाए। इस मामले की CBI जांच कराई जाए। इसके अलावा अमृतसर नॉर्थ के ACP और 2 SHO को सस्पेंड किया जाए। परिवार की इन मांगों पर अभी सरकार या प्रशासन से कोई जवाब नहीं आया है। वहीं सूरी के बेटे माणिक ने कहा कि आज सुबह उसे भी धमकी भरा फोन आया है। कल पिता को भी थ्रेट कॉल आई थी।

    पुलिस प्रशासन सूरी परिवार के बीच काफी देर चली बैठक के बाद परिवार की बातें मानने के बाद अंतिम संस्कार के लिए सहमति बन गई जिसके बाद परिवार के लोगों ने रविवार 12:00 बजे अंतिम संस्कार का समय तय किया।

  • पंजाब सरकार देगी महिलाओं को बड़ी खुशखबरी, जल्द आएंगे खाते में 1000 रुपए… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing पंजाब सरकार देगी महिलाओं को बड़ी खुशखबरी, जल्द आएंगे खाते में 1000 रुपए… पढ़ें पूरी खबर

    Punjab government will give great news to women, soon 1000 rupees will come in the account… read full news

    पंजाब सरकार देगी महिलाओं को बड़ी खुशखबरी, जल्द आएंगे खाते में 1000 रुपए… पढ़ें पूरी खबर

     

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार जल्द ही महिलाओं को एक बड़ी खुशखबरी देने जा रही है, जिसके तहत विधानसभा चुनावों के दौरान आप पार्टी द्वारा किए गए महिलाओं को 1 हजार रुपए देने के वायदे को अब जल्द ही अमली जामा पहना सकती है। जिसके तहत जल्द ही सरकार महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए देने की तैयारी कर रही है और सरकार द्वारा इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। पहले चरण में केवल उन्हीं महिलाओं को यह सहायता राशि देने पर विचार किया जा रहा है जो अकेले घर का बोझ उठाती हैं और इन महिलाओं की रोजाना की कमाई से ही पूरा घर चलता है।

    इस संबंधी जानकारी देतीं कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर के मुताबिक विभागीय स्तर पर सारा डाटा जुटा लिया गया है। जल्द ही पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेजी जाएगी और मंजूरी मिलते ही इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। जानकारी देते मंत्री ने बताया कि पंजाब में 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देने से सरकारी खजाने पर 125 करोड़ का बोझ पड़ने का अनुमान है। राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पूरी योजना को एक साथ लागू करना संभव नहीं है। विभाग के पास ऐसी महिलाओं के आंकड़े हैं।

    बेशक सरकार सभी महिलाओं को 1000 रुपये देने के लिए दृढ़ है, लेकिन अगर कोई महिला यह राशि नहीं लेना चाहती तो यह सरकार की जिम्मेदारी है कि उसे इस राशि को छोड़ने का अधिकार दे। इसलिए प्रयास है कि इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाए ताकि पंजाब की हर जरूरतमंद महिला को इसका लाभ मिल सके।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राधा स्वामी सत्संग डेरा प्रमुख से की मुलाकात, हिमाचल में 2 रैलियों को भी करेंगे संबोधित

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राधा स्वामी सत्संग डेरा प्रमुख से की मुलाकात, हिमाचल में 2 रैलियों को भी करेंगे संबोधित

     

    अमृतसर : प्रधानमंत्री मोदी ने अमृतसर के ब्यास स्थित राधा स्वामी सत्संग के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। इस मुलाकात को सीधे तौर पर चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि पीएम मोदी ने पंजाब चुनाव से ठीक पहले भी ढिल्लों से मुलाकात की थी। अब हिमाचल चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी की ढिल्लों से मुलाकात के भी सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

    यहां से पीएम सीधे हिमाचल प्रदेश पहुंचेंगे। यहां पर सुंदरनगर और सोलन में जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। यहां पर बीजेपी पूरा दमखम झोंक रही है। गुजरात और हिमाचल दोनों ही प्रदेशों में बीजेपी की सरकार है और वो इसको हाथ से नहीं जाने देना चाहती। वहीं आम आदमी पार्टी भी दोनों प्रदेशों में खासा जोर लगा रही है। पीएम मोदी से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित बीजेपी की टॉप लीडरशिप पूरा जोर लगा रही है।

  • PM Modi आज डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से करेंगे मुलाकात, पुलिस ने किये सुरक्षा के कड़े इंतजाम

     PM Modi आज डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से करेंगे मुलाकात, पुलिस ने किये सुरक्षा के कड़े इंतजाम

     

    अमृतसर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पंजाब आ रहे हैं। इस दौरान वह डेरा ब्यास पहुंचेंगे और प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से मिलेंगे। इसके बाद वह हिमाचल प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर रैलियों को संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री इससे पहले डेरा ब्यास पहुंचेंगे। हालांकि उनका चॉपर सीधा डेरे के अंदर ही लैंड करेगा, लेकिन फिर भी सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।

    दूसरी तरफ कई आतंकी संगठनों ने डेरा मुखी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न मिलने की चेतावनी भी दी है। लेकिन डीजीपी पंजाब का कहना है कि प्रधानमंत्री के लिए पूरे सुरक्षा प्रबंध किए जा चुके हैं।

    इस दौरान उनके दौरे को लेकर राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। किसान नेताओं के विरोध को देखते हुए डेरा ब्यास और उससे लगते इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

    पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक होने पर पंजाब सरकार सवालों के घेरे में आ गई थी। लिहाजा इस बार उनकी सुरक्षा में किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जा रही है। डेरा ब्यास के बाद वह हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर और सोलन में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की सुरक्षा का अग्रिम दस्ता पहले ही जालंधर पहुंच चुका है।

  • ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर में धरना दे रहे शिवसेना ने की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या,जानिए किस वजह से दिया था धरना… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर में धरना दे रहे शिवसेना ने की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या… पढ़ें पूरी खबर

    BREAKING NEWS: Shiv Sena, who was staging a sit-in in Amritsar, shot dead in broad daylight… read full news

    ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर में धरना दे रहे शिवसेना ने की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या,जानिए किस वजह से दिया था धरना… पढ़ें पूरी खबर

     

    अमृतसरः महानगर में शुक्रवार दोपहर को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कूड़े में मिली मूर्तियों के विरोध में धरना दे रहे एक शिवसेना नेता की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वहीं मृतक शिवसेना नेता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक शिवसेना नेता की पहचान सुधीर सूरी के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार शिवसेना नेता सुधीर सूरी महानगर के गोपाल मंदिर के बाहगर कूड़े में भगवान की मूर्तियां मिलने के विरोध में मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। जहां धरने के दौरान ही भीड़ में से किसी ने उनकी गोलियां मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने धरना स्थल को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिवसेना नेता की हत्या का पता चलते ही कई धार्मिक संगठनों सहित शिवसैनिकों में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

  • गुजरात चुनाव; इसुदान गढ़वी होंगे AAP के सीएम कैंडिडेट, केजरीवाल ने किया ऐलान..

    गुजरात चुनाव; इसुदान गढ़वी होंगे AAP के सीएम कैंडिडेट, केजरीवाल ने किया ऐलान..

    Gujarat Elections: इसुदान गढ़वी होंगे AAP के सीएम कैंडिडेट, केजरीवाल ने किया ऐलान

    Gujarat Elections 2022: अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘हम कमरे में बैठ कर यह तय नहीं करते कि हमारा सीएम उम्मीदवार कौन होगा. पंजाब के अंदर भी हमने यही किया था. भगवंत मान को सीएम कैंडिडेट केजरीवाल ने नहीं चुना था, पंजाब की जनता ने चुना था.’

    आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव के लिए  सीएम कैंडिडेट के नाम का ऐलान कर दिया है. आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इसुदान गढ़वी  गुजरात में आप के सीएम कैंडिडेट होंगे.बता दें ‘आप’ से शीर्ष पद की दौड़ में इसकी गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया, महासचिव मनोज सोरठिया भी शामिल थे.

    इस मौके दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हम कमरे में बैठ कर यह तय नहीं करते कि हमारा सीएम उम्मीदवार कौन होगा. पंजाब के अंदर भी हमने यही किया था. भगवंत मान को सीएम कैंडिडेट केजरीवाल ने नहीं चुना था, पंजाब की जनता ने चुना था. हमने पंजाब की जनता से पूछा था आम आदमी पार्टी का सीएम कैंडिडेट कौन होना चाहिए. ‘

    ’73 फीसदी लोगों ने ईशुदान गढ़वी का नाम लिया’
    केजरीवाल ने कहा, ‘हमने गुजरात की जनता से पूछा था कि आम आदमी पार्टी का सीएम कैंडिडेट होना चाहिए. जनता ने जमकर वोटिंग की. हमारे पास 16 लाख 48 हजार 500 के करीब रेस्पॉन्स आए. 73 फीसदी लोगों ने ईशुदान गड़वी का नाम लिया.’

    केजरीवाल ने की थी लोगों से राय देने की अपील
    पिछले हफ्ते, केजरीवाल ने लोगों से एसएमएस, व्हाट्सएप, वॉयस मेल और ई-मेल के माध्यम से पार्टी से संपर्क करने की अपील की थी ताकि वे इस बारे में अपने विचार दे सकें कि राज्य में पार्टी से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होना चाहिए. उन्होंने कहा था कि लोग तीन नवंबर की शाम तक अपनी बात रख सकते हैं और उनकी राय के आधार पर अगले दिन पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जाएगी. उन्होंने पिछले शनिवार को कहा था, ‘हम 4 नवंबर को नतीजे घोषित करेंगे.’

    182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव अगले महीने दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को होंगे जबकि वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी.

  • प्रधानमंत्री के दौरे से पहले किसानों का ऐलान, बोले- पुतला फूंक प्रदर्शन करेंगे 5 नवंबर को डेरा ब्यास पहुंच रहे हैं प्रधानमंत्री

    You are currently viewing प्रधानमंत्री के दौरे से पहले किसानों का ऐलान, बोले- पुतला फूंक प्रदर्शन करेंगे 5 नवंबर को डेरा ब्यास पहुंच रहे हैं प्रधानमंत्री

    Announcement of farmers before Prime Minister’s visit, said – will perform effigy, Prime Minister is reaching Dera Beas on November 5

    प्रधानमंत्री के दौरे से पहले किसानों का ऐलान, बोले- पुतला फूंक प्रदर्शन करेंगे 5 नवंबर को डेरा ब्यास पहुंच रहे हैं प्रधानमंत्री

     

    अमृतसरः हिमाचल में हो रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जहां प्रधानमंत्री 5 नवंबर को हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। वहीं पीएम इससे पहले अमृतसर में स्थित डेरा ब्यास राधा स्वामी सत्संग भवन में भी आएंगे, जिसके मद्देनजर किसानों ने पीएम के दौरे से पहले सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल कर पुतला फूंक प्रदर्शन करने का ऐलान कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह एक राजनीतिक दौरा हो सकता है। वहीं किसानों ने डेरा मुखी से भी उन्हें न मिलने का अनुरोध किया है।

    जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री शनिवार को हिमाचल पहुंच रहे हैं। हिमाचल में भी राधा स्वामी डेरा समर्थकों की गिनती काफी अधिक है। जिसे देखते हुए वह डेरा ब्यास पहुंच रहे हैं और डेरा मुखी से मुलाकात भी करेंगे, लेकिन किसान इसका विरोध करने का मन बना चुके हैं। किसानों ने घोषणा कर दी है कि वे पूरे पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंकेंगे। किसानों ने इस प्रदर्शन को करने के साथ-साथ पंजाब के डेरा व धार्मिक संस्थानों के मुखियों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री से न मिलें। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री किसानों व मजदूरों के पक्ष में नहीं है।

    इस मौके किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लखीमपुर खीरी में गृह मंत्री के बेटे को बचाने के लिए किए प्रयास किया। दिल्ली में मरने वाले किसानों को अभी तक इंसाफ नहीं मिला है। जो भी वादे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए थे, वे पूरे नहीं हुए हैं। जब भी प्रधानमंत्री पंजाब आएंगे, उनका विरोध किया जाएगा।

  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान और चीन को फिर लताड़ा, आतंकवाद पर सुनाई खरी-खरी

     

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान और चीन को फिर लताड़ा, आतंकवाद पर सुनाई खरी-खरी

     

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के विदेश सचिव विनय कवात्रा ने कहा कि उन लोगों को तलब किया जाना चाहिए जो आतंकवादियों को सुरक्षित आश्रय देते हैं और साथ ही जो उनके साथ खड़े होते हैं और उनके बचाव में आगे आते हैं.

    UNSC में भारत ने पाकिस्तान और चीन को फिर लताड़ा, आतंकवाद पर सुनाई खरी-खरी

    संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के विदेश सचिव ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्‍तान और चीन पर निशाना साधा.

    भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर पाकिस्तान और चीन को लताड़ लगाई है. संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में भारतीय सचिव विनय कवात्रा ने पाकिस्तान और चीन की ओर इशारा करते हुए कहा कि आतंकवाद को रोकने के लिए हमें वैश्विक रूप से काम करना चाहिए. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि उन्हें तलब करो जो आतंकवादियों को सुरक्षित आश्रय मुहैया कराते हैं और यूएनएससी के प्रतिबंधों को लेकर उनके बचाव में आते हैं. विदेश सचिव विनय कवात्रा ने घाना की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की खुली बहस में भाग लेते हुए ये बातें कहीं. बैठक का विषय शांति स्थापना और स्थायी शांति था.

    कवात्रा ने कहा, आतंकवाद से उत्पन्न खतरे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट आवाज की जरूरत है. हमें मेजबान देश के सुरक्षाबलों की क्षमताओं को मजबूत करना चाहिए, वित्तीय संसाधनों तक आतंकवादी ताकतों की पहुंच रोकने के लिए हाथ मिलाना चाहिए और सामूहिक रूप से उन लोगों को तलब किया जाना चाहिए जो आतंकवादियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करते हैं और साथ ही जो उनके साथ खड़े होते हैं और उनके बचाव में आगे आते हैं.

    संयुक्त राष्ट्र के महासचिव से मिले विदेश सचिव

    भारत के विदेश सचिव विनय कवात्रा ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस सहित संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा की. कवात्रा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष साबा कोरोसी से भी मुलाकात की और उन्होंने सत्र के लिए पीजीए की प्राथमिकताओं तथा भारत की इनमें भागीदारी के संबंध में चर्चा की. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने गुरुवार को ट्वीट किया, विदेश सचिव विनय कवात्रा ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस से मुलाकात कर चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा की.