जानें किस राज्य के विधायकों की शिकायत मिलने के बाद CM ने ये आदेश, अब हर मंगल व बुधवार को सचिवालय में बैठेंगे मंत्री

जानें किस राज्य के विधायकों की शिकायत मिलने के बाद CM ने ये आदेश, अब हर मंगल व बुधवार को सचिवालय में बैठेंगे मंत्री

 

चंडीगढ़ : हरियाणा सचिवालय में सभी मंत्री सप्ताह में दो दिन मंगलवार व बुधवार को बैठा करेंगे। घर से ही काम नहीं करेंगे। यह आदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसलिए दिया है ताकि मंत्री न केवल जनता को बल्कि विधायकों को भी उपलब्ध रहें। भाजपा विधायक दल की मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में विधायकों ने मंत्रियों के सचिवालय में न बैठने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

पार्टी के चार विधायकों ने सीएम के समक्ष कहा कि वे सचिवालय आते हैं लेकिन मंत्री वहां मौजूद नहीं होते। इस कारण उन्हें जनता के काम के लिए फील्ड में चक्कर काटने पड़ते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मामले को गंभीरता से लिया और यह आदेश जारी कर दिया है।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अब मंत्री मंगलवार और बुधवार को सचिवालय में नजर आएंगे। अभी तक सिर्फ गृह मंत्री अनिल विज ही रोजाना सचिवालय आते हैं। गृह मंत्री तकरीबन रोज ही तीन बजे सचिवालय आते हैं। इससे पहले वे जनता की समस्या अपने निवास पर सुनते हैं। परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा व बिजली मंत्री रणजीत शर्मा भी सप्ताह में कुछ दिन सचिवालय आते हैं। हाजिरी चेक की जाए तो विज की हाजिरी सबसे ज्यादा मिलेगी। बाकी की मंत्री कोठी से ही काम चलाते हैं लेकिन अब मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि कोठी पर रह कर काम नहीं चलाना है। सचिवालय आना पड़ेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *