अमृतसर में हुए सुधीर सूरी की हत्याकांड के आरोपी को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा..
अमृतसर : अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के आरोपी को आज दोपहर अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आरोपी को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने इस दौरान आरोपी के अभी तक के बयानों, उसकी गाड़ी से मिली फोटोस्टेट आदि के आधार पर रिमांड की मांग की थी। इस पहले कनाडा में बैठे भगोड़े गैंगस्टर लखबीर लांडा ने सोशल मीडिया पर सूरी की हत्या की जिम्मेदारी ली। वहीं, पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।सुधीर सूरी के शव का पोस्टमार्टम हो गया है। सूरी को कुल 4 गोलियां लगी। जिनमें 3 गोलियां उनके शरीर में लगी थी। चौथी कंधे से आर-पार हो गई। परिवार अब अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गया है। उनकी मांग है कि सूरी को शहीद का दर्जा दिया जाए। इस मामले की CBI जांच कराई जाए। इसके अलावा अमृतसर नॉर्थ के ACP और 2 SHO को सस्पेंड किया जाए। परिवार की इन मांगों पर अभी सरकार या प्रशासन से कोई जवाब नहीं आया है। वहीं सूरी के बेटे माणिक ने कहा कि आज सुबह उसे भी धमकी भरा फोन आया है। कल पिता को भी थ्रेट कॉल आई थी।
पुलिस प्रशासन सूरी परिवार के बीच काफी देर चली बैठक के बाद परिवार की बातें मानने के बाद अंतिम संस्कार के लिए सहमति बन गई जिसके बाद परिवार के लोगों ने रविवार 12:00 बजे अंतिम संस्कार का समय तय किया।









Leave a Reply