निर्मला सीतारमण ने बताई चुनाव न लड़ने की वजह,कहा चुनाव लड़ने लायक नही हैं पैसे..

 निर्मला सीतारमण ने बताई चुनाव न लड़ने की वजह,कहा चुनाव लड़ने लायक नही हैं पैसे..

 

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि बीजेपी ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा था लेकिन उन्होनें मना कर दिया. चुनाव न लड़ने की वजह बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए उतने पैसे नहीं हैं.

उतने पैसे नहीं हैं... निर्मला सीतारमण ने बताया क्यों नहीं लड़ रहीं लोकसभा चुनाव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

देश में लोकसभा चुनाव की तैयारी बहुत तेजी से चल रही है. चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही पार्टियां अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है. इसी बीचदेश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि बीजेपी ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा था, लेकिन उन्होनें मना कर दिया. चुनाव न लड़ने की वजह बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए उतने पैसे नहीं हैं.

वित्त मंत्री ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु से चुनाव लड़ने का विकल्प दिया था. उन्होनें बताया जिसके बाद वो एक हफ्ते तक सोचने के बाद, अध्यक्ष के पास जवाब देने वापस गई और कहा “शायद नहीं”. वित्त मंत्री ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं चुनाव लड़ने में सक्षम हूं. साथ ही उन्होनें बताया कि मैं पार्टी की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मेरी लोकसभा चुनाव न लड़ने की बात को मान लिया.

फंड न होने की बताई वजह

जब वित्त मंत्री से पूछा गया कि देश की वित्त मंत्री के पास चुनाव लड़ने के लिए फंड क्यों नहीं है? तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत की संचित निधि (Consolidated Fund) उनकी निजी नहीं है. सीतारमण ने कहा कि मेरा वेतन, मेरी कमाई और मेरी बचत मेरी अपनी है, लेकिन भारत की संचित निधि पर मेरा कोई अधिकार नहीं है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *