
कड़ी सुरक्षा के बीच शिवसेना नेता सुधीर सूरी की अंतिम संस्कार में उमड़ा समर्थकों का हुजूम, ‘सूरी अमर’ रहे के गूंज रहे नारे
अमृतसरः अमृतसर में रविवार को शिवसेना नेता सुधीर सूरी का भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है, इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुधीर सूरी के घर से लेकर दुर्गियाना मंदिर तक पुलिस बल तैनात किया गया है। इस समय इलाके में दुख की लहर नजर आ रही है। बता दें कि इससे पहले पुलिस ने शव यात्रा में शामिल होने वाले हिंदू नेताओं को नजरबंद कर दिया था। इस पर सूरी का परिवार भड़क गया। परिवार ने ऐलान किया था कि जब तक इन हिंदू नेताओं को नहीं छोड़ेंगे, तब तक वह शव यात्रा नहीं निकालेंगे। इसके बाद पुलिस ने हिंदू नेताओं को छोड़ दिया।
जानकारी अनुसार, शिवसेना नेता सुधीर सुरी ने घर के आगे एक साईं जी का मंदिर बनाया गया था जहां उनका पार्थिव शरीर लाया गया और इसके बाद अंतिम रस्में पूरी की गई। सुधीर सूरी की मां अपने बेटे की शव यात्रा के साथ रोते हुए नजर आई। इस दौरान भारी संख्या में शिव सेना नेता के समर्थकों द्वारा ‘सूरी अमर’ रहे के नारे लगाए जा रहे हैं। सुधीर सूरी की अंतिम यात्रा दुर्गियाना मंदिर नजदीक शिवपुरी श्मशानघाट तक थोड़ी देर में पहुंचेगी।
गौरतलब है कि देर रात जिला प्रशासन की तरफ से मांगें मानने का आश्वासन देने के बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए माना था। पूरे इलाके को छावनी में तबदील कर दिया गया और रूट डायर्वट किए गए हैं। शिव सेना सुधीर सूरी के समर्थक, परिवार शव यात्रा के साथ पैदल चलते हुए नजर आ रहे हैं साथ में पुलिस मुलाजिम सड़क की दोनों ओर तैनात है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। लोग भी अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान भारी संख्या में समर्थकों का हुजूम सुधीर सूरी को अंतिम विदाई देने पहुंचा है।








Leave a Reply