Category: POLITICAL

  • केंद्र सरकार का पुतला दहन करने के लिए तमिलनाडु पहुंचे सरवन सिंह पंढेर समेत पंजाब के कई किसान नेता को तमिलनाडु में किया गिरफ्तार, 9 अप्रैल को रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी

    केंद्र सरकार का पुतला दहन करने के लिए तमिलनाडु पहुंचे सरवन सिंह पंढेर समेत पंजाब के कई किसान नेता को तमिलनाडु में किया गिरफ्तार, 9 अप्रैल को रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी

    केंद्र सरकार का पुतला दहन करने के लिए तमिलनाडु पहुंचे सरवन सिंह पंढेर समेत पंजाब के कई किसान नेता को तमिलनाडु में किया गिरफ्तार, 9 अप्रैल को रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी

     

    सरवन सिंह पंढेर समेत पंजाब के कई किसानों को तमिलनाडु में गिरफ्तार कर लिया गया है. ये किसान केंद्र सरकार का पुतला दहन करने के लिए तमिलनाडु पहुंचे हुए थे. लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद से देश में आदर्श आचार संहिता लगी हुई है, ऐसे में पुतला दहन से पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

     

    पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर समेत 7-8 नेताओं को तमिलनाडु में गिरफ्तार किया गया है. खुद सरवन सिंह पंढेर ने वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है. ये किसान नेता केंद्र सरकार का पुतला फूंकने के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए पंढेर के साथ गुरमीत सिंह मांगट, मनजीत सिंह राय व हरविंदर सिंह मसानिया तमिलनाडु पहुंचे हुए हैं.

    पुतला फूंकने से पहले ही पुलिस ने किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया. पंढेर ने आरोप लगा है कि चुनाव भी केंद्र सरकार के साथ मिला हुआ है. हाल ही में शंभू बॉर्डर पर हुए किसानों के प्रदर्शन में पंढेर भी शामिल हुए थे. हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसान अब गिरफ्तार साथियों को छुड़वाने के लिए आंदोलन तेज करने की तैयारी में हैं.

    9 अप्रैल को रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी

    संयुक्त किसान मोर्चा एवं किसान-मजदूर मोर्चा ने रविवार को हरियाणा-पंजाब समेत देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ में विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर नाराजगी व्यक्त की. इसके अलावा किसानों ने 9 अप्रैल को शंभू बॉर्डर के पास रेलवे ट्रैक को अनिश्चित काल के लिए जाम करने की चेतावनी भी दी है.

  • जालंधर लोकसभा सीट पर मेरा विशेष ध्यान, इस सीट को जीतना हमारी पहली प्राथमिकता : भगवंत मान

    जालंधर लोकसभा सीट पर मेरा विशेष ध्यान, इस सीट को जीतना हमारी पहली प्राथमिकता : भगवंत मान

     

    जालंधर – जालंधर लोकसभा सीट को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान बेहद गंभीर हैं। पार्टी अपनी जीती हुई सीट को हर हाल में दोबारा जीतना चाहती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जालंधर में पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की और उनके साथ चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की।

    मीटिंग के दौरान भगवंत मान ने पार्टी विधायकों नेताओं और पदाधिकारियों से आप सरकार के दो सालों के लोग हितैषी कार्यों और फैसलों को लोगों के बताने और उसे जोर शोर से प्रचारित करने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सिर्फ दो सालों में इतना काम किया है जितना काम पिछली सरकारों ने पिछले सत्तर सालों में नहीं किया। इसलिए हमें अपने काम का प्रसार करने की जरूरत है।

    मान ने कहा कि पहले संगरूर लोकसभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी का गढ़ हुआ करता था। अब संगरूर के साथ जालंधर भी जुड़ गया है। अब दोनों सीट हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों पर हमारा विशेष ध्यान है और हमें इसे हर हाल में जीतना है। हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए कि जालंधर सीट को हर हाल में जीता जाए।

    इसके लिए सामूहिक प्रयास बहुत जरूरी है। आप के सांसद सुशील रिंकू के पार्टी छोड़ने पर मान ने कहा कि हमें उनपर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने पार्टी के साथ गद्दारी की है और गद्दारी करने वाले को जनता चुनाव में जवाब देगी। सुशील रिंकू को आम आदमी पार्टी ने सांसद बनाया और पहचान दिलाई, लेकिन उन्होंने हमारे साथ धोखा किया। उनका कोई व्यक्तिगत जनाधार नहीं है।

  • आम आदमी पार्टी पंजाब का बड़ा ऐलान, कल मुख्यमंत्री मान सहित भूख हड़ताल पर बैठेंगे मंत्री और विधायक

    आम आदमी पार्टी पंजाब का बड़ा ऐलान, कल मुख्यमंत्री मान सहित भूख हड़ताल पर बैठेंगे मंत्री और विधायक

    चंडीगड़ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी पंजाब ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी कल यानी रविवार को पूरे पंजाब में सामूहिक भूख हड़ताल करेगी। यह भूख हड़ताल एक दिन की होगी।

    इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान खटकड़ कलां पहुंचेंगे और सभी विधायक और मंत्री इस भूख हड़ताल में शामिल होंगे। इस बारे आम आदमी पार्टी के विधायक नेता दिनेश चड्ढा, बिक्रमजीत पासी और हसुखिंदर सिंह बब्बी बादल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि कल सुबह 11 बजे खटकड़ कलां में भूख हड़ताल की जाएगी। जिसमें मुख्यमंत्री मान सहित सभी मंत्री एवं विधायक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह भूख हड़ताल पूरे पंजाब के जिला कार्यालयों में की जाएगी।

  • कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र नाम दिया ‘न्याय पत्र’, किसानों को MSP गारंटी, महिलाओं को 1 लाख रुपए सालाना; जानें क्या किये जनता से वादे

    कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र नाम दिया ‘न्याय पत्र’, किसानों को MSP गारंटी, महिलाओं को 1 लाख रुपए सालाना; जानें क्या किये जनता से वादे

     

    MBD NEWS: नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र ‘न्याय पत्र’ के नाम से जारी किया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पी. चिदंबरम समेत कई नेताओं की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में यह घोषणा पत्र जारी किया गया। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पांच न्याय- ‘युवा न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘हिस्सेदारी न्याय’ को शामिल किया है। इसके साथ ही 25 गारंटी का भी इस घोषणा पत्र में जिक्र है।

    कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 25 लाख रुपये तक नि:शुल्क इलाज के लिए कैशलेस बीमा योजना और 50 फीसदी की आरक्षण सीमा खत्म करने का वादा किया है।इसके अलावा जातिगत जनगणना कराने, कर्ज माफी आयोग बनाने, रोजगार की गारंटी देने का भी ऐलान किया है। वहीं महालक्ष्मी योजना के तहत गरीब परिवारों की महिला को एक लाख रुपए प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता राशि, ‘युवा न्याय’ के तहत 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया है।

    वहीं, कांग्रेस के घोषणापत्र पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “हमारा घोषणा पत्र देश के राजनीतिक इतिहास में ‘न्याय के दस्तावेज’ के रूप में याद किया जाएगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई गई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पांच स्तंभों पर केंद्रित थी। यात्रा के दौरान युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय की घोषणा की गई थी। जहां कहीं भी हम गए, वहां पर इन न्याय की बात की और इसकी गारंटी भी हमने दी है। इन पांच स्तंभों में से 25 गारंटियां निकलती हैं और हर 25 गारंटियों में किसी न किसी को लाभ मिलेगा।”

    घोषणा पत्र में ये गारंटियां और पांच न्याय इस तरह वर्णित किए गए हैं-

    युवा न्याय :

    1. पहली नौकरी पक्की – हर शिक्षित युवा को 1 लाख रुपए की अप्रेंटिसशिप का अधिकार

    2. भर्ती भरोसा : 30 लाख सरकारी नौकरियां, सभी खाली पोस्ट कैलेंडर के अनुसार भरेंगे

    3. पेपर लीक से मुक्ति : पेपर-लीक रोकने के लिए नए कानून और नीतियां

    4. गिग-वर्कर सुरक्षा : गिग वर्कर के लिए बेहतर कामकाजी नियम और संपूर्ण सामाजिक सुरक्षा

    5. युवा रोशनी : युवाओं के लिए 5,000 करोड़ रुपए का नया स्टार्टअप फंड नारी

    नारी न्याय :

    1. महालक्ष्मी – हर गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपए।

    2. आधी आबादी, पूरा हक – केंद्र सरकार की नई नौकरियों में 50 फीसदी महिला आरक्षण

    3. ⁠शक्ति का सम्मान – आशा, मिड डे मील और आंगनवाड़ी वर्कर्स को ज्यादा सैलरी, दोगुनी सरकारी योगदान से

    4. अधिकार मैत्री – महिलाओं को कानूनी हक़ और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली एक अधिकार-सहेली, हर पंचायत में

    5. सावित्री बाई फुले हॉस्टल – कामकाजी महिलाओं के लिए दोगुना हॉस्टल किसान

    किसान न्याय :

    1. सही दाम – एमएसपी की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन फॉर्मूले वाली

    2. कर्ज मुक्ति – कर्ज माफी प्लान प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए परमानेंट आयोग

    3. बीमा भुगतान का सीधा ट्रांसफर – फसल नुकसान पर 30 दिन के अंदर सीधे खाते में पैसा ट्रांसफर

    4. उचित आयात-निर्यात नीति – किसानों के सलाह से नई इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी बनेगी

    5. जीएसटी-मुक्त खेती – किसानी के लिए ज़रूरी हर चीज़ से जीएसटी हटेगा

    श्रमिक न्याय :

    1. श्रम का सम्मान – 400 रुपए कम से कम दैनिक मज़दूरी, मनरेगा में भी

    2. सबको स्वास्थ्य अधिकार – 25 लाख रुपए का हेल्थ-कवर : मुफ़्त इलाज़, अस्पताल, डॉक्टर, दवा, टेस्ट, सर्जरी

    3. शहरी रोजगार गारंटी – शहरों के लिए भी मनरेगा जैसी नई योजना

    4. सामाजिक सुरक्षा – असंगठित मजदूरों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा

    5. सुरक्षित रोजगार – मुख्य सरकारी कार्यों में कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम मजदूरी बंद

    हिस्सेदारी न्याय :

    1. गिनती करो – सामाजिक व आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति, हर वर्ग की गिनती

    2. आरक्षण का हक़ – संवैधानिक संशोधन द्वारा 50 फीसदी सीमा हटाकर एससी/एसटी/ओबीसी को आरक्षण का पूरा हक़

    3. एससी/एसटी सब प्लान की कानूनी गारंटी – जितनी एससी/एसटी जनसंख्या, उतना बजट, यानी ज़्यादा हिस्सेदारी

    4. जल-जंगल-जमीन का कानूनी हक़ – वन-अधिकार क़ानून वाले पट्टों का 1 साल में फैसला

    5. अपनी धरती, अपना राज – जहां एसटी सबसे ज्यादा, वहां पैसा लागू

  • भाजपा स्पोर्टस सेल के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा की टीम ने सुशील कुमार रिंकू को लोकसभा प्रत्याशी बनने पर दी बधाई।

    भाजपा स्पोर्टस सेल के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा की टीम ने सुशील कुमार रिंकू को लोकसभा प्रत्याशी बनने पर दी बधाई।

    भाजपा स्पोर्टस सेल के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा की टीम ने सुशील कुमार रिंकू को लोकसभा प्रत्याशी बनने पर दी बधाई।

    MBD NEWS जालंधर 4 अप्रैल ( सुमेश शर्मा) भाजपा स्पोर्टस सेल के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने जालन्धर स्पोर्टस सेल की टीम के साथ भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सुशील रिंकू का भारतीय जनता पार्टी के विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक परिवार का हिस्सा बनने एव जालंधर लोकसभा चुनावो के उम्मीदवार बनाये जाने पर उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और आश्वाशन दिया की भारतीय जनता पार्टी स्पोर्ट्स सेल की सारी टीम आए दिन लोकसभा चुनावो में पार्टी के हित में सुशील रिंकू को जालंधर लोकसभा के चुनावों में भारी मतों से विजय बनाकर और सुशील कुमार रिंकू की जीत को यकीनी बनायेगे। सनी शर्मा ने सुशील रिंकू को विश्वास दिलाया कि वह खिलाड़ियों और युवाओं को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़कर भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सुशील रिंकू को मजबूत बनाएंगे
    सुशील कुमार रिंकु का स्वागत करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जालंधर लोकसभा के संयोजक रमन पब्बी ,प्रदेश स्पोर्ट्स सेल के प्रधान सन्नी शर्मा , जिला उपाध्यक्ष मनीष विज , जिला सचिव अमित भाटिया,भाजपा स्पोर्ट्स सेल के जिला प्रधान मंगा पहलवान ,प्रदेश सह-संयोजक नीरज गुप्ता, यजित हुरिया,प्रदेश स्पोर्ट्स सेल सचिव नितिन बहरोल ,जिला कार्यकारणी सदस्य राजन शर्मा,मनी कुमार ,हेमंत पाठक ,रोहित वत्स, वरुण नागपाल, विशव महिंद्रु ,साधु पहलवान,गौरव वर्मा, नवदीप कुमार, राजेश चड्ढा , संदीप वर्मा ,कृष्ण पहलवान व अन्य उपस्थित थे ।

  • स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने पारदर्शी एवं निष्पक्ष लोकसभा मतदान को यकीनी बनाने के लिए पंजाब पुलिस, बी. एस. एफ. और केंद्रीय एजेंसियों के बीच तालमेल को और मज़बूत करने पर दिया बल

    स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने पारदर्शी एवं निष्पक्ष लोकसभा मतदान को यकीनी बनाने के लिए पंजाब पुलिस, बी. एस. एफ. और केंद्रीय एजेंसियों के बीच तालमेल को और मज़बूत करने पर दिया बल

    स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने पारदर्शी एवं निष्पक्ष लोकसभा मतदान को यकीनी बनाने के लिए पंजाब पुलिस, बी. एस. एफ. और केंद्रीय एजेंसियों के बीच तालमेल को और मज़बूत करने पर दिया बल

    – पंजाब पुलिस, बीएसएफ और एनसीबी ने सीमा पार से हो रही नशों की स्पलाई चेन को तोडऩे और ड्रोन ऑपरेशन को रोकने के लिए बनाई रणनीति

    – पुलिस की टीमें 217 मज़बूत अंतरराज्यीय नाकों पर नशा-तस्करों और अपराधियों पर रख रही हैं तीखी नजऱ
    – लोक सभा मतदान से पहले सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा लेने के मद्देनजऱ स्पैशल डीजीपी लॉ एंड आर्डर ने जालंधर में संयुक्त तालमेल मीटिंग की कियाा नेतृत्व

    – मतदान दौरान तैनाती के लिए पंजाब पुलिस द्वारा 75 प्रतिशत जि़ला पुलिस और 50 प्रतिशत अन्य ईकाईयों के पुलिस बलों की तैनाती -स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला

    MBD NEWS: जालंधर/ (सुमेश शर्मा) 4 अप्रैल:
    आगामी लोकसभा मतदान-2024 को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपूर्ण कराने को यकीनी बनाने के मद्देनजऱ पंजाब पुलिस के विशेष डायरैक्टर जनरल, कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने गुरूवार को सीमा सुरक्षा बल से रणनीति तैयार की जिससे सुरक्षा की दूसरी कतार को और मज़बूत किया जा सके और सीमा-पार से नशों की स्पलाई को पूरी तरह रोका जा सके।
    स्पैशल डीजीपी से आई. जी. फ्रंटियर हैडक्वाटर, बी. एस. एफ. जालंधर डा: अतुल फुलज़ेले ने सीमा पर सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा लेने के लिए और आगामी लोकसभा मतदान-2024 से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पंजाब पुलिस, बीएसएफ, सी आर पी एफ, आईटीबीपी, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( एनसीबी) और ओर केंद्रीय एजेंसियों के सीनियर आधिकारियों के साथ एक संयुक्त तालमेल मीटिंग की। मीटिंग में ज़ोनल डायरैक्टर एन. सी. बी., एडीजीपी स्टेट आम्र्ड पुलिस ( एस. ए. पी.) एम. एफ. फारूकी, डी.आई.जी बार्डर रेंज राकेश कौशल और डी आई जी फिऱोज़पुर रेंज रणजीत सिंह ढिल्लों भी उपस्थित थे।

    बीएसएफ और पंजाब पुलिस के बीच और अधिक तालमेल और एकजुटता का न्योता देते हुए, स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने राज्य में पारदर्शी और निष्पक्ष मतदान को यकीनी बनाने के लिए दोनों फोर्सो को एक टीम के तौर पर काम करने के लिए कहा।

    उन्होंने कहा कि सुरक्षा की अग्रिम कतार में तैनात होने के कारण बीएसएफ को आतंकवादियों, दहशतगर्दों/तस्करों की तरफ से तस्करी और घुसपैठ की कोशिशों को रोकने के लिए और अधिक सतर्क और सक्रिय रहने की ज़रूरत है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रात की गश्त पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के भी हुक्म दिए।

    स्पैशल डीजीपी ने बीएसएफ को पंजाब की सीमा पर ड्रोन ऑपरेशनों, जो सीमा-पार नशों की तस्करी के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं, का मुकाबला करन के लिए ड्रोन डीटैकशन प्रौद्यौगिकी का प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने सरहदी जिलों के सभी एसएसपीज़ को भी निर्देश दिए कि वह ग्रामीण स्तरीय सुरक्षा समिति ( वीएलडीसी) के सदस्यों के साथ नियमित मीटिंग करने और फील्ड स्टाफ और वीएलडीसी सदस्यों को ड्रोनें की यातायात पर सख़्त नजऱ रखने के लिए जागरूक करें।

    जानकारी अनुसार 2023 में अंतराष्ट्रीय सीमा पर 325 ड्रोन देखे गए, जिनमें से 118 ड्रोन सफलतापूर्वक मार गिराए गए। इसी तरह 2024 में अब तक 26 ड्रोन मार गिराये जा चुके हैं।

    आगामी लोग सभा मतदान के लिए सुरक्षा प्रबंधों संबंधी विस्तृत जानाकरी देते हुए स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि सूबे भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पंजाब पुलिस ने मतदान दौरान तैनाती के लिए 75 प्रतिशत जि़ला पुलिस और 50 प्रतिशत अन्य ईकाइयों से पुलिस बल तैनात किये है।
    उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने शराब और नशों की तस्करी को रोकने के लिए सूबे के 10 सीमावर्ती जिलों के सभी सीलिंग प्वाईंटों पर पहले ही तालमेल करके सख्त अंतरराज्यीय नाके लगाए हैं। 10 अंतरराज्यीय सरहदी जिलों में पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रोपड़, एसएएस नगर, पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और बठिंडा शामिल हैं।

    उन्होंने कहा कि सूबे के संवेदनशील जिलों में केंद्रीय हथियारबंद पुलिस बलों ( सीआरपीएफ) की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं जिससे नागरिकों में पुलिस बल का विश्वास पैदा किया जा सके और राज्य में संवेदनशील एवं अति- संवेदनशील क्षेत्रों में नियंत्रण बनाया जा सके। 25 कंपनियों में केंद्रीय रिज़र्वड पुलिस बलों ( सी.आर.पी.एफ) की पांच कंपनियां, सीमा सुरक्षा बल ( बीएसएफ) की 15 कंपनियां और इंडो- तिब्बत बार्डर पुलिस (आईटीबीपी) की 5 कंपनियां शामिल हैं।

  • शमा चौहान भाजपा जिला महिला मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

    शमा चौहान भाजपा जिला महिला मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा)  भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने सीनियर लीडरशिप और जिला प्रभारी संजीव खन्ना और जिला महिला मोर्चा प्रभारी और जिला महामंत्री राजेश कपूर से विचार विमर्श करके शमा चौहान को जिला महिला मोर्चा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।जिला भाजपा द्वारा पूर्व मोर्चा अध्यक्ष आरती राजपूत का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।सुशील शर्मा ने इस नियुक्ति पर हार्दिक मुबारकबाद दी है और कहा कि हमें केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर लेकर जाना है और इसके लिए आज से ही अपने-अपने वार्डों में महिला मोर्चे को एकजुट होकर पार्टी के लिए वचनबद्धता से कार्य करना है और आगामी लोकसभा चुनावों में महिला मोर्चे को पार्टी की विजय पताका लहराने में पूरा जोर लगाना है।इस अवसर पर शमा चौहान ने भाजपा हाईकमान का धन्यवाद करते हुए जिला प्रधान सुशील शर्मा को विश्वास दिलाया कि उन पर विश्वास करके जो पार्टी ने उनको जिम्मेवारी दी है वो पूरी ईमानदारी से इस जिम्मेवारी को निभायेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी को पूरे शहर में मजबूत करने के लिये कार्य करेगी और महिला मोर्चा लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभायेगा।इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर,जिला भाजपा विस्तारक राजन, महिला मोर्चा जिला महामंत्री शालू आदि उपस्थित थे।

  • वोट प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जिला चुनाव अधिकारी द्वारा स्वीप गतिविधियों में तेजी लाने पर जोर

    वोट प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जिला चुनाव अधिकारी द्वारा स्वीप गतिविधियों में तेजी लाने पर जोर

     

    वोट प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जिला चुनाव अधिकारी द्वारा स्वीप गतिविधियों में तेजी लाने पर जोर

    पिछले चुनाव के दौरान कम मतदान वाले क्षेत्रों में वोटर जागरूकता के लिए विशेष प्रयास करने को कहा

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा)जालंधर, 4 अप्रैल लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान जिले में 70 प्रतिशत पोलिंग के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने स्वीप गतिविधियों में तेजी लाने पर जोर देते हुए अधिकारियों को पिछली चुनाव के दौरान कम मतदान वाले क्षेत्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा।

    अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह, सभी रिटर्निंग अधिकारियों और अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रैंस द्वारा बैठक के दौरान जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जानी चाहिए। विशेष कर ऐसे मतदान क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए, जहां पिछले चुनाव के दौरान कम मतदान हुआ था, ताकि वोट प्रतिशत बढ़ाकर चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

    उन्होंने सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को चुनाव में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा क्षेत्र स्वीप गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने को कहा।

    डा. अग्रवाल ने कहा कि बी.एल.ओ,व्लंटीयर, विद्यार्थियों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं, सैल्फ हैल्प ग्रुपों, नेहरू युवा केन्द्र, सामाजिक सेवा संगठनों आदि के सहयोग से विशेष जागरूकता गतिविधियाँ चलायी जाए। विशेषकर युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों, बुजुर्गों और शहरी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि मतदाताओं को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया, रेडियो, एफ.एम. सहित संचार के अन्य विभिन्न माध्यमों का समुचित उपयोग किया जाए ताकि चुनाव के दिन अधिक से अधिक संख्या में मतदाता बिना किसी भय या लालच के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

    जिला चुनाव अधिकारी ने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मतदान के दिन मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह, चुनाव तहसीलदार राकेश कानूनगो आदि भी मौजूद रहे।

    कैप्शन : जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान ।

  • सिद्धू मूसेवाला के पिता ने बनाया लोकसभा चुनाव लड़ने का मन !, कांग्रेस के टिकट पर बठिंडा सीट से हो सकते हैं उम्मीदवार

    सिद्धू मूसेवाला के पिता ने बनाया लोकसभा चुनाव लड़ने का मन !, कांग्रेस के टिकट पर बठिंडा सीट से हो सकते हैं उम्मीदवार

     

    चंडीगढ़  : सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह लोकसभा चुनाव से अपना राजनीतिक सफर शुरू कर सकते हैं। उनके कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा है। जानकारी के मुताबिक इसके लिए कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें मना लिया है। उन्होंने खुद भी बीते दिनों अपनी हवेली में लोगों से बातचीत करते हुए भी राजनीति में उतरने की बात कही थी।

     कांग्रेस बलकौर सिंह को बठिंडा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। बता दें अब जब सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई दुनिया में आ चुका है और चरण कौर को भी छुट्टी हो चुकी है तो बलकौर सिंह चुनावी सफर शुरू करने के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि अभी कांग्रेस या मूसेवाला के परिवार ने इसके बारे में कुछ नहीं कहा है।

  • कांग्रेस नेता संजय का  पलटवार, कहा- ‘इस्तीफे के बाद निष्कासन की कार्रवाई हुई’

    कांग्रेस नेता संजय का  पलटवार, कहा- ‘इस्तीफे के बाद निष्कासन की कार्रवाई हुई’

     

     

    मुंबई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने गुरुवार को दावा किया कि पार्टी से इस्तीफा सौंपने के तुरंत बाद उन्हें निष्कासित कर दिया गया। उन्होंने अपना संक्षिप्त त्यागपत्र सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर कटाक्ष किया गया है। निरुपम ने पार्टी अध्यक्ष को भेजे पत्र में लिखा है, “मैंने आखिरकार आपकी बहुप्रतीक्षित इच्छा पूरी करने का फैसला किया है और मैं घोषणा करता हूं कि मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देना चाहता हूं।” उन्होंने कहा, “इस संचार को मेरा त्याग पत्र माना जाए।”

    एक्स पर आज पत्र की कॉपी साझा करते हुए निरुपम ने अपने पोस्ट में लिखा, “ऐसा लगता है कि पार्टी को कल रात मेरा इस्तीफा मिलने के तुरंत बाद उन्होंने मुझे निष्कसित करने का फैसला किया। इतनी तत्परता देखकर अच्छा लगा।” मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से उम्मीदवार नहीं बनाये जाने से नाराज पत्रकार से नेता बने निरुपम बागी हो गए थे। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अपनी अगली कार्रवाई की घोषणा करेंगे।

    पिछले सप्ताह महा विकास अघाड़ी की सहयोगी पार्टी शिव सेना (यूबीटी) ने इस सीट से अमोल जी कीर्तिकर को उम्मीदवार बनाने की घोषणा के बाद निरुपम ने सार्वजनिक रूप से अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने शिव सेना (यूबीटी) और कांग्रेस सीट-बंटवारे पर वार्ताकारों को कड़ी फटकार लगाई थी।

    निरुपम ने कथित तौर पर शिव सेना (यूबीटी) के सामने घुटने टेकने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्य प्रमुख पटोले और मुंबई प्रमुख वर्षा गायकवाड़ पर बिना नाम लिए एक घृणित परोक्ष हमला भी किया था। संयोग से, निरुपम (अविभाजित) शिवसेना से दो बार के पूर्व राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के पूर्व मुंबई उत्तर लोकसभा सांसद हैं। उनके विद्रोह को भांपते हुए राज्य कांग्रेस ने भी उन्हें बुधवार को लोकसभा चुनाव के पार्टी के स्टार प्रचारकों की राज्य सूची से हटा दिया।