Category: POLITICAL

  • सुनीता केजरीवाल के लिए ऐसा क्यों बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी,जानें क्या कहा

     सुनीता केजरीवाल के लिए ऐसा क्यों बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी,जानें क्या कहा

     

    केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप पुरी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पर निशाना साधा है. हरदीप पुरी ने कहा कि ऐसा लगता है वो दिल्ली के सीएम की कुर्सी संभालने की कोशिश में जुटी हैं.

    राबड़ी की राह चलना चाहती हैं सुनीता केजरीवाल... ऐसा क्यों बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी

    केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी (फाइल फोटो)

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने वीडियो संदेश जारी होते ही सियासत शुरू हो गई है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सुनीता केजरीवाल की तुलना बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी से की है. उन्होंने ये कहकर निशाना साधा है कि ऐसा लग रहा है वह अपने पति का पद संभालने की तैयारी कर रही हैं.

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ये बातें दिल्ली में बीजेपी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर कही है. उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा कि आप जिस मैडम का नाम ले रहे हैं, वह शायद बिहार में राबड़ी देवी की तरह पद संभालने की तैयारी कर रही हैं.

    सुनीता केजरीवाल ने जारी किया वीडियो संदेश

    शुक्रवार को एक बार फिर सुनीता केजरीवाल ने अपना वीडियो संदेश जारी किया. वीडियो मैसेज में सुनीता केजरीवाल ने एक नया अभियान शुरू करने का आह्नान किया है. सुनीता केजरीवाल ने इस अभियान का नाम दिया है- केजरीवाल को आशीर्वाद. अपने वीडियो संदेश में उन्होंने दो ह्वाट्सएप नंबर जारी करते हुए लोगों से अपने संदेश जारी करने की अपील की.

    सुनीता केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा था कि देश भर के लोग अपना संदेश केजरीवाल को भेज सकते हैं. इसी के साथ उन्होंने कहा कि गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल ने साहस के साथ अपनी बातें रखीं. कोर्ट में इतनी हिम्मत के साथ अपनी बातें रखना आसान नहीं.

    सुनीता केजरीवाल ने देशवासियों से मांगा समर्थन

    अरविंद केजरीवाल नई आबकारी नीति से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग के आरोपों में प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं. सुनीता केजरीवाल ने एक डिजिटल मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि उनके पति ने देश में सबसे भ्रष्ट और तानाशाही ताकत को चुनौती दी है. इसी के साथ उन्होंने लोगों से अपने आशीर्वाद और प्रार्थना के माध्यम से उनका समर्थन करने को कहा है.

    अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने हिरासत में लिया था. गुरुवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट में फिर उनकी पेशी हुई. जहां कोर्ट में अरविंद केजरीवाल ने अपनी बातें रखी. हालांकि बाद में कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 अप्रैल तक ईडी की हिरासत बढ़ा दी.

  • सुनीता केजरीवाल ने ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’अभियान के लिए जारी किये दो फ़ोन नंबर

    सुनीता केजरीवाल ने ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’अभियान के लिए जारी किये दो फ़ोन नंबर

     

    नई दिल्ली – दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उनके पति के रोम रोम में देशभक्ति है और उन्होंने देश के सबसे भ्रष्टाचारी और तानाशाही ताकतों को ललकारा है।

    सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि गुरुवार को श्री अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा था। पूरे देश ने सुना। अगर किसी ने अरविंद केजरीवाल के कोर्ट में रखा गया पक्ष नहीं सुना है तो वो जरूर सुनें। उन्होंने कोर्ट के सामने जो कुछ बोला, उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। अरविंद केजरीवाल सच्चे देशभक्त हैं। बिल्कुल ऐसे ही स्वतंत्रता सेनानी भी अंग्रेजों की तानाशाही से लड़ते थे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की देशभक्ति उनके रोम-रोम में बसी हुई है। अरविंद केजरीवाल ने देश के सबसे भ्रष्टाचारी और तानाशाही ताकतों को ललकारा है। उन्होंने दिल्लीवालों से कहा कि आपने अरविंद केजरीवाल को अपना भाई-अपना बेटा कहा है। क्या इस लड़ाई में आप अपने भाई-अपने बेटे का साथ नहीं देंगे। हमें पूरा विश्वास है कि हम सब साथ मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे। सुनीता केजरीवाल ने दो वाट्सएप नंबर 8297324624 और 9700297002 जारी किया। उन्होंने कहा कि आज से हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं।

    इस अभियान का नाम ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ है। इस वाट्सएप नंबर पर श्री अरविंद केजरीवाल को आप अपना आशीर्वाद, शुभकामनाएं, दुआएं व प्रार्थना भेज सकते हैं। अगर कोई और भी संदेश देना चाहें तो वो भी दे सकते हैं। दिल्ली में कई माताओं ने तो अपने बेटे के लिए मन्नत मांगी है। कई बहनों ने भी अपने भाई के लिए मन्नत मांगी है। वह भी दिए गए वाट्सएप नंबर पर लिखकर अपना संदेश भेजें। उन्होंने कहा कि आपको संदेश भेजने के लिए आप का सदस्य होने की जरूरत नहीं है। आप किसी भी पार्टी से हों या नहीं हों, आप श्री अरविंद केजरीवाल को संदेश जरूर भेजें। सभी युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे, अमीर-गरीब सब लोग अपने भाई- अपने बेटे अरविंद केजरीवाल को कुछ न कुछ लिखकर जरूर भेजें।

  • 3 बार के सांसद को नहीं मिला इस बार टिकट,  परेशान होकर जहर खाकर दे दी जान?

    3 बार के सांसद को नहीं मिला इस बार टिकट,  परेशान होकर जहर खाकर दे दी जान?

    3 बार के सांसद को नहीं मिला इस बार टिकट,  परेशान होकर जहर खाकर दे दी जान?

     

    MDMK MP Ganeshamurthi Death: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. बीजेपी से लेकर कांग्रेस और बाकी सभी पार्टियां लगातार अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं. इसी बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, एक सांसद ने जहर खाकर जान दे दी है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

     

    एमडीएमके सांसद ए गणेशमूर्ति की अस्पताल में मौत हो गई. 24 मार्च को उनके इरोड आवास पर कथित आत्महत्या के प्रयास के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने से इनकार कर दिया गया था. परिवार का कहना है कि चुनाव में टिकट न मिलने से गणेशमूर्ति काफी तनाव में थे.

    जानें कौन हैं सांसद ए गणेशमूर्ति
    अविनाशी गणेशमूर्ति का जन्म 10 जून 1947 को हुआ था. जो तमिलनाडु के द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेता थे. तीन बार वह सांसद रह चुके हैं. जिसमें इरोड लोकसभा सीट से दो बार 2019 और 2009 सांसद थे. एक बार 1998 में पलानी से सांसद चुने गए थे.

  • वकीलों द्वारा चीफ जस्टिस आफ इंडिया को लिखी चिट्ठी पर PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति

    वकीलों द्वारा चीफ जस्टिस आफ इंडिया को लिखी चिट्ठी पर PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति

     

    नई दिल्ली – देश के 600 से ज्यादा वकीलों ने चीफ जस्टिस आफ इंडिया को जो चिट्ठी लिखी है वे पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम ने कहा, दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है। करीब 50 साल पहले उन्होंने बेहतर न्यायपालिका की बात कही थी। वे बेशर्मी से अपने स्वार्थों के लिए दूसरों से प्रतिबद्धता चाहते हैं लेकिन राष्ट्र के प्रति किसी भी प्रतिबद्धता से बचते हैं। कोई आश्चर्य नहीं कि 140 करोड़ भारतीय उन्हें अस्वीकार कर रहे हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल पर पत्र की कॉपी को रिपोस्ट किया।

  • सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ Police का Action, FIR की दर्ज

    सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ Police का Action, FIR की दर्ज

    सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में AAP वर्करों के खिलाफ Police का Action, FIR की दर्ज

     जालंधर: Jalandhar में Aam Aadmi Party के लोकसभा MP Sushil Kumar Rinku तथा AAP MLA Sheetal Angural द्वारा बीते दिन BJP join करने के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया है।इसके विरोध में दोनों नेताओं को खिलाफ AAP वर्करों द्वारा Basti Danishmanda के Babu Jagjivan Ram Chowk पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने Sushil Kumar Rinku और Sheetal Angural के घर को रास्ता दिखाने के लिए लगाए गए सरकारी बोर्ड तोड़ दिए।इस पर कार्रवाई करते हुए Jalandhar थाना डिवीजन नंबर-5 की Police ने धरने में शामिल कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। वहीं, videography करवाकर Police तोड़फोड़ करने वालों की पहचान में जुटी हुई है।

  • दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत; 1 अप्रैल तक बढ़ाई गई ED की रिमांड

    दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत; 1 अप्रैल तक बढ़ाई गई ED की रिमांड

     

     

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी में हैं. आज यानी गुरुवार को रिमांड पूरी हो रही है. हिरासत पूरी होने के बाद सीएम की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी है. देखना होगा कि सीएम केजरीवाल को राहत मिलती है या ईडी की कस्टडी और बढ़ती है.

    CM Kejriwal Hearing Live: CM अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से झटका, 1 अप्रैल तक बढ़ाई गई ED की रिमांड

    सीएम केजरीवाल की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आज यानी गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी है. केजरीवाल कथित शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी में हैं. वह 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं. केजरीवाल को राहत मिलती है या ईडी की कस्टडी जारी रहती है, कोर्ट इसपर फैसला देगी. स्पेशल जज कावेरी बावेजा की कोर्ट में मुख्यमंत्री की पेशी है. मामले में सभी की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कुछ देर में फैसला आएगा

    • सभी दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कुछ देर में अदालत का आदेश आएगा.
    • ASG राजू ने कहा कि किसी सीएम को गिरफ्तार करने का अधिकार किसी आम आदमी से अलग नहीं है.
    • ED की ओर से पेश ASG SV राजू ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने घूस लिया और इसका इस्तेमाल गोवा के चुनाव में किया. हमारे पास इस बात के दस्तावेज मौजूद हैं कि हवाला रूट के जरिए इन पैसों का इस्तेमाल गोवा के चुनाव में किया गया. राजू ने कहा कि जिन लोगों ने बाद में उनका नाम लिया, उन्होंने ऐसा करने के कारणों का खुलासा किया है. यह कागजों में है. राजू ने कहा कि हमारे पास गवाह हैं कि वे पैसे साउथ ग्रुप के हवाला से आए थे. एक शृंखला है. उन्होंने चुनिंदा तौर पर उस चेन के बारे में बात नहीं की है.
    • अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में कहा कि मुझे गिरफ्तार किया गया है. न मेरे ऊपर कोई मुकदमा चला, न आरोप बताए. केजरीवाल ने कहा मैं ED के अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहते हूं. जांच में अभी तक उन्होंने सहयोग किया है.
    • अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राघव मंगुटा के इतने बयान हुए 7 में से 6 बयानों में जिक्र नहीं है, लेकिन 7वें बयान में जिक्र आता है. लेकिन पहले के 6 बयान में सामने नहीं आता. ED के दो मकसद थे. एक आम आदमी पार्टी को खत्म करना, आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचारी, चोर बताना और दूसरा उगाही करना. सीएम ने कहा कि शरद रेडी ने गिरफ्तारी के बाद 55 करोड़ रुपए दिए. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई 100 करोड़ का घोटाला हुआ. मैं बताता हूं कि वो क्या घोटाला क्या है. घोटाला ED की जांच के बाद शुरू हुआ. अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में कहा कि हम रिमांड का विरोध नहीं कर रहे हैं. ये जितना दिन चाहे हिरासत में रखें. बॉन्ड की भी जांच होनी चाहिए.
  • अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत ;CM पद से हटाने वाली याचिका हुई खारिज…

    अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत ;CM पद से हटाने वाली याचिका हुई खारिज…

     

    ED ने 7 दिनों की रिमांड बढ़ाने की मांग रखी

     

    नई दिल्ली – शराब नीति केस में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग वाली याचिका खारिज हो गई है यानि केजरीवाल मुख्यमंत्री बने रहेंगे। दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस (ACJ) इस मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये कार्यपालिका का मसला है। ACJ मनमोहन ने कहा, “इस याचिका पर हमें सुनवाई नहीं करना चाहिए।

    कार्यपालिका को ये मामला देखना चाहिए। इसमें न्यायपालिका के दखल की कोई गुंजाइश नहीं है।” याचिकाकर्ता ने अनुरोध किया था कि केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार एवं उपराज्यपाल के प्रधान सचिव से यह बताने को कहा जाए कि किस अधिकार के तहत केजरीवाल मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं। एक वित्तीय घोटाले के आरोपी मुख्यमंत्री को सार्वजनिक पद पर बने रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की नव जन्मी बेटी की तस्वीर आई सामने.

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की नव जन्मी बेटी की तस्वीर आई सामने.

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की नव जन्मी बेटी की तस्वीर आई सामने.

     

    Punjab CM Bhagwant Mann becomes father again, wife Gurpreet Kaur gives birth to daughter
    अपनी पत्नी के साथ भगवंत मान
    पंजाब के सीएम भगवंत मान फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। ये जानकारी खुद भगवंत मान ने अपने एक्स हैंडल पर दी।

    भगवंत मान ने मार्च 2022 में हरियाणा की डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ दूसरा विवाह किया था। गुरप्रीत कौर कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गांव गुमथला गढू की हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर का परिवार खुद भी सियासी रसूख रखता है।

  • निर्मला सीतारमण ने बताई चुनाव न लड़ने की वजह,कहा चुनाव लड़ने लायक नही हैं पैसे..

     निर्मला सीतारमण ने बताई चुनाव न लड़ने की वजह,कहा चुनाव लड़ने लायक नही हैं पैसे..

     

    देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि बीजेपी ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा था लेकिन उन्होनें मना कर दिया. चुनाव न लड़ने की वजह बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए उतने पैसे नहीं हैं.

    उतने पैसे नहीं हैं... निर्मला सीतारमण ने बताया क्यों नहीं लड़ रहीं लोकसभा चुनाव

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    देश में लोकसभा चुनाव की तैयारी बहुत तेजी से चल रही है. चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही पार्टियां अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है. इसी बीचदेश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि बीजेपी ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा था, लेकिन उन्होनें मना कर दिया. चुनाव न लड़ने की वजह बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए उतने पैसे नहीं हैं.

    वित्त मंत्री ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु से चुनाव लड़ने का विकल्प दिया था. उन्होनें बताया जिसके बाद वो एक हफ्ते तक सोचने के बाद, अध्यक्ष के पास जवाब देने वापस गई और कहा “शायद नहीं”. वित्त मंत्री ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं चुनाव लड़ने में सक्षम हूं. साथ ही उन्होनें बताया कि मैं पार्टी की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मेरी लोकसभा चुनाव न लड़ने की बात को मान लिया.

    फंड न होने की बताई वजह

    जब वित्त मंत्री से पूछा गया कि देश की वित्त मंत्री के पास चुनाव लड़ने के लिए फंड क्यों नहीं है? तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत की संचित निधि (Consolidated Fund) उनकी निजी नहीं है. सीतारमण ने कहा कि मेरा वेतन, मेरी कमाई और मेरी बचत मेरी अपनी है, लेकिन भारत की संचित निधि पर मेरा कोई अधिकार नहीं है.

  • पंजाब के CM भगवंत मान के घर आई खुशखबरी, पत्नी गुरप्रीत कौर ने बेटी को दिया जन्म

     पंजाब के CM भगवंत मान के घर आई खुशखबरी, पत्नी गुरप्रीत कौर ने बेटी को दिया जन्म

    भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी सिख रीति रिवाज से मार्च 2022 में हुई थी। मान की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी से उनके दो बच्चे हैं जो अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं।

     

    Punjab CM Bhagwant Mann becomes father again, wife Gurpreet Kaur gives birth to daughter
    अपनी पत्नी के साथ भगवंत मान
    पंजाब के सीएम भगवंत मान फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। ये जानकारी खुद भगवंत मान ने अपने एक्स हैंडल पर दी।

    भगवंत मान ने मार्च 2022 में हरियाणा की डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ दूसरा विवाह किया था। गुरप्रीत कौर कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गांव गुमथला गढू की हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर का परिवार खुद भी सियासी रसूख रखता है।