लुधियाना में एएसआई ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, डिप्रेशन की वजह से उठाया कदम… पढ़ें पूरी खबर

You are currently viewing लुधियाना में एएसआई ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, डिप्रेशन की वजह से उठाया कदम… पढ़ें पूरी खबर

ASI commits suicide by shooting himself in Ludhiana, steps taken due to depression… read full news

लुधियाना में एएसआई ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, डिप्रेशन की वजह से उठाया कदम… पढ़ें पूरी खबर

 

लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते सराभा नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई, थाने के पास ही स्थित एक कमरे में एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता सुबह चला जब साथी कर्मचारी उसके कमरे में गए तो वहां एएसआई का शव पड़ा देखा, जिसके बाद संबंधित थाने को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उक्त एएसआई कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि मनोहर लाल डिप्रेशन में थे। डिप्रेशन की क्या वजह है या किस बात की टेंशन दिमाग में थी, इस पर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। जानकारी अनुसार मृतक एएसआई की पहचान मनोहर लाल के रूप में हुई है तथा वह बीते जून माह से ही थाना सराभा नगर में मालखाना के मुंशी के रूप में तैनात था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *