BJP ने आतिशी को भेजा मानहानि का नोटिस,वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी के आरोप बेबुनियाद

 BJP ने आतिशी को भेजा मानहानि का नोटिस,वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी के आरोप बेबुनियाद

 

बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी के आरोप बेबुनियाद हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा कि आतिशी को माफी मांगने के लिए समय दिया था लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी. बीजेपी नेता ने कहा कि आतिशी को डिफामेशन नोटिस भेज दिया गया है और 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है.

 

इस बार जवाब देना होगा, मांगें माफी... BJP ने आतिशी को भेजा मानहानि का नोटिस

आतिशी और वीरेंद्र सचदेवा

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली की सियासत गरमाई हुई है. विपक्षी नेताओं पर ईडी की कार्रवाई को लेकर सूबे की आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं. बीते दिन ही आप नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि बीजेपी की तरफ से उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया था.

अब इस मामले पर बीजेपी के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप नेता आतिशी पर सबूत देने को कहा है. उनका कहना है कि आतिशी ने जो आरोप बीजेपी पर लगाए हैं वो उसका सबूत दें नहीं तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहे. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आतिशी को सबूत देने के लिए कानूनी नोटिस दिया है. इस बार उन्हें जवाब देना होगा वो भाग नहीं पाएंगी. उन्होंने कहा कि आतिशी को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है.

आतिशी के आरोप बेबुनियाद

पत्रकारों से बात करते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि आतिशी झूठ बोल रही हैं और उनके द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा कि झूठ बोलना आम आदमी पार्टी के स्वभाव में है. उन्होंने कहा कि इस बार वो भाग नहीं सकती.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *