Category: POLITICAL

  • मेरठ रैली में PM मोदी बोले;भ्रष्टाचारी जेल की सलाखों के पीछे हैं, सुप्रीम कोर्ट तक जमानत नहीं मिल रही

    मेरठ रैली में PM मोदी बोले;भ्रष्टाचारी जेल की सलाखों के पीछे हैं, सुप्रीम कोर्ट तक जमानत नहीं मिल रही

     

    मेरठ में रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचारियों पर तीखे प्रहार किए. पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी कार्रवाई से विपक्षी दल बौखला गए हैं, लेकिन हम रुकने वाले नहीं. भ्रष्टाचारियों पर मोदी सरकार की कार्रवाई जारी रहेगी.

     

    भ्रष्टाचारी जेल की सलाखों के पीछे हैं, सुप्रीम कोर्ट तक जमानत नहीं मिल रही : मेरठ में PM मोदी

    मेरठ में रैली को संबोध‍ित करते पीएम नरेंद्र मोदी.

    पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरठ रैली में भ्रष्टाचारियों पर जमकर प्रहार किया. पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव दो खेमों की लड़ाई है, भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए विपक्षी दलों ने इंडी गठबंधन बना लिया है. पीएम ने कहा कि हमारी सरकार जो भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई कर रही है, इसी का परिणाम है कि बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी जेल की सलाखों के पीछे हैं. सुप्रीम कोर्ट तक जमानत नहीं मिल रही है.

    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने सुनिश्चित किया है कि गरीब का पैसा बीच में कोई और न हड़प पाए. हमने 10 करोड़ अपात्रों के नाम सरकारी कागजों से हटाए. ऐसे हमने आपके और देश के पौने तीन लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचाए हैं. मैं भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रहा हूं तो कुछ लोग बौखला गए हैं. वह अपना आपा खो बैठे हैं. मोदी का मंत्र है, भ्रष्टाचार हटाओ- वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ. ये चुनाव इन दो खेमों की लड़ाई है, एक खेमा एनडीए का जो भ्रष्टाचार हटाने के लिए मैदान में है, और दूसरा वो खेमा जो भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए मैदान में है. फैसला आपको करना है.

    भ्रष्टाचारी कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं : PM

    भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए एक इंडी गठबंधन बनाया गया है, इन्हें लगता है कि मोदी इनसे डर जाएगा, लेकिन मेरे लिए मेरा भारत मेरा परिवार है. देश को भ्रष्टाचारियों से बचाने के लिए जो कदम उठाए जा रहे हैं, उसी की वजह से ही आज बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी जेल की सलाखों के पीछे हैं, सुप्रीम कोर्ट तक जमानत नहीं मिल रही है, इसीलिए बड़े बड़े भ्रष्टाचारियों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, इसीलिए पूरे देश में कई बिस्तर के नीचे नोटों के ढेर निकल रहे हैं, कहीं दीवारों से नोटों के ढेर निकल रहे हैं. अभी अभी तो मैंने देखा वॉशिंग मशीन में नोटों के ढेर थे.

  • लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ से किया सम्मानित, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घर जा कर दिया सम्मान; PM मोदी भी रहे मौजूद

    लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ से किया सम्मानित, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घर जा कर दिया सम्मान; PM मोदी भी रहे मौजूद

     

    नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को रविवार को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे।

    गौरतलब है कि शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर व कृषि वैज्ञानिक डॉ.एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

    लेकिन अस्वस्थ होने के कारण राष्ट्रपति भवन न पहुंच पाने के कारण शनिवार को लालकृष्ण आडवाणी को यह सम्मान नहीं प्रदान किया जा सका था। ऐसे में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया

  • सुनीता बोली केजरीवाल हैं सच्चे देशभक्त, ज्यादा देर  तक जेल में नहीं रख सकते ,मंच पर पढ़ा दिल्ली के CM का संदेश

    सुनीता बोली केजरीवाल हैं सच्चे देशभक्त, ज्यादा देर  तक जेल में नहीं रख सकते ,मंच पर पढ़ा दिल्ली के CM का संदेश

     

    नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि करोड़ों लोगों के दिल्ली में बसते हैं केजरीवाल इसलिए उन्हें अधिक दिनों तक जेल में नहीं रह सकते हैं, वह सच्चे देशभक्त हैं औऱ बहादुरी से लड़ाई लड़ रहे हैं।

    केजरीवाल ने इंडिया समूह की महारैली में केजरीवाल के संदेश को पढ़ते हुए कहा कि आज देश के एक सौ चालीस करोड़ देश वासियों से एक बड़ा भारत बनाने के लिए सहयोग मांगता हूं और नया भारत बनाने के लिए आमंत्रित करता है। जेल में भारत माता के लिए सोचता हूं वह बहुत दुखी है औऱ दर्द से करार रही है। जब लोगों को महंगाई की वजह से दो वक्त की रोटी नहीं मिलती तो भारत माता को बहुत दुख होता है। जब सही इलाज के बिना जब लोग मर जाते हैं तो भारत मां बेबस और लाचार महसूस करती है।

    उन्होंने कहा कि जब कुछ नेता सुबह शाम लच्छेदार भाषण देते हैं और शानो शौकत से जीते हैं और अपने दोस्तों के साथ मिलकर देश लूटने में लगे हैं तब भारत मां को बहुत गुस्सा आता है। ऐसे लोगों से भारत मां को सख्त नफरत है। आइये एक ऐसा भारत बनाते हैं जहां सभी को भरपेट खाना मिलेगा, हर हाथ को काम मिलेगा, कोई बेरोजगार नहीं होगा, कोई गरीब नहीं होगा, कोई अनपढ नहीं होगा। सभी को अच्छी शिक्षा, अच्छा इलाज मिलेगा, देश के कोने कोने में चौबीस घंंटे बिजली मिलेगी, सड़कें अच्छी होगी। एक ऐसा भारत बनायेंगे जहां कोई उंच नीच नहीं होगा, प्रेम और भाईचारा होगा।

    केजरीवाल के अनुसार केजरीवाल ने देशवासियों को इंडिया समूह की तरफ से छह गारंटी दी। पूरे देश में चौबीस घंटे बिजली का इंतेजाम करेंगे। कहीं कोई पावर कट नहीं होगा। पूरे देश के गरीबों की बिजली मुफ्त करेंगे। हर गांव में शानदान स्कूल बनायेंगे। हर गांव मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक बनायेंगे। हर जिले में शानदार अस्पताल बनायें। देश में हर व्यक्ति के बेहतर इलाज की सुविधा करायेंगे। किसानों को स्वानीनाथन की रिपोर्ट के अनुसार एमएसपी पर फसलों के सही दाम दिलायेंगे। देश के अन्य राज्यों की तरह दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलायेंगे। सुनीता ने कहा कि भारत में यह तानाशाही नहीं चलेगी हम लड़ेगे जीतेंगे।

  • भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने साथियों सहित सुशील कुमार रिंकू का भाजपा में शामिल होने पर फूलों का गुलदस्ता देकर किया अभिनंदन

    भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने साथियों सहित सुशील कुमार रिंकू का भाजपा में शामिल होने पर फूलों का गुलदस्ता देकर किया अभिनंदन

    भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने साथियों सहित सुशील कुमार रिंकू का भाजपा में शामिल होने पर फूलों का गुलदस्ता देकर किया अभिनंदन

    MBD NEWS: जालंधर 30 मार्च ( सुमेश शर्मा) जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने आज अपने साथियों सहित सुशील कुमार रिंकू के निवास स्थान पर उनका विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल होने पुष्पित अभिनंदन किया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा जालंधर के संयोजक रमन पब्बी,जिला उपाध्यक्ष, मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, दर्शन लाल भगत, जिला सचिव अमित भाटिया, संजीव शर्मा मनी, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा ,दिनेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनीष बल, गौरव जोशी, सोनू चौहान, विश्व महेंद्रु, वरुण नागपाल, विजय भाटिया, दीपक भाटिया, यजीत हुरिया, करण शर्मा ,सोनू चौहान, राजीव ठाकुर, व अरुण मल्होत्रा,अन्य उपस्थित थे इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने सुशील कुमार रिंकू को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका भाजपा के परिवार में स्वागत किया उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है और सुशील कुमार रिंकू ने भी कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के साथ जालंधर जिले के उद्योगपतियों, युवाओं, किसानो,व्यपारियो,और प्रमुख समाजसेवी संगठनों को जोड़कर पार्टी का आधार मजबूत करेंगे और यहां से भारतीय जनता पार्टी का सांसद बनाकर लोकसभा में भेजेंगे

     

  • सुनीता केजरीवाल की पत्नी से मिलीं कल्पना सोरेन, गले लगकर बढ़ाया हौसला, कल्पना ने कहा कि दो माह पहले जो झारखंड में हुआ, वही अब दिल्ली में हो रहा है

    सुनीता केजरीवाल की पत्नी से मिलीं कल्पना सोरेन, गले लगकर बढ़ाया हौसला, कल्पना ने कहा कि दो माह पहले जो झारखंड में हुआ, वही अब दिल्ली में हो रहा है

     

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरवाल की पत्नी से झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को दिल्ली में मुलाकात कीं. उन्होंने केजरीवाल की पत्नी को गले लगकर हौसला बढ़ाया.

    सुनीता केजरीवाल की पत्नी से मिलीं कल्पना सोरेन, गले लगकर बढ़ाया हौसला

    सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन

    लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष की रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली है. इसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी इसमें शामिल होंगी. वह आज ही दिल्ली पहुंच गईं. उन्होंने शनिवार कोमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात कीं. ये मुलाकात दोनों के लिए अहम है, क्योंकि इस समय दोनों एक ही जैसे हालातों से गुजर रहीं हैं. जब इनके पति जेल से बाहर थे, तब कल्पना और सुनीता दोनों ही राजनीति से दूर रहती थीं, लेकिन अब इनके पति जेल चले गए तो इन दोनों को राजनीति में अपने कदम रखने पड़ रहे हैं. बता दें बीते दिनों भी कल्पना ने केजरीवाल की पत्नी सुनीता से फोन पर भी बात कर उनका हौसला बंधाया था.

    दोनों ही अपने पति के लिए प्रमुखता से लड़ती देखी गयी हैं. कल्पना मुर्मू सोरेन का जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है. वह बड़ी सभाओं को संबोधित कर रही हैं. सरकार पर लगातार प्रहार करती नजर आ रही हैं. कल्पना सोरेन का दिल्ली में बाकी नेताओं की पत्नियों से भी मुलाकात के कार्यक्रम हैं.

  • BJP ने किया घोषणा पत्र कमेटी का ऐलान, राजनाथ सिंह चुने गए अध्यक्ष, जानें और कौन कौन हैं इस कमेटी के सदस्य

    BJP ने किया घोषणा पत्र कमेटी का ऐलान, राजनाथ सिंह चुने गए अध्यक्ष, जानें और कौन कौन हैं इस कमेटी के सदस्य

     

    नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र कमेटी का ऐलान कर दिया है। कमेटी में कुल 27 मेंबर हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को कमेटी के अध्यक्ष हैं जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संयोजक होंगी, पीयूष गोयल सह संयोजक बनाए गए। कमेटी में चार राज्यों के CM भी शामिल हैं। मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव, असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय कमेटी का हिस्सा हैं। 27 सदस्यों में राजस्थान से वसुंधराराजे, उत्तर प्रदेश से स्मृति इरानी, केशव प्रसाद मौर्य, तारिक मंसूर और राधामोहन दास अग्रवाल, बिहार से रविशंकर प्रसाद और सुशील मोदी, कर्नाटक से रजीव चंद्रशेखर, महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, हरियाणा से ओपी धनखड़, दिल्ली से मनजिंदर सिंह सिरसा और केरल से अनिल अंटोनी को सदस्य बनाया गया है।

  • पंजाब सरकार ने सांसद रिंकू की घटाई सुरक्षा, रिंकू ने पत्र लिख कर गृह मंत्री अमित शाह को दी जानकारी

    पंजाब सरकार ने सांसद रिंकू की घटाई सुरक्षा, रिंकू ने पत्र लिख कर गृह मंत्री अमित शाह को दी जानकारी

     

    जालंधर  : सांसद सुशील रिंकू के आम आदमी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल होते ही पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा घटा दी है। रिंकू की सुरक्षा में आठ पुलिस कर्मी तैनात थे। सरकार ने चार को वापस बुला लिया है। सुशील रिंकू 27 मार्च को भाजपा में शामिल हुए थे और 28 मार्च को उनकी सुरक्षा घटा दी गई। रिंकू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दे दी है।

    भाजपा में शामिल होने के बाद से ही आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लगातार हमलावर हैं, 27 मार्च को भी उनके घर के पास प्रदर्शन किया गया था। शुक्रवार को रोड शो के दौरान भी आप कार्यकर्ताओं ने सांसद रिंकू के घेराव का प्रयास किया। रिंकू ने गृह मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि वह जालंधर समेत पूरे पंजाब में ड्रग्स माफिया के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और अपने कार्यकाल के दौरान कई बार यह मुद्दा संसद में उठाया है।

    इस वजह से वह कई आपराधिक तत्वों के निशाने पर हैं। सुरक्षा में कटौती से उनकी जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने गृह मंत्री से अपील की है कि केंद्र सरकार उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करवाए ताकि वह पंजाब के लोगों की सेवा कर सकें।

  • सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगूराल के द्वारा पाला बदलने को लेकर भाजपा ने निकाला रोड शो ,वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंजाब के गद्दार के नारे लगाकर किया रोष प्रदर्शन

    सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगूराल के द्वारा पाला बदलने को लेकर भाजपा ने निकाला रोड शो ,वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंजाब के गद्दार के नारे लगाकर किया रोष प्रदर्शन

    सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगूराल के द्वारा पाला बदलने को लेकर भाजपा ने निकाला रोड शो ,वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंजाब के गद्दार के नारे लगाकर किया रोष प्रदर्शन

    आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा जॉइन करते ही लगने लगे आरोप

    अरोपों का जवाब देते हुए शीतल अंगुराल ने मीडिया से कहा मैं प्रशासन के साथ सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार,वहीं पूछ लिए कई ऐसे सवाल

    आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंजाब के गद्दार के नारे लगाकर किया रोष प्रदर्शन

    MBD NEWS: जालंधर (सुमेश शर्मा): सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने के बाद पहला रोड शो निकाला जा रहा है। वहीं आज शीतल अंगुराल की इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट मनी ठाकुर के साथ तस्वीर वायरल हो रही है। इस मामले को लेकर जब मीडिया ने शीतल अंगुराल से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने के अगले दिन ही उनकी यह तस्वीर वायरल की जानी थी। शीतल अंगुराल ने कहा कि वह इस मामले में प्रशासन के साथ सहयोग देने के लिए तैयार है।

    वहीं मनी ठाकुर को लेकर शीतल ने आरोप लगाया है कि कि कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह का चहेता मनी ठाकुर कौन है उनसे इस बारे में पूछा जाए। वहीं शीतल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान से पूछा जाना चाहिए कि मनी ठाकुर कौन है। उन्होंने कहा कि धुरी में हुए चुनाव में मनी ठाकुर क्या कर रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसे में अगर मुझे और मेरे परिवार को बदनाम किया जाएगा तो वह इस पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। वहीं शीतल अंगुराल पर आरोप है कि पुलिस अधिकारियों पर उनके द्वारा दवाब बनाया गया था। इस पर शीतल अंगुराल बिना कुछ कहे रोड शो के लिए निकल पड़े।

  • जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए वचनबद्ध -जिला चुनाव अधिकारी

    जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए वचनबद्ध -जिला चुनाव अधिकारी

     

    जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए वचनबद्ध -जिला चुनाव अधिकारी

    सहायक रिटर्निंग अधिकारी बलबीर राज और अमनप्रीत सिंह द्वारा सुरक्षा बलों के साथ करतारपुर और जालंधर शहर में फ्लैग मार्च

    MBD NEWS जालंधर, 29 मार्च लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आज विधानसभा क्षेत्र करतारपुर और जालंधर मॉडल टाउन में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा सुरक्षा बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।

    जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

    उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए पुलिस बलों सहित प्रशासकीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी जालंधर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा सुरक्षा बलों के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।
    उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी असामाजिक तत्व को शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने जिले के सूझवान लोगों से किसी भी अफवाह पर विश्वास नहीं करने की अपील की।
    उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाकर शांति भंग करने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन व पुलिस विभाग को दी जाए, ताकि शरारती तत्वों पर नकेल कसी जा सके।
    इस मौके पर जानकारी देते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी बलबीर राज और असिस्टेंट रिटर्निंग अधिकारी अमनप्रीत सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिला प्रशासन हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रहा है। उन्होंने लोगों से लोकसभा चुनाव के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने में अपना बहुमूल्य समर्थन देने की भी अपील की। इस मौके पर उनके साथ विभिन्न सैक्टर पदाधिकारी भी मौजूद थे।
    कैप्शन – सहायक रिटर्निंग अधिकारी बलबीर राज और सहायक रिटर्निंग अधिकारी अमनप्रीत सिंह करतारपुर और मॉडल टाउन जालंधर में सुरक्षा बलों के साथ फ्लैग मार्च निकालते हुए। उनके साथ डी.एस.पी. करतारपुर पलविंदर पाल सिंह और डी.एस.पी. मॉडल टाउन हरजिंदर सिंह भी मौजूद रहे।

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ढोल की थाप के साथ बेटी को गोद में उठा कर पहुंचे घर

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ढोल की थाप के साथ बेटी को गोद में उठा कर पहुंचे घर

     

     मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ढोल की थाप के साथ बेटी को गोद में उठा कर पहुंचे घर

     चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने वीरवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची और मां दोनों तंदरुस्त है। वहीं, अब उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई है। शुक्रवार सुबह दोनों घर पहुंच गए। इस मौके परिवार को लेने के लिए CM भगवंत मान खुद अस्पताल पहुंचे हुए थे।

    उन्होंने नवजन्मी बच्ची को गोद में उठाया हुआ था। अस्पताल के गेट पर उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों व प्रबंधकों से बातचीत और उनका धन्याद किया। इससे पहले वीरवार को उन्होंने खुद सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट डाली थी। जिसमें लिखा था कि वाहेगुरु ने बेटी की दाद बख्शी है। जच्चा-बच्चा दोनों तंदरुस्त है। मोहाली के फेज-8 के अस्पताल से सीएम के परिवार का काफिला सीधे चंडीगढ़- पंजाब सीएम रिहायशी के लिए निकला।

    काफिले में कई वाहन शामिल थे। सिक्योरिटी का कड़ा पहरा था। सीएम ने पूरे रास्ते में बेटी को अपने हाथों में उठाया था। सीएम आवास पहुंचते ही सीएम भगवंत व उनकी पत्नी गाड़ी से नीचे उतर गए। फूलों और ढोल की थाप पर बेटी और पत्नी का स्वागत हुआ। इसके बाद वह मीडिया वालों से मिले और घर के अंदर दाखिल हुए।