प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राधा स्वामी सत्संग डेरा प्रमुख से की मुलाकात, हिमाचल में 2 रैलियों को भी करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राधा स्वामी सत्संग डेरा प्रमुख से की मुलाकात, हिमाचल में 2 रैलियों को भी करेंगे संबोधित

 

अमृतसर : प्रधानमंत्री मोदी ने अमृतसर के ब्यास स्थित राधा स्वामी सत्संग के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। इस मुलाकात को सीधे तौर पर चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि पीएम मोदी ने पंजाब चुनाव से ठीक पहले भी ढिल्लों से मुलाकात की थी। अब हिमाचल चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी की ढिल्लों से मुलाकात के भी सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

यहां से पीएम सीधे हिमाचल प्रदेश पहुंचेंगे। यहां पर सुंदरनगर और सोलन में जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। यहां पर बीजेपी पूरा दमखम झोंक रही है। गुजरात और हिमाचल दोनों ही प्रदेशों में बीजेपी की सरकार है और वो इसको हाथ से नहीं जाने देना चाहती। वहीं आम आदमी पार्टी भी दोनों प्रदेशों में खासा जोर लगा रही है। पीएम मोदी से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित बीजेपी की टॉप लीडरशिप पूरा जोर लगा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *