चुनावों के मद्देनजर हिमाचल ने सील किये बार्डर, बढ़ाई चैकिंग… पढ़ें पूरी खबर

You are currently viewing चुनावों के मद्देनजर हिमाचल ने सील किये बार्डर, बढ़ाई चैकिंग… पढ़ें पूरी खबर

Himachal sealed borders in view of elections, increased checking… read full news

चुनावों के मद्देनजर हिमाचल ने सील किये बार्डर, बढ़ाई चैकिंग… पढ़ें पूरी खबर

 

पठानकोट: 12 नवंबर को हिमाचल में होने वाले चुनावों के मद्देनजर हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर से बार्डर इलाकों में चैकिंग बढ़ा दी है। जिसके तहत हर वाहन की 2-2, 3-3 बार चैकिंग हो रही है। व्यापारियों के लिए काम करना जोखिम भरा हो गया है। बहुत सारे व्यापारी पठानकोट में रहते हैं परंतु उनका व्यवसाय जसूर, डमटाल और अन्य कंदरोड़ी क्षेत्र स्थित फैक्टरियां है। ऐसी परिस्थितियों में सबसे अधिक प्रभावित यही लोग हो रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर चुनाव निष्पक्ष करवाना प्रशासन की कोशिश रहती है, ऐसी परिस्थितियों में अगले 3 दिन कम-से-कम लोग हिमाचल-प्रदेश की ओर जाएं तो अच्छा रहेगा अन्यथा चैकिंग अवश्य होगी। जरूरत पड़ने पर ही हिमाचल का बार्डर क्रॉस करना चाहिए। 10 नवंबर को 5 बजे के बाद जो भी पंजाब से लोग हिमाचल में प्रचार करने के लिए गए हुए हैं उन्हें वापस आना होगा क्योंकि उसके बाद प्रचार खत्म हो जाएगा और आगे से स्थानीय लोग डोर-टू-डोर ही प्रचार करेंगे।

इलैक्शन कमीशन की गाइडलाइंज के चलते चुनाव वाले क्षेत्र के साथ लगने वाला जो क्षेत्र होता है वहां पर भी प्रशासन को अलर्ट जारी करना पड़ता है। इसी के चलते जिला प्रशासन ने बार्डर के साथ-साथ जो क्षेत्र है वहां पर ड्राई-डे घोषित किया हुआ है ताकि हिमाचल के लोग पंजाब में आकर शराब न खरीद सकें। इसी प्रकार पंजाब पुलिस ने भी अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस की नाकेबंदी कर रखी है ताकि कोई भी चीज इस क्षेत्र से हिमाचल की तरफ न जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *