Category: POLITICAL

  • चुनावों में मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध शराब का उपयोग करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    चुनावों में मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध शराब का उपयोग करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    शराब के परिवहन, भंडारण, खरीद-बिक्री पर प्रशासन की तीखी नजर- जिला चुनाव अधिकारी

    मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध शराब का उपयोग करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    मैरिज पैलेस मालिकों को संबंधित अधिकारी की पूर्वानुमति के बिना राजनीतिक समारोहों की मंजूरी न देने के निर्देश

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर, 3 अप्रैल
    जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में शराब के परिवहन, भंडारण, खरीद और बिक्री पर प्रशासन कड़ी नजर रख रहा है और मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध शराब के इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    यहां जिला प्रशासकीय परिसर में आबकारी विभाग के अधिकारियों और एल-17 लाइसैंस धारकों, शराब की दुकानों के मालिकों, वाइन सैलरो/गोदाम मालिकों, मैरिज पैलेस मालिकों, लाइसैंस प्राप्त रेस्तरां मालिकों आदि के साथ एक बैठक के दौरान जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान, अवैध शराब के उपयोग को रोकने के लिए आबकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की टीमें गठित की गई है, जिनके द्वारा जिले भर में शराब की आपूर्ति एवं बिक्री पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा चौकसी के लिए उड़नदस्ते और स्टैटिक सर्विसलैंस टीमें भी गठित की गई है।

    जिला चुनाव अधिकारी ने एल-17 लाइसैंस धारकों, शराब दुकान मालिकों, वाइन सैलर/गोदाम मालिकों, मैरिज पैलेस मालिकों, लाइसैंस प्राप्त रेस्तरां मालिकों से लोकसभा चुनाव के दौरान आर्दश चुनाव संहिता का पालन करने की अपील की।उन्होंने कहा कि शराब की बिक्री एवं भण्डारण के लिए जो कोटा निर्धारित किया गया है उसी के अनुसार शराब का रिकार्ड मैनटेन किया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अगर कोई शराब की अवैध कार्यवाही में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने मैरिज पैलेस मालिकों को निर्देश दिया कि वह संबंधित अधिकारी की पूर्व मंजूरी के बिना किसी भी राजनीतिक सभा की अनुमति न दें।

    डा. अग्रवाल ने कहा कि किसी भी गोपनीय सूचना के आधार पर या समय-समय पर की जाने वाली छापेमारी के दौरान अवैध शराब या निर्धारित सीमा से अधिक शराब की बिक्री या भंडारण के मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि बेवजह किसी को परेशान नहीं किया जाएगा लेकिन शरारती तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

    जिला चुनाव अधिकारी ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव के दौरान अवैध शराब के उपयोग एवं बिक्री पर पूर्णतया रोक लगाने हेतु शराब के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों के स्टॉक का निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    उन्होंने यह भी कहा कि जिले में शराब की आवाजाही पर पूरी निगरानी रखी जाए। उन्होंने पुलिस विभाग की टीमों के साथ-साथ उत्पाद विभाग के अधिकारियों को भी शहर के प्रमुख स्थानों और एंट्री प्वाईंट पर वाहनों की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) लखविंदर सिंह, एस.पी. जसरूप कौर बाठ, एडीसीपी आबकारी विभाग के अधिकारी सुखविंदर सिंह भी उपस्थित थे।

  • BJP ने आतिशी को भेजा मानहानि का नोटिस,वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी के आरोप बेबुनियाद

     BJP ने आतिशी को भेजा मानहानि का नोटिस,वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी के आरोप बेबुनियाद

     

    बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी के आरोप बेबुनियाद हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा कि आतिशी को माफी मांगने के लिए समय दिया था लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी. बीजेपी नेता ने कहा कि आतिशी को डिफामेशन नोटिस भेज दिया गया है और 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है.

     

    इस बार जवाब देना होगा, मांगें माफी... BJP ने आतिशी को भेजा मानहानि का नोटिस

    आतिशी और वीरेंद्र सचदेवा

    लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली की सियासत गरमाई हुई है. विपक्षी नेताओं पर ईडी की कार्रवाई को लेकर सूबे की आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं. बीते दिन ही आप नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि बीजेपी की तरफ से उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया था.

    अब इस मामले पर बीजेपी के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप नेता आतिशी पर सबूत देने को कहा है. उनका कहना है कि आतिशी ने जो आरोप बीजेपी पर लगाए हैं वो उसका सबूत दें नहीं तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहे. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आतिशी को सबूत देने के लिए कानूनी नोटिस दिया है. इस बार उन्हें जवाब देना होगा वो भाग नहीं पाएंगी. उन्होंने कहा कि आतिशी को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है.

    आतिशी के आरोप बेबुनियाद

    पत्रकारों से बात करते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि आतिशी झूठ बोल रही हैं और उनके द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा कि झूठ बोलना आम आदमी पार्टी के स्वभाव में है. उन्होंने कहा कि इस बार वो भाग नहीं सकती.

  • केरल के वायनाड से राहुल गांधी ने भरा नामांकन, बहन प्रियंका रहीं साथ..

      केरल के वायनाड से राहुल गांधी ने भरा नामांकन, बहन प्रियंका रहीं साथ..

     

    केरल के वायनाड लोकसभा सीट से राहुल गांधी ने पर्चा भर दिया है. नामांकन दाखिल करते समय प्रियंका भी राहुल के साथ थीं. इससे पहले उन्होंने वायनाड में रोड शो किया. उनके रोड शो में जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी. इस दौरान राहुल ने कहा कि वायनाड के लोगों ने मुझे हमेशा गले लगाया. इस बार भी मुझे उम्मीद है कि वो मुझे अपने परिवार का हिस्सा बनाएंगे.

    राहुल गांधी ने भरा नामांकन, बहन प्रियंका रहीं साथ, बोले- वायनाड के लोगों ने हमेशा गले लगाया

    वायनाड में राहुल गांधी का रोड शो

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केरल के वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया. इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी भी उनके साथ मौजूद थीं. नामांकन दाखिल करने से पहले राहुल गांधी ने केरल के वायनाड में रोड शो किया.

    उनके रोड शो में जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी. इस दौरान प्रियंका गांधी भी उनके साथ थीं. इस दौरान राहुल ने कहा कि मैं 5 साल पहले वायनाड आया था और तब मैं यहां के लिए नया था. मुझे उम्मीद है कि आप मुझे अपने परिवार का हिस्सा बनाएंगे. मैं इसे हल्के में नहीं कह रहा हूं. यह सिर्फ एक राजनीतिक बयान नहीं है.

    राहुल ने कहा कि मुझे वास्तव में वायनाड के लोगों ने गले लगाया. उन्होंने मेरे साथ अपने जैसा व्यवहार किया. वायनाड में हर एक शख्स ने मुझे प्यार, स्नेह, सम्मान दिया और मुझे अपना माना. बता दें कि पिछले चुनाव में यहां से राहुल गांधी ने करीब 5 लाख वोटों के अंतर के साथ बड़ी जीत हासिल की थी. बता दें कि बीजेपी ने यहां से अपने प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन को चुनावी मैदान में उतारा है.

  • मोदी को गले का कैंसर की खबर आते ही भाजपा में मचा हड़कंप

    मोदी को गले का कैंसर की खबर आते ही भाजपा में मचा हड़कंप

     

    नई दिल्ली – लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को होना है और उससे पहले ही भाजपा के लिए बुरी खबर सामने आई है। खबर भावुक कर देने वाली है। दरअसल भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी को कैंसर होने की जानकारी सामने आई है। इस बात की जानकारी खुद भाजपा नेता ने भावुक पोस्ट के माध्यम से दी। मोदी ने जानकारी साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने अब राजनीति से संन्यास ले लिया है। सोशल मीडिया में उन्होंने लिखा कि पिछले छह महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है। सुशील मोदी गले के कैंसर से पीड़ित हैं।

    कुछ महीने पहले गले में दर्द की शिकायत पर जांच कराई तो कैंसर का पता चला। अभी वे दिल्ली एम्स में चेकअप करा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो आज शाम तक सुशील मोदी पटना पहुंच सकते हैं। सुशील मोदी पर BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह जानकर मुझे बहुत पीड़ा हुई है। मैं उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रविशंकर प्रसाद ने कहा की चुनाव प्रचार में उनकी कमी खलेगी।

  • लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की 11वीं लिस्ट, 17 उम्मीदवारों के नाम किये घोषित… 

    लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की 11वीं लिस्ट, 17 उम्मीदवारों के नाम किये घोषित… 

    लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की 11वीं लिस्ट, 17 उम्मीदवारों के नाम किये घोषित…

     

    लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है. यह कांग्रेस की 11वीं लिस्ट है. पार्टी अभी तक कुल 230 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है. सूची में बिहार की 3, ओडिशा की 8, आंध्र प्रदेश की 5 और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं.

     

    लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है. यह कांग्रेस की 11वीं लिस्ट है. पार्टी अभी तक कुल 230 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है. कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख वाई एस शर्मिला रेड्डी को कडप्पा सीट से, बिहार के कटिहार से तारिक अनवर को, किशनगंज से मोहम्मद जावेद और भागलपुर से अजीत शर्मा को उम्मीदवार बनाया है.

    इसके अलावा पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एम एम पल्लम राजू को काकीनाडा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. कांग्रेस की इस 11वीं सूची में बिहार की 3, ओडिशा की 8, आंध्र प्रदेश की 5 और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं.

     

    बिहार से कौन मैदान में ? कांग्रेस ने कटिहार से फिर से एक बार अनवर को मैदान में उतारा है. पिछले आम चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार दुलालचंद गोस्वामी ने उन्हें मात दे दी थी. वहीं, किशनगंज सीट से कांग्रेस के मौजूदा सांसद मोहम्मद जावेद भी पार्टी ने टिकट दिया है. बता दें कि बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं अन्य 26 सीटों पर उनकी सहयोगी पार्टी राजद और 5 सीटों पर वाम दल चुनाव लड़ेगी.

  • जानें बाबा रामदेव ने किस से मांगी माफी, जवाब आया आपने हर सीमा लांघ दी

    जानें बाबा रामदेव ने किस से मांगी माफी, जवाब आया आपने हर सीमा लांघ दी

     

    नई दिल्ली – भ्रामक विज्ञापन केस में अहम खबर सामने आई है। आज योगगुरु बाबा रामदेव ने सुप्रीम कोर्ट में माफी मांग ली। उनके साथ पतंजलि आयुर्वेद के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण को जवाब दाखिल करने के लिए आखिरी अवसर दिया। अदालत ने कहा कि एक हफ्ते में जवाब दाखिल कीजिए। अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी। आज रामदेव और बालकृष्ण दोनों ही शीर्ष अदालत पहुंचे। बाबा रामदेव के वकील ने कहा, ‘हम इस अदालत से भाग नहीं रहे हैं। क्या मैं यह कुछ पैराग्राफ पढ़ सकता हूं? क्या मैं हाथ जोड़कर यह कह सकता हूं कि जेंटलमेन खुद अदालत में मौजूद हैं और अदालत उनकी माफी को दर्ज कर सकती है।’

    रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपको कोर्ट में दिए गए वचन का पालन करना होगा, आपने हर सीमा को तोड़ दिया है। वहीं सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मामले को लेकर कहा कि जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था। हाल ही में कोर्ट ने रामदेव और बालकृष्ण तलब किया था। सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि और आचार्य बालकृष्ण को अदालत के नोटिस का जवाब नहीं देने पर कहा कि यह पूर्ण अवहेलना है। सिर्फ सुप्रीम कोर्ट ही नहीं, देशभर की अदालतों से पारित हर आदेश का सम्मान होना चाहिए। आपको इस मामले में हलफनामा दायर करना चाहिए था।

  • पंजाब में राजनीतिक उठा पटक के बीच पूर्व AAP सांसद धर्मवीर गांधी ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व CM की पत्नी को चुनावी मैदान में दे चुके हैं मात

    पंजाब में राजनीतिक उठा पटक के बीच पूर्व AAP सांसद धर्मवीर गांधी ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व CM की पत्नी को चुनावी मैदान में दे चुके हैं मात

    अमृतसर : लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के दल बदलने का सिलसिला तेज हो गया है। इसी कड़ी में पंजाब के पटियाला से पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में अपनी नवां पंजाब पार्टी को कांग्रेस में मर्ज कर लिया।

    2014 में धर्मवीर गांधी ने आम आदमी पार्टी की टिकट पर पटियाला से लोकसभा चुनाव जीता था। पटियाला के शाही परिवार की बहू परनीत कौर को राजनीतिक करियर में हराने वाले एक मात्र नेता डॉ. गांधी ही हैं। इसके बाद धर्मवीर गांधी AAP से दूर हो गए थे।

    जॉइनिंग के बाद डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा- मैंने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस जॉइन नहीं की। अगर पार्टी उन्हें चुनाव में उतारती है, तो वह लड़ने के लिए तैयार हैं। डॉ. गांधी के कांग्रेस में विलय के बाद पार्टी को पटियाला में शाही परिवार के बिना भी एक मजबूत आधार मिल जाएगा। कांग्रेस पटियाला सीट के लिए एक प्रभावशाली चेहरा तलाश रही थी।

  • स्वीप गतिविधियों के तहत जिले के स्कूलों में करवाया वोटर प्रण

    स्वीप गतिविधियों के तहत जिले के स्कूलों में करवाया वोटर प्रण

     

    स्वीप गतिविधियों के तहत जिले के स्कूलों में करवाया वोटर प्रण

    MBD NEWS: (सुमेश शर्मा)जालंधर, 1 अप्रैल लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अधिक से अधिक लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने और ‘सिस्टेमैटिक वोर्टज एजुकेशन एंड ईलैक्ट्रोल पार्टीसिपेशन’ कार्यक्रम (स्वीप) के तहत जालंधर लोकसभा क्षेत्र में 70 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पार करने के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ करवाई जा रही है।
    स्वीप के तहत सोमवार को जिले भर के सरकारी, निजी एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों में वोटर प्रण करवाया गया।

    इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों एवं स्वीप टीमों ने छात्र-छात्राओं को वोट के महत्व से अवगत करवाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक सिस्टम में एक-एक वोट बहुत कीमती है और एक-एक वोट देश का भविष्य तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसलिए प्रत्येक मतदाता को बिना किसी डर या लालच के अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
    इस दौरान विद्यार्थियों को अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और आस-पास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के अलावा अपने घरों, समाज में मतदाता जागरूकता का संदेश देने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।
    बता दे कि जालंधर लोकसभा क्षेत्र में 70 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पार करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत मताधिकार के प्रयोग को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

  • राउज एवेन्यू कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में केजरीवाल को  15 अप्रैल तक भेजा  जेल, कोर्ट में पहली बार आया आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम

    राउज एवेन्यू कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में केजरीवाल को  15 अप्रैल तक भेजा  जेल, कोर्ट में पहली बार आया आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम

    राउज एवेन्यू कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में केजरीवाल को  15 अप्रैल तक भेजा  जेल, कोर्ट में पहली बार आया आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम

     

    शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 अप्रैल तक सलाखों के पीछे रहेंगे. सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस केस में आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम भी सामने आया है. ED की पूछताछ में केजरीवाल ने बताया कि विजय नायर उन्हें रिपोर्ट नहीं करता था वो आतिशी और सौरभ भारद्वाज को करता था.

     

    शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा की कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान ED ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल ने डिजिटल डिवाइस के पासवर्ड नहीं दिए. पूछताछ में केजरीवाल गोल मोल जवाब दे रहे हैं. ज्यादातर सवालों का जवाब नहीं दे रहे. ED ने ये भी बताया कि पूछताछ में केजरीवाल आतिशी और सौरभ भारद्वाज के नामों का भी जिक्र किया.केजरीवाल ने कहा कि विजय नायर उन्हें रिपोर्ट नहीं करता था वो आतिशी और सौरभ भारद्वाज को करता था.

    केजरीवाल ने न्यायिक हिरासत में 3 किताबें (भगवद गीता, रामायण और हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड) रखने की अनुमति मांगी है. कोर्ट ने जेल भेजने से पहले केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को केजरीवाल से मिलने की इजाजत दी. इससे पहले कोर्ट ने गुरुवार यानी 28 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री की रिमांड चार दिनों के लिए बढ़ा दी थी. केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेजा जा सकता है. खबर है कि तिहाड़ जेल में पिछले दो दिनों से हाईलेवल मीटिंग हो रही है. केजरीवाल को किस नंबर जेल में रखना है. उनकी सुरक्षी व्यवस्था की तैयारी कैसी हो. इसे लेकर चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि जेल नंबर 5 को सैनिटाइज किया गया है.

  • सुनीता केजरीवाल मंच पर पढ़ी ED कस्टडी से अरविंद केजरीवाल ने दी 6 गारंटी वाली चिट्ठी, 24 घंटे फ्री बिजली, हर गांव में स्कूल-क्लीनिक और MSP

     

    सुनीता केजरीवाल मंच पर पढ़ी ED कस्टडी से अरविंद केजरीवाल ने दी 6 गारंटी वाली चिट्ठी, 24 घंटे फ्री बिजली, हर गांव में स्कूल-क्लीनिक और MSP

     

    Kejriwal Guarantee: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज इंडिया गठबंधन की रैली (INDIA Bloc Rally) हुई. इसमें सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने भी भाषण दिया और उन्होंने ईडी की कस्टडी (ED Custody) से आए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संदेश को पढ़कर सुनाया. सुनीता केजरीवाल ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने देश की जनता को 6 गारंटी दी हैं. अगर इंडिया गठबंधन की सरकार आई तो इन 6 गारंटियों को अगले 5 साल में पूरा किया जाएगा. अरविंद केजरीवाल ने इन 6 गारंटियों में बड़े वादे किए, आइए उनके बारे में जानते हैं.

    अरविंद केजरीवाल की 6 गारंटी

     

    1. 24 घंटे बिजली मिलेगी

    ईडी कस्टडी से अरविंद केजरीवाल ने पहली गारंटी दी कि पूरे देश में 24 घंटे बिजली मिलेगी. कहीं भी पावर कट नहीं किया जाएगा. बिजली बार-बार आने जाने की टेंशन से मुक्ति मिलेगी.

     

    2. गरीबों के लिए फ्री बिजली

    अरविंद केजरीवाल की दूसरी गारंटी है कि देश में हर गरीब को फ्री में बिजली दी जाएगी. बिजली का इस्तेमाल करने के लिए उसे कोई पैसा नहीं देना होगा. देश के हर कोने में गरीबों के लिए फ्री बिजली होगी.

     

    3. हर गांव-मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीसरी गारंटी दी कि देश के हर गांव और मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल बनाएंगे. गरीबी और अमीरी फर्क नहीं रहेगा. हर बच्चे को सरकारी स्कूल में अच्छी एजुकेशन मिलेगी.

    4. हर गांव-मोहल्ले में खुलेगा मोहल्ला क्लीनिक

    अरविंद केजरीवाल ने अपनी चौथी गारंटी में वादा किया कि हर गांव-मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनाया जाएगा. हर जिले में मल्टी स्पेशयलिटी सरकार अस्पताल बनाएंगे. हर किसी के लिए फ्री इलाज की व्यवस्था होगी.

    5. किसाने को दिलाएंगे MSP

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक, सभी फसलों की MSP उचित दाम दिलाएंगे. किसानों को न्याय दिलाया जाएगा. उन्हें उनकी फसल का दाम दिलाया जाएगा.

    6. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा

    अरविंद केजरीवाल ने अपनी छठी गारंटी में कहा कि दिल्ली के लोगों ने अन्याय सहा है. हम दिल्ली के लोगों को उनका हक दिलाएंगे. दिल्लीवासियों को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे.