Category: POLITICAL

  • जानिए किस देश में प्रधानमंत्री कार्यालय पर हुआ हमला, एक महिला गिरफ्तार

    जानिए किस देश में प्रधानमंत्री कार्यालय पर हुआ हमला, एक महिला गिरफ्तार

    ऑकलैंड : न्यूजीलैंड में गुरुवार को ऑकलैंड में प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न के निर्वाचन कार्यालय पर तलवार से हमला हुआ है। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।

    ऑकलैंड (उत्तम हिन्दू न्यूज): न्यूजीलैंड में पुलिस ने गुरुवार को ऑकलैंड में प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न के निर्वाचन कार्यालय पर तलवार से हमले के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया।

    Woman arrested after sword attack on Prime Minister Jacinda Ardern's  electorate office - NZ Herald

    रिपोर्ट के अनुसार, एक पुलिस प्रवक्ता ने 57 वर्षीय महिला की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि वह इस मामले में हमारी पूछताछ में पुलिस की सहायता कर रही थी।

    आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, मॉनिर्ंगसाइड में न्यू नॉर्थ रोड पर माउंट अल्बर्ट मतदाता कार्यालय के बाहर तलवार बाहर जमीन पर पाई गई।

    Woman arrested after sword attack on Prime Minister Jacinda Ardern's  electorate office - NZ Herald

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटनास्थल की जांच की जाएगी और पूछताछ भी की जा रही है।

    अर्डर्न वर्तमान में अंटार्कटिका में चार दिवसीय यात्रा के लिए न्यूजीलैंड के स्कॉट बेस की 65वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहे हैं, जो बफीर्ले महाद्वीप में देश का एकमात्र शोध केंद्र है।वह शुक्रवार को लौटने वाली हैं।

  •  ‘खड़गे युग’ की हुआ आगाज, मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाली कांग्रेस पार्टी की कमान..

     ‘खड़गे युग’ की हुआ आगाज, मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाली कांग्रेस पार्टी की कमान..

     

    नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी में आज से नए युग की शुरुआत हो गई है। कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिला है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज औपचारिक रूप से कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में पद संभाल लिया है। पार्टी की ओर से आयोजित भव्य कार्यक्रम में सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुए। खड़गे को पार्टी की कमान सौंपते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि आज मैं बड़े दायित्व से मुक्त हो रही हूं।

    इससे पहले कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को औपचारिक रूप से निर्वाचन पत्र सौंपा गया और इसी के साथ उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने खरगे को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा। इस मौके पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के सदस्य राजेश मिश्रा, अरविंदर सिंह लवली और ज्योति मणि भी मंच पर मौजूद रहे।

    सोनिया गांधी ने कहा कि मैं अब राहत महसूस कर रही हूं। मैं इस बात को स्पष्ट करना चाहती हूं कि आपने इतने सालों से मुझे जो प्यार और सम्मान दिया है, उसका अहसास मुझे जीवन की आखिरी सांस तक रहेगा, लेकिन यह सम्मान एक बड़ी जिम्मेदारी भी थी। मुझसे अपनी क्षमता और योग्यता के मुताबिक जो बन पड़ा है, वह किया है। करीब 22 सालों तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने कहा कि आज हमारी पार्टी के सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं। सबसे बड़ी चुनौती यह है कि देश के सामने लोकतांत्रिक मूल्यों का जो संकट खड़ा हुआ है, उसका मुकाबला हम कैसे करें।

  • ब्रिटेन में कंजरवेटिव लीडरशिप, प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ेंगे ऋषि सुनक

    ब्रिटेन में कंजरवेटिव लीडरशिप, प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ेंगे ऋषि सुनक

     

    लंदन- ब्रिटेन के राजकोष के पूर्व चांसलर ऋषि सुनक ने रविवार को कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की। सुनक ने एक ट्वीट में कहा,“ब्रिटेन एक महान देश है लेकिन हम एक गहन आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इसलिए मैं कंजरवेटिव पार्टी का नेता और आपका अगला प्रधान मंत्री बनने के लिए खड़ा हूं। मैं अपनी अर्थव्यवस्था को ठीक करना चाहता हूं, अपनी पार्टी को एकजुट करना और अपने देश के लिए काम करना चाहता हूं।”

