Category: POLITICAL

  • नितिन गडकरी की कार्यक्रम के दौरान अचानक खराब हुई तबीयत

    नितिन गडकरी की कार्यक्रम के दौरान अचानक खराब हुई तबीयत

     

    नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में अचानक तबीयत बिगड़ गई। दरअसल, वह एक ऐलिवेटेड रोड का उद्घाटन करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बीच में गडकरी ने कुछ असहज होने की शिकायत की। इसके तुरंत बाद डाक्टरों ने उनकी जांच की। बीजेपी नेता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री का ब्लड शूगर लेवल घट गया था।

    ये पहली बार नहीं कई बार पहले भी उनकी मंच पर तबीयत खराब हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी कैबिनेट के सबसे काबिल मंत्रियों में शुमार गडकरी पश्चिम बंगाल में कई कार्यक्रमों में भाग लेने वाले थे लेकिन अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। नितिन गडकरी पैदल चलने में भी वो हांफ जाते है। बाद में ऐसा कहा जाता है कि गडकरी ने मोटापा कम करने के लिए मुंबई के एक अस्पताल में बैरियाट्रिक सर्जरी कराई थी। हालांकि, न तो गडकरी और न ही किसी बीजेपी नेता ने इसकी पुष्टि की। 2011 में गडकरी एक अस्पताल में कुछ दिन के लिए भर्ती हुए थे। तब बीजेपी सूत्रों ने बताया था कि गडकरी डायबिटीज की जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे।

  • जालंधर में सड़क हादसे में पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी घायल, शादी समारोह से लौटते ट्रैक्टर ने मारी कार को टक्कर… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing जालंधर में सड़क हादसे में पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी घायल, शादी समारोह से लौटते ट्रैक्टर ने मारी कार को टक्कर… पढ़ें पूरी खबर

    Former MP Mohinder Singh KP injured in a road accident in Jalandhar, returning from the wedding ceremony, the tractor hit the car… read full news

    जालंधर में सड़क हादसे में पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी घायल, शादी समारोह से लौटते ट्रैक्टर ने मारी कार को टक्कर… पढ़ें पूरी खबर

     

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते जालंधर-लुधियाना हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में कांग्रेस के पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार केपी अपने परिवार के साथ फिल्लौर में एक विवाह समारोह में भाग लेने आए थे उनके साथ पूर्व विधायक धर्मेंद्र सिंह अटवाल भी मौजूद थे।

    जानकारी अनुसार जैसे ही केपी की गाड़ी नूर महल रोड प्रीतम पैलेस की तरफ जाने लगी तो उनकी कार के आगे पुलिस पायलट की गाड़ी चल रही थी। इसी दौरान एक तरफ से ट्रैक्टर ट्राली आई, जिसने केपी की गाड़ी को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं ट्रक्टर ट्राली चालत मौके से फरार हो गया। गनीमत यह रही कि किसी को भी कोई चोट नहीं आई। फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। मोहिंदर सिंह केपी के साथ गाड़ी में उनके सुरक्षा कर्मी थे। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पूर्व सांसद केपी के साथ गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। गाड़ी को ट्रैक्टर से टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया है।

  • पंजाब सरकार का ऐलान, 26 जनवरी से शुरू होंगे 500 नए मोहल्ला क्लीनिक

    You are currently viewing पंजाब सरकार का ऐलान, 26 जनवरी से शुरू होंगे 500 नए मोहल्ला क्लीनिक

    Punjab government announced, 500 new mohalla clinics will start from January 26

    पंजाब सरकार का ऐलान, 26 जनवरी से शुरू होंगे 500 नए मोहल्ला क्लीनिक

     

     

    चंडीगढ़ः पंजाब की मान सरकार ने आम आदमी क्लीनिकों को लेकर एक और बड़ा फैसला लिया है यह जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। सरकार और 500 और मोहल्ला क्लीनिक खोलने जा रही है। इसके लिए ग्रामीण व शहरी प्राइमरी हेल्थ सेंटरों को आम आदमी क्लीनिक में अपग्रेड किया जाएगा। 26 जनवरी 2023 को मोहल्ला क्लीनिकों की शुरूआत की जाएगी। गौरतलब है कि 15 अगस्त 2022 में खुले आम आदमी क्लीनिक से संबंधित सरकारी आंकड़ों के अनुसार 100 आम आदमी क्लीनिकों में रोजाना 7 हजार से अधिक रोगी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। वर्तमान में यह क्लिनिक 100 प्रकार की दवाएं और 41 बुनियादी लैब टेस्ट सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।

    जिक्रयोग्य है कि पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग ने उन 521 पीएचसी की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें आम आदमी क्लीनिक में अपग्रेड किए जाने पर विचार किया जा रहा है। यह क्लीनिक 26 जनवरी 2023 को शुरू कर दिए जाएंगे। इस स्कीम के अनुसार यह क्लीनिक राज्य के गांवों और कस्बों में स्थित पीएचसी के पहले से मौजूद भवनों में खोले जाएंगे। यहां नए उपकरणों और बुनियादी ढांचे के साथ इन इमारतों को अपग्रेड किया जाएगा।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव के अनुसार, सबसे अधिक 44 क्लीनिक अमृतसर जिले में खोले जाने हैं। इसके बाद लुधियाना में 47, पटियाला में 40, जालंधर में 37, होशियारपुर और गुरदासपुर में 33-33, बठिंडा में 24, संगरूर 26, फाजिल्का 22, फिरोजपुर, एसएएस नगर और मुक्तसर 19-19 क्लीनिक खोले जाएंगे। वहीं, केंद्र सरकार ने एमबीबीएस डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम द्वारा संचालित आम आदमी क्लीनिकों की सराहना की थी। आम आदमी क्लीनिक में विभिन्न लैब टेस्ट और निशुल्क दवाओं की उपलब्धता से रोगियों को राहत मिलने सहित ओपीडी में योगदान देने की बात कही गई थी।

  • पंजाब सरकार लड़कियों के लिए विशेष स्कीम शुरू की,ऐसे उठा सकते हैं लाभ..

    पंजाब सरकार लड़कियों के लिए विशेष स्कीम शुरू की,ऐसे उठा सकते हैं लाभ..

    चंडीगढ़- पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में ऑनलाइन आशीर्वाद पोर्टल लॉन्च किया। अब लड़कियां शादी के लिए घर बैठे ही आर्थिक मदद के लिए सरकार के पास आवेदन कर योजना का लाभ ले सकेंगी। इस मौके पर मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इस पोर्टल से आवेदन करने वाली लड़कियों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सीधा आर्थिक लाभ मिल सकेगा।

    डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि दिसंबर 2022 तक आशीर्वाद योजना की आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में रखा जाएगा, लेकिन जनवरी 2023 से इस योजना के लाभ के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले कई लोग उन्हें स्लिप दिखाकर कहते थे कि उन्होंने आवेदन किया, लेकिन सरकारी योजना का कोई लाभ नहीं मिला।

    Punjab Ashirwad Scheme 2022: Apply Online, Application Form Pdf

    डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इस ऑनलाइन सुविधा से लड़कियों को इस झंझट से छुटकारा मिलेगा। पोर्टल पर आवेदन करने के समय अर्जी स्वीकार होने या किसी कारणवश नहीं होने की जानकारी तुरंत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आशीर्वाद योजना के लाभ के लिए फिलहाल तहसील ऑफिस, सुविधा केंद्र और डिस्ट्रिक्ट ऑफिस में जाकर भी आवेदन किया जा सकता है।

  • पंजाब में बढ़ते गन कल्चर के खिलाफ मान सरकार ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश, अब तक जारी सभी हथियार लाइसेंस की होगी समीक्षा

    पंजाब में बढ़ते गन कल्चर के खिलाफ मान सरकार ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश, अब तक जारी सभी हथियार लाइसेंस की होगी समीक्षा

     

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गन कल्चर को खत्म करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए हैं.  दिशा निर्देशों के मुताबिक हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन (सोशल मीडिया पर प्रदर्शन सहित) सख्त तौर पर वर्जित होगा.

    पंजाब में गन कल्चर के बढ़ते प्रभाव को लेकर राज्य सरकार सख्त हो गई है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गन कल्चर को खत्म करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. सीएम के निर्देश के मुताबिक अब तक जारी सभी हथियारों के लाइसेंस की अगले 3 महीनों के भीतर पूरी समीक्षा की जाएगी. कोई नया हथियार लाइसेंस तब तक नहीं दिया जाएगा जब तक कि डीसी व्यक्तिगत रूप से संतुष्ट न हो कि ऐसा करने के लिए असाधारण आधार मौजूद हैं.

    और क्या कहते हैं सरकार के आदेश

    -दिशानिर्देशों के मुताबिक हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन (सोशल मीडिया पर प्रदर्शन सहित) सख्त तौर पर वर्जित होगा. आने वाले दिनों में अलग-अलग इलाकों में रैंडम चेकिंग की जाएगी.

    -हथियारों या हिंसा का महिमामंडन करने वाले गाने वर्जित होंगे. किसी भी समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा बोलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    -हथियारों का जल्दबाजी या लापरवाह उपयोग या जश्न की फायरिंग में उपयोग जिससे मानव जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में पड़ जाए, एक दंडनीय अपराध होगा. उल्लंघन करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

    विपक्ष दलों ने उठाया सवाल
    बता दें पंजाब में गन कल्चर को लेकर विपक्षी दल भी सवाल उठाने लगे हैं. पूर्व सांसद और भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने युवाओं, विशेषकर नाबालिगों में बंदूक की संस्कृति के बढ़ने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ आने और इस खतरनाक प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाने का आह्वान किया. यह कहते हुए कि अपराध में युवाओं की संलिप्तता की जांच करने की तत्काल आवश्यकता है, भाजपा नेता ने कहा कि पहले मूसेवाला की हत्या और अब कोटकपूरा में एक डेरा अनुयायी पर घातक हमले में उनकी भूमिका सामने आई है.

  • पंजाब सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले फेरबदल, 33 अधिकारियों के लिए जारी हुई सूची…

    पंजाब सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले , 33 अधिकारियों के लिए जारी हुई सूची…

    चंडीगढ़- पंजाब में आज बड़ा फेरबदल हुआ है। 33 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए है। नीचे दी गई लिस्ट में आप जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है उनके नाम देख सकते है।

  • चुनावों के मद्देनजर हिमाचल ने सील किये बार्डर, बढ़ाई चैकिंग… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing चुनावों के मद्देनजर हिमाचल ने सील किये बार्डर, बढ़ाई चैकिंग… पढ़ें पूरी खबर

    Himachal sealed borders in view of elections, increased checking… read full news

    चुनावों के मद्देनजर हिमाचल ने सील किये बार्डर, बढ़ाई चैकिंग… पढ़ें पूरी खबर

     

    पठानकोट: 12 नवंबर को हिमाचल में होने वाले चुनावों के मद्देनजर हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर से बार्डर इलाकों में चैकिंग बढ़ा दी है। जिसके तहत हर वाहन की 2-2, 3-3 बार चैकिंग हो रही है। व्यापारियों के लिए काम करना जोखिम भरा हो गया है। बहुत सारे व्यापारी पठानकोट में रहते हैं परंतु उनका व्यवसाय जसूर, डमटाल और अन्य कंदरोड़ी क्षेत्र स्थित फैक्टरियां है। ऐसी परिस्थितियों में सबसे अधिक प्रभावित यही लोग हो रहे हैं।

    वहीं दूसरी ओर चुनाव निष्पक्ष करवाना प्रशासन की कोशिश रहती है, ऐसी परिस्थितियों में अगले 3 दिन कम-से-कम लोग हिमाचल-प्रदेश की ओर जाएं तो अच्छा रहेगा अन्यथा चैकिंग अवश्य होगी। जरूरत पड़ने पर ही हिमाचल का बार्डर क्रॉस करना चाहिए। 10 नवंबर को 5 बजे के बाद जो भी पंजाब से लोग हिमाचल में प्रचार करने के लिए गए हुए हैं उन्हें वापस आना होगा क्योंकि उसके बाद प्रचार खत्म हो जाएगा और आगे से स्थानीय लोग डोर-टू-डोर ही प्रचार करेंगे।

    इलैक्शन कमीशन की गाइडलाइंज के चलते चुनाव वाले क्षेत्र के साथ लगने वाला जो क्षेत्र होता है वहां पर भी प्रशासन को अलर्ट जारी करना पड़ता है। इसी के चलते जिला प्रशासन ने बार्डर के साथ-साथ जो क्षेत्र है वहां पर ड्राई-डे घोषित किया हुआ है ताकि हिमाचल के लोग पंजाब में आकर शराब न खरीद सकें। इसी प्रकार पंजाब पुलिस ने भी अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस की नाकेबंदी कर रखी है ताकि कोई भी चीज इस क्षेत्र से हिमाचल की तरफ न जा सके।

  • पंजाब सरकार ने दिया गर्भवती महिलाओं यह तोहफ़ा

    पंजाब सरकार ने दिया गर्भवती महिलाओं यह तोहफ़ा

    मातृत्व वन्दना योजना के अंतर्गत 60,912 लाभार्थियों को चालू वित्तीय वर्ष के दौरान बाँट चुकी है 10.40 करोड़ रुपए की राशि: डॉ. बलजीत कौर

     

    सरकार ने योजना के लिए चालू वित्तीय वर्ष के लिए 36.60 करोड़ रुपए का बजट किया आरक्षित

     

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति में और अधिक सुधार लाने के लिए 10.40 करोड़ रुपए की राशि बाँटी जा चुकी है। इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकार गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति को और अधिक बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत राज्य में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 60,912 महिला लाभार्थियों को 10.40 करोड़ बाँटे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस योजना के लिए कुल 36.60 करोड़ रुपए का बजट आरक्षित किया है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकार द्वारा 19 साल और इससे अधिक उम्र की महिलाओं को पहले जीवित बच्चे के जन्म पर 5000 रुपए तीन किस्तों में (रुपए 1000+2000+2000) दिए जाते हैं।

    प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति को और अधिक बेहतर बनाने के लिए विशेष शर्तों की पूर्ति के अधीन दिए जाते हैं। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पहले 5000 रुपए का लाभ तीन किस्तों में दिया जाता था, जो अप्रैल 2022 के बाद समाज के सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों से सम्बन्धित महिलाओं को मातृत्व लाभ के अंतर्गत दो किस्तों में पाँच हज़ार रुपए का लाभ प्रदान किया जाता है। पहली किस्त 3000 रुपए गर्भावस्था के पंजीकरण पर और कम से कम जन्म से पहले आंगनवाड़ी केंद्र (ए.डब्ल्यू.सी) में एल.एम.पी तारीख़ से 6 महीनों के अंदर-अंदर एक चैक-अप और राज्य/यू.टी. द्वारा अनुमोदित स्वास्थ्य सुविधाओं की पहचान पर और दूसरी किस्त 2000 रुपए बच्चे के जन्म पंजीकरण, बच्चे को बी.सी.जी, ओ.पी.वी, डी.पी.टी और हेपेटाइटिस-बी या इसके समकक्ष पहली डोज़ प्राप्त करने पर मिलने योग्य है। मंत्री ने बताया कि वित्तीय सहायता की अदायगी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है, जिन्हें आधार से जोड़ा जा चुका है।

  • ब्रेकिंग न्यूजः एसजीपीसी के प्रधान बने हरजिंदर सिंह धामी, बीबी जागीर कौर को बड़े अंतर से हराया

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः एसजीपीसी के प्रधान बने हरजिंदर सिंह धामी, बीबी जागीर कौर को बड़े अंतर से हराया

    ब्रेकिंग न्यूजः एसजीपीसी के प्रधान बने हरजिंदर सिंह धामी, बीबी जागीर कौर को बड़े अंतर से हराया

     

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आज हुए चुनाव में हरजिंदर सिंह धामी को अध्यक्ष निर्वाचित कर लिया गया है। उन्होंने बीबी जागीर कौर को बड़े अंतर से हराया है। बता दें एसजीपीसी के चुनावों में हरजिंदर सिंह धाम को 104 और बीबी जगीर कौर को 42 वोट मिलें हैं। हरजिंदर धामी बादल परिवार के करीबी हैं। चुनाव जीतने के बाद बीबी जगीर कौर ने एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर धामी को बधाई दी है।

    धामी ने कहा कि आज का मुकाबला एसजीपीसी को सीधी चुनौती थी। मैं सभी सदस्यों का धन्यवाद करता हूं। अकाली दल की सीनियर लीडरशिप व सुखबीर बादल का भी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने उन पर यकीन किया और उन्हें उम्मीदवार बनाया। सरदार बलदेव सिंह कायमपुरी, सरदार अवतार सिंह, सरदार गुरचरण सिंह गरेवाल जनरल सेक्रेटरी चुने गए है।

    गौरतलब है कि एसजीपीसी की प्रधानगी को लेकर खींचतान चल रही थी। इन चुनावों में अकाली दल द्वारा हरजिंदर सिंह धामी को अपना उम्मीदवार ऐलान किया था और उनके खिलाफ अकाली दल से बाहर निकाली गई शिरोमणि कमेटी की पूर्व प्रधान बीबी जगीर कौर मैदान में आमने सामने थी।