    सुनक और ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन को कंजर्वेटिव पार्टी नेतृत्व के लिए और बाद में प्रधानमंत्री की भूमिका के लिए शीर्ष दो दावेदार माना जाता है क्योंकि वे दोनों नेतृत्व की दौड़ में भाग लेने के लिए आवश्यक 100 कंजर्वेटिव सांसदों का समर्थन हासिल करने में कामयाब रहे हैं। ब्रिटेन की निवर्तमान प्रधानमंत्री लिज ट्रस ब्रिटेन के इतिहास में सबसे कम समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनीं। वह अपने उत्तराधिकारी के चुने जाने तक पद पर बनी रहेंगी। कंजरवेटिव पार्टी के सांसद 24-28 अक्टूबर तक अपना नया नेता और अगला प्रधानमंत्री चुनने के लिए ऑनलाइन वोट करेंगे।

  • पंजाब ; सिविल सचिवालय में संपन्न हुई बैठक में कैबिनेट ने तीन अहम फैसले,पंजाब के कर्मचारियों को मान ने दिया ये गिफ्ट..

    पंजाब ; सिविल सचिवालय में संपन्न हुई बैठक में कैबिनेट ने तीन अहम फैसले,पंजाब के कर्मचारियों को मान ने दिया ये गिफ्ट..

     

    चंडीगढ़ -मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक पंजाब सिविल सचिवालय में संपन्न हुई। इसमें पंजाब कैबिनेट ने तीन अहम फैसले लिए। उक्त जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके दी। इन फैसलों में धार्मिक ग्रंथों को लेकर जाने वाली गाड़ियों को टैक्स मुक्त करना, नाैकरी में पंजाब के युवकों को प्राथमिकता देने के लिए भर्ती नियमों में बदलाव, मोहाली मेडिकल मेडिकल कालेज के नए स्थान को मंजूरी देना शामिल है।

    भगवंत मान सरकार ने कर्मचारियों को दीपावली का गिफ्ट दिया है। सरकार ने कर्मचारियों का 6 फीसद डीए बढ़ाने का फैसला किया है। पंजाब कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। कैबिनेट में पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय भी लिया गया है। इसके अलावा सभी जिलों में सीएम विंडो खोलने का भी निर्णय लिया गया है। पंजाब कैबिनेट ने पंजाब मंडी बोर्ड की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट की पोस्ट खत्म करने का भी निर्णय लिया है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने कहा कि थी कि वह पेंशन सिस्टम को रिव्यू कर रहे हैं। अब पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि राज्य में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी।

  • इमरान खान को पाकिस्तान चुनाव आयोग ने दिया बड़ा झटका,पांच साल के लिए किया अयोग्य करार 

    इमरान खान को पाकिस्तान चुनाव आयोग ने दिया बड़ा झटका,पांच साल के लिए किया अयोग्य करार

     

    लाहाैर -पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने आज पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पांच साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया। इसके साथ ही उनकी संसद सदस्यता भी खत्म कर दी गई है। यह फैसला आने के तुरंत बाद चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर किसी ने फायरिंग कर दी। यह नहीं पता चल सका कि फायरिंग किसने की है।

    ECP ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि पीटीआई अध्यक्ष अब नेशनल असेंबली के सदस्य नहीं हैं। चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रेड जोन बनाया गया है, जिसमें लगभग 1,100 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं, पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान रजा की अध्यक्षता वाली 4 सदस्यों की बेंच ने इमरान की सदस्यता को लेकर फैसला सुनाया था। फैसले के बाद चुनाव आयोग के दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी लेकिन इसके बाद भी आयोग के बाहर फायरिंग हो गई।

  • चुनाव आयोग नियमों में बड़े बदलावों की तैयारी में ,अब वोटर्स को मुफ्त में खाना खिलाना भी होगा क्राइम!

    चुनाव आयोग नियमों में बड़े बदलावों की तैयारी में ,अब वोटर्स को मुफ्त में खाना खिलाना भी होगा क्राइम!

     

    नई दिल्ली  : चुनाव आयोग नियमों में बड़े बदलावों की तैयारियां कर रहा है जिसका मतलब अब चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक दलों को वोटर्स को लुभाना और भी मुश्किल होने जा रहा है। चुनाव आयोग नियमों में बड़े बदलावों की तैयारियां कर रहा है। अब मतदान से पहले रेस्टोरेंट में फ्री खाना और शराब वितरण कराने के प्रतिबंध को 48 घंटे से बढ़ाकर 72 घंटे किया जा सकता है। चुनाव आचार संहित में राज्य के वह सभी लोग शामिल होंगे जो 18 साल से ऊपर के हैं। अगर उनका नाम मतदाता सूची में नहीं भी जुड़ा है तब भी उन्हें आचार संहिता के नियमों के पालन करना अनिवार्य होगा।

    एक राष्ट्रीय अखबार ने यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी है। इसके अनुसार सूत्रों का कहना है कि आम तौर पर निर्वाचक मंडल को फ्री भोजन, शराब और कैश देने की कोशिश प्रत्याशी करते हैं। इसी के चलते चुनाव आयोग अब रेस्टोरेंट में फ्री खाना खिलाने को भी प्रतिबंधित आचरणों में रख रहा है। ऐसा पहली बार है जब चुनाव आयोग ने केवल खाना खिलाने को भी प्रतिबंधित आचरण में रखा है।

    चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद अगर राजनीतिक दल, प्रत्याशी या उनके कार्यकर्ता किसी भी मतदाता को लुभाने के लिए उसे फ्री में भोजन कराते हैं तो यह आचार संहित का उल्लंघन माना जाएगा। इस पर चुनाव आयोग सख्त कार्रवाई करेगा। इसके अलावा शराब पिलाने के नियम में भी बदलाव किया जा सकता है। जिसमें 48 घंटे के प्रतिबंध को 72 घंटे किया जा सकता है।

  • जानिए किस जगह दम्पति की तेजधार हथियार से हुई हत्या, चार अंगूठियां और कीमती घड़ी लूट कर फरार

    जानिए किस जगह दम्पति की तेजधार हथियार से हुई हत्या, चार अंगूठियां और कीमती घड़ी लूट कर फरार

     

    तरनतारन : पंजाब के कस्बा हरिके पत्तन में बुधवार रात को अज्ञात लोगों ने पूर्व सैनिक एवं पंचायत सदस्य सुखदेव सिंह (60) और उसकी पत्नी राजबीर कौर को तेजधार हथियारों से काटकर मौत के घाट उतार दिया। हमलावर घर में मौजूद पूर्व सैनिक की पुत्री और पुत्रवधू को स्टोर में बंधक बनाकर 12 बोर की लाइसेंसी राइफल, चार अंगूठियां और कीमती घड़ी लूट कर फरार हो गए।

    सब डिवीजन पट्टी के डीएसपी सतनाम सिंह, थाना हरिके पत्तन के प्रभारी हरजीत सिंह गुरुवार को सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूर्व सैनिक सुखदेव सिंह की पुत्री सिमरनपाल कौर, पुत्रवधू संदीप कौर से पूछताछ शुरू कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मौके पर फिंगर प्रिंट माहिर और डाग स्कवायड की टीम को भी बुलाया गया, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    घटना के समय बुधवार रात को सुखदेव सिंह टीवी देख रहा था कि जबकि पत्नी राजबीर कौर अपनी पुत्रवधू और पुत्री समेत दूसरे कमरे में थे। रात करीब एक बजे अज्ञात लोग घर में दाखिल हुए। आरोपियों ने कुर्सी पर बैठे पूर्व सैनिक सुखदेव सिंह की तेजधार हथियारों से हत्या की। इस दौरान पुत्री सिमरनपाल कौर और पुत्रवधू संदीप कौर को रस्सियों से बांधकर स्टोर में बंद कर दिया। दूसरे कमरे में सो रही राजबीर कौर को भी मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने घर से 12 बोर की लाइसेंसी राइफल, चार अंगूठियां, कीमती घड़ी और अन्य सामान लूट लिया।

  • जानें किस राज्य के विधायकों की शिकायत मिलने के बाद CM ने ये आदेश, अब हर मंगल व बुधवार को सचिवालय में बैठेंगे मंत्री

    जानें किस राज्य के विधायकों की शिकायत मिलने के बाद CM ने ये आदेश, अब हर मंगल व बुधवार को सचिवालय में बैठेंगे मंत्री

     

    चंडीगढ़ : हरियाणा सचिवालय में सभी मंत्री सप्ताह में दो दिन मंगलवार व बुधवार को बैठा करेंगे। घर से ही काम नहीं करेंगे। यह आदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसलिए दिया है ताकि मंत्री न केवल जनता को बल्कि विधायकों को भी उपलब्ध रहें। भाजपा विधायक दल की मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में विधायकों ने मंत्रियों के सचिवालय में न बैठने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

    पार्टी के चार विधायकों ने सीएम के समक्ष कहा कि वे सचिवालय आते हैं लेकिन मंत्री वहां मौजूद नहीं होते। इस कारण उन्हें जनता के काम के लिए फील्ड में चक्कर काटने पड़ते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मामले को गंभीरता से लिया और यह आदेश जारी कर दिया है।

    मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अब मंत्री मंगलवार और बुधवार को सचिवालय में नजर आएंगे। अभी तक सिर्फ गृह मंत्री अनिल विज ही रोजाना सचिवालय आते हैं। गृह मंत्री तकरीबन रोज ही तीन बजे सचिवालय आते हैं। इससे पहले वे जनता की समस्या अपने निवास पर सुनते हैं। परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा व बिजली मंत्री रणजीत शर्मा भी सप्ताह में कुछ दिन सचिवालय आते हैं। हाजिरी चेक की जाए तो विज की हाजिरी सबसे ज्यादा मिलेगी। बाकी की मंत्री कोठी से ही काम चलाते हैं लेकिन अब मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि कोठी पर रह कर काम नहीं चलाना है। सचिवालय आना पड़ेगा।

  • हिमाचल चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने गये जालंधर के पूर्व मेयर सुनील ज्योति को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में करवाया गया भर्ती..

    हिमाचल चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने गये जालंधर के पूर्व मेयर सुनील ज्योति को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में करवाया गया भर्ती…

     

    जालंधर : हिमाचल में चुनाव प्रचार करने गए जालंधर के भाजपा नेता व पूर्व मेयर सुनील ज्योति को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें वहां से जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत के बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। पूर्व मेयर सुनील ज्योति की पहले भी तबीयत खराब हो चुकी है। अपने कार्यकाल के दौरान एक बार वह अपने दफ्तर में बेहोश हो गए थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें कुछ दिन तक भर्ती रहना पड़ा था।

  • पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को कोर्ट से मिला झटका, आर्म्स एक्ट मामले में कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

    पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को कोर्ट से मिला झटका, आर्म्स एक्ट मामले में कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

    भदोही : उत्तर प्रदेश के जिले भदोही की ज्ञानपुर सीट से बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्र को सोमवार को बड़ा झटका लगा है। आर्म्स एक्ट के मुकदमे में कोर्ट ने तीन साल जेल की सजा सुनाई है। यह फैसला साल 2009 के मामले में एसीजेएम साधना गिरी की अदालत ने सुनाया है। फिलहाल विजय मिश्र आगरा जेल में बंद है तो कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को भदोही कोर्ट में पेश किया गया और सजा सुनाने के बाद जेल वापस भेज दिया गया। बता दें कि साल 2020 पुलिस ने विजय मिश्र को तब गिरफ्तार कर लिया जब वो मध्य प्रदेश से महाकाल का दर्शन कर लौट रहे थे। उसके बाद से ही वह आगरा जेल में बंद हैं।

    भदोही की ज्ञानपुर सीट से विधायक रहे बाहुबली विजय मिश्रा के खिलाफ 70 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। साल 2009 में बसपा सरकार में उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद समाजवादी पार्टी आने के बाद केस की सुनवाई लंबित हो गई। उसके बाद साल 2020 में जेल जाने के बाद उनके नए और पुराने मामले में सुनवाई तेज हुई है। करीब 13 साल तक चली सुनवाई के बाद एसीजेएम साधना गिरी की अदालत ने विजय मिश्रा को तीन साल कारावास की सजा सुनाई। वहीं इसको लेकर जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश पांडेय और सहायक जिला अभियोजन अधिकारी मुकेश कुमार का कहना है कि आर्म्स एक्ट के मुकदमें में कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है।

    वहीं दो साल पहले 2020 में उनके ही रिश्तेदार की तरफ से जमीन कब्जे का मुकदमा दर्ज होने के बाद पूरे परिवार पर शिकंजा कसा गया। उसके बाद पूर्व विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश से पकड़ा गया। उनके जेल जाने के बाद पूरे परिवार के खिलाफ एक-एक कर कई मुकदमे दर्ज होने लगे। पुराने मामलों में भी अभियोजन की तरफ से कार्यवाही तेज की गई।

    बता दें कि विधायक विजय मिश्रा तीन बार समाजवादी पार्टी और चौथी बार निषाद पार्टी से विधायक चुने गए। ज्ञानपुर विधानसभा में एक ऐसी सीट थी जिस पर आजादी के बाद कोई दोबारा विधायक नहीं हुआ पर विजय मिश्र इस सीट से चार बार विधायक हुए जिसे लेकर उन पर आरोप लगते रहे कि अपने बाहुबल से जीत दर्ज की। साल 2017 में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने टिकट काट दिया था तब विजय मिश्र पार्टी से बगावत कर निषाद पार्टी से चुनाव लड़े और जीते।